नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता जयराम रमेश को नोटिस भेजा है। गडकरी ने यह कदम कांग्रेस की तरफ से उनके बयान को गलत ढंग से पेश किए जाने के बाद उठाया है। नोटिस में कहा गया है कि गडकरी के बारे में भ्रम फैलाने वाला वीडियो शेयर किया जा रहा है। नोटिस के मुताबिक, जनता की नजरों में गडकरी के खिलाफ भ्रम, सनसनी फैलाने के इरादे से वीडियो शेयर किया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकजुटता में दरार पैदा करने की नाकाम कोशिश है।
नितिन गडकरी ने नोटिस में 24 घंटे में वीडियो हटाने के लिए कहा है और लिखित माफीनामे की भी मांग की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के X अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया, जिसे जयराम रमेश ने री-पोस्ट किया। वीडियो में नितिन गडकरी कहते हुए नजर आ रहे हैं- आज गांव, मजदूर और किसान दुखी है। गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है, अच्छे अस्पताल नहीं हैं, अच्छे स्कूल नहीं हैं। कैप्शन में लिखा है- अन्याय का कबूलनामा। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी का वीडियो है, जिसमें वे कह रहे हैं आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन कांग्रेस सरकार उन्हें वापस लौटाएगी। गडकरी के मुताबिक कांग्रेस ने वीडियो से उन हिस्सों को काट दिया है, जहां उन्होंने बताया कि कितने प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
Blog
-
केंद्रीय मंत्री ने खड़गे-जयराम रमेश को भेजा नोटिस , जानें मामला
-
पंजाबः अब इस जगह भगवान शिव की मूर्ति को शरारती अनंसर ने किया खंडित, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब/संदीप कुमारः रोपड़ बाजार मेन के पास एक व्यक्ति द्वारा भगवान शिव की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर अन्य व्यक्ति ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया और व्यक्ति को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि मूर्ति तोड़ने वाला शख्स बाजार में फलों की रेहड़ी लगाता है और उसने जानबूझकर अपनी रेहड़ी पर रखी भगवान शिव की मूर्ति को बहुत बुरी तरह से खंडित कर रखा हुआ था।
इसके घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया। जहां उन्होंने धरना लगाकर प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ सिटी ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपी से पूछताछ दौरान इस घटना को लेकर अन्य खुलासे हो सके।
-
फार्मा फैक्टरी में पुलिस की रेड, दवाईयों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने किए चौकाने वाले खुलासे
उत्तराखंड: नकली दवाओं को बनाने और बेचने के मामले में एक बार फिर कोटद्वार का नाम सामने आया है। बुधवार शाम को तेलंगाना के ड्रंग इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिगड्डी सिडकुल में एक फार्मा फैक्टरी में छापा मारा। जहां उन्हें दवाओं पर सिप्ला, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके), अल्केम और अरिस्टो जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के लेबल थे, लेकिन वास्तव में उनमें चॉक पाउडर था।
तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन और हैदराबाद पुलिस ने उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित नेक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स नामक दवा फैक्ट्री से संचालित एक अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
आरोपियों ने ऑगमेंटिन – 625, क्लैवम – 625, ओमनीसेफ-ओ 200, और मोंटेयर – एलसी के नकली उत्पाद बनाने और उन्हें कूरियर के माध्यम से विभिन्न राज्यों में भेजने की बात स्वीकार की।
अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री कम से कम आधा दर्जन राज्यों को चाक पाउडर की आपूर्ति कर रही थी।
मालकपेट में छापेमारी के बाद नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें नकली एंटीबायोटिक एमपीओडी की 27,200 गोलियों के एक कार्टन का पता चला – 200 गोलियों की कीमत ₹7.43 लाख थी। साथ ही मूसाराम बाग के पास एक व्यक्ति को स्टॉक बेचते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों ने नकली ओमनीसेफ-ओ 200 टैबलेट (सेफिक्साइम टैबलेट आईपी 200 मिलीग्राम) की 38,350 गोलियां (3,835 स्ट्रिप्स), 60.27 किलोग्राम नारंगी रंग की गोलियां, 65.27 किलोग्राम सफेद रंग की गोलियां, 30.18 किलोग्राम नकली ओमनीसेफ-ओ 200 एल्युमिनियम फॉयल जब्त कीं। और 33.45 किलोग्राम नकली ओमनीसेफ-ओ 200 कार्टन (पैकिंग सामग्री) बरामद की है.

इस संगठित नेटवर्क में कई व्यक्ति शामिल थे: नकली दवाओं के लिए ऑर्डर देने वाले खरीदार, वितरक, नकली लेबल की व्यवस्था करने वाले व्यक्ति, दवाओं के निर्माण और पैकिंग में शामिल लोग, और उस इकाई के सीईओ जिसने नकली दवाओं के निर्माण की अनुमति दी थी। निर्माता सचिन कुमार और विशद कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अंतरराज्यीय ऑपरेशन को “ऑपरेशन JAI” नाम दिया गया है।
-
जालंधरः CT Institute के 14 छात्रों पर गिरी गाज, किए निलंबित
जालंधर, ENS: शाहपुर स्थित CT Institute कैंपस में छात्राओं के दो पक्षों में जमकर विवाद होने का मामला सामने आया था। जानकारी अनुसार छात्र द्वारा एक कश्मीरी छात्रा पर तंज कसा गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। लड़की ने इसकी शिकायत कॉलेज कमेटी से की, मगर कमेटी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसी छात्र ने लड़की के साथ दोबारा छेड़छाड़ की। इस बार यह मामला कश्मीर से पढ़ने आए छात्रों तक पहुंचा और उसके बाद मामला गरमा गया। जिसके बाद जमकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। मिली जानकारी के अनुसार मामला मी़डिया के समक्ष आने के बाद CT Institute प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच अभी भी जारी है।
स्टूडेंट्स के बीच जमकर चले लात घूंसे
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया था कि इस मामले के दौरान CT Institute कैंपस के अंदर कश्मीरी और पंजाबी स्टूडेंट्स के बीच जमकर लात घूंसे चले। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और कुर्सियां भी फेंकीं। जिसके बाद पूरे इंस्टीट्यूट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।इस घटना को लेकर कश्मीरी छात्रों ने CT Institute की मैनेजमेंट के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। वहीं छेड़छाड़ करने वाले लड़के के साथ हाथापाई की भी कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में टकराव इस हद तक बढ़ गया कि CT Institute की सिक्योरिटी और मैनजमेंट से भी काबू नहीं हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर ए.सी.पी भरत मसीह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनो पक्षों को शांत करवाकर स्थिति का जायजा लिया।
अभी तक पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज
गौरतलब है कि इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष के सिख छात्रों ने आरोप लगाया था कि कश्मीरी छात्रों ने कैंपस में बिना वजह मारपीट की और एक छात्र की पगड़ी पर हाथ डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की CCTV फुटेज का डंप रिकॉर्ड में सेव कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जिससे यहां पढ़ने आए छात्राओं के दिल में CT Institute और पुलिस के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला। गुस्साए छात्रों ने आज भी सारा दिन इंस्टिट्यूट की ग्राउंड में बैठकर इंस्टिट्यूट प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की और इंसाफ की गुहार लगाई। बता दें कि CT Institute में छात्रों का विवाद यह पहली बार नहीं हो रहा है। CT Institute कई बार विवादों में घिर चुका है।
शाहपुर कैंपस से 3 आतंकवादी चलाते थे स्लीपर सेल
बता दें कि 5 वर्ष पहले भी पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलकायदा से जुड़े कश्मीरी आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) से जुड़े 3 कश्मीरी छात्रों को सीटी (चन्नी ट्रस्ट) इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल से गिरफ्तार किया था। जो जालंघर में तीन साल से इंस्टीट्यूट मे पढ़ने की आड़ मे स्लीपर सेल चला रहे थे। जिनकी पहचान अवंतिपुरा श्रीनगर के जाहिद गुलजार, पुलवामा के मोहम्मद इदरिश शाह और पुलवामा के नूरपुरा निवासी युसूफ रफीक के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन आतंकियों से इटेलियन मेड पिस्टल, 2 मैगजीन, ए.के 47 के अलावा लगभग एक किलो आरडीएक्स बरामद किया था। जिनका प्लान त्योहारी सीजन में ब्लास्ट करने का था । पुलिस के मुताबिक जिसकी शुरुआत ज्योति चौक से थी।
नूपुर शर्मा के हक में पोस्ट डालने वाली हिंदु छात्रा से मंगवाई थी माफी
दो साल पहले भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के हक में CT Instiute में पढ़ने वाली जम्मू की एक हिंदू छात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिससे इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले मुस्लिम स्टूडेंट्स भड़क गए थे और हिंदू स्टूडेंट्स दहशत में आ गए थे। इंस्टीट्यूट के मुस्लिम स्टूडेंट्स ने हिंदू छात्रा से जबरन माफी भी मंगवाई। जिसकी पुष्टि PRO कंवरप्रीत ने की थी।
सिख स्टूडेंट्स के कड़े उतरवाने पर गरमाया था माहौल
गौरतलब है कि सीटी इंस्टीट्यूट में पेपर के दौरान सिख स्टूडेंट्स के कड़े उतवाए गए थे। जिससे गुस्साए बच्चों के परिजनों की ओर से मैनेजमेंट की निंदा की गई थी। इस मामले को लेकर सिख संगठन की ओर से institute मे हंगामा भी किया गया था।
-
दर्दनाक सड़क हादसाः बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौ+त
होशियारपुरः जिले के नजदीक गांव फलाही मेंं एक कल दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब 2 लड़के बाइक सवार होकर होशियारपुर से गांव हरमोइयां की ओर जा रहे थे और मल्ली कंपनी की मिनी बस हरमोइयां से होशियारपुर आ रही थी और इसी दौरान जब बस उक्त स्थान पर पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार लड़के बस की चपेट में आ गये।
जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान जितिंदर और सतविंदर के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के चबेवाल उप-जिला के अंतर्गत हरमोइयां गांव के रहने वाले थे और एक मृत युवक की उम्र 35 साल और दूसरे की 22 साल है। घटना की सूचना के बाद मेहटियाना थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार व पुलिस अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
-
पंजाबः DSP की मौत के मामले में आया नया मोड़, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
लुधियानाः जिले में कुछ दिन पहले 50 वर्षीय DSP दिलप्रीत सिंह की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वहीं उनकी मौत के मामले में नया मो़ड़ आ गया। दरअसल, डीएसपी की मौत को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने डीएसपी के संस्कार के बाद उसकी पत्नी हरकिरत पर आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर पारिवारिक सदस्य आज प्रेस कान्फ्रेंस करके इस मामले में खुलासा करेंगे। बातचीत दौरान DSP के एक परिवार के सदस्य ने कहा कि पिछले कुछ समय से दिलप्रीत मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी उन्हें टेंशन देती थी।
उन्हें शक है कि DSP को खाने में कुछ न कुछ मिलाकर दिया जाता रहा है। इन्हीं कुछ कारणों के कारण परिवार माडल टाऊन स्थित दिलप्रीत के पुराने घर पर प्रेसवार्ता कर रहा है। वीरवार (22 फरवरी) को वह फिरोजपुर रोड स्थित भाईबाला चौक के पास पार्क प्लाजा होटल में जिम कर रहे थे। एक्सरसाइज करते हुए वह अचानक जमीन पर गिर गए। साथ ही जिम कर रहे युवाओं ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने की कोशिश की। जब कोई मूवमेंट नहीं हुई तो वे DSP को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों मुताबिक DSP की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट के फटने से हुई है। 90 प्रतिशत उन्हें हार्ट की ब्लाकेज थे।
-

बदला मौसम का मिजाज़, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई इलाकों में बारिश के आसार बनें हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी बूंदाबांदी की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। आज भी भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी है। अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हिमाचल में 241 सड़कें और 83 ट्रांसफार्मर ठप हाे गए हैं। लाहाैल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल के आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
-
जालंधरः थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। लोगों का आरोप हैकि पिछले 2 माह से 10 से अधिक चोरी की वारदाते हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी मामला हल नहीं हुआ है। वहीं आज ताजा मामला मान बैटरी हाउस से सामने आया है। जहां चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना थाने से महज 200 मीटर दूरी पर हुई है। चोरों ने सिबल से दुकान का शटर तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बंटी ने कहा कि उसकी मान बैटरी हाउस के नाम पर दुकान है। उन्होंने कहा कि उसे राजा फर्नीचर के दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में प्रधान प्रदीप खुल्लर ने बताया कि 2 माह में लगातार चोरियों का सिलसिल जारी है।
उनका कहना है कि आज मार्किट के मेंबर मान सिंह के गोदाम का शटर तोड़कर चोर लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए। प्रधान का कहना है कि पौने घंटे से अधिक का समय हो गया है कि उनके द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि थाने से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि उन्हें शक है कि चार पहिया वाहन पर आए चोर भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हुए है। इस दौरान उन्होंने चोरों की पुलिस के साथ मिली भुगत के साथ हो रही चोरियों को लेकर आरोप लगाए है। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई जगदीश पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः विदेश से आए व्यक्ति की मौ+त, पत्नी कैंसर से पीड़ित
लुधियानाः कनाडा से आए व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक उसकी पत्नी और एक बेटी है। जानकारी के अनुसार हरप्रीत की पत्नी भी कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है। कहा जा रहा है कि रिश्तेदारों के घर कोई समारोह रखा गया था। परिवार के कुछ सदस्य वहां गए थे, बाकी सदस्य अपने कमरों में थे। इस दौरान घर में काम करने वाला टेलर जब मृतक के कमरे में चाय देने गया तो उसने उसका शव चुन्नी के लटकता हुआ देखा। उसने परिवार के सभी सदस्यों को सूचित किया।
जानकारी देते हुए हरप्रीत के मामा चन्ना सिंह ने कहा कि हरप्रीत करीब 7 से 8 साल पहले कनाडा में सब कुछ छोड़ कर परिवार सहित भारत आ गया था। कनाडा में वह अच्छा सेटल था। लुधियाना में वह फिलहाल अभी फ्री रहता था। उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। 8 साल की बेटी है। बीते शाम जब टेलर उसके कमरे में चाय देने गया तो उसने हरप्रीत को फंदे से लटकता देख शोर मचाया। पुलिस को सूचित किया। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर आकर हरप्रीत के शव को फंदे से उतारा। शव को सिविल अस्पताल देर रात मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
-
पंजाब : स्कूल में छात्रों में हुई खूनी झड़प पहुंची सड़क पर, देखें CCTV
लुधियानाः जिले के निजी स्कूल में 2 छात्रों के बीच झड़प सड़क पर खून में बदल गई। स्कूल में दोनों में पक्षों हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि यह विवाद बाद में सड़क पर आ गया। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद हादसे में घायल हुए दोनों पक्ष सिविल अस्पताल ईलाज करवाने के लिए पहुंचे। हादसे की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।
एक पक्ष के पीड़ित छात्र की मां ने आरोप लगाए है कि स्कूल में दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल ने दोनों के बीच समझौता करवा दी थी। इसी बीच जब उनका लड़का ट्यूशन गया तो कुछ नौजवानों ने उस पर हमला दिया। जिसके बारे में उसने घर आकर बताया और जब कैफे में वीडियो लेने गया तो करीब दो दर्जन बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक का आरोप है कि पहले पक्ष के लड़के ने उसे धक्का दिया और उसकी पगड़ी फेंक दी। जिसके बाद गुस्से में आकर बाकी लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से न्याय की मांग की गई है।