Blog

  • Jalandhar News: NH-44 पर 3 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NH-44 पर 3 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल हाईवे-44 पर 3 वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे के कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक ठप्प रही। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया। यह घटना जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे वाहनों के बीच हुई।

    जानकारी के अनुसार, एक कार चालक जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहा था। उसके पीछे ट्रक चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक आगे बढ़कर कार से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

    घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस स्टेशन के एसआई निशान सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु करवाया। तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद जिस वाहन चालक की गलती मिली, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कार सवारों पर बाइक चालकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    Punjab News: कार सवारों पर बाइक चालकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    अमृतसरः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज़ दोपहर जंडियाला गुरु में गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जहां इनोवा कार सवारों पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इनोवा कार सवार जंडियाला गुरु की वैरोवाल रोड से खडूर साहिब की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से साथ-साथ आ रहे बाइक सवारों ने कार सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    बाइक सवारों से बचने के लिए कार सवार कार को दाएं–बाएं घुमा कर चलाते रहे और आगे जा रही एक स्कूटी पर सवार मामा–भांजे की एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार नीचे गिर गए और एक व्यक्ति को चोटें आईं। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना स्थल पर पुलिस को गोलियों को खोल भी बरामद हुए है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं कार सवारों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • नगर निगम के 160 करोड रुपए गबन मामले में आरोपी को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    नगर निगम के 160 करोड रुपए गबन मामले में आरोपी को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा नगर निगम के 160 करोड रुपए गबन मामले में आरोपी रजत धारा को कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, रजत को 6 दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश गया था। जहां कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी के वकील गुरसिमर सिंह ने बताया कि रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा यह प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट का मामला है। जिसके चलते व अब यह केस मजिस्ट्रेट के द्वारा सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है और अगली तारीख को सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    बता दें कि इस मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बताया था कि रजत और एक अन्य व्यक्ति के खातों में लगभग 60 करोड़ की ट्रांजेक्शन हुई है, जिसके बाद इन पैसों को आगे ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में एसीबी कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दलीप राघव को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि बैंक के वरिष्ठ अधिकारी पुष्पेंद्र की तलाश में छापेमारी जारी है। जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने दस्तावेजों पर नकली मुहरों का इस्तेमाल किया। एसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये फर्जी मुहरें कहां तैयार करवाई गईं और उनकी बरामदगी कैसे सुनिश्चित की जाए।

     

     

     

  • संसार के सभी ग्रंथों का सार व योगशास्त्र है श्रीमद्भागवत कथा, झंंबर में बोले कथा वाचक तरुण डोगरा

    संसार के सभी ग्रंथों का सार व योगशास्त्र है श्रीमद्भागवत कथा, झंंबर में बोले कथा वाचक तरुण डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल के तहत पढ़ती ग्राम पंचायत झंंबर में चल रही एक अप्रैल से 7 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के दूसरे दिन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य तरुण डोगरा ने अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा संसार के सभी ग्रंथों का सार व योगशास्त्र है, क्योंकि प्राचीन काल से ही योग का अस्तित्व देखा जा सकता है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण श्रीमद्भागवत कथा ही है, जो सभी ग्रंथों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रचित इसमें व्यक्ति के जीवन का मूल सार है और इस ग्रंथ में महाभारत काल से लेकर द्वापर तक श्री कृष्ण की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है।

    तरूण डोगरा महाराज ने बताया कि भागवत कथा में पहली बार योग शब्द श्रीकृष्ण (जिनको योगेश्वर श्रीकृष्ण भी कहते हैं) ने अर्जुन को अपने जीवन में असमर्थता पर काबू पाने के लिए प्रदान किया था और गीता में वर्णित 18 अध्याय हमको श्रीकृष्ण द्वारा उल्लेखित योग के बारे में बताते हैं। इन अठारह अध्यायों में से प्रत्येक को अलग-अलग नामों में नामित किया गया है। वहीं भगवान द्वारा रचित प्रत्येक अध्याय हमारे शरीर और दिमाग को प्रशिक्षित करता है।उन्होंने बताया कि गीता के पहले अध्याय में अर्जुन विशाद योग है। चिंतकों को लगा कि कहीं विशाद भी योग बन सकता है।

    विशाद को आज की भाषा में डिप्रेशन कहते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत गोविंद की वाणी है। ऐसे में भागवत को हमें अपने जीवन में धारण कर उसे व्यवहार व दिनचर्या में लाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि धर्म केवल प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे वेदों में कहा गया है कि सत्य बोलो, धर्म को आचरण में लाओ, जब हम अपनी कुंठा को त्याग कर इन बातों पर ध्यान देंगे, तो हमें अपने आप भागवत का ज्ञान मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।

    वहीं भक्ति के इस महाकुंभ में  उन्होंने भागवत कथा का सार एक वाक्य में समायोजित करते हुए बताया कि जो अपने अंदर की शक्तियों को जागृत कर दे, वही भागवत गीता व कथा है। उन्होंने कहा कि सज्जनता और उदारता के साथ सकारात्मक ऊर्जा का नाम ही संत है। और सही ढंग से जीने का तरीका ही श्री भागवत व गीता ज्ञान है। उन्होंने उपस्थित हजारों की तादाद में बैठी संगत को कहा कि जब भी आपके मन और तन में विकृति उत्पन्न होने लगे, तो भागवत महापुराण के एक श्लोक का भावमय स्मरण करने मात्र से ही मनुष्य सहज हो जाता है, इसलिए हमें श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का प्रवाह प्रतिदिन पूरे लग्न के साथ सुनना है। इस दौरान जिला के विभिन्न संत समाज मैं भी इस ज्ञान रूपी गंगा में डुबकी लगाई।

  • बीबीएन क्रिकेट सीजन 6 के छठा संस्करण दोबारा हुआ स्थगित

    बीबीएन क्रिकेट सीजन 6 के छठा संस्करण दोबारा हुआ स्थगित

    बीबीएन में टोल टैक्स बैरियर की समस्याओं के चलते लिया निर्णय

    बद्दी/सचिन बैंसल: 3 अप्रैल से शुरू होने वाली बीबीएन क्रिकेट लीग की दूसरी बार निर्धारित तिथि रद्द हो गई है। अब बद्दी में टोल बैरियरों की समस्याओं को देखते हुए इसे अभी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। हालात सुधरने के बाद ही आयोजक इसकी तिथि को निर्धारित करेंगे।  पहले यह प्रतियोगिता 20 मार्च से शुरू हो रही थी। लेकिन इस दौरान बारिश के चलते यह यह नहीं हो पाई। मैदान गीला होने से इसे 3 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। लेकिन 1 अप्रैल को बद्दी में टोल बैरियों को लंबा जाम लगा रहा। जिसे देखते हुए आयोजकों को दोबारा इस प्रतियोगिता का डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। अभी कोई तिथि निश्चित नहीं की है। जैसे ही हालात सुधरते है तो क्रिकेट लीग की डेट को निर्धारित कर दिया जाएगा।

    बद्दी के निमंत्रण रिर्जोट में होने वाली इस प्रतियोगिता  हरे रंग की  टेसिन बाल से मैच होगें। प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए।  जिसमें पहले ग्रुप में  बीबीएन मेसेंजर, एलयूबी सुपर फाईटर व रायल टाईगर को शामिल किया गया। दूसरे ग्रुप में एचडीएमए टाईगर, वाईस आफ बद्दी व बीबीएन लीडर रखे गए। तीसरे ग्रुप में  फैंथर बटालियन, रायल वारियर तथा नालागढ़ किंग्स को शामिल किया गया। चौथे ग्रुप में लीगल लीजेंट, सोशल एंबेस्डर, एलयूबी लीडर को शामिल किया गया है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्रिकेट लीग के चैयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि  बीबीएन क्रिकेट लीग की ट्राफी व ड्रेस को  पहले ही लांच कर दिया गया था।  तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फाइनल व सेमीफाइनल समेत 18 मैच खेले जाएंगे। सभी लीग मैच दस – दस ओवर के होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल मैच 15-15 ओवर कें होंगे। मैच का अंपायर का फैसला अंतिम माना जाएगा। पहले बारिश व अब टोल बैरियरों की समस्या को देखेते हुए इसे स्थगित  किया है। हालात ठीक होते ही  इसकी तिथि निर्धारित कर प्रतियोगिता शुरू कराई जाएगी। इस मौके पर मुकेश जैन के अलावा बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी, राजीव सत्या और सभी टीमो के कप्तान मौजूद रहे।

  • Punjab News: गेट काटकर मोबाइल शॉप से 20 हजार की नगदी और सामान लेकर चोर फरार, दूसरी बार हुई घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: गेट काटकर मोबाइल शॉप से 20 हजार की नगदी और सामान लेकर चोर फरार, दूसरी बार हुई घटना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना ग्यासपुरा के अधीन आते इलाके में चोरी की घटना सामने आई है। जहां डेलहो नगर, लेबर चौक के पास स्थित चोरों ने मोबाइल शॉप की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार के पिता ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने यह कहकर शिकायत दर्ज नहीं की कि दुकानदार बेटे के बयानों पर ही शिकायत दर्ज की जाएगी।

    जिसके बाद बेटा दिल्ली से लौटा और उसने थाने जाकर मामले संबंधी शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित के अनुसार चोर मोबाइल शॉप का गलेनडर से गेट काट घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार दिलीप कुमार ने बताया कि वह दो दिन पहले दिल्ली गए हुए थे। इस दौरान उसे पिता का फोन आया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस कह रही थी बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।

    जिसके बाद वह बीते दिन दिल्ली से लौटा और उसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। चोर 20 हजार की नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि 5 से 6 लाख का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने कहा कि एक साल पहले भी उसकी दुकान पर चोरी हुई थी और उस दौरान 4 लाख का सामान चोरी हो गया था, लेकिन अभी तक चोर पकड़े नहीं गए है। वहीं अब दूसरी बार चोरी की घटना हो गई है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाब की नीतियों से परेशान आढ़ती, हरियाणा CM Nayab Singh Saini से की मुलाकात

    पंजाब की नीतियों से परेशान आढ़ती, हरियाणा CM Nayab Singh Saini से की मुलाकात

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास पर बुधवार देर शाम मुलाकात की है। इस दौरान पंजाब के आढ़तियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पंजाब में लगभग 40 हजार आढ़ती, करीब सवा लाख मुनीम तथा 6-7 लाख श्रमिक इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में आढ़तियों के समक्ष आ रही दिक्कतों के चलते पंजाब में आढ़तियों की हड़ताल चल रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। सरकार से वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। फसल खरीद के इस सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ साथ लेबर तबका और किसान भी परेशान हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं और वहां हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या श्रमिक परेशान नजर आता है। समस्याओं के हल की तरफ वहां की आप पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है और प्रदेश को “कंगाल” बनाने का काम किया है।

    पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी समय है, पंजाब को वहां की जनता संभाल लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही वहां ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके।

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में किसानों की सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही आढ़तियों के कमीशन को भी समय-समय पर बढ़ाया गया है, ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गेहूं पर आढ़तियों को 55 रुपए प्रति क्विंटल का कमीशन दिया है जो कि पंजाब से 9 रुपए अधिक है ।

    आढ़ती एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि वे लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें एक ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो उनकी बात सुने और ठोस समाधान दे। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वालों में आढ़ती पंजाब फेडरेशन के अध्यक्ष वियाह कालरा, पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़, पंजाब के उपाध्यक्ष देवी दयाल, आढ़ती एसोसिएशन पटियाला के अध्यक्ष मुल्ख राज गुप्ता, मोगा के अध्यक्ष शमीर जैन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की आत्मीय मेहमाननवाजी और दिए गए ठोस आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।

    बैठक में पंजाब भाजपा संगठन मंत्री निवासु, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन तथा बीबी भारती भी उपस्थित रहे।

  • स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में वीरवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ धार्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने पवित्र आहुतियां डालकर नए सत्र की मंगलकामना की। हवन के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सफलता तथा उन्नति की कामना की। नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन स्कूल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

    परिसर में रंग-बिरंगी सजावट और स्वागत द्वार बनाए गए थे, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खासतौर पर नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बच्चों का स्कूल  पहुंचने पर अभिनंदन किया गया, जिससे वे पहले दिन ही अपनेपन का अनुभव कर सके।स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नया शैक्षणिक सत्र नए अवसरों और नई चुनौतियों के साथ आता है।

    उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी और शिक्षकों से भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे भविष्य में समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ ने भी नए सत्र को सफल बनाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व मार्गदर्शन देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर नए सत्र की सफलता की कामना की।

  • 12वीं की परीक्षा में नकल मारते दिखे Students, CCTV से खुली पोल, 2 पर केस, देखें वीडियो

    12वीं की परीक्षा में नकल मारते दिखे Students, CCTV से खुली पोल, 2 पर केस, देखें वीडियो

    पानीपतः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के अंतिम दिन पानीपत जिले के इसराना और डाहर परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल करवाने का मामला सामने आया है। दरअसल, बुधवार को IT (इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी) और NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) विषय की परीक्षा थी। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) टीम को छापेमारी में सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर शक हुआ। इसके बाद लेटेस्ट और पुरानी वीडियोज की जांच की गई तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और पुलिस की मिलीभगत से सामूहिक नकल करने का मामला पकड़ में आया।

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं परीक्षा में नकल का वीडियो सामने आने पर प्रशासन एक्शन में आ गया है। पानीपत डीसी डॉ.वीरेंद्र दहिया ने कहा कि इसराना और डाहर के दोनों केंद्रों पर हुई सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। साथ ही हमने यहां पर तैनात पुलिस स्टाफ और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। विभागीय जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में आपराधिक मुकदमा भी दर्ज होगा।

    उपयुक्त ने कहा कि हमने परीक्षाओं में नकल के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया हुआ है। हालांकि 10वीं 12वीं के बच्चों पर किसी तरह का केस दर्ज हो इसके पक्ष में हम नहीं है, लेकिन जो कानून के खिलाफ चलेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब 10वीं 12वीं के इन छात्रों पर मुकदमा दर्ज होगा। बताया जा रहा हैकि फिलहाल, इस मामले में बोर्ड की ओर से 2 छात्रों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि स्टाफ और पुलिस पर FIR की सिफारिश की गई है। दोनों परीक्षा केंद्रों का एक वीडियो देर रात जारी हुआ, जिसमें स्टूडेंट सामूहिक नकल करते हुए दिखाई रहे है। टीचर के सामने ही ये बच्चे एक दूसरे की कॉपी, बुक और अन्य साधनों से नकल करते हुए दिखाई दे रहे है।

    वहीं मामले में RAF ने पुलिसकर्मी और सुप्रीटेंडेंट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। इस बारे में DSP हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। इसराना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्कूल से तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि सेंटर की रिकॉर्डिंग कुछ टाइम के लिए बंद भी कर दी जाती थी। नकल कराने के पीछे पुलिस, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के अलावा लोकल चेकिंग टीम भी शामिल होने की संभावना है। पकड़ में आने के बाद इस सेंटर की परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की गई है।