Blog

  • भाजपा के गुरमेल चौधरी ने कसा दून विधायक पर निशाना

    वादे नही हुए पूरे, सरकार कर रही जश्न की तैयारी
    सरकार बनते ही गारंटीया भूल गयी सरकार


    सीपीएस ने सरकारी दौरों के माध्यम से सिर्फ अपनी राजनीति चमकाई


    बददी/ सचिन बैंसल : प्रदेश सरकार एक साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है लेकिन एक साल में जनता के लिए सरकार ने कौन सा ऐसा काम किया जिस पर गर्व किया जा सके। जब प्रदेश सरकार की सभी गारंटियां ही अधूरी है तो विकास की गांरटी का पैमाना क्या है। यह बात बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने कही। उन्होने कहा कि एक साल पर जश्न करने वाली कोई बात ही नहीं है और लोगों में कोई उत्साह नहीं है। जिला भाजपा सचिव गुरमेल ने कहा कि प्रदेश तो प्रदेश दून विधानसभा भी एक साल में विकास में पिछड गया। उन्होने सवाल दागा कि सीपीएस के तूफानी दौरे तो हुए लेकिन उसका लाभ जनता को नहीं मिला। उन्होने तंज कसा कि 2 अक्तूबर से दून में एसडीएम व बीडीओ बिठाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी जो कि सिर्फ लोगों को बरगलाने के लिए थी जबकि हकीकत से उसका कोई लेना देना नहीं था। सीएम ने भी सिर्फ एक बार दून का दौरा किया और उसके बाद की स्थिति भी उन्होने नहीं जानी। बरसात से जहां सडकों का बुरा हाल है वहीं दभोटा पुल की मुरम्मत नहीं करवाई गई और यह मुददा पंजाब सरकार से उठाया जाना चाहिए था। न तो दून मेें स्टेडियम बना और न ही कोई अन्य काम हुआ। सीपीएस ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि हर गांव में स्ट्रीट लाईटें लगेंगी लेकिन वो दिख नहीं रही। नगर परिषद बददी में सफाई व्यवस्था नहीं संभल रही और कूडे के ढेर हर ओर लगे हैं। उन्होने कहा कि सीपीएस ने सरकारी दौरों के माध्मय से सिर्फ अपनी राजनीति चमकाई है और जनता को राहत पहुंचाने वाली कोई बात नहीं हुई।


    बसों के रुट रदद करना गलत
    जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने कहा कि एचआरटीसी के अधिकांश रुट रदद करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धर्मशाला ले जाया जा रहा है। उन्होने कहा कि रविवार और प्रस्तावित रैली के सोमवार वाले दिन लोगों को बसों की कमी से जूझना पडेगा। अगर सरकार की उपलब्धियां एतिहासिक है तो लोगों को लाने के लिए बसें नहीं भेजनी पड़ती बल्कि लोग खुद रैली स्थल पहुंचते। उन्होने कहा कि हर तरफ मंहगाई व टैक्सों का जोर है इसलिए प्रदेश सरकार को जश्न मनाने का कोई हक नहीं है।

  • विश्व मानवाधिकार सर्वव्यापक है जो विश्व के हर नागरिक को आती है :प्रोफेसर सिकंदर नेगी

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में विश्व मानवाधिकार दिवस 2023 मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता करवाया गया। मंच का संचालन सबिता ने किया। ग्रुप डिस्कशन का विषय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव अधिकार की स्थिति एवं चुनौतियां था।  जिसमें सभी पक्षों ने अपने-अपने विचार रखें। इस ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल की टीम, जिसमें निखिल और वासु शर्मा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान द्वितीय स्थान शिक्षक की टीम ने जिसमें परीक्षा और हेमलता ने प्राप्त किया। इस अवसर पर  राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस वर्ष विश्व मानवाधिकार 2023 का विषय सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय है। विश्व मानवाधिकार सर्वव्यापक है जो विश्व के हर नागरिकों को आती है। दुनिया भर में मानवाधिकारों की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।  इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिसमें लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है ताकि लोग समझ सकें कि मानवाधिकार दिवस क्या है?  मानवाधिकार वे बुनियादी अधिकार हैं जो इस धरती पर प्रत्येक व्यक्ति के पास हैं।  मानव अधिकार मौलिक अधिकार और स्वतंत्रताएं हैं।  इसके तहत व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार जीवन जीने का अधिकार है। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति किसी व्यक्ति के धर्म, भाषा और जाति का उल्लंघन नहीं कर सकता क्योंकि ऐसे अधिकार उसे जन्म से ही मिले होते हैं। ये सभी चीजें मानवाधिकार के अंतर्गत शामिल हैं। मानवाधिकार के अंतर्गत महिला एवं पुरुष सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं, कोई छोटा या बड़ा नहीं है, मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य विश्व में व्याप्त यौन उत्पीड़न, बलात्कार, महिला जातिवाद, बाल शोषण, बाल श्रम, भेदभाव जैसी समस्याओं को समाप्त करना है। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के उपअध्यक्ष इंदु और महासचिव परीक्षा, मीडिया प्रभारी रोहित और अंकित आदि मौजूद रहे।
  • कांग्रेस सांसद घर द्वार 400 करोड़ का रख रहे टारगेट

    अबकी वार ,मोदी सरकार 400 पार के बीज़न से बढ़ रही आगे: अनुराग ठाकुर 


    क्या हुआ तेरा वादा,ऐसे गाना गाकर सुक्खू सरकार से पूछी दस गारंटियां 


    ऊना/ सुशील पंडित: देश मे अभी भी कांग्रेस के ऐसे संसद है। जिनके पास 400 करोड़ मकान के 6 कमरों की 12 अलमारियों में निकल रहे है। 400 करोड़ को गिनने के लिए 32 मशीनें ओर 40 बैंक के प्रवन्धक लगे। लेकिन 72 घण्टे में अभी तक इतनी बड़ी रकम की गिनती पूरी नहीं हुई है। लेकिन अब कांग्रेस के बड़े नेता उस संसद को अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ प्रवास पर बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ ओर भारत सरकार मिशन 400 पार के नारे से 2024 में हैट्रिक लगाने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के सांसद मिशन 400 करोड़ से आगे बढ़ रहे है। यही केंद्र में एनडीए सरकार और यूपीए सरकार में अंतर है। ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत इसलिए ही प्रदान किया है कि केंद्र में मोदी सरकार यानी एनडीए ओर राज्य में भी भाजपा सरकार बनाकर डबल इंजन से बिकास को गति प्रदान होगी। बही केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाणा में राज्य की सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शायराना अंदाज़ में कहा कि सुक्खू सरकार,क्या हुआ तेरा वादा,वो कसम वो इरादा, सुक्खू सरकार का एक वर्ष पूर्ण हुआ। उस के लिए बधाई। पर दस गारंटियों का क्या बना। ठाकुर ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य की हर महिला का 18 हजार का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 23 लाख महिलाएं है। और जो 18 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक है और चालू वर्ष करोड़ो का की देनदारी सुक्खू सरकार की हो गई है। ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब के उत्थान और जनता के सम्मान के लिए आगे बढ़ रही है।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने दस गारंटियों में से एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। यह राज्य की जनता के लिए दुर्भाग्य की बात है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार से भरकम मदद मिलने पर भी राज्य की सुक्खू सरकार केंद्र मदद न करने पर राज्य की जनता को भड़काने ओर झूठ बोलकर उकसाने की बात कर रहे है। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर मौजूद रहे। 


    कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के नदारद पर भड़के अनुराग ठाकुर


    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बंगाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने आये थे। लेकिन कार्यक्रम में न अधिकारी न ही स्वास्थ्य कैम्प ओर न ही विभागों के कर्मचारी मौजूद थे और ऐसे में भाषण देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ने अधिकारियों के बारे में पूछा। तो वड़े विभागों के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी नदारद थे। ऐसे में मंच से केंद्रीय मंत्री भड़क गए और अधिकारियों के साथ साथ राज्य सरकार को भी खरी खोटी सुना दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर विभाग के स्टॉल व स्वास्थ्य कैम्प लगाने का कार्यक्रम है। लेकिन शायद राज्य सरकार राज्य की जनता की हितेषी नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नदारद अधिकारियों को नोटिस जारी करके कारण पूछा जाएगा। 

  • पंजाबः अमेरिका से आए युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    तरन तारनः गांव भैल ढाऐवाला के रेहने वाला युवक अमेरिका से 12 साल बाद भारत अपने घर लोटा था,  युवक दलजीत सिंह (32) की जालंधर के Dhillon Resort में पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

    मृतक युवक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक वहां आपने रिश्तेदार के किसे फक्शन में गया था जहां कुछ हथियारबंद लोगों ने गोलियों से भून डाला पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 10दिसंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में अनुराग ठाकुर ,केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री , सतपाल सती, विधायक ऊना , वीरेंद्र कॅंवर ,पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री ने शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट, प्रधानाचार्य दीपक कौशल, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना से की गई।इस समारोह में स्कूल के लगभग 900 विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। अध्यापकों के अथक प्रयास के द्वारा बच्चों के हुनर को निखारकर विभिन्न प्रकार की आइटम्स तैयार की गईं, रामायण का ज्वलंत उदाहरण पेश किया गया।जिन्हें बच्चों ने बहुत ही अच्छे ढंग से पेश किया। स्कूल के 11 बच्चों को गोल्ड मेडल और 5 बच्चों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शुभम दड़ोच का दाखिला एम.बी.बी.एस एम्स ऋषिकेश में, सक्षम वशिष्ट का दाखिला एम.बी.बी.एस आई.जी.एम.सी. शिमला, साक्षी ठाकुर का दाखिला एम.बी.बी.एस आई,.जी.एम.सी. शिमला, पारस वशिष्ट का दाखिला एम.बी.बी.एस  जी. एम .सी टांडा, हेमंत कुमार एम.बी.बी.एस.जी.एम.सी. चंबा, अंजना का दाखिला एम.बी.बी.एस  जी.एम.सी. नलवाड़ी, पल्किन बरमानी बी.टेक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) चंडीगढ़, अंशुमान सिंह कपूर, साईना सैनी, जतिन कंवर और आर्यन ठाकुर का दाखिला बी.टेक  एन.आई.टी. हमीरपुर में हुआ । सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले गौरी सोनी एम.बी.बी.एस जे.एस.एस मेडिकल कॉलेज मसूर, ईशा शर्मा बी.ए.एम.एस. पपरोला, तानिश राणा बी.डी.एस. जी.एम.सी सुंदर नगर, पार्थ शर्मा बी.टेक  जी.ई.सी.  सुंदर नगर तथा अंशु का दाखिला बी.टेक डीक्रस्ट मुरथल में हुआ। नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसमें मुख्य प्रस्तुतियां आज है संडे, आंख मारे, कृष्ण लीला, पंजाबी फांक डास, मैं निकला गड्डी लेके, झूमे जो पठान, लूंगी डांस, यह चांद-सा रोशन चेहरा, आओ ट्विस्ट करें, राजस्थानी डांस मसाला आदि  रहीं। यू.के.जी. के छात्रों ने मां दुर्गा के रूपों को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया।समारोह का मुख्य आकर्षण धार्मिक संस्कृति पर आधारित ‘ राम कथा’  रहा, जिसे देखकर सभी दर्शक भाव-विभोर हो गए। भांगड़े और गिददे की प्रस्तुति देखकर सारा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह के अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने मुख्यातिथि व दर्शकों का धन्यवाद किया।


    इन्हें मिले इनाम :-
    कक्षा पहली में प्रथम स्थान पर काशवी भारद्वाज, रिद्विका कंवर,  रियांशी ,अथर्व, रियांश ठाकुर, अर्षिता, बवनीत कौर, प्रियल वर्मा, सिमरन, अकीरा दीप गीतेश ठाकुर, मनकीरत सिंह ,समृद्धि शर्मा ,सरमाया ठाकुर रहें।द्वितीय स्थान पर विराज कंवर, अयान, सुब्रत भारद्वाज ,अनीश राणा, शिवाय ठाकुर रहें। तृतीय स्थान पर राघव ,त्रिजल चब्बा, आरूष सैनी ,पायल शर्मा,पुष्पी प्रभाकर, राजवीर ठाकुर ,गार्विक रहें।कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान पर आदित्य रायजादा ,आद्विक शर्मा ,आरवी शर्मा, नविका, अरमान रहें ।द्वितीय स्थान पर आध्या शर्मा, परमिंदर कौर ,आयुष सिंह ,अवनी ठाकुर, कन्वी, कनिष्का, अर्शदीप कौशल ,श्रेष्ठ प्रसाद गोंड रहें। तृतीय स्थान पर शौर्य रणौत, रश्मि, अक्षित धीमान,वीरजोत सिंह, दिषिका रहें। कक्षा तीसरी में प्रथम स्थान पर नविष्ठा गुप्ता, नव्या जैन, सीरत कौर ,अनिरुद्ध, सीरत रहें। द्वितीय स्थान पर शिवांश वशिष्ठ, सर्वेश, जपजीत सिंह, समरप्रीत सिंह, शुभम पराशर रहें।तृतीय स्थान पर आराध्या गौर, वानिका ,युद्धवीर सिंह, अनघ कपिला,आराध्या शर्मा ,अमृतपाल सिंह, अनन्या शर्मा ,हरगुनप्रीत सिंह रहें। कक्षा चौथी में प्रथम स्थान पर आरव ठाकुर ,इशिका राणा , अर्णव पटियाल ,समरेंद्र सिंह रायजादा रहें। द्वितीय स्थान पर रणविजय सिंह कटवाल, परिणीति ,जय कौशल आरुष कुमार राणा, आराध्या भारद्वाज, देवांश विशिष्ट, समर्थय रहें। तृतीय स्थान पर शांभवी सिंह कटवाल, समृद्धि पांडा, सानवीं,अंजिका राणा, दक्ष शर्मा, एकांशी कौशल ,सक्षम राणा ,साई प्रसाद कर रहें। 


    कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान पर हर्षप्रीत कौर ,बानी ठाकुर, सात्विक शर्मा, द्वितीय स्थान पर अक्षमा,  मनमीत कौर, दिव्या, दिव्यांशिका शर्मा  रहें।तृतीय स्थान पर अश्मित सिंह, अदित धीमान, इशिता राठौर रहें। कक्षा छठी में प्रथम स्थान पर नंदिनी पुरी, गुरलीन कौर, कनिष्का रहें। द्वितीय स्थान पर अक्षज शर्मा ,धैर्य शर्मा, गुरुदत्त रहें। तृतीय स्थान पर तमन्ना साहू, साक्षी ,सहज छिब्बर ,प्रगुण कौशल रहें। कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान पर अंजलि सेठी,भारती जैन, बिहान गुप्ता रहें।द्वितीय स्थान पर कृष्णव शर्मा, राधिका, अन्वेशा ,ईशान  बाउंसरे रहें। तृतीय स्थान पर शगुन ठाकुर, हर्षदीप कौर, सहज दीप सिंह आस्था शर्मा रहें। कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान पर अक्षिता ,सिमरिता कौर, शैलजा रायजादा रहें। द्वितीय स्थान पर कार्तिक वासुदेव, कनव मिश्रा, साक्षी रहें। तृतीय स्थान पर सार्थक शर्मा ,आर्यन सिंह, ईशा, इशिता रहें। कक्षा नौवीं में प्रथम स्थान पर राशि ,अनुष्का ,महक कौर ,अनिकेत रहें। द्वितीय स्थान पर विनायक राणा, मौलिक चौधरी ,प्रांजल रहें। तृतीय स्थान पर आयुषी रायजादा, शाश्वत जसवाल, अक्षित सिंह रहें। कक्षा दसवीं में शब्द ठाकुर 95 %, रमणीत कौर 94.4 % ,श्रेय भारद्वाज 91.4 %, ईशा शर्मा 91% ,इशिता शर्मा 90.2 %,आदित्य शर्मा 90% ,अश्मित नाग 90%, इशिका राणा 90% अंक प्राप्त किए। कक्षा 11वीं नॉन मेडिकल में शैरिल धीमान ने 93%, हरमनजोत कौर 92%, अमिति शर्मा 92% ,सिमरन 91% अंक प्राप्त किए। कक्षा ग्यारहवीं मेडिकल में रित्विक सैनी 92%, सिमरन 90.2%, आकांक्षा रायजादा 90% ,मेघल देहल 90%, कक्षा ग्यारहवीं कॉमर्स में तनुष भोगल 95.2%, शगुन ठाकुर 91.6%, अंबिका रसीन 90.6%  अंक प्राप्त किए । कक्षा बारहवीं कॉमर्स में हार्दिका विशिष्ट ने 96% अंक प्राप्त किए। कक्षा बारहवीं नॉन मेडिकल में पलकिन बरमानी ने 95% अंक प्राप्त किए ।कक्षा बारहवीं मेडिकल में सक्षम वशिष्ठ ने 95%, माधव कपिल 94%,सायना सैनी 93%, अंजलि राणा 90%, यशिका चौधरी 90% ,यतिन कंवर 90%, रिद्धि प्रभाकर 90% अंक प्राप्त किए।  विद्यालय की छात्रा सिमरन को पिछले 10 सालों से 100% उपस्थिति के लिए पुरस्कार दिया गया।

  • जालंधरः न्यू गणपति ज्वैलर का मालिक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कंपनी बाग चौंक के पास मशहूर न्यू गणपति ज्वैलर के मालिक सौरभ खन्ना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ खन्ना पर थाना 4 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि 6 दिसंबर को मनदीप निवासी अली मोहल्ला से मारपीट के मामले में सौरभ पर एफआईआर दर्ज की गई थी , जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    मनदीप ने शिकायत में आरोप लगाएथे  है कि सौरभ और उसके साथियों ने मिलकर उस पर हमला किया था। जिसके बाद मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उस समय उसे अनफिट घोषित कर दिया था। जिसके कारण वह बयान नहीं दे पाया था। 2 दिन बाद मनदीप के दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने FIR में सौरभ सहित 6 लोगों मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

  • पंजाबः ‘सरकार तुहाडे द्वार योजना’ का ऐलान, अब घर बैठे मिलेंगी ये 43 सुविधा, देखें वीडियो

    जालंधर/दीप कुमार: पंजाब के लुधियाना जिले के गांव धनानसु में रविवार को ‘सरकार तुहाडे द्वार योजना’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाषण में कहा कि जिस दीये को दिल्ली के रामलीला मैदान से लेकर चले थे, उसकी जोत लेते हुए पंजाब सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने जो असंभव था, वह संभव करके दिखाया और अब पंजाब में इसे किया जाएगा।

    सीएम भगवंत मान ने आगे कहा दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से आरम्भ हुई पार्टी आज सरकारी सेवाओं को घर तक लेकर जा रही है और ऐसा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन से सम्भव हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज का दिन इतिहास में लिखा जाएगा। आने वाले समय में बच्चों को सिलेबस में सवाल आएगा कि पंजाब में से सरकारी कार्यालयों से आम लोगों की समस्या कब खत्म हुई। उसका उत्तर होगा 10 दिसंबर को लुधियाना में समाप्त हुई थी। पहले सरकारी कार्यालयों में बुजुर्गों को अगले दिन आना कहकर डांटकर भगा दिया जाता था।

    मैंने बचपन से इस जिल्लत को खत्म करने का सपना देखा था और आज वह मौका मिला है। बड़ी शिद्दत से इस दिन का इंतजार कर रहा था और इसके उद्घाटन के लिए लुधियाना को चुना गया। मान ने कहा कि सरकारी दफ्तरों की हालत देखी है। तीन दिन पहले की बात है, मैं अचानक सांझ केंद्र जाकर लोगों से मिला और वहां पता चला कि लोग कितने परेशान हैं। पहले काम इसलिए नही होते थे क्योंकि लोग चोर और भले लोगों का फर्क नहीं कर सके।

    राज्य में आज से 43 सेवाएं शुरू हुई है और 44वीं सेवा मैं हूं। आज हम 80 से ऊपर सेवाए आज आरम्भ करेंगे और सरकार बनने के बाद भी हम घर घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब 25 सालों से गलत लोगो के हाथों में था। हम सदा एक नम्बर ही रहेंगे। सीएम नें संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पीछे नही मेरे साथ चलो और भाई भतीजा वाद व नशे को खत्म करो। उन्होंने रोजगार पर बोलते हुए कहा कि हमनें 40 हजार सरकारी नौकरियों अब तक लोगों की दी हैं।

    मान ने कांग्रेस व अकाली नेताओं का नाम न लेते हुए कहा कि लोग अपनों पर शक करते रहे, लूट कर कोई और ले गया। उन्होंने कहा कि चोर और डाकुओं को लोगों तक पहुंचने नहीं दूंगा और सभी काम ईमानदारी से होंगे। सब पंजाबी पंजाब में रहो हम पंजाब में अच्छा माहौल देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए नहीं, पूरे देश के लिए आज क्रांतिकारी दिन है। शहीदों ने इसलिए कुर्बानी नहीं दी थी कि आजादी के बाद सरकारी कार्यालयों के लोग चक्कर लगाएंगे।

    लेकिन पिछले 75 सालों में देश का सिस्टम ऐसा हो गया है कि लोग काम के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं। चक्कर लगाने से थक जाने के बाद किसी दलाल को पकड़ते हैं और रिश्वत देकर काम करवाते हैं। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में अब सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। 99 फीसद से ज्यादा सरकारी सेवाएं पंजाब में घर पर मिलने लगेंगी और फिर सौ फीसद सेवाएं शुरू हो जाएंगी। आपको सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और दिल्ली में सितंबर 2018 से ये काम जारी है।

    पांच सालों में लाखों लोगों ने अपने काम करवाए हैं। पंजाब में दिल्ली का अनुभव लेकर काम किया जा रहा है। 5 साल से दिल्ली सरकार इसे सफलता से कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि रिश्वत का पैसा मुख्यमंत्री तक जाता है और कई राज्य इस तरह का सिस्टम इसलिए ही नहीं ला रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में जो दलाल काम करवाने के लिए पैसा लेता है, वह मंत्री और मुख्यमंत्री तक पैसा पहुंचाता है। ऐसा अब पंजाब में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान निडर हैं और बड़ी मछलियों को पकड़ रहे है। पिछले 75 सालों में जिन राजनीतिक नेताओं ने पंजाब को लूटा, वह अंदर जाएगा।

    उन्होंने ये भी कहा कि आज भ्र्ष्टाचार पर बड़ा हथौड़ा मारा गया है। भ्रष्टाचार बंद करने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया तो अफसरों ने काम करना बंद कर दिया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। चुनाव से पहले गारंटी दी थी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, इसे पूरा करेंगे। पांच साल में इतने काम कर देंगे कि अगले चुनाव में प्रचार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

  • भाजपा बैठक में CM के नाम का हुआ ऐलान, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सौंपी कमान

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। राज्य का नया सीएम विष्णुदेव को बनाया गया है। रविवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई। भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी, जिसके कारण इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा होगा। 

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही। विष्णु देव साय कुनकरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी कार्ड खेला है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी करीब 32 फीसदी है। विष्णु देव साय अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में मंत्री थे।

    छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस में विष्णुदेव साय के अलावा रेणुका सिंह का नाम भी शामिल था। रेणुका सिंह ने हाल ही में सासंद पद से इस्तीफा दिया है। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। राज्य में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी इस बार आदिवासी चेहरे को सीएम बना सकती है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। कुनकरी में अमित शाह ने उनके लिए जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कुनकरी से आप इन्हें विधायक बना दीजिए मैं बड़ा आदमी बना दूंगा।

  • पंजाबः डिसमिस हुए 2 पुलिसकर्मियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने डिसमिस किए 2 पुलिसकर्मियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। थाना दयालपुरा का हैड कांस्टेबल और उसका साथी पुलिसकर्मी थाने से हाथियार गायब करते थे। गत वर्ष बठिंडा की भूचो मंडी में पुलिसकर्मी संदीप सिंह और साहिब सिंह अपने तीन साथियों के साथ किसी व्यक्ति के घर में लूटपाट की नियत से दाखिल हुए। लेकिन जब घर के मालिक ने अंदर से फायरिंग की तो वह उल्टे पैर ही भाग गए। इससे पहले 2012 में किसी मामले में दो साल्ट्स थाने में जमा हुए थे। जिनकी बरामदगी पुलिस ने कर ली है। 

    इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस ने बताया कि दोषी संदीप सिंह और साहिब सिंह दोनों पुलिसकर्मी है। जिन्हें पहले ही उच्च अधिकारियों की ओर से डिसमिस कर दिया गया था। पुलिस ने इनके पास से 2 साल्टस, 2कारतूस, 1रायफाइल, 2 कारतूस, 1 राइफल 315 बोर मोडीफाई समेत 2 कारतूस 315 बोर 2 मैगजीन, 2 प्लास्टिक राइफल बट बरामद किए है।

  • जालंधरः चोरों ने घर को बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के सिद्धार्थ नगर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां रात को घर में सोते समय चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित भरत ने बताया कि वह रात को घर में सोए हुए थे। इस दौरान चोर घर में आए और उसका सिलेंडर व मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि अल सुबह 4 बजे वह उठा और देखा कि घर से सिलेंडर और फोन गायब था।

    पीड़ित ने कहाकि चोर घर के दरवाजे की प्लाई तोड़कर उसमें हाथ डालकर चोर ने घर का दरवाजा खोला और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहाकि पुलिस ने फोन का डिब्बा लाने के लिए उसे कहा है।