Blog

  • पंजाबः कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की रैली में हुआ विवाद, चले पत्थर-कुर्सियां, जाने बचाकर भागे मंहत, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की रैली में हुआ विवाद, चले पत्थर-कुर्सियां, जाने बचाकर भागे मंहत, देखें वीडियो

    संगरूरः लोकसभा चुनावों में सियासी माहौल ज्यादा गर्म हो चुका है। वहीं कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा के कार्यक्रम में महंत द्वारा हाथापाई का मामला सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं महंत द्वारा कांग्रेस नेता से माइक भी छीना गया। इस मामले को लेकर महंत मीडिया के सामने आया और उसने इस हुए हंगामे को लेकर खुलासा किया। दरअसल, पटियाला के रहने वाले मंहत सिमरन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सरपंच मिट्ठू के साथ उसके चल रहे विवाद को लेकर वह साथियों सहित पहुंचे थे। महंत ने बताया कि रैली में उनका सुखपाल खैरा के साथ कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन पहले सुखपाल खैरा से बात करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया था।

    जिसके बाद वह उनके दफ्तर में कर्मियों से बात करने गए थे और उनका कहना है कि मिट्ठू को वह अपने से दूर करें, क्योंकि उन्होंने कहा कि मिट्ठू ने उनसे 50 लाख रुपए की ठगी मारी है। इस मामले में मिट्ठू पर पर्चा भी दर्ज है। महंत ने कहा कि इस व्यक्ति ने उनकी लाइफ को खराब कर दिया है। महंत ने कहा कि वह सुखपाल खैरा को इस बारे में अवगत कराना चाहते थे कि वह इस व्यक्ति को प्रमोट कर रहे है। इस दौरान वहां पर महंत द्वारा माइक छीनने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद लोगों महंत को मारने के दौड़े। वहीं महंत अपनी जान बचाते हुए गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने मंहत की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर महंत का बयान सामने आया है, जिसमें महंत सिमरन ने कहा कि वह मिट्ठू के खिलाफ सबूत लेकर सुखपाल खैरा के पास पहुंचे थे। महंत का आरोप है कि मिट्ठू उसके ठगे हुए पैसों के साथ नजारे ले रहा है।

    महंत का कहना है कि वह सभी सबूतों के साथ प्रोग्राम में सुखपाल खैरा के सामने अपनी शिकायत लेकर गई थी। महंत ने कहा कि उसके पास मिट्ठू के खिलाफ शादी की फोटो, गूगल पे के स्क्रीन शॉट सारे सबूत हैं। इसने मेरे साथ शादी की ओर पैसों की ठगी लगाकर मुझे सड़कों पर छोड़ दिया। इस मामले को लेकर वह वहां पर अपनी बात माइक  के जरिए रखना चाहती थी, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। महंत का आरोप है कि इस घटना को लेकर सुखपाल खैरा सारा तमाशा देखता रहा। महंत ने आरोप लगाए है कि सुखपाल खैरा इस हमले को लेकर रुकवा सकता था।  महंत ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने थाना धुरी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • PNB बैंक के ग्राहकों  के लिए खास खबर,  बंद हो सकता है अकाउंट

    PNB बैंक के ग्राहकों के लिए खास खबर, बंद हो सकता है अकाउंट

    नई दिल्ली: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक हैं और आपका इस बैंक में आपका खाता है तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ने उन अकाउंट होल्डर्स को चेतावनी जारी की है, जिनके अकाउंट्स में पिछले 3 साल से कोई लेन देन नहीं हुआ है और इन अकाउंट्स में कोई बैलेंस नहीं है। बैंक की ओर से कहा गया है कि ऐसे निष्क्रिय अकाउंट्स को महीनेभर में बंद कर दिया जाएगा।

    पंजाब नेशनल बैंक ने यह जानकारी एक ट्वीट के द्वारा दी है। बैंक की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि खातों की गणना 30 अप्रैल, 2024 के बेस पर की जाएगी यानी तीन साल की गणना 30 अप्रैल 2024 तक की जाएगी। पीएनबी ने यह फैसला अकाउंट्स को दुरुपयोग से बचाने के लिए लिया है.।

  • EVM और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग, देखें वीडियो

    EVM और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग, देखें वीडियो

    बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मतदान अधिकारियों और ईवीएम ले जा रही एक बस में आग लग गई। इसमें कई ईवीएम जलकर राख हो गईं। इस घटना में किसी भी मतदानकर्मी और बस के ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि घटना मंगलवार 7 मई की रात करीब 11 बजे जिले के गोला गांव के पास हुई। कलेक्टर ने बताया कि बस में चिंगारी की वजह से आग लगी, लेकिन इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। कलेक्टर ने बताया कि आग से चार मतदान केंद्रों की ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें बूथ संख्या 275, 276, 277, 278, 279 और 280 शामिल हैं।

    घटना के वक्त बस में छह पोलिंग पार्टियां और इतनी ही संख्या में ईवीएम मौजूद थीं। इनमें चार ईवीएम खराब हो गईं, जबकि दो सुरक्षित हैं। सूर्यवंशी ने कहा कि आग से प्रभावित ईवीएम में कंट्रोल यूनिट और बैलेट पेपर यूनिट को नुकसान पहुंचा है। जब कलेक्टर से रिकॉर्ड की गई वोटों की गिनती पर संभावित प्रभाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट विचार के लिए चुनाव आयोग को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बाद में प्रभावित बूथों पर पुनर्मतदान की आवश्यकता पर निर्णय लेगा।

    7 मई को हुए तीसरे चरण के मतदान में बैतूल लोकसभा सीट पर कुल 72.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण के मतदान में 66.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, भाजपा के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह सहित कुल 127 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान इन नौ सीटों – मुरैना, भिंड (एससी-आरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (एसटी-आरक्षित) पर हुआ।

  • पंजाबः नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, लेकिन भाजपा की इन 4 सीटों के ऐलान पर अभी भी फंसा पेच

    पंजाबः नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, लेकिन भाजपा की इन 4 सीटों के ऐलान पर अभी भी फंसा पेच

    संगरूरः पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जल्द ही तस्वीर लगभग साफ हो गई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी 4 सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। दरअसल, आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और संगरूर सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम फाइनल न होने के चलते पार्टी कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। दूसरी ओर प्रक्रिया बीते दिन से शुरू हो चुकी है और14 जून को नामांकन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। वहीं चुनावों को लेकर दूसरे राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कहा जा रहा है कि भाजपा भी बाकी बची चार सीटों संगरूर, श्री आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर व फतेहगढ़ साहिब से टिकटों का एलान जल्द कर सकती है।

    जानकारी के अनुसार दावेदारों की रेस में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। श्री आनंदपुर साहिब सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दो बार सांसद रहे अविनाश राय खन्ना का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, संगरूर हलके से उद्योगपति व पूर्व विधायक अरविंद खन्ना का नाम प्रमुख दावेदार के तौर पर सामने आ रहा हैं। हालांकि, इस सीट से केवल सिंह ढिल्लों भी दावेदारों में शामिल हैं। फिरोजपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी व कैप्टन सरकार में मंत्री रहे राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी टिकट पाने की दौड़ में हैं। इस सीट से पूर्व कांग्रेसी विधायक रमिंदर आवला को भाजपा में शामिल कराके टिकट देने की भी अटकलें तेज हैं। 

    बताया जा रहा है कि खुद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ यह चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसी के चलते फिरोजपुर सीट से टिकट का फैसला होने में देरी हो रही है, जबकि फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल के बेटे व विधायक रहे इंद्र इकबाल सिंह (रिंकू) अटवाल का नाम दावेदारों में आगे चल रहा है। इसके अलावा इस सीट से डॉ. दीपक ज्योति भी दावेदारों में शामिल हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के गुजरात में व्यस्त होने के चलते इन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हुई है, लेकिन अब जल्द ही टिकटों की घोषणा हो जाएगी। 

    खन्ना बतौर प्रभारी जेएंडके, पंजाब, राजस्थान, गोवा, त्रिपुरा में में लोकसभा चुनावों का संचालन कर चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनावों में पार्टी उन्हें आनंदपुर साहिब जैसी पंथक सीट से उतार कर अपनी जीत की संभावना को बढ़ाना चाहती है। हालांकि, इस सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा भी दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने 2012 में भाजपा ज्वाइन की थी और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया था। संगरूर से भाजपा के प्रमुख दावेदार माने जा रहे उद्योगपति अरविंद खन्ना 2002 में कांग्रेस की टिकट पर संगरूर से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। 2004 के लोकसभा चुनावों में भी वह पार्टी के उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में 2022 में खन्ना ने भाजपा जॉइन कर ली थी। संगरूर से केवल सिंह ढिल्लों भी टिकट पाने की होड़ में शामिल हैं। वह बरनाला से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। उन्हें भाजपा ने भगवंत मान के विधानसभा चुनाव जीत सीएम बनने के बाद संगरूर के लोकसभा के उपचुनावों में भी उम्मीदवार बनाया था। 

    दावेदारों में फिरोजपुर से सुरजीत कुमार ज्याणी का नाम सबसे आगे आ रहा है। वह फाजिल्का से तीन बार विधायक रहे हैं। 2012 में पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में वह सेहत मंत्री भी रहे हैं। उनके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी भी टिकट पाने की होड़ में हैं। इस हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आवला के नाम की भी अटकलें तेज हैं। जाखड़ खुद उन्हें भाजपा में शामिल कराके टिकट देने के चाहवान हैं। उधर, फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर व पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरनजीत सिंह अटवाल के बेटे पूर्व विधायक इंद्र इकबाल (रिंकू) सिंह अटवाल, डा. दीपक ज्योति का नाम दावेदारों के तौर पर सामने आ रहा है। रिंकू अटवाल भाजपा की टिकट पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव भी लड़ चुके हैं।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में खूब हंगामा हुआ। सिविल सर्जन दफ्तर और इमरजेंसी में तैनात 2 कर्मियों में विवाद हो गया। दोनों में जमकर बहसबाजी हुई। शोर शराबा होता देख मौके पर तैनात पुलिस कर्मी ने मामला शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन सिविल सर्जन दफ्तर से आए कर्मी ने पुलिस कर्मचारी के साथ भी आन डयूटी बदतमीजी की। जिसके बाद डयूटी पर तैनात डाक्टरों ने पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया।

    जानकारी मुताबिक सिविल सर्जन डॉ जसवीर सिंह औलख के दफ्तर में तैनात दर्जा चार कर्मी सिकंदर सिंह देर रात इमरजेंसी में आया, जहां एमरजेंसी में तैनात दर्जा चार कर्मी कुणाल से उसकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सिकंदर जब इमरजेंसी में आया तो कुणाल को लगा कि शायद वह उसका वीडियो बना रहा है। उसने उसे बाहर जाने के लिए कहा। जिसके बाद दोनो में हाथापाई तक बात आ गई। तभी इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद हैड कांस्टेबल मौके पर आया। जिसने दोनों को बाहर जाने को कहा। बता दें अक्सर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी सुरर्खियों में रहती है।

    नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि सिविल सर्जन दफ्तर का कर्मचारी अक्सर सिविल सर्जन के नाम से अस्पताल के स्टाफ को रौब दिखाता है। अस्पताल में डयूटी न होने के बावजूद वह अक्सर रोजाना रात को सिविल अस्पताल में ही देखा जाता है। इस मामले संबंधी चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह ने कहा कि बिना वजह किसी को इमरजेंसी में जाने नहीं दिया जाएगा। अस्पताल में माहौल खराब नहीं होने देंगे। सीनियर अधिकारियों को मामले संबंधी सूचित कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के गांव संतू वाला से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने एक घर में गोलियां चला दी, जिस कारण एक गोली एक नौजवान के हाथ में लगी है। यह सारी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।

  • पंजाबः आप को झटका, पूर्व डिप्टी मेयर भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः आप को झटका, पूर्व डिप्टी मेयर भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं के जोड़तोड़ का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज भाजपा ने आप पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आप पार्टी के पूर्व डिप्टी में अविनाश जौली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वह भाजपा में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि जौली के साथ-साथ कुछ कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हुए है। अविनाश जौली को भाजपा के सह-प्रभारी नरिंदर रैना ने पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि अविनाश पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में बार पार्षद रह चुके है, ऐसे में आप पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    भाजपा में शामिल होते ही अविनाश जौली ने कहा कि वह शुरू से ही बीजेपी से जुड़े हुए थे लेकिन कुछ कारणों से वह पार्टी से अलग हो गए लेकिन आज वह घर लौटकर बहुत खुश हैं और अब वह अमृतसर में बीजेपी की जीत के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।वहीं दूसरी ओर पंजाब बीजेपी के सह-प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र रैना का कहना है कि अविनाश जौली जैसे नेता के शामिल होने से बीजेपी अमृतसर में मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि देश और देश की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

  • पंजाब : 10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, जाने वजह

    पंजाब : 10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, जाने वजह

    फिरोजपुर : जिले के गुरहरसहाय शहर में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान करन (10) के तौर पर हुई है। आत्महत्या का कारण बच्चे के द्वारा मोबाइल फोन की स्क्रीन का टूटना बताया जा रहा है। घर में मोबाइल फोन का स्क्रीन टूटने के डर से बच्चे ने फांसी लगाने की सोच ली। जिसके बाद बच्चे ने घर से दूर दूसरे गांव विर्क खुर्द के वाटर वर्क्स पर पहुंच कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    बच्चे के पिता मध्य प्रदेश में नौकरी करते हैं जबकि मां, चाचा व परिवार के दूसरे सदस्य गांव राईयायांवाले में रहते है। घटना की जानकारी वायरल वीडियो से पुलिस को हुई। गुरुहरसहाय सबडिविजन के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि मृतक लड़का कक्षा चार में पढ़ता है और वह गांव राईयावाला के रहने वाला एक प्रवासी मजदूर का बच्चा है। जानकारी के मुताबिक बच्चा घर में खीर बना रहा था। खीर बनाते समय बच्चा मोबाइल पर खेल रहा था।

    इसी दौरान उसके हाथ से मोबाइल फोन नीचे गिर गया और स्क्रीन टूट गई। जिससे डर कर बच्चा घर से बाहर निकल गया। डीएसपी ने बताया कि वह मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं। वहीं बच्चे के शव से कपड़े उतार कर चेक किया कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • स्कूलों में टीचर्स के लिए बैन हुए मोबाइल फोन

    स्कूलों में टीचर्स के लिए बैन हुए मोबाइल फोन

    राजस्थान: आधुनिक जीवन में मोबाइल हमारे जीवन का अभ्भिन अंग बन गया है। कई बार इस बात पर भी बहस चलती रहती है कि कार्यस्थल पर मोबाइल फोन का किस स्तर तक इस्तेमाल होना चाहिए। अब राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन एक ‘बीमारी’ बन गया है और शिक्षकों को इसे स्कूलों के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

    मंत्री ने अपने बयान में कहा कि शिक्षा विभाग पिछले आदेशों को लागू करने का प्रयास कर रहा है और स्कूलों में माहौल सुधारने के भी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी शिक्षक प्रार्थना के बहाने स्कूल छोड़कर न जाये। उन्होंने कहा, ‘स्कूल के अंदर कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जाएगा। अगर वे गलती से भी ले जाते हैं तो उन्हें इसे प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा।’

  • जालंधरः सिलेंडर से भरे मिनी ट्रक सहित चालक काबू, पुलिस ने साधी चुप्पी, देखें वीडियो

    जालंधरः सिलेंडर से भरे मिनी ट्रक सहित चालक काबू, पुलिस ने साधी चुप्पी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस  ने सिलेंडर से भरे मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को राउंडअप किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि उक्त ड्राइवर आरोपी सोनू सिलेंडर वाले मामले मे नामजद है। इसलिए उसे पकड़ कर मामले मे शामिल किया गया है।