Blog

  • Punjab: DC दफ्तर के बाहर BSP नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: DC दफ्तर के बाहर BSP नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : बसपा नेताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार और तमिलनाडू सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडू में बसपा यूनिट के प्रधान के. आर्मस्ट्रांग की हत्या की तीखे शब्दों में निंदा की। इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की गई।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा नेताओं ने कहा कि तमिलनाडू यूनिट के बसपा प्रधान के.आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम लुधियाना के डीसी को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति से इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

  • 15 वर्षीय किशोर के साथ ट्रक चालक द्वारा  दरिंदगी, एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    15 वर्षीय किशोर के साथ ट्रक चालक द्वारा दरिंदगी, एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    पुलिस ने ट्रक चालक किया गिरफ्तार 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते एक गांव के 15 वर्षीय किशोर के साथ ट्रक चालक द्वारा दरिंदगी व दुष्कर्म के मामले को लेकर उचित करवाई किए जाने को लेकर एसपी ऊना से परिवार प्रतिनिधिमंडल सहित मिला और मामले में निष्पक्ष कारवाई किए जाने की मांग की, वहीं एसपी ऊना राकेश सिंह ने परिजनों को इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने का भरोसा दिलाया जबकि,आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना में एक ट्रक चालक द्वारा 15 वर्षीय किशोर के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया था। ऊना जिला के एक गांव में एक ट्रक चालक ने  किशोर का शारीरिक उत्पीड़न किया। वहीं, किशोर के शरीर को बुरी तरह से काट दिया। पीड़ित बालक ने परिजनों के साथ मिलकर थाना हरोली में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया था और वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है इस मामले में निष्पक्ष कारवाई को लेकर बच्चे के परिजन प्रतिनिधिमंडल सहित आज एसपी ऊना से मिला और इस मामले ने निष्पक्ष जांच किए जाने की माग की।

    अधिवक्ता नरेश कुमार के अनुसार जिस प्रकार की यह घटना बच्चे के साथ हुई है हिमाचल में इस प्रकार की यह पहली घटना है यह दरिंदगी भरी और दिल कंपाने वाली है इसलिए इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो। इसको लेकर हम एसपी ऊना से मिले हैं ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।

    आपको बता दें कि हरोली क्षेत्र के एक गांव का करीब 24 वर्षीय ट्रक चालक अपने साथ गांव के ही रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर को घुमाने के बहाने अपने ट्रक पर ले गया। करीब 20 दिन तक चालक ने किशोर को अपने साथ रखा। इस बीच उसने उसका शारीरिक शोषण किया।  जब किशोर अपने घर पहुंचा तो उसने आपबीती परिजनों को बताई। किशोर के साथ हुई हैवानियत सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।ट्रक चालक ने नाबालिग किशोर के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोच दिया था। जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज करवाया जा रहा है।

    वहीं एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया  हरोली विधानसभा के एक गांव का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है उनके बच्चे के साथ एक ट्रक ड्राइवर द्वारा शारीरिक शोषण किए जाने का मामला है एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी ताकि आरोपी द्वारा उसको किए कर्मों की सजा मिल सके। उन्होंने आरोपी को इस मामले में अरेस्ट किए जाने व तीन दिन रिमांड लिए जाने की जानकारी भी दी, जिस में आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab: Golden Temple में योगा मामले में पुलिस जांच में शामिल हुई युवती, देखें वीडियो

    Punjab: Golden Temple में योगा मामले में पुलिस जांच में शामिल हुई युवती, देखें वीडियो

    शिरोमणि कमेटी ने 3 मैंबर किए सस्पेंड

    अमृतसरः दरबार साहिब में पिछले दिनों योग करती एक अर्चना मकवाना की फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद शिरोमणि कमेटी ने कार्रवाई करते हुए अपने 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और अर्चना मकवाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उक्त लड़की को समन भेजा था। इस मामले को लेकर एडीसीपी दर्पण अहलूवालिया ने कहा कि जो सम्मन थाना कटवाली पुलिस द्वारा लड़की के नाम पर भेजे गए है, वह सम्मन अर्चना मकवाना ने तलब कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और लड़की ऑनलाइन जांच में शामिल हो गई है। पुलिस ने कहा कि अगर वह शामिल नहीं होती तो उसके खिलाफ गिरफ्तार के ऑर्डर जारी किए जाने थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अर्चना मकवाना को 7 साल या उससे कम की सजा हो सकती थी, लेकिन वह जांच में शामिल हो गई। जिसके चलते अब इस मामले की जांच की जा रही है।

    दरअसल, अर्चना मकवाना ने योग दिवस (21 मई) के दिन गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। अर्चना मकवाना ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वह ध्यान और शीर्षासन करते नजर आ रही हैं। यह योगासन उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में किए।

    जिसके बार ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और SGPC की तरफ से उसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई। FIR में गोल्डन टेंपल के जनरल मैनेजर भगवंत सिंह ने लिखवाया है कि 22 जून 2024 को हम अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल की गई है। इसमें अर्चना मकवाना श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में शहीद बाबा दीप सिंह जी के स्थान के पास जगह पर ऐतराज योग्य फोटो खींची और जानबूझ कर वायरल कर रही है। इससे सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है।

  • Punjab : बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab : बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    अमृतसर : पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अचानक शहर में मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। अमृतसर में उमस भरे हालात बने हुए थे। मौसम ने करवट बदलते हुए एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई।  आसमान में घनघोर बादलों ने शहरवासियों को दिन के समय ही देर शाम का आभास करवा दिया, जब कई इलाकों में अंधेरा हो गया।
     इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और कई बाजारों में पानी भर गया। तेज हवाएं और बारिश के बाद अमृतसर में मौसम सुहावना हो गया है। सचखंड श्री दरबार साहिब से बारिश के दौरान अद्भुत तस्वीरें सामने आईं है। बारिश में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंच रहे है।
  • Punjab: धरने पर बैठे सरकारी Hospital में Doctors, कल बंद रहेंगी OPD सेवा, देखें वीडियो

    Punjab: धरने पर बैठे सरकारी Hospital में Doctors, कल बंद रहेंगी OPD सेवा, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर धरने पर बैठ गए है। इस दौरान डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी है। हड़ताल में नर्स के साथ अन्य स्टाफ के कर्मी धरने पर बैठ गए है। डॉक्टरों का कहना है कि मोहाली विजिलेंस ने सरकारी अस्पताल में तैनात कर्मचारी को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया, जिसका विरोध किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कल भी ओपीडी सर्विस बंद रहेगी। हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। ऐसे में कल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    उन्होंने बताया कि बठिंडा की ओर से लिंग परीक्षण के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था, जोकि टीम कल बठिंडा से लिंग परीक्षण मोबाइल में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस टीम में सरकारी अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे। आरोप है कि विजिलेंस द्वारा कर्मी पर ही मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसका किसी भी तरह का कोई दोष नहीं था।

    जिसके संबंध में सरकारी अस्पताल में सीएमओ और लिंग जांच टीम के प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया और न ही कर्मचारी का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि बेकसूर कर्मी को गिरफ्तार करने के चलते वह आज उसके समर्थन में उतरे है और सरकारी अस्पताल में धरना लगाकर हड़ताल की गई है। उनका कहना है कि जब तक कर्मचारी को रिहा नहीं किया जाएगा, हमारी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

  • Jalandhar: उपचुनाव को लेकर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    Jalandhar: उपचुनाव को लेकर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वहीं 3 बजे तक 42.60 प्रतिशत वोटिंग हुई। सभी 181 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। सुबह जिस तरह वोटिंग हो रही थी उस रफ्तार से दोपहर में लोग मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचे। दोपहर में गर्मी की वजह से वोट प्रतिशत धीमा हो गया है। एक से तीन बजे तक 2 घंटों में महज 8 फीसदी ही मतदान हुआ है। शाम 4 बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार शीतल के भाई राजन अंगुराल की गिरफ़्तारी की खबर अफवाह निकली। सनसनी फैलाने के लिए यह अफवाह फैलाई गई।

  • Jalandhar: इस पुल को गुज्जरों ने पहुंचाया नुकसान, देखें Live

    Jalandhar: इस पुल को गुज्जरों ने पहुंचाया नुकसान, देखें Live

    जालंधर, ENS: मकसूदां के पास बने पुल के हिस्से को गुज्जरों नुकसान पहुंचाते हुए तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गुज्जरों ने भैंसों के नहाने को लेकर पुल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मनरेगा कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मनरेगा मजदूरों ने कहा कि उक्त गुज्जरों के खिलाफ प्रशासन को शिकायत दे दी है। जिसके बाद गुज्जरों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने गुज्जरों द्वारा नहर में भैंसों को नहाने की वीडियो दिखाई है।

  • पार्टी को झटका: पूर्व मंत्री ने थामा BJP का दामन, विधायक ने भी छोड़ा AAP Party का साथ

    पार्टी को झटका: पूर्व मंत्री ने थामा BJP का दामन, विधायक ने भी छोड़ा AAP Party का साथ

    नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके और आम आदमी पार्टी को अलविदा कह चुके राजकुमार आनंद ने आज बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर वे बसपा में शामिल हुए थे। इनके अलावा आप के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर और आप पार्षद उमेद सिंह फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं, पूर्व विधायक वीणा आनंद, आप नेता रत्नेश गुप्ता और सचिन राय भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।

    राजकुमार आनंद ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज की थी। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे। उन्होंने दिल्ली सरकार पर अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया है।

  • Punjab: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने लगाया धरना, की सड़क जाम, देखें वीडियो

    Punjab: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने लगाया धरना, की सड़क जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर आंगनवाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर महिलाएं पहुंची। पुलिस के साथ सुबह इन महिलाओं की बहसबाजी भी हुई जिसके बाद उन्होंने फिरोजपुर रोड की एक सड़क जाम कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने बिगड़ रही व्यवस्था के कारण फिरोजपुर रोड को सिंगल वे कर दिया। जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी कर्मचारियों की नेता गुरजीत कौर ने कहा कि आज पूरे पंजाब की आंगनवाड़ी महिलाएं धरना देने आई है।

    पिछले 10 साल से उनकी मांगें लटक रही है जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 10 जुलाई को हर साल मांग पत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन मांग कभी आंगनवाड़ी वर्करों की पूरी नहीं होती। वर्करों को वेत्तन रेगुलर नहीं मिल रहा। सभी आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं का वेत्तन 10,500 है लेकिन उन्हें सिर्फ 6 हजार रुपए मिल रहा है। बाकी पैसे बाद में देने का कहा जाता है। मांग है कि सभी वर्करों का वेत्तन इक्ट्ठा दिया जाए। वेत्तन भत्ते में सरकार को बढ़ौत्तरी करनी चाहिए।

    महिला कुलवंत कौर ने कहा कि वह नीलों इलाके की आंगनवाड़ी सचिव है। उन्होंने की सरकार बनने से पहले उन लोगों से कई वादे किए गए थे लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। आंगनवाड़ी से बच्चों को हटाकर प्री प्राइमरी स्कूल खोले जा रहे है। आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए जो फीड आ रही है वह सही नहीं है। आज 49 साल इस स्कीम को लागू हुए हो चुके है लेकिन अभी तक किसी सरकार ने पक्का नहीं किया। कुल 26 हजार वर्कर है जिन्हें वेत्तन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देश की वित्त मंत्री सीता रमण से भी मांग है कि 24 जुलाई को पेश किए जाने वाले बजट में आंगनवाड़ी वर्करों का ध्यान दिया जाए। सेवा मुक्त होने वाली महिलाओं को करीब 5 लाख रुपए दिए जाए।

  • CM Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें

    CM Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्ली : शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी की चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं। इस चार्जशीट में कुल 38 आरोपी हैं। इस चार्जशीट में 37वें नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं और 38वें नंबर पर आम आदमी पार्टी आरोपी है। चार्जशीट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल किंगपिन हैं और साजिशकर्ता हैं। गोवा इलेक्शन रिश्वत के पैसे के इस्तेमाल की उन्हें जानकारी थी और वो भी इसमें शामिल थे। चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के वॉट्स एप चैट का डिटेल दिया गया है  चार्जशीट में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को घोटाले में किंगपिन और साजिशकर्ता बताया है। इतना ही नहीं ईडी ने दावा किया है कि गोवा इलेक्शन में रिश्वत के पैसों का इस्तेमाल होने की भी जानकारी उन्हें थी।

    चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के वॉट्सएप चैट का डिटेल दिया गया है. आरोप है कि के कविता के पीए ने विनोद के जरिए 25.5 करोड़ रुपए गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को पहुंचाए थे। ईडी का कहना है कि चैट से ये साफ है कि विनोद चौहान के अरविंद केजरीवाल के साथ अच्छे रिश्ते थे।

    ईडी की चार्जशीट पर मंगलवार को कोर्ट ने संज्ञान लिया और केजरीवाल को 12 जुलाई के लिए समन भेजा है। शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वे अभी तिहाड़ जेल में हैं. कोर्ट ने उन्हें 12 जुलाई को केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश जारी किया ।

    चार्जशीट में ईडी ने प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र किया है, जिसमे बताया गया है कि आरोपी विनोद चौहान के मोबाइल से हवाला नोट नंबर के काफी स्क्रीन शॉट बरामद हुए है, जोकि इनकम टैक्स ने भी पहले बरामद किए थे। ये स्क्रीन शॉट दर्शाते हैं कि कैसे विनोद चौहान प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी अपराध से अर्जित पैसे को दिल्ली से गोवा हवाला के जरिए ट्रांसफर कर रहा था। इस पैसे का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी द्वारा गोवा चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था. हवाला से गोवा पहुंचे पैसे को वहां मौजूद चनप्रीत सिंह मैनेज कर रहा था।