Blog

  • जालंधरः फर्जी दस्तावेज लगवाकर खुलवाते थे बैंक के खाते, फिर जाली फंड करते थे शो, 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: छोटी बारादरी के पास एजुकेशन हब नाम से एजेंसी चलाने वाले 2 कर्मियों के खिलाफ थाना -7 में स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को फेक फंड शो करवाने के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी जाली दस्तावेज लगवाकर कई लोगों को बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हें इसकी एवज में भारी रकम वसूलते थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से पता चला है कि उक्त आरोपियों के पास कोई प्रमाणित लाइसेंस भी नहीं था। जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

  • जालंधरः 24 घंटे बीत जाने के बाद भी Indo World और ईशांत शर्मा के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई

    जालंधरः 24 घंटे बीत जाने के बाद भी Indo World और ईशांत शर्मा के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई

    पीड़ित लोगों ने अब पुलिस कमिशनर को दी मामले की शिकायत 

    जालंधर, ENS: गढ़ा रोड पर स्थित इंडो ट्रैवल वर्ल्ड इमीग्रेशन दफ्तर के एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 5 लोगों से पैसे ठगने के आरोप 2 दिन पहले लगे थे। इस दौरान पीड़ित लोगों ने ट्रैवल एजेंट पर पैसे मांगने के दौरान मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पीडित पांचों लोग ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर इंसाफ की गुहार लगा रहे थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया हैकि इस घटना के दौरान वहां पर ईशांत शर्मा कुछ बाउंसरों के साथ मौके पर आया और उन पर हमला करने लगा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। लेकिन हैरानी की बात यह हैकि इस मामले को लेकर 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा ट्रैवल एजेंट और ईशांत शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया था, लेकिन वहां पर ईशांत शर्मा नहीं पहुंचा।

    जिसके बाद पुलिस ने अब पीड़ित पक्ष को 2 दिन का समय दे दिया। इस बात से नाराज चल रहे पीड़ित पक्ष ने अब पुलिस कमिश्नर को  ट्रैवल एजेंट और ईशांत शर्मा के खिलाफ शिकायत की है और उनसे न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाते हुए कहां कि उन्हें सभी न्यूजीलैंड में ग्रुप वर्क परमिट पर भेजने झांसा देकर एजेंट के स्टाफ ने धोखा किया है। उन्होंने कहां कि न पैसे वापस किए न वीजा लगवाया उल्टा एजेंट के स्टाफ ने शिवसेना नेता बुला कर मारपीट की है। वहीं शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके दोस्त की बहन उक्त ट्रेवल एजेंट के पास काम करती थी और पीड़ित परिवारों ने एजेंट के साथ साथ उसे गाली निकालते हुए मोबाइल छीन लिया और उसे दफ्तर में ताला लगाकर बंद कर दिया था, जिसे लेने के लिए गए थे और वह उसे लेकर वापस आ गए और उनकी तरफ से किसी के साथ भी मारपीट नहीं की गई।

    जबकि वायरल वीडियों में ईशांत शर्मा के साथ आए बाउसंर सरेआम मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। इस मामले को लेकर पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त इमीग्रेशन दफ्तर के स्टाफ ने उनका चंडीगढ़ के सेक्टर 44 में स्थित फर्जी लैब से मेडिकल करवाया था, जिनकी रसीदें उनके पास है। उन्होंने कहा कि इस रसीद को वह पुलिस को सौंपकर उक्त मैडिकल लैब की जांच करने के लिए भी कहेंगे कि वह किसके नाम पर चल रही है। वहीं मामले को लेकर थाना 7 की प्रभारी अनु ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में है और उच्च अधिकारी इस केस को डील कर रही है पीड़ित परिवारों के बयानों पर पुलिस बनती कार्रवाई जरूर करेगी और उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा। वहीं गांव सगोंवाल नकोदर के रहने वाले जरनैल सिंह ने बताया कि वह जमीन पानी के बोर करने का काम करता है। उसने 6 महीने पहले फेसबुक पर इंडो ट्रैवल वर्ल्ड इमीग्रेशन दफ्तर का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उसने ये काल करके दफ्तर में बातचीत की तो काल करने वाले रूही मैडम ने उसके दफ्तर में आकर मिलने को कहा उसने बताया कि वह उक्त ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में गया तो सीया मैडम ने न्यूजीलैंड वर्क परमिट पर भेजने का कहा जिसका खर्च साढ़े 5 लाख 50 हजार रुपये बताया और पत्नी सहित अपना पासवर्ड मैडम को दे दिया।

    कुछ समय बाद दफ्तर की तरफ से उन्हें काल आई मैडिकल और एम्बेसी फीस दोनों के 50 हजार रुपये देने के लिए कहा गया जो उसने दे दिए। उसने बताया कि पैसे दिनों के बाद कुछ समय बाद उक्त एजेंट के दफ्तर से उसे काल आई कि एक लाख रुपया जमा करवाना पड़ेगा। पीड़ित का कहना है कि पैसे लेते समय मैडम ने कहा था कि 15 दिनों में उनका वीजा आ जाएगा लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद उक्त ट्रेवल एजेंट के दफ्तर का स्टाफ उन्हें टालमटोल करता रहा। वहीं सुखदीप सिंह ने बताया कि इंडो ट्रैवल वर्ल्ड इमीग्रेशन दफ्तर में मौजूद मैडम ने उसे कहा कि न्यूजीलैंड में किसी कंपनी को 50 वर्कर की जरूरत है, जिसका खर्च में 5 लाख 50 हजार रुपये आएगा और पहले मैडिकल और एम्बेसी फीस देनी होगी 40 दिन में वीजा आ जाएगा तो उसने 30 हजार रुपये दे दिए, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने कहाकि 40 दिन से अधिक का समय भी बीत चुका है।

    पीड़ित ने कहाकि दो दिन पहले जब वह उक्त ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आया तो वह उसके साथ एजेंट के गुंडों ने मारपीट की और जब उसने वीडियो बनाने चाही वह मोबाइल भी छीन कर ले गए। अन्य पीड़ित सतपाल सिंह ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया, जिसका खर्च 5 लाख 50 हजार रुपये बताया और कहा कि पहले डेढ़ लाख रुपया देने होंगे बाकी पैसे कंपनी में काम करने के कटवा देना। उसने मैडम की बातों में आकर डेढ़ लाख रुपये दिए। उसने बताया कि मैडम ने कहा था कि 15 दिनों में वीजा आ जाएगा लेकिन 3 महीने का समय बीत जाने के बाद जब वह दो दिन पहले एजेंट के दफ्तर में पहुंचा तो उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस मामले की शिकायत उसने थाना 7 की पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

  • इस मशहूर एक्टर का निधन, जाने वजह

    नई दिल्ली : ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में केवन लैनिस्टर के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले ब्रिटिश एक्टर इयान गेल्डर का निधन हो गया है। वह पिछले पांच महीने से पित्त नली के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इयान गेल्डर के साथी बेन डेनियल्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की।

    वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार डेनियल्स ने लिखा, “मुझे बड़े दुख और भारी दिल के साथ इयान गेल्डर के निधन के बारे में बताना पड़ रहा है। इयान को दिसंबर में पित्त नली के कैंसर का पता चला था। मैंने उनकी देखभाल करने के लिए सभी काम रोक दिए थे लेकिन हममें से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इतनी जल्दी हमें छोड़ कर चले जाएंगे।

    एक्टर ने सीरीज के 12 एपिसोड में चार्ल्स डांस द्वारा निभाए गए लॉर्ड टायविन लैनिस्टर के छोटे भाई की भूमिका निभाई। उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया था जिनमें ‘डॉक्टर हू’, ‘स्नैच’, ‘फिफ्टीन-लव’, ‘कैजुअल्टी’, ‘एडवर्ड द किंग’, ‘आई थॉट यू गॉन’ और ‘हिज डार्क मटेरियल’ समेत कई दूसरे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

  • चिकन शोरमा खाने से नौजवान की मौ’त

    चिकन शोरमा खाने से नौजवान की मौ’त

    नई दिल्ली : मुंबई के महाराष्ट्र नगर में खराब चिकन का बना शवारमा खाने से एक 19 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि कई और बच्चों की तबीयत खराब हुई। लेकिन फिलहाल वो ठीक है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ज़ोन-6 के डीसीपी हेमराज राजपूत के मुताबिक ट्रॉम्बे पुलिस थाने की हद में आने वाले महाराष्ट्र नगर में 3 मई की शाम करीब 6 बजे 19 साल के प्रथमेश भोकसे ने शवारमा खाया था।

    अगली सुबह 4 मई को सुबह 7 बजे से उसे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। घरवालों ने प्रथमेश को नजदीक के डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर की दवाई से कुछ राहत मिली तो वो घर आ गया. इसके बाद उसने दिन भर कुछ नहीं खाया। 5 मई की सुबह 8 बजे से फिर से प्रथमेश को पेट दर्द उल्टी और दस्त होने लगे। तब घरवालों ने अस्पताल में दिखाया। जहां प्रथमेश का डॉक्टर ने इलाज किया और वापस घर भेज दिया।

    लेकिन शाम से प्रथमेश को फिर से तकलीफ होने लगी तो फिर से पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बिगड़ती हालत को देखते हुए मरीज को भर्ती कर लिया। डॉक्टर के इलाज के बाद भी प्रथमेश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और सुबह साढ़े 10 बजे के करीब प्रथमेश की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दुकानदार आनंद कांबले और मोहम्मद अहमद रज़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा शवारमा के सैंपल को भी जांच के लिए भेजा गया है।

  • पंजाबः विपक्ष को बड़ा झटका, युवा नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

    होशियारपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर कुछ दिनों का समय रह गया है, लेकिन नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं होशियारपुर से बसपा पार्टी को आप ने बड़ा झटका दिया है। होशियारपुर से दिग्गज दलित युवा नेता और बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आप पार्टी में शामिल हो गए। राकेश सोमन को सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उन्होंने कहाकि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

  • जालंधरः पेट्रोल डलवाने के बाद पैसों को लेकर हुई झड़प, पंप मालिक घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः पेट्रोल डलवाने के बाद पैसों को लेकर हुई झड़प, पंप मालिक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बूलपुर गांव के पास पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद पैसे को लेकर हाथापाई होने का मामला सामने आया है। इस घटना में पंप का मालिक घायल हो गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने दातर सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते दिन देर रात गांव बूलपुर और सरदार पती नबी बख्श में आरसीएफ रोड़ पर स्थित मनदीप धंजू फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने के बाद दो युवकों द्वारा पैसे न देने पर पंप मालिक हरविंदरपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह पूर्व सरपंच के साथ गंभीर झगड़ा हो गया। जिसमें पंप मालिक हरविंदरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मनदीप धंजू फिलिंग स्टेशन के सह मालिक बलजिंदर सिंह बब्बू ने बताया कि शाम को उनके चाचा का लड़का हरविंदरपाल सिंह पंप पर मौजूद था, तभी आरसीएफ की तरफ से दो युवक आए। इस दौरान उन्होंने पंप से तेल डलवाया। जिसके बाद युवक कार्ड के जरिए पैसा देने लगे लेकिन उनका कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसी बीच पंप मालिक ने उनसे पैसा मांगे तो दोनों में झगड़ा हो गया। 

    इस घटना में पंप मालिक हरविंदरपाल सिंह को काफी चोटें आईं। उन्हें तुरंत सामुदायिक कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर टिब्बा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया। बलजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर उक्त युवक के पास से एक दातर भी बरामद हुआ है, ज़ो को पुलिस को सौंप दिया गया है। सिविल अस्पताल कपूरथला जेरे ट्रीटमेंट पंप मालिक हरविंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवक पैसे छीनने के लिए आए थे। उधर, मौके पर पहुंचे थाना तलवंडी चौधरी के SHO ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच से पता चला है कि पैसों के लेन-देन को लेकर सामान्य झगड़ा हुआ था, जिसमें लूट की घटना सामने नहीं आ रही है। उन्होंने कहाकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बाउंसर के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई असल वजह

    पंजाबः बाउंसर के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई असल वजह

    मोहालीः जिले के कस्बा खरड़ में कल हुए बाउंसर मनीष हत्याकांड की बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि यह मर्डर लक्की पटियाल ने करवाया है। 5 साल पहले हुए मीत बाउंसर की मर्डर का यह बदला लिया गया है। पोस्ट में उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि जितना समय गुजरेगा उतनी ही दुश्मनी बढ़ती जाएगी। कोई किसी प्रकार की गलतफहमी में न रहे। 5 साल पहले बाउंसर मीत की हत्या पंचकूला के गांव सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर के सामने दिनदहाड़े की गई थी। चंडीगढ़ के एक क्लब में हुए विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई थी।

    चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित एक क्लब में यह विवाद हुआ था। इसमें कुरुक्षेत्र से आए कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था। उनके वहां पर हंगामा करने के बाद मौजूद बाउंसर गगनदीप सिंह से उनका विवाद हो गया था। गगन की मदद करने के लिए वहां पर मीत पहुंचा था। इसी विवाद को लेकर बाउंसर मीत की हत्या की गई थी।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ग्रुपों के अंदर पुराना विवाद है। 5 जुलाई 2016 को सेक्टर 26 के एक जिम के ट्रेनर अखिल को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। उस समय पुलिस ने गगनदीप सिंह निवासी नयागांव, मनीष कुमार उर्फ मनी निवासी तियूड़ और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस गोलीबारी का बदला लेने के लिए बंबीहा गैंग की तरफ से सेक्टर 26 के ही एक क्लब के अंदर गोलीबारी करवाई थी। उसके बाद बाउंसर मीत की हत्या हो गई थी।

  • Prism Education Services Private Limited पर लगे लोगों से लाखों की ठगी के आरोप, देखें वीडियो

    Prism Education Services Private Limited पर लगे लोगों से लाखों की ठगी के आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः प्रिज्म एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी के आरोप लगे है। इस मामले को लेकर जांच की गई तो पता चला है कि ठगी के शिकार होने वाले कई लोग यूपी से संपर्क रखते है। वहीं शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस स्टेशन के काफी समय से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बता दें कि ट्राई सिटी में धड़ल्ले से इमीग्रेशन फ्रॉड के मामले दिन प्रतिदिन सामने आ रहे हैं ना तो इमीग्रेशन मालको को किसी का डर है, ना ही पुलिस का डर और ना हीं चंडीगढ़ प्रशासन का डर है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी महाराष्ट्र बिहार और अन्य स्टेट के लोगों को सॉफ्ट टारगेट करके चंडीगढ़ में बुलाया जाता है और उसके बाद उनके साथ लाखों रुपए की ठगी की जाती है।

    लोगों का आरोप है कि इस ठगी के दौरान मेडिकल करवाने के नाम पर तो बहुत तगड़ा गोरख धंधा चल रहा है। भोले भाले लोगों को यही नहीं पता कि हकीकत में उनका मेडिकल होता कैसे हैं। मीडिया ने जब इस पूरे घोटाले की पड़ताल की तो पता चला कि पुलिस अधिकारियों की शह पर इमीग्रेशन घोटाले का काम बड़े धड़ल्ले से चल रहा है। क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस पब्लिक विंडो पर हजारों शिकायतें दर्ज होती है, मगर कुछ इमीग्रेशन मालिकों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है और बाकी लोग सिर्फ थाने के चक्कर ही काटते रहते हैं। इस फ्रॉड के मामले में बताया जा रहा हैकि कुछ पुलिस कर्मी तो ऐसे भी हैं जो अपनी बदली उस एरिया में करवाते हैं जहां पर इमीग्रेशन कंपनियों का हब है।

    वहीं ताजा मामला एक सामने आया चंडीगढ़ सेक्टर 20 के इमीग्रेशन का प्रिज्म एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का सामने आया है। जहां यूपी के रहने वाले लोगों ने प्रिज्म एजुकेशन पर करीब 3 लाख रुपए की ठगी के आरोप लगाए है। पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हमें लगता है कि पुलिस की इमीग्रेशन मालिकों के साथ मिली-भगत है। शिकायतकर्ताओं का कहना है उन्हें लगता है कि ठगी के मामले में उनहें इंसाफ नहीं मिलेगा। इस पूरे मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उनका कहना है कि शिकायत उन्हें मिली है, इस मामले में जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

  • जालंधरः गैर मर्द के साथ पत्नी को पति ने किया काबू, हुआ हंगामा

    जालंधरः गैर मर्द के साथ पत्नी को पति ने किया काबू, हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के पास बने गैस्ट हाउस में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ गैस्ट हाउस में काबू कर लिया। इस दौरान व्यक्ति ने जमकर हंगामा करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी।वहीं मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस को पीड़ित ने शिकायत दे दी है। इस मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि दोआबा चौक के पास चप्पल का काम करता है और उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों की शादी से उन्हें 2 बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पिछले काफी समय से उसकी पत्नी उससे परेशान कर रही थी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी शराब पीने की आदी थी।

    जिसके चलते उसने कई बार समझाया, मगर समझी नहीं। जिसके चलते मेरे बच्चे और मैं काफी परेशान हुए। पीड़ित ने बताया कि देर शाम उसे सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ रुकी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत अफनी रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को मौके पर बुला ली। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को होटल से निकाला और थाने ले गई। पीड़ित ने बताया कि उक्त मामले के बारे में बच्चों को अंदेशा नहीं है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी मूल रूप से अमृतसर के लोपोके गांव की रहने वाली है। जिसके बाद से वह जालंधर में ही रह रही थी। पीड़ित ने कहा- पत्नी की सारी हरकतों के बारे में पीड़ित ने ससुरालियों को भी बताया था। मगर उन्होंने कुछ नहीं कहा। 

  • एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर से वापस मंगाई वैक्सीन, जानें वजह

    एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर से वापस मंगाई वैक्सीन, जानें वजह

    नई दिल्लीः इन दिनों कोविशील्ड वैक्सीन का मामला काफी चर्चा में है। कोविशील्ड वैक्सीन के कारण कुछ लोगों में ब्लड क्लॉटिंग के मामले सामने आने के बाद एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर से कोविड-19 वैक्सीन की सभी डोज को वापस मंगवा ली है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए कुछ और वजह बताई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एस्ट्राज़ेनेका ने कहा कि महामारी के बाद से बाजार में ‘उपलब्ध अद्यतन टीकों की अधिकता’ हो गई थी। इसके कारण दुनिया भर में अपने COVID-19 वैक्सीन को वापस लेने की पहल की है। 

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही कोविशील्ड ने लंदन की कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान यह बात सवीकार की थी कि इस वैक्सीन की वजह से कुछ लोगों में ब्लड क्लॉटिंग हो रही है। ब्लड क्लॉटिंग से लोगों में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, पक्षाघात इत्यादि का खतरा है। इस स्वीकारोक्ति के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर विवाद छिड़ गया है।