Blog

  • Inverter के साथ भूलकर भी न करें यह गलती, लग सकती है भयंकर आग

    Inverter के साथ भूलकर भी न करें यह गलती, लग सकती है भयंकर आग

    इन्वर्टर के होने से हर मौसम में बहुत आराम रहता है, लेकिन इसकी अहमियत सबसे ज़्यादा गर्मी में पता चलती है। जैसे हर इलेक्ट्रॉनिक सामान गर्मी में ओवरहीट होने का शिकार होते हैं, वैसे ही अगर इन्वर्टर की ठीक से देखभाल न की जाए तो इसमें भी ओवरहीटिंग से आग लगने का खतरा रहता है। गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक सामान में शॉर्ट सर्किट होना या आग लगना आम बात है। किसी तरह की कोई घटना न हो, इसलिए सावधान रहना बहुत जरूरी है।

    बताते चलें कि दिल्ली के द्वारका इलाके के एक मकान में इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट हुआ। आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। ये मामला काफी दिल दहला देने वाला है। जिसके घर में इन्वर्टर है उसके मन में तो ये सवाल जरूर होगा कि आखिर आग किन कारणों से लग जाती है, और हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

    एक्सपर्ट कहते हैं कि इन्वर्टर में चार्जिंग बताने वाली लाइट जब खराब हो जाती है तो लोग उसपर खास ध्यान नहीं देते हैं और इससे बैटरी के ओवरचार्जिंग का खतरा बढ़ जाता है। ओवरचार्जिंग से बैटरी बहुत तेजी से गर्म हो जाती है और शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

    वोल्टेजः अगर घर पर ज्यादा वोल्टेज है तो इन्वर्टर के सर्किट शॉर्ट हो सकते हैं, जिससे आग लग सकती है।
    वायरिंगः अगर इन्वर्टर की वायरिंग बहुत पुरानी हो गई है या अच्छी क्वालिटी की नहीं है तो इससे तार शॉर्ट होने के खतरा बढ़ जाता है।

    बैटरी का पानीः बैटरी में पानी का लेवल जांचने के लिए एक इंडिकेटर होता है। उसे रेगुलर देखते रहें, क्योंकि अगर बैटरी में पानी कम हो गया है तो इसकी वजह से लोड बढ़ सकता है और बैटरी फट भी सकती है।

    सफाईः किसी भी सामान की लाइफ बढ़ाना है तो साफ-सफाई जरूरी है। मेंटेनेंस न होने पर इन्वर्टर के अंदर धूल और गंदगी जम जाती है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है। साथ ही ये भी देखें कि जहां पर आपने इन्वर्टर और बैटरी को रखा है, वहां पर हवा का सर्कूलेशन होती रहे, ताकि बैटरी हीट न होने पाए।

  • Punjab: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 3 की मौत

    Punjab: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 3 की मौत

    पटियालाः जिले में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां जिले के गांव चतर नगर में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिलबाग सिंह, जसविंदर सिंह और सतविंदर सिंह के रूप में हुई है। जिनमें दिलबाग सिंह और उसका बेटा जसविंदर सिंह जस्सी गांव नोगावां के रहने वाले है। जबकि दूसरे पक्ष में सतविंदर सिंह सत्ती गांव चतर नगर का रहने वाला है। इसके अलावा गांव चतर नगर के हरजिंदर सिंह जिंदा और हरप्रीत सिंह घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से झगड़ा चल रहा था। इस विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • महंगाई का झटकाः 2 रुपए महंगा हुआ दूध

    महंगाई का झटकाः 2 रुपए महंगा हुआ दूध

    कर्नाटकः दुग्ध महासंघ ने मंगलवार को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लेकिन इसी बीच उपभोक्ताओं के लिए एक फायदे की खबर भी है। केएमएफ ने यह भी कहा है कि वह अपने आधे और एक लीटर के पैकेट में दूध की मात्रा 50 मिलीलीटर तक बढ़ाएगा।

    कर्नाटक की सरकार ने ईंधन पर बिक्री कर बढ़ा दिया है, जिसके बाद राज्य में पेट्रोल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं। केएमएफ ने अपने एक बयान में कहा, “वर्तमान फसल का मौसम है, ऐसे में सभी जिला दुग्ध संघों में दूध का भंडारण हर दिन बढ़ रहा है और वर्तमान भंडारण एक करोड़ लीटर के करीब है। इस पृष्ठभूमि में, प्रत्येक पैकेट की कीमत में 2 रुपये की वृद्धि की जा रही है। उपभोक्ताओं को केवल आधा लीटर (500 एमएल) और एक लीटर (1000 एमएल) पैकेट में अतिरिक्त 50 मिलीलीटर दूध दिए जाने का फैसला किया गया है।”

    वर्तमान में, नंदिनी के 500 मिलीलीटर टोंड दूध पैकेट की कीमत 22 रुपये है। दो रुपये प्रति लीटर की  बढ़ोतरी के साथ 550 मिलीलीटर के दूध के पैकेट की कीमत अब 24 रुपये होगी। इसी तरह, 1000 मिलीलीटर (1 लीटर) पैकेट की कीमत पहले 42 रुपये थी और अब 44 रुपये में 1,050 मिलीलीटर दूध का पैकेट बेचा जाएगा। 

  • कहासुनी में शराबी बेटे ने मां के सिर पर किया वार, मौत

    कहासुनी में शराबी बेटे ने मां के सिर पर किया वार, मौत

    पानीपत : एक व्यक्ति ने अपनी ही 61 वर्षीय मां की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुए झगड़े में महेंद्र ने अपनी मां के सिर में डंडे मारे, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटना पानीपत जिले के सेक्टर-11 की है।

    पुलिस ने बताया कि महेंद्र का उसकी मां के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा रहता था और इसी के चलते दोनों में आपसी कहासुनी हुई। जिसके चलते महेंद्र ने अपनी मां के सिर में डंडे मार दिए और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी करता था। आरोपी महेंद्र की बहन सीमा ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

  • Punjab: Drugs पर नकेल कसने को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: Drugs पर नकेल कसने को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः इंटरनेशल ड्रग डे के अवसर पर, पंजाब पुलिस पंजाब भर में 10 अलग-अलग स्थानों पर नशीली दवाओं के निपटान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। वहीं डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कहाकि दिवस पर 83 किलो हेरोइन, 3 हजार 557 किलो अफीम और 4.5 लाख टैबलेट/गोलियों का मौके पर ही निपटान किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि ड्ग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई में ट्रांसपेरेंट लड़ाई है। जिसमें फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाया जाएगा।

    डीजीपी ने कहा कि सीएम भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, हमने नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) की एक व्यापक रणनीति की समीक्षा की गई है। इस दौरान मोहल्ला और गांव स्तर पर बिक्री केंद्रों पर नशीली दवाओं की आपूर्ति को नियंत्रित करने की अपनी रणनीति को तेज करते हुए, पुलिस पूरे क्षेत्र में दवा आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए आगे और पीछे के संबंधों का पता लगा रही है। इस दौरान डीजीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर नशे के खिलाफ अटूट संकल्प के साथ लड़ने का संकल्प लें। आइए हम अपने युवाओं, अपने परिवारों और अपने भविष्य की रक्षा करें।

  • 75 हजार रिश्वत लेते Assistant Commissioner रंगे हाथों काबू

    75 हजार रिश्वत लेते Assistant Commissioner रंगे हाथों काबू

    देहरादून : उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है। अभी हाल ही में असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा रिश्वत लेने का नया ताजा तरीन मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी दुबे को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है। 

    असिस्टेंट कमिश्नर की तरफ से होटल मालिक को 6 महीनों से धमकाया जा रहा था। राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले एक होटल मालिक से शशिकांत दुबे द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। होटल मालिक को आज यानि मंगलवार 75 हज़ार रुपए लेकर बुलाया गया था। जब होटल मालिक पैसे लेकर पहुंचा तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ़्तारी हुई। कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा।

    भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।

  • Punjab:

    लुधियानाः 

  • Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें CBI ने औपचारिक तौर पर किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें CBI ने औपचारिक तौर पर किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के बाद अब सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने अदालत की इजाजत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को पूछताछ की इजाजत दे दी है। इससे पहले सीबीआई अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। सीबीआई ने रिमांड के लिए अरविंद केजरीवाल को आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने पूछताछ के लिए अदालत से अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांगी।

    इस पर अदालत ने मंजूरी दे दी। दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को अदालत कक्ष में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने की अनुमति दी और उनसे उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके पास मौजूद सामग्री को रिकॉर्ड पर रखने को कहा। कोर्ट की इजाजत के बाद CBI ने पहले कोर्ट रूम में ही अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की, फिर औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया। फिलहाल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट और आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए ये तैनाती की गई है। 

  • Phone चलाने से रोकने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, केस दर्ज

    Phone चलाने से रोकने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, केस दर्ज

    ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश से 15 वर्षीय एक नाबालिग द्वार आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना से एक दिन पहले किशोर को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए स्कूल छोड़ने को कहा गया था। पुलिस ने नदी के किनारे एक पेड़ से स्कूली छात्र का शव बरामद किया है। वहीं  एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि किशोर स्कूल परिसर में फोन का इस्तेमाल कर रहा था, इसी वजह से उसे स्कूल छोड़ने को कहा गया। इसी घटना से आहत होकर लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सोमवार को लड़के का शव लोहित नदी के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला।

     
    इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस स्टेशन में स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आत्महत्या के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच की मांग की है। स्कूल परिसर में फोन चलाने को लेकर शिक्षकों ने उनके पिता से स्कूल से नाम कटवाने को लेकर निर्देश दिया था। इसको लेकर माता पिता ने स्कूल प्रबंधक के साथ एक बैठक के दौरान अनुरोध भी किया कि बेटे का स्कूल में पढ़ाई जारी रखा जाए, इसके लिए वे अपने तरफ से माफी भी मांग रहे थे। 

  • इंसानियत शर्मसार! संपत्ति के खातिर भतीजे ने बुजुर्ग चाची को जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    इंसानियत शर्मसार! संपत्ति के खातिर भतीजे ने बुजुर्ग चाची को जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जम्मूः आजकल रिश्तों में लगातार दरार पड़ रही है। दरअसल, जमीनी के लिए अपने ही दुश्मन बन रहे हैं। जमीन की खातिर लोग जहां एक दूसरे को मार देते हैं वहीं बुजुर्गों को भी बुरी तरह पीटा जाता हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो जम्मू से सामने आया है, जहां जमीन की खातिर भतीजे ने अपनी चाची की जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के जम्मू पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की।

    वायरल वीडियो में व्यक्ति की पहचान प्रभलीन सिंह के रूप में हुई है जो कि पुत्र तरलोक सिंह, निवासी लेन नंबर 7 डिगियाना, जम्मू का रहने वाला है। जो कि अन्य लोगों के साथ एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है।

    वीडियो मिलने के बाद आरएस पुरा थाना पुलिस ने तुरंत एफआईआर नंबर 130 अधीन आईपीसी की धारा 341/323/504/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी प्रभलीन सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। मामले की सक्रियता से जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध हैं। ऐसी घटनाओं से गंभीरता से निपटा जा रहा है।