Blog

  • Punjab News: फैक्टरी में हुआ धमाका, छत गिरने से कई लोग घायल, एक की मौत की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: फैक्टरी में हुआ धमाका, छत गिरने से कई लोग घायल, एक की मौत की आशंका, देखें वीडियो

    लुधियानाः रायकोट के पास जोधा गांव में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार सुधार इलाके में एक फैक्टरी की इमारत तेज धमाके के साथ गिर गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

    बताया जा रहा है कि फैक्टरी में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत गिर गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इस घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान फैक्टरी में 15 लोग मौजूद थे। हालांकि 4 लोग घायल हो गए। मृतक के पिता ने बताया कि माचिस बनाने की फैक्टरी है, जहां अचानक आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में सिलेंडर को आग लगने से धमाका हो गया। लड़के के पिता जुमेल ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करते थे। पटाखा बनाने वाली माचिस में काम के दौरान अचानक तेज हवा चलने के बाद बिजली चली गई।

    ऐसे में अब यह नहीं पता कि शार्ट सर्किट से यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान लैंटर गिर गया और हादसे में 16 वर्षीय लड़की का सिर में चोट आई है और उसका 18 वर्षीय बेटे मोहम्मद की मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह पहली बार लुधियाना में काम के लिए आए थे। फैक्टरी मालिक घटना स्थल पर मौजूद नहीं है।

    फायर अफसर रजिंदर ने कहा कि रात 8:20 बजे कॉल आई है कि जोधां सरकारी स्कूल के पास बिल्डिंग में ब्लास्ट हो गया है और बिल्डिंग गिर गई। हम टीम लेकर आ गए और मुल्लापुर से फायर टीम आई है। जब हम मौके पर आए तो उस समय गांव के लोग रेस्क्यू करने में लगे थे।

    एक व्यक्ति को उन्होंने नीचे से निकाल दिया था और उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। एक महिला के सिर पर चोट लगी है और एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। उनका कहना है कि बरामदे के अंदर पटाखे बनाने का काम होता हैं। उसी दौरान ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो-तीन परिवार रहते हैं।

  • Jalandhar News: व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस टीम ने 26 मार्च की रात हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझाते हुए 4 मुख्य दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ संधू निवासी न्यू राज नगर, जेरी घोंसला निवासी राज नगर, मोहित कुमार उर्फ चुटकी निवासी गोपाल नगर और रोहित उर्फ मेमना निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। इन सभी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

    घटना 26 मार्च 2026 की रात करीब 9:00 बजे की है। शिकायतकर्ता नीरज उर्फ काली, जो कि आर्य नगर का निवासी है, अपने दोस्तों दीपक और अक्षय के साथ किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। जब वे नहर पटरी के पास टाइलों वाले गोदाम के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे इन चारों आरोपियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

    आरोपियों ने तेजधार हथियारों से नीरज और उसके दोस्तों पर वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के दौरान इलाके में डर का माहौल पैदा करने के लिए आरोपी साहिल उर्फ संधू ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर भी किया। शोर मचने और लोगों के इकट्ठा होने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

    पुलिस बोली-तकनीकी सबूतों के आधार पर किया अरेस्ट
    मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार (इंचार्ज CIA स्टाफ) और सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार (मुख्य अफसर थाना डिवीजन नंबर 1) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर 30 मार्च 2026 को छापेमारी की और चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड के दौरान पुलिस इन आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल बरामद करेगी। साथ ही इस हमले के पीछे की मुख्य रंजिश और इनके अन्य संपर्कों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: 15 मोबाइल फोन व 2 एक्टिवा सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार

    Jalandhar News: 15 मोबाइल फोन व 2 एक्टिवा सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सक्रिय लुटेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा निर्देशों पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस टीम ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुंदन शाह उर्फ कुंदन निवासी मधुबन कॉलोनी, जतिन कुमार उर्फ काकू निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और जशन मदिरा निवासी राज नगर के रूप में हुई है। इनके साथ गिरोह में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

    पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता अनिल कुमार जब अपनी मोटरसाइकिल पर काम से लौट रहे थे, तो नागरा रोड के पास दो एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों के बल पर अनिल कुमार से उनका मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद लूट लिए। इसी गिरोह ने उसी समय एक अन्य मोटरसाइकिल चालक गुरविंदर सिंह पर हमला कर उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। इन वारदातों के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए विशेष टीमें गठित कीं और 30 मार्च 2026 को छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    ये हुई बरामदगी
    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इसमें दो एक्टिवा ग्रे रंग, नंबर PB08-DU-9875 और PB08-DR-2276 है, जो चोरी की बताई जा रही हैं। इसके अलावा 15 मोबाइल फोन बरामद किए जो इन्होंने लेदर कॉम्प्लेक्स, शिव नगर और मकसूदां मंडी जैसे इलाकों से लोगों से छीने थे। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए 3 किरच, 1 दातर और 1 चाकू भी जब्त किया गया है। थाना डिवीजन नंबर 1 में इन आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 98 (धारा 310(2) BNS) और मुकदमा नंबर 99 (धारा 109, 304(2), 62, 191(3), 190 BNS और आर्म्स एक्ट) दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह (इंचार्ज क्राइम ब्रांच) और सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार (मुख्य अफसर थाना डिवीजन नंबर 1) ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ की जाएगी ताकि शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों का भी खुलासा हो सके। पुलिस इस गिरोह के बाकी संपर्कों की भी तलाश कर रही है।

  • Punjab News: गाड़ियां पार्क करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, एक-दूसरे पर लगाये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ियां पार्क करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, एक-दूसरे पर लगाये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में जहाज़गढ़ के पास के इलाके में एक दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जो धीरे-धीरे एक विवाद में बदल गई। इस मौके दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच दुकान के मालिक ओम प्रकाश गब्बर ने कहा कि यह मामला कई सालों से अदालत में चल रहा था और अब फ़ैसला उनके पक्ष में आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश की और दुकान के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। उनके अनुसार इस संबंध में एक FIR भी दर्ज़ की गई है और अब वे अपनी दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं।

    दूसरी ओर नेहा खोसला ने कहा कि गब्बर परिवार गुंडागर्दी कर रहा है और पुलिस की मौजूदगी में ज़बरदस्ती संपत्ति पर कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास अदालत का स्टे ऑर्डर है और इसके बावजूद दादागिरी की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि प्रदीप गब्बर के ख़िलाफ़ एक मामले में पहले ही FIR दर्ज़ की जा चुकी है और टीम उसी सिलसिले में उनकी गिरफ़्तारी के लिए वहां पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की और कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत है, तो वे पुलिस थाने में आवेदन दे सकते हैं, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Bolina Agency पर लगे LPG Gas कम भरने के आरोप, पुलिस के सामने ताला जड़कर निकला कर्मी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bolina Agency पर लगे LPG Gas कम भरने के आरोप, पुलिस के सामने ताला जड़कर निकला कर्मी, देखें वीडियो

    जालंधर: पंजाब भर में एलपीजी गैस को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ताजा मामला आदर्श नगर में स्थित Bolina Gas Agency से सामने आया है। जहां गैस एजेंसी पर ग्राहकों ने गैस कम मात्रा में देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर महिला ने एक रिकॉर्डिंग भी जारी की है। जिसमें पहले गैस एजेंसी के कर्मी द्वारा सिलेंडर अगले दिन देने की बात कही गई। महिला ने बताया कि आज सुबह वह गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गई। इसके बाद उसने गैस एजेंसी के कर्मचारी की दूसरी रिकॉर्डिंग सुनाई। रिकॉर्डिंग में गैस एजेंसी का कर्मी पहले दफ्तर में महिला के आने के बारे में पूछता है और उसके बाद सिलेंडर देने से मना कर देता है।

    इसी तरह अन्य ग्राहकों द्वारा भी सिलेंडर में गैस कम होने के आरोप लगाए गए हैं। गैस एजेंसी के बाहर लोगों द्वारा हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हैरानी की बात यह है कि गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा ही पहले पुलिस को एजेंसी के बाहर लोगों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस के सामने ही गैस एजेंसी के कर्मी दफ्तर को ताला लगाकर मौके से चले गए।

    इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें गैस एजेंसी की ओर से हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, जहां दोनों पक्षों से बातचीत की जाएंगी। लेकिन जब पुलिस अधिकारी से गैस एजेंसी द्वारा ताला लगाकर मौके से जाने के बारे में पूछा गया तो पुलिस अधिकारी ने चुप्पी साध ली।

    एक तरफ प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों को लोगों को सिलेंडर प्राप्त मात्रा में देने के निर्देश जारी किए गए लेकिन दूसरी ओर एक गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। ऐसे में देखना है कि गैस एजेंसी के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

  • Jalandhar News: जीजे ने किया साले का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस टीम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जीजे ने किया साले का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के देहात एरिया से एक व्यक्ति का कत्ल करने का मामला सामने आया है। जहां, मिली जानकारी के अनुसार जीजे ने साले का गला दबाकर हत्या की। सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते जंडियाला पुलिस चौकी के पंडोरी मुशारकती गांव में प्रवासी मजदूर ने गला घोंटकर हत्या की है। मृतक की पहचान राजा राम कुट्टो पुत्र प्रवासी ऋषि निवासी चिकली डुंगरी जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है।

    चौकी प्रभारी जंडियाला जसवीर चंद ने बताया कि मृतक राजा राम पिछले 20 वर्षों से बलकार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह की पंडोरी मुशारकती में बुंडाला रोड पर स्थित कुएं पर काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि राजा राम की हत्या उसके रिश्तेदारी जीजा लगता है। राजकुमार पुत्र शाम लाल ने राजा राम की हत्या की थी, जो उत्तर प्रदेश के बाजपुर निवासी है और एक इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में काम करता है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाना सदर के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी राजकुमार उर्फ राजू की शादी पांच महीने पहले निशा नाम की युवती से हुई थी। निशा का मौसेरा भाई राजा राम अपने परिवार सहित गांव पड़ोरी में रहता था।

    बीती रात राजकुमार और उसकी पत्नी निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद परिवार के सदस्य सो गए। इसी दौरान आरोपी राजकुमार उर्फ राजी ने सोते समय राजा राम का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों में विवाद पहले भी कई बार हो चुका था। इसी के कारण बीते दिन भी दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सोते समय उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

  • Punjab News: विरासत मार्ग के पास AK Guest House से लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: विरासत मार्ग के पास AK Guest House से लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में दरबार साहिब के पास विरासत मार्ग पर स्थित AK Guest House में लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार AK Guest House के कमरे नंबर 301 से महिला का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डॉकखाना चौक के पास AK Guest House के कमरे में एक लड़की का शव पड़ा है। मृतका की पहचान तामन्ना उर्फ़ मोनिका निवासी गुरु ननकपुरा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और सभी जरूरी सबूत जुटाए हैं। मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मौत के असल कारणों के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लड़की होटल में अकेली आई थी या उसके साथ कोई और भी था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच जारी है।

  • राज्यसभा में Raghav Chadha ने Paternity Leave का उठाया मुद्दा, देखें वीडियो

    राज्यसभा में Raghav Chadha ने Paternity Leave का उठाया मुद्दा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: संसद में आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नेता की अगर बात करें तो वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा। राघव चड्डा आए दिन एक से एक जनहित का मुद्दा उठाते दिख रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर से राज्यसभा में पैटरनिटी लीव को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने सरकार से पैटरनिटी लीव को कानूनी अधिकारी देने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म पर माता-पिता दोनों की बधाई दी जाती है लेकिन देखभाल की जिम्मेदारी एक पर होती है। सिर्फ मां पर ऐसे में सिर्फ माता-पिता दोनों को बधाई दी जाती है परंतु देखभाल की जिम्मेदारी एक पर होती है। सिर्फ मां पर ऐसे में सिर्फ माता पर बोझ देना सही नहीं है।

    राघव चड्ढा ने कही ये बात

    आप सांसद राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने संसद में मांग रखी है कि भारत में पितृत्व अवकाश एक कानूनी अधिकार होना चाहिए। बच्चे के जन्म होने पर माता-पिता दोनों को बधाई दी जाती हैं परंतु देखभाल की जिम्मेदारी एक पर होती है सिर्फ मां पर। पिता को अपने नवजात शिशु की देखभाल और नौकरी के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए और मां को अपने पति के साथ के बिना प्रसव और प्रसवोत्तर अवधि से नहीं गुजरना चाहिए। प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद महिला को अपने पति की उपस्थिति की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। पत्नी के प्रति की देखभाल की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। मैंने संसद में यह मुद्दा इसलिए उठाया है क्योंकि देखभाल एक साझा जिम्मेदारी है। हमारे कानूनों में यह बात साफ दिखनी चाहिए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इससे पहले राघव चड्ढा ने बिगड़ती यातायात स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। इससे पहले राघव चड्ढा ने राज्यसभा में भारत के प्रमुख शहरों में बिगड़ती यातायात स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को हर साल यातायात जाम से 100 से 168 घंटे का नुकसान होता है और शहरी यातायात की समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर के समाधान की जरुरत पर बल दिया।

    पहले भी उठा चुके हैं मुद्दे

    इससे पहले राघव चड्ढा बैंकों द्वारा मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले चार्जेस को उन्होंने हटाने की मांग की। इसके अलावा राघव चड्ढा ने संसद में दूध और अन्य खाद्य पदार्थों में यूरिया और डिटर्जेंट जैसी मिलावट का मुद्दा उठाते हुए स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताया था। देश के बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण से आर्थिक क्षति को कम करने के लिए राष्ट्रीय नीति की जरुरत जताई है। मोबाइल यूजर्स का डेटा वैलिडिटी खत्म होने के बाद डेटा के बेकार जाने के मुद्दे पर उन्होंने इसे ग्राहक को आगे इस्तेमाल करने की मांग उठाई है। एयरलाइंस की फ्लाइट देरी से होने वाली यात्रियों की परेशानी पर मुआवजा देने की मांग उठाई है। हवाई अड्डों पर खाने-पीने की ज्यादा महंगी कीमतों का मुद्दा उठाया है। हवाई अड्डों पर खाने-पीने की अत्याधिक महंगी कीमतों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों की बदहाली और स्वास्थ्य असमानता का मुद्दा भी उठाया है।  
  • Punjab News: गाड़ी और ऑटो की टक्कर में ड्राइवर सहित 2 घायल

    Punjab News: गाड़ी और ऑटो की टक्कर में ड्राइवर सहित 2 घायल

    मोगाः शहर के जीरा रोड पर सिटी पार्क के सामने सड़क हादसे में ऑटो चालक सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गाड़ी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक एक सवारी के साथ मोगा से जीरा की ओर जा रहा था। जीरा रोड पर सिटी पार्क के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात गाड़ी चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार चालक सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सचिन कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

    दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और मोगा की नई दाना मंडी इलाके में रहते हैं। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें टांगों में फ्रैक्चर भी शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की। समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • बद्दी के बसन्ती बाग में चल रही श्री राम कथा हुई संपन्न

    बद्दी के बसन्ती बाग में चल रही श्री राम कथा हुई संपन्न

    तनावपूर्ण जीवन में धैर्य, सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए राम नाम का जप सबसे शक्तिशाली साधना बद्दी/सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी के बसंती बाग में आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिवस पर भक्ति और भावनाओं का ऐसा संगम उमड़ा कि पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध कथा व्यास डॉ. धरणीधर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को त्याग, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि “प्रभु हमारे आचरण और उत्तम विचारों में निवास करें, यही सबसे बड़ी भक्ति है।” महाराज ने अपने प्रवचन में श्रीराम के आदर्श चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए उन्हें एक आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र और महान मित्र बताया। उन्होंने कहा कि राम नाम केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन को स्थिरता, संतुलन, आत्मबल और शांति प्रदान करने वाला दिव्य मंत्र है। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण जीवन में धैर्य, सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए राम नाम का जप सबसे शक्तिशाली साधना है, जो मन को विकारों से मुक्त कर व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करता है। कथा के दौरान सीता हरण, राम–हनुमान मिलन, रावण वध और राम–सीता के राज्याभिषेक सहित पूरी श्रीराम लीला का दिव्य एवं भावनात्मक अनुकरण किया गया। मंचन इतना प्रभावी रहा कि श्रद्धालु भावविभोर होकर भावनाओं में डूब गए। समापन पर राम–सीता राज्याभिषेक का  दृश्य देखते ही पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। डॉ. धरणीधर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन में भक्ति, मर्यादा, सत्य, सेवा और आत्मसंयम अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि जो व्यक्ति राम नाम में मन लगाता है, उसका जीवन स्वयं ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ जाता है। कार्यक्रम में हंसराज आनंद झा,  सागर शर्मा , कमल सिंह,संजय चौरसिया,  सुनील राय, सोनू बंसल, मुरलीधर, कन्हैयालाल, रंजीत पांडेय, डॉ. श्रीकांत शर्मा, रंजीत श्रीवास्तव,  संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।