जालंधर, ENS: पीएपी चौंक पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां चौंक पर रेड लाईट के चलते खड़े बाइक सवार पुलिस मुलाजिमों को सवारियों से भी पीआरटीसी बस चालक ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि बस चालक बाइक सवारों को 10 फीट से अधिक दूरी तक पुलिस कर्मियों को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक पर सवार दोनों पुलिस मुलाजिम घायल है। घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से बस चालक को काबू कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बस चालक को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है।
Blog
-

पंजाब: विवादों में घिरे पूर्व SHO और मुंशी, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो
लुधियाना : विजिलेंस ने पीड़िता की शिकायत पर कुमकला थाने के SHO और मुंशी पर रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने मुंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद कोर्ट से उसे जमानत दे दी है और SHO ने जमानत ले ली थी।
इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी हरदीप सिंह और पूर्व SHO पर अब केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। दोनों पीड़ितो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त SHO और मुंशी उन्हें केस वापस लेने के लिए धमकियां दे रहे है। पीड़िता ने कहा कि वह कई बार इस मामले में शिकायत दर्ज करवा चुके है।
लेकिन कोई भी सुनवाई नही हो रही है। क्योंकि शिकायत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ है। इसलिए कोई कार्रवाही नही हो रही। पीड़िता ने इंसाफ की मांग की है। लेकिन दूसरी ओर वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की ओर से किसी को कोई धमकी नहीं दी गई और न ही कोई दबाव बनाया गया।
-

जालंधरः इस मामले को लेकर इलाका निवासियों ने किया सुशील रिंकू का विरोध, वोटों का किया बॉयकाट, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में इलाका निवासियों ने आज भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का विरोध किया। दरअसल, इलाका निवासी भीषण गर्मी से पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान हो रहे है। एक और भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया, वहीं सरकार की ओर से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल में छुट्टियां कर दी गई है। दूसरी ओर वेस्ट हल्के में इतनी भीषण गर्मी में लोगों को पीनी केे पानी नहीं मिल रहा। जिसके चलते आज लोगों ने सुशील रिंकू का विरोध किया। लोगों का कहना है कि वह गंदे पानी से उनके बच्चे बीमार हो रहे है।
इलाका निवासियों ने कहाकि वह रोजमर्रा की जिंदगी में मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे है, ऐसे में गंदा पानी पीने से बच्चे बीमार हो रहे है और उनका पैसा दवाई में लग रहा है। वहीं निर्मला देवी ने कहाकि इलाके में पानी की समस्या काफी समय से आ रही है। उनका आरोप है कि कभी तो इलाके में पानी नहीं आता, अगर आता है तो गंदा पानी आ रहा है। वहीं अन्य महिला ने कहाकि उसे एक साल के अधिक समय हो गया है। उसका बच्चा बीमार चल रहा है,उसे ब्लज कैंसर है। पीड़िता का कहना है उसका बच्चा पीजीआई में दाखिल है। महिला ने कहाकि वह कभी बार सुशील रिंकू से भी मिल चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
महिला ने कहा गर्भवती होने के चलते वह सुशील रिंकू के दफ्तर में चक्कर काटती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकला। महिला ने कहा कि वह पानी की समस्या को लेकर पिछले 8 माह से बाहर किराये पर रह रही है। लेकिन अब दोबारा वापिस आई तो इलाके में फिर से पानी की समस्या आ रही है। वहीं अन्य महिला ने कहा कि 15 दिन गटर का पानी ही घरों में आ रहा है। महिला ने कहाकि पानी की बोतलें खरीदकर पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने कहाकि वह इतना पैसा कहां से लेकर आएं। महिला ने कहाकि अगर पानी की समस्या ना ठीक हुई तो उन्हें मजबूरन जगह को बेचकर दूसरी जगह जाना पड़ेगा। राजकुमार ने कहाकि वोटों को लेकर प्रत्येक नेता उनके पास आ जाता है। लेकिन इस गंदे के पानी को कोई सासंद, विधायक या पार्षद पानी पीकर दिखा दें। व्यक्ति ने कहा कि उसे इलाके में 20 साल हो गए रहते हुए, लेकिन वह काफी समय से गंदे पानी पीने को मजबूर हो रहे है। इस दौरान व्यक्ति ने वोटो को लेकर बायकाट का ऐलान किया है। व्यक्ति ने कहा कि उनके इलाके में कोई नेता वोट मांगने के लिए ना आए।
-

जालंधरः आप पार्टी के डॉक्टर विंग के जरनल सैकेटरी की सड़क हादसे में मौ+त, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: विधिपुर फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के करीबी और डॉक्टर विंग के जरनल सैकेटरी डॉक्टर महिंदर जीत मरवाहा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर मरवाहा पवन टीनू के प्रचार के लिए जा रहे थे। इस दौरान लिद्दड़ां के पास खड़े टिप्पर में उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में डॉक्टर मरवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-
पंजाबः कांग्रेस और भाजपा को झटका, ये दिग्गज ने नेता आप पार्टी में हुए शामिल
लुधियानाः लोकसभा चुनावों के लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं नेता को दल बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। लुधियाना दौरे पर आज पहुंचे सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका दिया है। आज कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान मनीषा कपूर और भाजपा मोर्चा जिला अनवर हुसैन, असरार तरीन आज आप पार्टी में शामिल हुए। दरअसल, आज लुधियाना में सीएम मान पराशर पप्पी के हक में वोट मांगने के लिए प्रचार करेंगे, लेकिन चुनाव प्रचार से पहले उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को झटका दे दिया है।

-

कपूरथला : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, मौ’त
कपूरथला : जिले के जग्गा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
नडाला इलाके के घुग गांव निवासी किसान हरबंस सिंह से मिली जानकारी अनुसार देर शाम घुग गांव निवासी जसकरण सिंह पुत्र कुलदीप सिंह अपने दोस्त जतिंदर सिंह के साथ बाइक पर पीछे बैठकर गांव जग्गा में श्री गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे।
जब वह गुरुद्वारा साहिब से कुछ पहले मोड़ पर पहुंचे, तो बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दोनों घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जसकरण सिंह को मृत घोषित कर दिया और जतिंदर सिंह का उपचार किया जा रहा है।
-

शंभू बॉर्डर पर रेल ट्रैक पर डटे किसानों ने किया ऐलान
चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर पर लंबे समय से रेल ट्रैक पर किसानों द्वारा धरना दिया जा रहा है। जिसको लेकर व्यापारी वर्ग अब काफी परेशान हो रहा है। वहीं आज रेलवे ट्रैक जाम किए जाने को लेकर किसानों का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, लंबे समय से रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों ने धरना हटाने का ऐलान किया है। किसानों ने रेलवे ट्रैक से विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। किसानों का कहना है कि वह रेलवे ट्रैक खाली देंगे, लेकिन शंभू बॉर्डर पर यानी सड़क पर विरोध उनका जारी रहेंगा।
-
जालंधरः आप को बड़ा झटका, दिग्गज नेता भाजपा में आज हो सकता है शामिल
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आज आप पार्टी को लेकर बड़ा झटका लग सकता है। वहीं सूत्रों के दिग्गज नेता आज पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो सकता है। बता दें कि उक्त नेता को अकाली दल छोड़कर आप पार्टी में शामिल हुआ था। जिसके बाद आप पार्टी द्वारा उन्हें दरकिनार किए जाने से वह नाराज चल रहे थे।
इसी नाराजगी के चलते आज वह पार्टी को अलविदा कह सकते है। सूत्रों के अनुसार आज सुनील जाखड़ चंडीगढ़ में इस दिग्गज नेता को पार्टी में शामिल करवा सकते है। ऐसे में दिग्गज नेता के पार्टी छोड़कर जाने से पवन टीनू की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दें कि यह दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव भी लड़ चुका है।
-

पंजाब : नेशनल हाईवे पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो
पठानकोट : पिछले कई वर्षों से जिस जमीन पर खेती कर रहे किसानों को अब उसी जमीन पर अपना दावा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट-डलहोजी नेशनल हाईवे पर जहां धार ब्लॉक के किसान अपने परिवारों के साथ धरना दे रहे है। जिसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने किसानों से उनकी करीब 27,550 एकड़ जमीन छीनकर वन विभाग को दे दी है।
जिसके चलते किसान पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी जमीन वापस करने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए किसानों ने बताया कि उनके पूर्वज कई वर्षों से इस पहाड़ी इलाके की जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और कुछ समय के लिए उनकी जमीन अंग्रेजों ने पेड़ लगाने के लिए ले ली थी। लेकिन अब आज़ाद भारत में उनके साथ अंग्रेज़ों से भी बद्दतर व्यवहार किया जा रहा है।
उनकी लगभग 27,550 एकड़ भूमि सरकार द्वारा वन विभाग के नाम कर दी गई है और वे अब क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि सरकार ने सिर्फ जमीनें ही नहीं बल्कि स्कूल, मंदिर और श्मशान घाट भी अपने नाम कर लिए है। इन लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इसी तरह धरने में बैठे रहेंगे।
-

जालंधरः अकाली दल को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता सहित अरोड़ा महासभा के सभी पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौजूदगी में संगरूर, अकाली दल के वरिष्ठ नेता सतपाल सिंगला को बीजेपी में शामिल किया है। वहीं भाजपा ने अरोड़ा महासभा के सभी पदाधिकारियों को बीजेपी में शामिल करवाया। बता दें कि सिंगला पिछले करीब 41 साल से अकाली दल के साथ चल रहे थे। ऐसे में भाजपा में सिंगला के शामिल होने से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है।
सिंगला के साथ-साथ उनके कई समर्थक भी बीजेपी में शामिल हुए। अकाली नेता और अरोड़ा महासभा के पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल करने के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि, पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास मंत्र को देखते हुए आज समाज ने ये फैसला लिया है। समाज ने पीएम मोदी को फिर से जिताने के लिए ये कदम उठाया, पार्टी तहे दिल से सभी नेताओं और वर्कर्स का स्वागत करती है। वहीं संगरूर अकाली दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सतपाल सिंगला ने कहा कि, मैंने 45 साल तक शिअद के लिए काम किया। बीती रात में भी अकाली दल के कई नेता मेरे घर पहुंचे थे। मगर मैंने बीजेपी में जाने का मन बना लिया था।
