Home Punjab>Ludhiana पंजाबः गंदे नाले से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का श+व, देखें वीडियो

पंजाबः गंदे नाले से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का श+व, देखें वीडियो

0

लुधियाना : न्यू कुंदनपुरी इलाके में गंदे नाले से एक महिला का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। शव मिलने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम के सफाई कर्मचारी जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कर रहे थे कि अचानक महिला का शव जेसीबी के पंजे में फंस गया।

गोताखोरों की मदद से निगम अधिकारियों ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। महिला के चेहरे की हालत बहुत खराब हो चुकी है। शव की हालत से लग रहा है कि काफी समय से महिला का शव गंदे नाले में डूबा है। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव की पहचान के लिए उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस शहर के सभी थानों में गुमशुदा लोगों की तस्वीरों से महिला की पहचान करेगी। महिला के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here