Blog

  • CM Sukhu ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक के निधन पर किया शोक व्यक्त

    CM Sukhu ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक के निधन पर किया शोक व्यक्त

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता ठाकुर जोग ध्यान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ठाकुर जोग ध्यान का निधन परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

    उन्होंने सुंदर सिंह ठाकुर और उनके परिवार के प्रति इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • Himachal News: महाविद्यालय ऊना से प्रोफ़ेसर डॉक्टर संजय वर्मा हुए सेवानिवृत्त

    Himachal News: महाविद्यालय ऊना से प्रोफ़ेसर डॉक्टर संजय वर्मा हुए सेवानिवृत्त

    ऊना /सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आज संगीत विभाग के प्रोफ़ेसर डॉक्टर संजय वर्मा सेवानिवृत्त हुए ।उन्होंने लगभग 28 वर्षों तक  शिक्षा के क्षेत्र में अपनी  सेवाएं दी ।  कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने इस उपलक्ष्य पर उनके माता पिता , धर्मपत्नी व प्रोफेसर संजय वर्मा को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया ।  कॉलेज की प्राचार्या ने सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य पर अपने विचार साझा किए , उन्होंने प्रोफेसर के साथ शिक्षा से जुड़े अनेक पहलुओं की व्याख्या करते हुए अपने कुछ निजी अनुभव भी साझा किए । उन्होंने उनकी नई शुरुआत के लिए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। डॉ. संजय वर्मा शिक्षा, संगीत साधना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपने बहुआयामी योगदान के कारण निरंतर चर्चा में रहे । जिला ऊना में जन्मे डॉ. वर्मा एक संस्कार समृद्ध परिवार में पले-बढ़े, जहाँ अनुशासन, कर्मनिष्ठा और मानवीय मूल्यों ने उनके व्यक्तित्व को विशेष दिशा प्रदान की।

    प्रारम्भिक शिक्षा शिमला के राजकीय विद्यालय संजौली से प्राप्त करने के बाद उन्होंने एस.वी.एस.डी. कॉलेज भटोली, ऊना से उच्च शिक्षा ग्रहण की। संगीत के प्रति गहन रुचि ने उन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला तक पहुँचाया, जहाँ से उन्होंने वर्ष 1992 में संगीत (वोकल) में स्नातकोत्तर एवं एम.फिल. तथा वर्ष 2016 में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की खयाल गायकी की इंदौर घराना परंपरा के सुप्रसिद्ध गुरु पं. भीमसेन शर्मा ‘गुरुरंग’ के मार्गदर्शन में उन्होंने संगीत साधना की उच्च परंपराओं को आत्मसात किया।

    तीन दशकों से अधिक के शिक्षण अनुभव के साथ डॉ. वर्मा पिछले 26 वर्षों से महाविद्यालय संवर्ग में अपनी सेवाएँ दे रहे थे । उनके मार्गदर्शन में राजकीय महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थियों ने विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रस्तुत हो चुके हैं, जिससे शैक्षणिक जगत को महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

    संगीत के अतिरिक्त साहित्य, रंगमंच, नृत्य, ललित कला एवं खेल गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाती है। उनकी विद्वत्ता के सम्मानस्वरूप उन्हें ‘प्राचीन कला केंद्र’ की गवर्निंग बॉडी तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रदर्शन कला संकाय की बोर्ड ऑफ स्टडीज़ का सदस्य नामित किया गया है। उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा “श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार” हेतु चयनित शिक्षकों में उनका नाम शामिल होना उनके समर्पण और उपलब्धियों का प्रमाण है।

    इस उपलक्ष्य में कॉलेज के अन्य प्रवक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए । इनमें प्रोफेसर पुनीत कंवर , प्रोफ़ेसर सुरेश , प्रोफ़ेसर शशि कंवर , प्रोफ़ेसर सतपाल सिंह , प्रोफ़ेसर रुचि शर्मा , प्रोफेसर अनीता सैनी , प्रोफेसर मोनिका ठाकुर , प्रोफेसर श्रेयसी सिंह और प्रोफेसर शामली ने भी अपने विचार साझा किए । इसके साथ साथ उनकी धर्मपत्नी मीनू वर्मा , सुपुत्री प्रोफ़ेसर स्वरिमा एवं उनके साथ आए सगे संबंधियों ने भी अपने विचार साझा किए। इस मौके पर  कॉलेज के समस्त प्रोफेसर और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे ।

  • ऊंट से हो रही थी शराब तस्करी, 39 कार्टन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ऊंट से हो रही थी शराब तस्करी, 39 कार्टन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: साउथ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऊंटों के सहारे अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 ऊंटों में लदे अवैध शराब के 39 कार्टन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय विनोद भड़ाना निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर की चेकिंग से बचने के लिए जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक रात को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद की तरफ से संगम विहार के जंगलों के रास्ते दिल्ली में अवैध शराब लाई जा रही है।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछा दिया। देर रात पुलिस को एक व्यक्ति दो ऊंटों के साथ संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला कि ऊंटों पर शराब की पेटियां लादी हुई थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 39 कार्टन अवैध शराब बरामद हुईं। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और ऊंटों को भी सुरक्षित बचाकर संबंधित विभाग को सौंप दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सड़क मार्ग पर पुलिस की सख्त चेकिंग से बचने के लिए जंगल के रास्तों का इस्तेमाल करता था और शराब ढोने के लिए ऊंटों का सहारा लेता था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन कवच के तहत दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर लगातार सख्ती की जा रही है। इसी वजह से तस्करों ने यह अनोखा तरीका अपनाया था। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उनका यह तरीका ज्यादा दिन नहीं चल पाया और आरोपी पकड़ा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी अवैध शराब के मामले में शामिल रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और शराब कहां सप्लाई की जानी थी। बता दें कि इससे पहले भी 12 सितंबर 2025 को डिस्ट्रिक्ट की एटीएस ने 3 ऊंटों के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

  • Punjab News: Golden Temple में नतमस्तक हुई Bollywood Actress Priyanka Chopra , देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple में नतमस्तक हुई Bollywood Actress Priyanka Chopra , देखें वीडियो

    अमृतसरः आध्यात्मिक केंद्र श्री दरबार साहिब में रोजाना की तरह आज भी लाखों की संख्या में संगत माथा टेकने आई हुई थी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा ने गुरु घर में माथा टेककर श्रद्धा के साथ गुरबाणी कीर्तन सुना और सबकी भलाई के लिए अरदास की। उनके आगमन पर संगत में खास उत्साह देखा गया, उन्होंने पूरी विनम्रता और सादगी से दर्शन किए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जूठे बर्तन साफ करने की सेवा भी निभाई। उनकी इस सेवा ने संगत में एक सकारात्मक संदेश दिया कि गुरु घर में हर कोई बराबर है और सेवा सबसे बड़ी भक्ति मानी जाती है। संगत की ओर से भी उनकी विनम्रता की तारीफ़ की गई। दरबार साहिब जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी सेवा करने से मन को आत्मिक शांति मिलती है और मानवता का सच्चा अर्थ समझ आता है।
  • इलाके में LPG Gas की कालाबाजारी करता व्यक्ति काबू

    इलाके में LPG Gas की कालाबाजारी करता व्यक्ति काबू

    चंडीगढ़ः देश भर में गैस को लेकर कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे है। दरअसल, जहां एक ओर प्रशासन कर्मिशयल गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर कठोर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कर्मिशयल संस्थानों को गैस सिलेंडर की जगह दूसरे साधनों का उपयोग करने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ के बुड़ैल इलाके में सामने आया, जहां कर्मिशयल गैस सिलेंडर 4500 रुपए में बेचते एक व्यक्ति को काबू किया गया।

    इस संबंधी समाज सेवी और आम आदमी पार्टी के नेता शादाब राठी द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार गैस एजेंसियों की मिलीभगत से चल रही इस अवैध गतिविधि का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि जो कर्मिशयल गैस सिलेंडर सरकारी दर के करीब 1600 में मिलना चाहिए, वही सिलेंडर आम जनता को 4500 तक में बेचा जा रहा था। उनके अनुसार इस पूरे मामले में मध्यस्थ आपूर्तिकर्ताओं और एजेंटों की भूमिका शक के घेरे में है, जो गैस एजेंसियों से सप्लाई लेकर आगे काले बाजार में महंगे दाम पर बेच रहे हैं।

    शादाब राठी ने कहा कि यह मामला बहुत ही गंभीर है, क्योंकि इससे सीधे आम लोगों की जेब पर डाका पड़ा है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ इस तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए और उन्हें भी जवाबदेह बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की गैर कानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लग सके।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही गैरकानूनी तरीके से एकत्र किए गए गैस सिलेंडरों की भी जांच की जा रही है। इस घटना से जहां काले बाजार की गंभीर मामले सामने आए हैं, वहीं प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। लंबे समय से चल रही इस अवैध गतिविधि के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई उपयुक्त कार्रवाई न होना चिंताजनक है।

  • Punjab News: गोली चलाने के मामले में हथियार और कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली चलाने के मामले में हथियार और कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी की पुलिस ने पिछले दिन शांति नगर इलाके में गोली चलाने वाले 2 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक कार बरामद की है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एएसएचओ कशमीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक कार बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ जारी रखी है और आगे की जांच कर रही है।

     

  • ITBP और Himachal सरकार का संयुक्त प्रयास, किसानों को मिलेगी राहत

    ITBP और Himachal सरकार का संयुक्त प्रयास, किसानों को मिलेगी राहत

    शिमला: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित करेगी, जिसके तहत स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली ताज़ी सब्ज़ियां, फल, दूध, पनीर, मांस, ट्राउट मछली तथा अन्य कृषि उत्पाद खरीदे जाएंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत आईटीबीपी सीधे किसानों, सहकारी समितियों और स्थानीय उत्पादकों से उत्पाद ख़रीदेगी।

    सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनके अपने गांवों में ही बाज़ार उपलब्ध करवाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी। इस कदम से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों, बागवानों और ग्रामीण समुदायों के लिए रोज़गार के अवसर सृजित होंगे तथा समावेशी और सतत् क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों उत्तरी फ्रंटियर कमांडर आईजी मनु महाराज और सेक्टर कमांडर डीआईजी पवन कुमार नेगी के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए स्वरोज़गार के अवसर सृजित होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह प्रयास विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

    उन्होंने कहा कि इससे आईटीबीपी कोे ताज़ा और उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय उत्पादों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा सीमावर्ती गांवों के किसानों और ग्रामीण समुदायों को अपने क्षेत्र में ही एक स्थिर और भरोसेमंद बाज़ार उपलब्ध होगा।

    सुक्खू ने बताया कि यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूत करेगी और ग्रामीण निवासियों के लिए स्थायी रोज़गार के अवसर सृजित करेगी। इसके अतिरिक्त, यह कदम इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सीमा प्रबंधन को भी मजबूत करने में सहायक होगा।

    आईजी मनु महाराज ने बताया कि इस प्रकार की पहल पहले उत्तराखंड में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों के लोग भी इससे लाभान्वित होंगे।

    बैठक के दौरान सीमावर्ती गांवों में बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के विद्युतीकरण को लेकर रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत भी चर्चा की गई।

     

  • Punjab News: Lord Mahavir Jain Model School की 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: Lord Mahavir Jain Model School की 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता हो गई। मिली जानकारीके अनुसार 17 वर्षीय छात्रा 12 वीं कक्षा में पढ़ती है और रहस्यमयी हालात में लापता हो गई है। स्टूडेंट की पहचान महक हुसैन निवासी प्रीतम नगर, फगवाड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची लॉर्ड महावीर जैन मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की की मां नूरजहां ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी और रास्ते में लापता हो गई और अभी तक घर नहीं लौटी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी की कई जगह पर तालाश की लेकिन अभी तक उसका कुछ नहीं पता चल पाया है।

    वहीं स्कूल प्रशासन से भी बेटी के लापता होने को लेकर बात की गई। जिसके बाद स्कूल मे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में लड़की स्कूल से बाहर आती दिख रही है, लेकिन उसके बाद से कहीं नहीं दिखी है। पीड़िता की मां ने इस बारे में सिटी थाने की पुलिस को जानकारी दी है। दूसरी तरफ, इस लड़की के गायब होने की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस स्टेशन की एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस लड़की की तुरंत तलाश कर रही है।

     

  • Punjab News: आज रात से Ladowal Toll Plaza इतने रुपए होगा महंगा, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: आज रात से Ladowal Toll Plaza इतने रुपए होगा महंगा, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट कल यानी 1 अप्रैल से फिर बढ़ जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल टोल प्लाजा के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा पर नए रेट आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक टोल रेट में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं दूसरी तरफ 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश लेनदेन पूरी तरह से बंद हो जाएगी।

    लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पिछले साल एक अप्रैल से टोल रेट बढ़े थे और रेट में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। टोल मैनेजर विपिन राय ने बताया कि NHAI द्वारा 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दरों में संशोधन किया गया है। लाडोवाल प्लाजा पर कार/जीप/वैन को सिंगल साइड के लिए अब ₹220 के बजाय ₹225 देने होंगे। वहीं राउंड ट्रिप (आने-जाने) के लिए ₹335 की जगह ₹340 चुकाने होंगे।

    LCV/LGV/मिनी बस के सिंगल यात्रा के लिए 360 के बजाए ₹365 और डबल ट्रिप के लिए ₹550 (पहले ₹545) लगेंगे। मंथली पास 340 के जगह 350 मासिक पास में भी ₹10 की मामूली बढ़ोतरी की गई है। लंबी दूरी तय करने वाले कमर्शियल वाहनों और नियमित यात्रियों के लिए सालाना पास अब महंगा हो गया है। जहां पुराना रेट: ₹3000 था अब नया रेट: ₹3075 हो गया है जिसमे इस पास में कुल 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है। टोल टैक्स की दरों का निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर किया जाता है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर यह शुल्क तय होता है। इस बार वार्षिक रिवीजन प्रक्रिया के तहत करीब 2.5% से 10% तक का संशोधन किया गया है।

     

     

  • Jalandhar News: शराब पर मिल रहा भारी Discount, ठेकों पर उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शराब पर मिल रहा भारी Discount, ठेकों पर उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में आज शराब के ठेकों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। दरअसल, 31 मार्च के बाद ठेकों पर नया स्टॉक शुरू हो जाएगा। लोगों को डर है कि 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होने के बाद कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं, इसलिए वे अभी से शराब का स्टॉक करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में ठेकेदारों द्वारा ठेकों के सामने नए रेट चार्ट लगाए गए। ठेको पर लगे नए चार्ट को पढ़कर भारी संख्या में लोगों ठेके पर दौड़े चले आए। इस दौरान कई ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे शराब की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ चौक, बस स्टैंड, मॉडल टाउन जैसे प्रमुख इलाकों में शराब के ठेकों के बाहर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। आमतौर पर लोग एक या दो बोतल शराब खरीदते हैं, लेकिन सेल के चलते आज स्थिति यह है कि लोग पेटियों में शराब खरीद रहे हैं। सड़क पर चलते लोगों को दो-दो, तीन-तीन पेटियां अपनी गाड़ियों या कंधों पर उठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। ठेका संचालकों का कहना है कि स्टॉक खत्म करने के चक्कर में कीमतें कम की गई हैं, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग और ओल्ड मोंक जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की बोतलें अब 300 से 350 रुपए के बीच मिल रहे हैं। जबकि, रॉयल चैलेंजर और ऑल सीजंस की बोतल की कीमत 400 रुपए के करीब है। प्रीमियम ब्रांड्स की बात करें तो ब्लेंडर्स प्राइड और एंटीक्विटी ब्लू की बोतल 500 से 600 रुपए की रेंज में उपलब्ध है। वहीं, लग्जरी और इंपोर्टेड सेगमेंट में रेड लेबल की बोतल 1200 रुपए, ब्लैक लेबल की 2200 रुपए और द ग्लेनलिवेट-12Y की बोतल 2700 रुपए में बिक रही है। बियर के शौकीनों के लिए किंगफिशर और बडवाइजर की बोतलें 150 से 200 रुपए के बीच मिल रही हैं। पहले इनकी कीमत 220 से 250 रुपये तक थी। दरअसल, आज मार्च के महीना का अंतिम दिन है। नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले पुराने स्टॉक को क्लीयर करना ठेकेदारों की मजबूरी होती है। जालंधर में इस बार यह सेल काफी चर्चा में है, क्योंकि रेट लिस्ट में बड़े ब्रांड्स की कीमतों में भी 30% से 50% तक की कमी देखी जा रही है।