Blog

  • पंजाब : श्री दरबार साहिब के पास बीयर के कैन सहित युवक काबू, वायरल वीडियो

    पंजाब : श्री दरबार साहिब के पास बीयर के कैन सहित युवक काबू, वायरल वीडियो

    अमृतसर : आज के समय में लोग हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही एक वीडियो अमृतसर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक युवक श्री दरबार साहिब के रास्ते से बीयर का कैन लेकर जा रहा था। इस दौरान वहां पर एक सिख व्यक्ति ने युवक को बीयर का कैन लिफाफे में डालकर ले जाते देखा और उसे काबू कर लिया। हालांकि बीयर के कैन लिफाफे से बरामद होने पर युवक कह रहा है कि उसने बीयर नहीं पी है और कैन बंद है। इस दौरान युवक ने बताया कि ऑटो चालक उसे गलत रास्ते पर ले आया। युवक ने कहा कि दरबार साहिब के पास बीयर लाने का उसका कोई इरादा नहीं था। 

    वीडियो में युवक कह रहा है कि उसका मेडिकल भी करवाकर देखा जा सकता है कि उसने बीयर नहीं पी है। वहीं सिख व्यक्ति लिफाफे को चैक करता है तो बीयर लिफाफे से लीक होकर बाहर गिरने लगती है। जिस पर सिख व्यक्ति भड़क जाता है और चिल्लाने लग जाता है। इस दौरान युवक माफी करवा लो। वहीं सिख व्यक्ति बताता है कि उक्त युवक के साथ अन्य युवक और एक युवती भी आई हुई है। सिख व्यक्ति ने पूछताछ कि तो युवक ने कहाकि वह सभ्रा से आया है। जिसके बाद सिख व्यक्ति उसे काबू करके अपने साथ ले गया।

  • जालंधरः इस इलाके में पुलिस की रेड, एक किलो हेरोइन सहित 3 गिफ्तार, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में पुलिस की रेड, एक किलो हेरोइन सहित 3 गिफ्तार, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में नशे के खिलाफ पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भार्गव कैंप में रेड कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वरिंदर, रोहित और जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो हेरोइन हो गई है। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम के साथ सीआईए-1 की टीम और 4 थानों की पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। जांच में पता चला रहा है कि आरोपियों के खिलाफ में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है।  वहीं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर परिवार ने मीडिया से दूरी बनाई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील किया हुआ है और मामले की जांच जारी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम, 4 थानों की पुलिस सहित 100 पुलिस कर्मियों के साथ भार्गव कैंप में आए है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जतिंदर, रोहित और वरिंदर हेरोइन का बड़े स्तर पर कारोबार कर रहे है। इस दौरान उनकी टीम ने उक्त व्यक्ति के घर में रेड कर एक किलों हेरोइन बरामद की है। इस दौरान जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति डीजे का घर के बाहर बोर्ड लगाया हुआ था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीजे की आड़ में नशे का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनपीएस एक्ट, एक्साइज और मारपीट के मामले पहले से दर्ज है और आरोपी कुछ समय पहले ही कपूरथला जेल से रिहा होकर बाहर आए थे।

  • पंजाब : श्री दरबार साहिब में गए युवक ने SGPC कर्मचारियों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : श्री दरबार साहिब में गए युवक ने SGPC कर्मचारियों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : श्री दरबार साहिब आध्यात्म का केंद्र है। जहां हर दिन लाखों की संख्या में विभिन्न धर्मों के लोग अपनी आस्था लेकर दरबार साहिब में माथा टेकने आते है। दरबार साहिब के चारों दरवाजे चारों धर्मों को एकता का संदेश देते है। साहिब जब एक युवक पानी पीने गया तो एसजीपीसी कर्मचारी ने उसे बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इस संबंध में पीड़ित अक्षय लक्खन ने बताया कि वह दरबार साहिब के पास एक होटल में काम करता है और जब वह दरबार साहिब में पानी पीने गया तो एसजीपीसी कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने उस युवक को एसजीपीसी कर्मचारियों से बचाया। जिसके बाद अब पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गत रात दरबार साहिब में पानी पीने गए एक युवक की एसजीपीसी कर्मचारियों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है

    । इस संबंध में युवक ने भी आवेदन दिया था और एसजीपीसी के कर्मचारियों ने भी पुलिस को आवेदन दिया था। फिलहाल श्री दरबार साहिब के मैनेजर ने पीड़ित युवक और एसजीपीसी के कर्मचारियों का राजीनामा करवा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में युवक दोबारा पुलिस से शिकायत करेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

  • पंजाबः इस इलाके में लोगों ने सरकार और केजरीवाल के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में लोगों ने सरकार और केजरीवाल के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    अमृतसरः हलका उत्तरी क्षेत्र के सुंदर नगर मुस्तफाबाद में पिछले 2 सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई बंद होने के कारण निराश शहर वासियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बताया कि वे दूसरे इलाकों से पीने का पानी ला रहे हैं। उनका कहना है कि कई लोग वाटर कूलर पैसे खर्च कर खरीदने को मजबूर हैं। इस मौके पर इलाके के लोगों ने कहा कि पिछले दो हफ्ते से पानी नहीं आ रहा है और कई इलाकों में गंदा पानी आ रहा है जिससे लोग और बच्चे बीमार हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने कई वादे किये थे लेकिन कुछ नहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ट्यूबल कनेक्शन भी कटा हुआ है।

    लोगों ने कहा कि यदि वह उन लोगों से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि मोटर जल गया है, तो हमने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों और प्रशासन से भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान लोगों ने कहा कि अगर उन्हें पानी की सहूलत ना दी गई तो वह आने वाले समय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने कहा कि हमने इसलिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया था जोकि आज हमें ये दिन देखना पड़ेगा। लोगों ने कहा कि आज वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। क्योंकि हमारे बच्चे पानी पिए बिना प्यासे हो जाते हैं। हम लोग बाहर से पानी लाकर पी रहे हैं, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

  • जालंधरः विवादों में घिरे सुशील रिंकू, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः विवादों में घिरे सुशील रिंकू, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नरेश कुमार नामक व्यक्ति ने सुशील रिंकू पर थ्रेट करने के आरोप लगाए है। इस दौरान व्यक्ति ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने पुराने बयान का जिक्र भी किया है। पीड़ित ने बताया कि 18 अप्रैल 2022 को उन्होंने मोहिंदर केपी को कांग्रेस पार्टी छोड़ने को लेकर एक पोस्ट पाई थी। पीड़ित ने कहा कि वह पोस्ट सुशील रिंकू को भी की गई थी। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सुशील रिंकू ने उन्हें फोन करके थ्रेट करते हुए कहा कि तुम्हें क्या लेना देना किसी ने पार्टी को छोड़ना या नहीं छोड़ना। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सुशील रिंकू ने उन्हें थ्रेट करते हुए कहा कि उन्हें धमकी दी है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को दे दी है।

  • पंजाब : वोट डालने को लेकर DC की अनोखी पहल, देखें वीडियो

    पंजाब : वोट डालने को लेकर DC की अनोखी पहल, देखें वीडियो

    मोगा : लोकसभा 2024 के चुनावों के 3 फेस समाप्त हो चुके है। वही पंजाब में सातवें फेस में 1 जून को चुनाव होंगे। वही इन चुनावों में जनता को बढ़-चढ़ कर अपनी वोट का इस्तेमाल करने के लिए अपील भी की जा रही है। ताकि एक बढ़िया सरकार को चुना जा सके। इसी कड़ी के तहत मोगा में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

    ताकि लोग बढ़-चढ़ कर अपनी वोट डालने जाए ओर चुनाव कमीशन के टारगेट 70 प्रतिशत वोटिंग को पूरा किया जा सके। जिसको लेकर मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धुरी की ओर से मोगा के बस स्टेंड पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां पर पहले बसों के आगे बैनर लगाए गए।

    ताकि लोग जागरूक हो और अपनी वोट का इस्तेमाल करें। वही डिप्टी कमिश्नर ने बसों के अंदर जाकर बसों में बैठी सवारियों से बातचीत की और फिर उन्हें अपनी वोट का सही इस्तेमाल करने ओर वोट जरूर डालने की अपील भी की, जो की लोगों को बहुत पसंद आई।

  • पंजाबः आप पार्टी को झटका, ये नेता कांग्रेस में हुआ शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जस्सी खंगूरा एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दरअसल, कुछ समय पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आज देवेन्द्र यादव (प्रभारी पंजाब कांग्रेस) की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लुधियाना में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा।

    बता दें कि जस्सी खंगूरा 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। चर्चा थी कि जस्सी लुधियाना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने जस्सी पर भरोसा करने के बजाय मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया। इस वजह से जस्सी पार्टी से नाराज थे। जस्सी खंगूरा का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार है। जस्सी खंगूरा ने 2007 का विधानसभा चुनाव किला रायपुर से लड़ा और जीता। इसके बाद 2012 में वह मुल्लांपुर दाखा से चुनाव हार गए। वह इस बार भी यहीं से चुनाव लड़ना चाहते थे।

    जस्सी खंगूरा का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार है। जस्सी खंगूरा ने 2007 का विधानसभा चुनाव किला रायपुर से लड़ा और जीत हासिल की थी। इसके बाद 2012 में वह मुल्लांपुर दाखा से चुनाव हार गए। वह इस बार भी यहीं से चुनाव लड़ना चाहते थे। जस्सी खंगूरा शहर के बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं। वह लुधियाना शहर में 5 सितारा होटल पार्क प्लाजा के मालिक हैं। इसके साथ ही वे कई अन्य बिजनेस भी करते हैं। जस्सी खंगूरा कभी कैप्टन अमरिन्दर सिंह के बेहद करीबी थे। जस्सी खंगूरा पूर्व ब्रिटिश नागरिक हैं और 2006 में भारत लौटे थे। उनके पिता जगपाल सिंह खंगूरा भी कांग्रेस से जुड़े थे। उनका विवाह कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह कैरों की बेटी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों की पोती रमन से हुआ है।

  • फगवाड़ाः शैलर में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

    फगवाड़ाः शैलर में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

    फगवाड़ा : गांव रिहाना जट्टां में स्थित एक शैलर में संदिग्ध परिस्थितियों के कारण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे के चलते शैलर में पड़ा नया बारदाना और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने शैलर में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड फगवाड़ा की टीम तुरंत फायर टेंडर गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शैलर मालिक दीपक बंसल ने बताया कि आग लगने से उनका लाखों का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है।p

  • पंजाब : युवक का खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में शव, देखें वीडियो

    पंजाब : युवक का खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में शव, देखें वीडियो

    बठिंडा : गांव गैरी बुट्टर के खाली गेहूं के खेतों में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान अंग्रेज सिंह(25) निवासी गांव गौरी बुट्टर के तौर पर हुई है। मृतक युवक के घर में मातम का माहौल है। मृतक युवक के पिता और मां का कहना है कि वह काम से घर आया था और वह बाहर जाने से पहले बोल कर गया था कि वह मोबाइल रिचार्ज करवाने जा रहा है और आकर रोटी खाएगा।

    जब वह रात में घर नहीं लौटा। जिसके बाद आज उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मौके पर पहुंचे संगत पुलिस स्टेशन के SHO संदीप भाटी ने कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को खेतों में फैंक कर चले गए। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों के ब्यानों के अधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

  • जालंधरः 24 घंटे में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें Live

    जालंधरः 24 घंटे में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट ने 24 घंटे के अंदर एक हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक बंद घर से बदबू आने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर की पुलिस टीमों ने तुरंत कॉल का जवाब दिया और फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड टीमों के साथ मौके पर पहुंची। स्वपन शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ ​​नकुल कुमार के रूप में हुई।

    मृतक का शव घर के ऊपरी हिस्से में एक बिस्तर के अंदर मिला। पुलिस कमिशनर ने बताया कि एफआईआर 98 दिनांक 07-05-2024 के तहत 302, 201,34 आईपीसी के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उनकी टीम ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान हिमाचली देवी पुत्री हरी सरन निवासी भंगलेमाजरा कपाही थाना कपाही जिला मंडी हिमाचल प्रदेश अब निवासी गांव गदईपुर जालंधर और सनोज कुमार पुत्र सुरेश निवासी गांव आलमपुर थाना बाथ पोस्ट ऑफिस बाथ जिला पटना बिहार, मौजूदा पता गदईपुर जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस कमिशनर ने बताया कि पूछताछ के दौरान, हिमाचली देवी ने कबूल किया कि उसने सनोज कुमार की मदद से विनोद कुमार की हत्या कर दी, जो व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम कर रहा था, जिससे उसकी परेशानी बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को हत्या में शामिल इन आरोपियों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है। स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।