Blog

  • पंजाब : अवैध होटलों के खिलाफ व्यक्ति ने RTI की दायर, देखें वीडियो

    अमृतसर : दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बन रहे एक व्यक्ति ने अवैध होटलों के खिलाफ आरटीआई दायर की है। साल 2013 में दरबार साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को घर जैसा माहौल मिले।इसलिए सरकार ने बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना लागू की। जिसके तहत लोग यहां आकर घर जैसा माहौल पा सकें। लेकिन इस योजना का भी दुरुपयोग हो रहा है और सरकार ने इसे बंद कर दिया है। लेकिन आज भी दरबार साहिब के पास कई लोग ऐसे हैं जो छोटी सी जगह में कई मंजिला बड़े होटल बना रहे है। जिन्हें नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं मिल रही है।

    लेकिन लोग अभी भी अवैध होटल बनाने में लगे हुए है। जिसके चलते अमृतसर के सुल्तानविंड रोड के एक व्यक्ति ने आरटीआई दायर कर इन होटलों का खुलासा किया और कई होटलों को सील भी कर दिया गया है। जिसके आधार पर आज नगर निगम कार्यालय पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि दरबार साहिब के पास अमृतसर हल्का साउथ और अमृतसर वॉल सिटी के अंदर कई होटल अवैध रूप से बनाए जा रहे है, जिन्हें सील भी किया गया। लेकिन फिर भी नगर निगम की मदद से होटल बनाए जा रहे हैं। सील होने के बावजूद होटल के अंदर ही काम चल रहा है। जिसके खिलाफ वे लगातार आवाज उठा रहे हैं और आरटीआई दाखिल कर इसका खुलासा कर रहे है। 

    उनकी मांग है कि इन होटलों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए। इस मामले में वह कई बार अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर से मिल चुके हैं और आज भी वह अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर से मिलने पहुंचे है। लेकिन नगर निगम कमिश्नर से उनकी मुलाकात नहीं हुई और उन्होंने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। इन होटलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं जब पत्रकारों ने इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से बात करनी चाहिए तो उन्होंने मीडिया को किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

  • जालंधरः माई हीरां गेट में ट्रैफिक की समस्या को लेकर दुकानदारों के पास पहुंची अमनदीप कौर, देखें Live

    जालंधर, ENS: माई हीरां गेट में आ गई ट्रैफिक की समस्या को लेकर आज दुकानदारों से मिलने ADCP ट्रैफिक अमनदीप कौर पहुंची। जहां दुकानदारों ने ई-रिक्शा और बोर्ड लगे होने से आ रही समस्या को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। इस दौरान ADCP ने कहा कि दुकानदारों के पास ग्राहकों द्वारा वाहन गलत पार्किंग करने को लेकर आ रही ट्रैफिक की समस्या को पहले दुकानदारों द्वारा ठीक करवाया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किताबे लेकर आने के लिए सभी लोकल लोग ही दुकानों पर आते है और वह गलत पार्किंग कर देते है। जिसके चलते सड़क पर भारी जाम लग जाता है। वहीं उन्होंने ई- रिक्शा और ऑटो की समस्या को लेकर कहा कि इसका समाधान जल्द कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीसीआर की टीम को तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या को लेकर दुकानदारों को पीसीआर के नंबर मुहैय्या करवा दिए जाएंगे ताकि दुकानदार उनका साथ दें तो वह जल्द ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलवा सकते है।

    इस दौरान ADCP ने कहा कि वह किसी के साथ धक्का नहीं करेंगी, लेकिन दुकानदार उनका साथ दे तो वह रोड़ को खुलवा सकती है। उन्होंने कहा कि अभी भी दुकानदारों द्वारा बैंच लगाकर सड़क का रास्ता काफी बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर ग्राहक वाहन गलत पार्क करके चले जाते है। ऐसे में दुकानदार खुद ग्राहकों के वाहनों को सही से पार्क करवाएं। इस दौरान ADCP ने आश्वासन दिया है कि अगर दुकानदार उनका सहयोग देंगे तो जल्द समाधान हो सकता है, नहीं तो ट्रैफिक की समस्या के खिलाफ सख्ती के एक्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुकानदारों ने भी ADCP को आश्वासन दिया है कि वह ट्रैफिक की समस्या को निजात दिलाने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

  • रिहायशी इलाके में घर को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    रिहायशी इलाके में घर को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    शिमला: राजधानी शिमला में आगजनी के मामले थम नहीं रहे हैं। गर्मियां अभी शुरू भी नहीं हुई है और आगजनी कई मामले बीते कुछ दिनों में सामने आ गए हैं। ताजा मामला कोटगढ़ के जाबड़ गांव का हैं, जहां कुलदीप मेहता के मकान में आग लग गई। देखतें ही देखते आग भड़क गई। आग 3 मंजिला मकान के टॉप-फ्लोर पर लगी। कुछ ही देर में कुमारसैन से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाकर पूरे मकान को जलने से बचाया। सूचना के अनुसार, कुमारसैन के बटाउटी गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्व. कुलदीप मेहता के मकान में लगी है।

    घर पर कुलदीप मेहता का पत्नी और बेटा पार्थ मौजूद था। ग़नीमत यह रही कि आग की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की इस घटना में मकान की तीसरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। दूसरी मंजिल को भी आंशिक नुकसान की सूचना है। इससे पहले कि आग दूसरी मंजिल को चपेट में लेती, तब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की है। वैसे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 30 लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है।
  • RCB की हार के बीच Virat Kohli का बड़ा ऐलान, करोड़ों फैंस को लगा झटका

    नई दिल्लीः आईपीएल 2024 का आगाज आरसीबी के लिए काफी खराब रहा है। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस आईपीएल सीजन अभी तक कुल 5 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में एक बार फिर से बेंगलुरु का पत्ता प्लेऑफ से कटता दिख रहा है। बेंगलुरु फिलहाल 5 में से एक जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो अगले एक-दो मैचों में ही बेंगलुरु को बाहर का रास्ता देखना पड़ जाएगा। आरसीबी के करोड़ों फैंस 16 साल से इंतजार कर रहे हैं कि वह अपनी फेवरेट टीम को आईपीएल ट्रॉफी उठाते देख सके, लेकिन फैंस को आज तक सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। फैंस को उम्मीद थी कि आईपीएल 2024 आरसीबी के लिए कुछ तो बेहतर होगा, लेकिन बेंगलुरु के लिए यह आईपीएल सीजन भी अभी तक काफी खराब रहा है।

    इस कड़ी में बेंगलुरु के एक दिग्गज खिलाड़ी ने अपने फैंस को दोहरा झटका दे दिया है। खिलाड़ी ने ऐलान कर दिया है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी ने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया है। अभी भी जब बेंगलुरु को रनों की जरूरत पड़ती है, तो फैंस को इस दिग्गज की याद आती है। लेकिन अब दिग्गज ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। इससे फ्रेंचाइजी को तो झटका लगा ही है, इसके साथ उनके करोड़ों फैंस भी सदमे में पड़ गए हैं। बता दें कि दिग्गज खिलाड़ी ने यह बयान स्टार स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बात करते हुए दिया है। यह बयान आरसीबी के लिए खेलने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने दिया है।

    खिलाड़ी ने अपने बयान से आरसीबी फैंस में हलचल मचा दी है। आरसीबी की टीम जब भी मुश्किल में पड़ती है, दिनेश कार्तिक बतौर फिनिशर मैदान पर आते हैं और बल्ले तूफानी पारी खेलते हैं, इस कारण से दिनेश कार्तिक के बयान पर फैंस में हलचल मची हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन आईपीएल का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। साल 2024 में आरसीबी की टीम डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है, ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि आरसीबी की मेंस टीम भी इस साल आईपीएल ट्रॉफी जरूर जीतेगी, लेकिन अभी तक खेले गए कुल 5 मुकाबलों में आरसीबी का लक्षण जीतने वाला नहीं लग रहा है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से निराशा ही हाथ लगेगी। आरसीबी की टीम सिर्फ एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत पाई है, इस मैच में दिनेश कार्तिक का अहम योगदान रहा था। बेंगलुरु की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

  • पंजाब : JE से लूट के मामले में नगदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार और लूटपाट करने वाले बुरे तत्वों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत किताबों की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार युवकों ने 4 लाख रुपए की लूट की थी। बिजली बोर्ड से रिटायर्ड हुए जे.ई. सुरजीत कुमार से हुई लाखों रुपए की लूट के मामले को थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

    आरोपियों की पहचान अमित कुमार बरौनी व मनोज कुमार मंगा के रूप के तौर पर हुई है। थाना मोहकमपुरा के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कब्जे से 1.30 लाख रुपए बरामद कर लिए है।

     जबकि लुटेरों ने जे.ई. की एक्टिवा से 4 लाख रुपए उड़ाए थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जांच के लिए रिमांड पर लिया हुआ है। इंचार्ज इंस्पैक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि बाकि 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

  • पंजाबः लाखों के गहने और नगदी की डकैती की मास्टरमाइंड 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में करियाना व्यापारी के घर से लाखों के गहने और नगदी की डकैती के मामले में अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सहित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गहने और कैश बरामद किया है। सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि अजनाला में बीते दिनी करियाना व्यापारी के घर से नाकाशपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लाखों की नगदी और गहने लूट लिए थे। इस डकैती के मामले में मोनिका और अली बाबा को गिरफ्तार इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर 2 दिन का कोर्ट से रिमांड हासिल किया है, ताकि पूछताछ दौरान आरोपी से ओर बड़े खुलासे हो सके।

  • भाजपा को झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पत्नी सहित कांग्रेस में हुए शामिल 

    चंडीगढ़ः हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मंगलवार को पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके अलावा, उनकी पत्नी ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के करीब एक महीना पहले कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने बीते कल बीजेपी को अलविदा कहा था। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया है। मेरी पत्नी प्रेम लता, जो 2014-2019 तक विधायक रहीं, ने भी पार्टी छोड़ दी है।

    बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता के कांग्रेस जॉइनिंग को लेकर हरियाणा भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई है। चर्चा है कि हरियाणा भाजपा के 4 से 5 विधायक चौधरी बीरेंद्र सिंह के संपर्क में हैं। संभावना जताई है कि ये विधायक कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। चर्चा है कि जो विधायक नाराज हैं उन्हें आने वाले विधानसभा में टिकट देने का प्रलोभन दिया गया है। चंडीगढ़ में सीएम के डिनर पर भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल भी लगातार नाराज विधायकों के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

  • जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हुए हादसे में 7 लोग घायल

    टांडाः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हरसी गांव मोड़ नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों से वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हरसी गांव मोड़ नजदीक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हाईवे पर एक ही परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए। हादसे में जुगियाल कालोनी पठानकोट निवासी परिवार के सदस्य घायल हुए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और सरबत का भला सेवा सोसायटी के सेवादार दविंदर सिंह मूनक मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • पंजाबः शर्मसार ! प्रिंसीपल के कमरे में सरकारी कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 3 पर मामला दर्ज

    पटियालाः नाभा में एक सरकारी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को प्रिंसिपल के कमरे में अंजाम दिया गया। मामला 27 मार्च का है लेकिन इसकी शिकायत अब दर्ज की गई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी का नाम दविंदर सिंह निवासी ककराला, नाभा है। जानकारी के अनुसार, छात्रा को दविंदर सिंह ने कुछ बात करने के बहाने प्रिंसिपल के कमरे में बुलाया था। जब वह वहां गई तो वहां दो अन्य आरोपी भी थे। तीनों आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया। 

  • बड़ी खबरः 4 से 5 विधायकों के साथ पूर्व मंत्री आज कांग्रेस में हो सकते है शामिल

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी उठापठक शुरू हो गई है। वहीं सूचना मिली है कि हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस जॉइन करेंगे। कहा जा रहा है कि 10 साल वह घर वापसी कर रहे हैं। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के करीब एक महीना पहले कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने बीते कल बीजेपी को अलविदा कहा था। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया है। मेरी पत्नी प्रेम लता, जो 2014-2019 तक विधायक रहीं, ने भी पार्टी छोड़ दी है। आज हम कांग्रेस में शामिल होंगे।

    बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता के कांग्रेस जॉइनिंग को लेकर हरियाणा भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई है। चर्चा है कि हरियाणा भाजपा के 4 से 5 विधायक चौधरी बीरेंद्र सिंह के संपर्क में हैं। संभावना जताई है कि ये विधायक चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। चर्चा है कि जो विधायक नाराज हैं उन्हें आने वाले विधानसभा में टिकट देने का प्रलोभन दिया गया है। चंडीगढ़ में सीएम के डिनर पर भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल भी लगातार नाराज विधायकों के संपर्क में बताए जा रहे हैं। जाटों के दबदबे वाले जींद और इससे लगते एरिया को बांगर बेल्ट कहा जाता है और इस इलाके में किसानों के बड़े नेता रहे सर छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह की मजबूत पकड़ रही है।

    बीरेंद्र सिंह के परिवार का हिसार इलाके में भी बड़ा जनाधार है। एक बार खुद बीरेंद्र सिंह तो 2019 में उनके बेटे इस सीट से सांसद रहे हैं। जींद की उचाना सीट से 5 बार विधायक और दो बार राज्यसभा और एक बार लोकसभा सांसद रह चुके बीरेंद्र सिंह 43 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद 2014 को लोकसभा चुनाव के बाद BJP में शामिल हो गए थे। कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह उनके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ मतभेद रहे, लेकिन अब हुड्‌डा और बीरेंद्र सिंह फिर से एक-दूसरे के काफी करीब हो गए हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपना पहला चुनाव उचाना से 1977 में लड़ा और वह बड़े मार्जिन से जीत हासिल करते हुए MLA बने।

    इसके बाद 1982 में फिर से वह उचाना से ही विधायक चुने गए। हालांकि बीरेंद्र सिंह चर्चा में उस वक्त आए जब उन्होंने हिसार लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को बड़े मार्जिन से हरा दिया था। ये ही वो वक्त था जब बीरेंद्र सिंह जींद से बाहर निकलकर हिसार तक अपनी छाप छोड़ चुके थे।इसके बाद बीरेंद्र सिंह 1991 में फिर से उचाना से विधायक बने और लगातार 2009 तक इस सीट पर विधायक रहे। हालांकि बीरेंद्र सिंह का सीएम बनने का सपना था, जो पूरा नहीं हो पाया। कभी CM नहीं बन पाने की टीस उन्हें हमेशा से रही। वह खुद अनेक बार अलग-अलग मंचों से इसका जिक्र भी करते रहे।