Blog

  • Muslim लड़की से शादी करना टीचर को पड़ा भारी, ससुर ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

    Muslim लड़की से शादी करना टीचर को पड़ा भारी, ससुर ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

    गाजियाबादः एक टीचर को उसके ससुर द्वारा पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। टीचर अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाईयों पर हमला कर दिया। मौका पाकर छोटा भाई भाग निकला, जबकि टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया और उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल टीचर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी मुताबिक, लोनी के गीतांजलि विहार निवासी नितिन राठी (32 साल) एक प्राइवेट कॉलेज में टीचर था। वहीं उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई, उस समय वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। करीब एक साल पहले नितिन ने मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी सादगी से हुई, जिसमें दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। शादी के बाद नितिन और मुस्कान साथ रहने लगे।

    परिजनों के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह मुस्कान सोकर देर से उठी, जिस पर नितिन ने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मुस्कान गुस्से में मायके चली गई। देर शाम मुस्कान के चाचा आसिफ का फोन आया, जिन्होंने समझौता कराने के लिए नितिन को बुलाया, लेकिन उस दिन वह नहीं गया। अगले दिन 30 मार्च को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने समझौता कराने की बात कही। इसके बाद रात करीब 8 बजे नितिन अपने छोटे भाई अमित और महिला के साथ ससुराल के लिए निकला, लेकिन रास्ते में उसने महिला को घर लौटा दिया। जैसे ही दोनों भनेड़ा पुलिया के पास पहुंचे, वहां उनके ससुर मेहरुद्दीन अपने भाई आसिफ सहित 3-4 लोगों के साथ मिल गए। यहां नितिन और उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अमित मौके से भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।

    नितिन को उसके ससुरालीजन मरा समझकर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नितिन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे। सोमवार सुबह पुलिस को शिकायत देने पर उन्हें पता चला कि नितिन जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शालीमार गार्डन ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर और चाचा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: कार से टकराई नील गाय, टूटी टांगे, गाड़ी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: कार से टकराई नील गाय, टूटी टांगे, गाड़ी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    मोहालीः एयरपोर्ट के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार के आगे अचानक नीलगाय आ गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कार से टकराने के बाद गाय सीधा बोनट के आगे आकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी पूरी तरह घूम गई। गनीमत यह रही कि घटना में कार सवार लोगों का बचाव हो गया। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई और गाय की टांगे टूट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गऊ सेवा समिति के लोग गाड़ी में गाय को अस्पताल उपचार के लिए ले गए। हालांकि लोगों की माने तो गाय की हालत बहुत ज्यादा खराब थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी गगन शर्मा ने बताया कि वह सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। उस समय यह हादसा सेक्टर-80 के पास हुआ। क्योंकि वहां पर जंगल का एरिया है। ऐसे में एक नीलगाय अचानक सड़क पर पहुंच गई। जबकि रोड से कार जा रही थी। वह सीधे कार से टकराई। कार पूरी तरह से घूम गई, लेकिन बचाव हो गया। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार वालों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। अगर यह हादसा दिन के समय होता है तो कई लोगों की जान तक जा सकती थी। दूसरी तरफ हादसे के बाद गाय बुरी तरह घायल हो गई। उसके शरीर से खून बह रहा था। वह उठ तक नहीं पा रही थी। गौशाला की टीमें उसे ले गई है। जानकारों की मानें तो हादसे के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। लेकिन गाय की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था। इसके बाद गगन ने बताया कि उन्होंने पुलिस व समाजसेवी लोगों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर गऊशाला की टीम पहुंची। गाय को तुरंत फेज-1 अस्पताल लेकर गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस एरिया में जागरूकता होर्डिंग लगाने चाहिए, रोड के दोनों तरफ रेल गार्ड लगाए जाने चाहि, ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें।  
  • Punjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, 3 घायल

    Punjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, 3 घायल

    लुधियानाः जिले में थाना डेहलों के अधीन पड़ते गांव खेड़ा में गोलियां चलने की घटना सामने आई। जहां देर रात पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने 2 भाइयों और उनके एक दोस्त पर पहले बेसबॉल बैट से हमला किया और उसके बाद हमलावरों ने गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसर घटना में छोटे भाई की बाईं टांग में गोली लगी, जबकि बड़ा भाई और उसका दोस्त घायल हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल गांव खैड़ा निवासी नवजोत सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि वे गांव के गुरुद्वारे के नजदीक एक डेयरी पर दूध सप्लाई करते हैं और वहां पर अन्य डेयरी वाले उनसे रंजिश रखते हैं।

    गांव के लोगों की मदद से सभी घायलों को डेहलों के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई और उसके दोस्त गोल्डी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। रात 11 बजे गोली लगने से घायल छोटे भाई नवजोत को लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात उनका बड़ा बेटा डेयरी पर दूध देने के बाद मार्केट से सामान लेकर घर आ रहा था।

    गांव के गुरुद्वारे के नजदीक कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया और बेसबॉल बैट से उस पर हमला कर दिया। परमजीत सिंह ने कहा कि हमलावर उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसका डेयरी वाला दोस्त गोल्डी उसका बचाव करने गया तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें किसी जानकार ने घर आकर बताया कि कुछ लोग उनके बेटे से मारपीट कर रहे हैं।

    वे अपने छोटे बेटे नवजोत को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों में शामिल एक युवक ने उनकी तरफ करीब 4-5 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनके छोटे बेटे को लग गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पिस्तौल समेत हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Bus Stand Flyover पर हुआ भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bus Stand Flyover पर हुआ भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बाइक सवार बेहोश हो गया और उन्होंने घटना की सूचना फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और ना ही घायल व्यक्ति की पहचान हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सतलुज चौक के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सड़क हादसे में घायल मरीज को उपचार के लिए एबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। घटना में एक ही व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस का कहना हैकि अब यह नहीं पता कि बाइक सवार की पोल से टक्कर हुई थी या किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है।  
  • बड़ा झटकाः LPG Gas की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    बड़ा झटकाः LPG Gas की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट 218 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। अब दिल्ली में सिलेंडर 194, चेन्नई में 203, मुंबई में 196 और कोलकाता में 218 रुपये महंगा मिलेगा। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

    इस बढोतरी के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2078.50 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹1,884.50 में मिल रहा था। कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का भाव 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गया है। पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट आज से 2365 रुपये तो जयपुर में 2031 रुपये हो गया है।

    बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हुआ था। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई थी, जो पहले 853 रुपये थी। पिछले एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

    एलपीजी के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि बाहर से खाना मंगाना अब पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है। ईरान अमेरिका के बीच चल रहे थे युद्ध की वजह से गैस के दामों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया है। दअसल, ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। होर्मूज स्ट्रेट बंद होने से गैस और कच्चे तेल की सप्लाई में भारी कमी है। इससे कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहें है। दुनिया के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों भारी इजाफा हुआ है। भारत में एलपीजी गैस के दाम युद्ध के बीच दो बार बढ़ चुके हैं।<

  • 50 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के लिए भाई की हत्या, शराब से टली कर दिया वारदात को अंजाम

    50 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के लिए भाई की हत्या, शराब से टली कर दिया वारदात को अंजाम

    राजसमंदः रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है जहां, पैसों के लिए भाई ही भाई का हत्यारा बन गया। दरअसल, 50 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के लालच में सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की हत्या कर दी। आरोपियों ने पार्टी के बहाने पहले उसे गुजरात से बुलाकर शराब पिलाई। फिर सुनसान जगह पर पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद चलती बाइक से शव को सड़क किनारे फेंक दिया। बाइक को मौके पर ही पटक कर सभी आरोपी खेतों के रास्ते घर जाकर सो गए। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रीको एरिया के पास कुंडेली रोड पर देवीसिंह रावत निवासी बड़ावास बग्गड़ का शव मिला था, जिसे पहले हादसा माना जा रहा था। जांच में यह पूरी तरह से सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 2 सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी देते एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि बड़ावास बग्गड़ निवासी दुधसिंह उर्फ दिनेशसिंह (27) और उसका भाई भगवानसिंह (26), गणेशपुरा रावली थाना टॉडगढ़ (जिला ब्यावर) निवासी सुरेंद्रसिंह (29) तथा जस्साखेड़ा भीम निवासी टीकमसिंह (30) को हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कुछ माह पहले देवीसिंह के नाम पर करीब 50 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां करवाई थीं और उसी रकम को लेने के लिए हत्या की योजना बनाई।

    देवीसिंह और दुधसिंह दोनों गुजरात में मजदूरी करते थे। होली पर जमीन रजिस्ट्री का बहाना बनाकर देवीसिंह को गुजरात से गांव बुलाया गया। 4 मार्च को आरोपियों ने साजिश रची और 6 मार्च को वारदात को अंजाम दिया। भगवानसिंह उसे बाइक पर करमाल चौराहे ले गया, जहां उसे शराब पिलाई गई और उसका मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया गया। इसके बाद कामलीघाट क्षेत्र में अन्य आरोपी भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर सुनसान जगह पर देवीसिंह के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

    थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को चलती बाइक से कुंडेली रोड पर गिराया और बाइक भी पास में डाल दी, ताकि घटना दुर्घटना लगे। इसके बाद सभी आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए और अपने-अपने घर पहुंच गए। अगले दिन 7 मार्च को शव मिलने पर दुधसिंह ने थाने में झूठी दुर्घटना रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात वाहन की हादसे में मौत हुई है। रिपोर्ट में बताया-6 मार्च की रात कुंडेली में ननिहाल के लिए निकला था। जहां से सुबह वापस आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

    थानाधिकारी के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण कर एफएसएल टीम से जांच करवाई। तकनीकी साक्ष्यों में घटना के समय मृतक के साथ भगवानसिंह की लोकेशन सामने आई, जबकि इसके बाद मोबाइल बंद होना पाया गया। संदेह के आधार पर की गई पूछताछ में आरोपियों ने पूरी साजिश और हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। घटना के बाद से ही ग्रामीणों ने इसे हादसा मानने से इनकार किया था और बीमा राशि के लालच में हत्या की आशंका जताई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने बग्गड़ टोल नाके पर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक के परिजनों ने भी शुरुआत से ही दुधसिंह और उसके साथियों पर साजिश का आरोप लगाया था, जो अब जांच में सही साबित हुआ है।

  • Donald Trump के बयान के बाद शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशक हुए मालामाल

    Donald Trump के बयान के बाद शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशक हुए मालामाल

    नई दिल्लीः ईरान और इजराइल युद्ध के चलते पिछले एक महीने से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज भारी तेजी दिख रही है। दरअसल, ट्रंप का कहना है कि दो-तीन हफ्ते में लड़ाई खत्म हो सकती है। इस खबर के चलते अमेरिकी बाजार भी गुलजार हो गए हैं। जिसके बाद शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,900 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला। सुबह 9.37 बजे सेंसेक्स 1625.44 अंक यानी 2.26% तेजी के साथ 73,572.99 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी भी 500.80 अंक यानी 2.24% उछलकर 22,832.20 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले दो सत्रों में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। सोमवार को सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22% की गिरावट के साथ 71,947.55 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी में 488.20 अंक की गिरावट आई थी। InterGlobe Aviation ने विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया है। वॉल्श फिलहाल International Air Transport Association (IATA) से जुड़े हुए हैं। उनका कार्यकाल वहां 31 जुलाई 2026 को खत्म होगा और इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक कंपनी जॉइन कर सकते हैं।

    ट्रंप के बयान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। अमेरिका में एसएंडपी फ्यूचर्स में 0.2% तेजी आई है। इसी तरह जापान का टॉपिक्स 3.6% उछला है। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 1.7% तेजी आई जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 1.9% की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.2% उछला है जबकि यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर 1.8% तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

    वहीं सेंसेक्स से सभी 30 कंपनियों में तेजी आई है। टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में 6 फीसदी तेजी आई है जबकि डीमार्ट का शेयर 5 फीसदी उछल गया। बजाज फाइनेंस, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, इंडिगो, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी काफी तेजी आई है। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 2.88 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 3.14 फीसदी की तेजी आई है।

     

  • Jalandhar News: इलाके में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इलाके में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले गुरसंत नगर में लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जहां इलाके में भारी हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लड़की की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने कहा कि उसकी लड़के के साथ पहले बातचीत थी। इस दौरान उसने पहले भी उस पर हाथ उठाया था। जिसके बाद उसने उसे कहा था कि अगर वह शराब पीना और लड़ाई झगड़ा करना छोड़ देंगा और सुधर जाएगा, तो उसके बाद वह उससे बात करेंगी।

    जिसके बाद देर रात वह शराब पीकर आ गया और हमलाक करने लगा। लड़की ने कहा 2 साल से दोनों में बातचीत थी। जिसके बाद देर रात उसकी मां पर हमला कर दिया। लड़का बंटी इलाके की जीरो नंबर गली का रहने वाला है। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके छुड़वाया। महिला ने आरोप लगाए है कि बेटी ने उसे छोड़ दिया तो उसने आकर हंगाम कर दिया और उस पर ईंट से हमला कर दिया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    वहीं युवक ने कहा कि लड़का आकर गालियां निकाल रहा था, जिसके बाद मोहल्ले के निवासी बाहर आ गए। आरोप है कि मोहल्ला निवासियों को भी धमकियां देता है और हंगामा करता है। लोगों ने कहा कि लड़की ने उससे शादी से मना कर दिया तो लड़के द्वारा परिवार सहित इलाका निवासियों से विवाद करने लगा। इस मामले को लेकर लोगों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के दौरान भारी हंगामा होने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

    लोगों का आरोप है कि लड़की की सहेलियों सहित इलाका निवासियों से भी युवक ने हाथापाई की। जिसके बाद परेशान होकर इलाका निवासियों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि लड़के का पिता भी शराबी है, ऐसे में वह लड़के के परिवार से क्या बात करें। लोगों का कहना है कि अब दोबारा युवक इलाके में आकर हंगामा करेंगा तो इलाका निवासी खुद उसे पकड़ कर छित्तर परेड करेंगे।

  • बड़ा झटका! प्रीमियम Petrol-Diesel के दामों में हुई बढ़ौतरी

    बड़ा झटका! प्रीमियम Petrol-Diesel के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। इसके साथ ही प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ भी महंगा हो गया है। इसकी कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    ये नई दरें IOCL के सभी आउटलेट्स पर लागू कर दी गई हैं। इंडियन ऑयल कॉपरेशन ने अभी तक प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने की साफ वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बढ़ी लॉजिस्टिक्स लागत इस बढ़त की वजह हो सकती है। बता दें कि 27 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये प्रति लीटर घटा दी थी। इस कदम का मकसद सरकारी तेल कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव को कम करना और देश में पर्याप्त सप्लाई बनाए रखना था।

    इससे तेल कंपनियों को काफी राहत मिली है, क्योंकि वे रिटेल कीमतों को स्थिर रखने के लिए पहले से ही भारी नुकसान झेल रही थीं। गौर हो कि इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह उछाल मिडिल ईस्ट में जारी इजरायल-ईरान संघर्ष की वजह से आई है।

    यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत जैसे देश, जो अपनी करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करते हैं, ऐसे वैश्विक घटनाक्रमों से सीधे प्रभावित होते हैं। फिलहाल कंपनियों ने आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव बढ़ रहा है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में घरेलू ईंधन कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

  • आज का राशिफल, 1 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 1 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों की चाल एक तरफ अनुशासन और दूसरी तरफ नई ऊर्जा का शानदार तालमेल बना रही है। चंद्रदेव आज पूरा दिन कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमें हर काम को बारीकी और परफेक्शन के साथ करने की प्रेरणा दे रहे हैं। वहीं, शुक्रदेव आज मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे एक नया आकर्षण और लीडरशिप की भावना जगेगी। मीन राशि में बैठे सूर्यदेव और शनिदेव अनुशासन और ईमानदारी की मांग कर रहे हैं। कुंभ राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की ऊर्जा रचनात्मकता तो दे रही है, लेकिन थोड़ी जल्दबाजी भी ला सकती है। इसके अलावा, मिथुन राशि में बृहस्पतिदेव बातचीत को सकारात्मक बना रहे हैं और सिंह राशि में केतु आत्म-चिंतन की ओर ले जा रहे हैं।

    मेष राशि: शांति बनाए रखना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपकी कार्यकुशलता और वेलनेस को शानदार तरीके से निखार रही है। देखा जाए तो प्रथम भाव में शुक्रदेव के आने से आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक हो गया है, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। बारहवें भाव में सूर्यदेव और शनिदेव आपको एकांत की अहमियत बता रहे हैं, इसलिए बिना वजह की थकान से बचें। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा से दोस्तों के बीच अचानक विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखना आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

    वृषभ राशि: घर पर शांति से समय बिताना अच्छा रहेगा। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके पांचवें भाव में विराजमान हैं। यह आपको खुशी और खुद को व्यक्त करने का एक बहुत ही सुलझा हुआ नजरिया दे रहे हैं। बारहवें भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपका आकर्षण बेहद अनोखा हो जाएगा। दशम भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा काम में थोड़ी बेचैनी ला सकती है। अधिकारियों के साथ उलझने से बचें और अपने बेहतरीन काम को ही अपनी पहचान बनने दें। रोमांस को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार न करें। आज बाहर घूमने के बजाय घर पर शांति से समय बिताना आपको ज्यादा अच्छा लगेगा।

    मिथुन राशि: अपनी भावनात्मक बुनियाद को व्यवस्थित करें। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह आपके मन को एक प्रैक्टिकल नजरिया दे रहे हैं, जिससे आप घर में शांति और व्यवस्था चाहेंगे। विशेष रूप से ग्यारहवें भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपका सामाजिक आकर्षण चरम पर है। नवम भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा किसी मान्यता को लेकर अचानक तीखी बहस करा सकती है। करियर का तनाव अपने घर तक बिल्कुल न लाएं।

    कर्क राशि: सटीकता के साथ अपनी प्रोफेशनल महत्वाकांक्षाओं को दिशा दें। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह आपको आस-पास के माहौल के लिए एक बहुत ही सक्रिय और जांच परख वाला नजरिया दे रहा है। दशम भाव में शुक्रदेव प्रवेश कर रहे हैं, जिससे सीनियर्स के बीच आपकी छवि बेहद आकर्षक बनेगी। अष्टम भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा आपको थोड़ा भावुक कर सकती है। शेयर्ड फाइनेंस को लेकर अचानक चिंता हो सकती है, इसलिए खुद को शांत रखें। भाई-बहनों की ज्यादा आलोचना करने से बचना आपके लिए उत्तम रहेगा।

    सिंह राशि: समझदारी के साथ अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपको अपनी संपत्ति और खर्चों के प्रति बहुत प्रैक्टिकल बना रहा है। नवम भाव में शुक्रदेव के आने से आपका नजरिया बेहद आशावादी और साहसिक हो जाएगा। सप्तम भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा रिश्तों में थोड़ी उथल-पुथल ला सकती है। पार्टनर के साथ तीखी बहस से बचें। अपनी छोटी कमियों पर इतना ध्यान न दें कि आपका आत्मविश्वास ही डगमगा जाए।

    कन्या राशि: खुद को गहराई से समझकर अपनी व्यक्तिगत शक्ति को वापस पाएं। चंद्रदेव आज आपके प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। आप अपनी पर्सनल इमेज और जीवन के लक्ष्यों को एक नया रूप दे रहे हैं। अष्टम भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपका आकर्षण बेहद असरदार और गहरा हो जाएगा। छठे भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा थोड़ी बेचैनी दे सकती है। कार्यस्थल पर किसी तकनीकी समस्या से तनाव हो सकता है, इसलिए शांत रहें। खुद को लेकर बहुत ज्यादा आलोचक न बनें।

    तुला राशि: अपने मन को शांत और व्यवस्थित करें। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। यह आपकी मानसिक सेहत और पुरानी उलझनों को सुलझाने पर ध्यान दे रहा है। देखा जाए तो सप्तम भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपका सामाजिक आकर्षण एक नई चमक के साथ लौट आया है। पांचवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा रोमांस या क्रिएटिव कामों में थोड़ी बेचैनी ला सकती है। कोई भी जल्दबाजी में रिस्क न लें।

    वृश्चिक राशि: अपने सोशल नेटवर्क को बहुत समझदारी से व्यवस्थित करें। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आप अपने सामाजिक दायरे और अपने प्रभाव को बहुत बारीकी से परख रहे हैं। छठे भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपके रोजमर्रा के काम में एक बहुत ही आकर्षक ऊर्जा आ जाएगी। चौथे भाव में मंगलदेव और राहु की उपस्थिति घरेलू जीवन में थोड़ी उथल-पुथल ला सकती है। अपने दोस्तों की जरूरत से ज्यादा आलोचना करने से बचें।

    धनु राशि: अपनी प्रोफेशनल अथॉरिटी को मजबूत करें। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। आप सिर्फ काम ही नहीं कर रहे, बल्कि अपनी पब्लिक इमेज को भी शानदार तरीके से संवार रहे हैं। पांचवें भाव में शुक्रदेव के आने से आपके अंदर गजब की रचनात्मक ऊर्जा आ जाएगी। तीसरे भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा आपको बातचीत में थोड़ा आक्रामक बना सकती है। सीनियर्स की ज्यादा आलोचना करने से बचें ताकि मुख्य लक्ष्य से न भटकें।

    मकर राशि: घरेलू जीवन में साहस के जरिए अपनी सोच का दायरा बढ़ाएं। चंद्रदेव कन्या राशि में आपके नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह आपके व्यक्तिगत विकास को एक बहुत ही प्रैक्टिकल नजरिया दे रहा है। चौथे भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपके घरेलू जीवन में एक नई ऊर्जा आएगी। दूसरे भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा आपको आर्थिक रूप से थोड़ा बेचैन कर सकती है। अपने गुरुओं की छोटी कमियों पर ध्यान न दें, असली ज्ञान पर फोकस करें।

    कुंभ राशि: अपने शेयर्ड रिसोर्सेस को मजबूत बनाएं। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं। यह आपकी छिपी हुई भावनाओं और शेयर्ड प्रॉपर्टी में जांच परख का नजरिया दे रहा है। तीसरे भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपकी बातचीत का तरीका बेहद आकर्षक हो जाएगा। प्रथम भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा आपको थोड़ा चंचल या गुस्सैल बना सकती है। पार्टनर की छोटी कमियों पर इतना फोकस न करें कि आपका भरोसा ही टूट जाए।

    मीन राशि: आर्थिक साहस के जरिए अपनी पार्टनरशिप्स को निखारें। चंद्रदेव कन्या राशि में आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं। यह आपकी पार्टनरशिप को एक प्रैक्टिकल और सुलझा हुआ नजरिया दे रहा है। दूसरे भाव में शुक्रदेव के प्रवेश से आपका व्यक्तिगत मूल्य बहुत ही आकर्षक हो जाएगा। बारहवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा से अनजाने डर या बेचैनी महसूस हो सकती है। पार्टनर की छोटी आदतों की ज्यादा आलोचना करने से बचें।