Blog
-

मुख्यमंत्री 11 को सौर ऊर्जा परियोजना भंजाल का करेंगे शिलान्यास
उपायुक्त ने सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जांची व्यवस्थाएंऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भंजाल में 5 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे मत्स्य पालन विभाग के अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र दियोली की आधारशिला भी रखेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बुधवार को भंजाल का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं को जांचा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सायं 3.30 बजे के करीब भंजाल पहुंचेंगे। विकास परियोजनाओ के नींव पत्थर रखने के उपरांत उनका 5 बजे शिमला के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास भी किया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण किया है। पेखूबेला के बाद अब भंजाल और अघलौर सौर ऊर्जा परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जहां ऊना जिला बिजली उत्पादन के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा वहीं हरित राज्य बनाने की दिशा में भी यह दोनों परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। सिविल अस्पताल गगरेट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का किया औचक निरीक्षण उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को सिविल अस्पताल गगरेट का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में माताओं व बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त अस्पताल में दाखिल मरीजों से मिले तथा उनसे हिमकेयर और आयुष्मान योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिविल अस्पताल गगरेट के निर्माणाधीन भवन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निजी भवन में चल रही पीएचसी मरवाड़ी के लिए अलग भवन का निर्माण करने के लिए संबंधित तहसीलदार को उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश दिए ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली सुवाधिओं को और अधिक बेहतर किया जा सके। इस दौरान उपमंडल स्तर के प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके साथ रहे। -

Punjab : किसान जत्थेबंदिया कल प्रशासन से करेंगी बैठक, देखें वीडियो
लुधियाना : सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को किसानों ने पिछले 26 दिनों से बंद कर रखा है। किसानों ने टोल प्लाजा से धरना हटा लिया है, लेकिन टोल प्लाजा के केबिनों को पालकी लगाकर बंद कर दिया है। 26वें दिन भी टोल प्लाजा फ्री है। 16 जून से किसानों ने इस टोल को बंद करवाया हुआ है।
अभी तक 26 करोड़ रुपए का टेक्स लोगों का बचा है। 10 लाख से अधिक वाहन चालक बिना टेक्स दिए इस टोल से जा चुके है। किसान जत्थेबंदियां कल दोबारा डीसी से बैठक करेंगे। जिसके बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी। -

Jalandhar: 5 बजे तक सिर्फ इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, वोट डालने को लेकर हुआ हंगामा
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वहीं शाम 5 बजे तक 51.30 प्रतिशत वोटिंग है। बीते 2 घंटे के दौरान उमस की वजह से वोटिंग प्रतिशत में पहले 4 घंटे की तुलना में कमी आई है।इस दौरान बूथ पर वोटिंग को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला मतदान करने बूथ पर गई, लेकिन वहां पर उसे पता चला कि उसके नाम पर पहले ही कोई मतदान कर गया है। जिसको लेकर महिला द्वारा हंगामा किया गया।
-

जिला में 110 चालान कर 15 हजार जुर्माना वसूला
ऊना/ सुशील पंडित : जिला में 110 चालान कर 15 हजार जुर्माना वसूलाजिला में 110 चालान कर 15 हजार जुर्माना वसूला जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 110 वाहनों के चालान किए गए व जुर्माने के रूप में 15,500/- रूपये वसूल किए गए। -

80 करोड़ का पकड़ा गया Gold का सबसे बड़ा जखीरा, 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली : भारत-तिब्बत सीमा पर आईटीबीपी ने बॉर्डर के पास गोल्ड स्मगलर के पास से सोने का सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा है। आईटीबीपी ने भारत-चीन बॉर्डर के पास एक-एक किलो वजन वाले 108 सोने के बार जब्त किए हैं। साथ ही 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार सोने की कीमत की करीबन 80 करोड़ से ज्यादा है।
उन्होंने कहा आईटीबीपी द्वारा अपने इतिहास में बरामद किया गया यह सोने का सबसे बड़ा जखीरा है। जब्त किया गया सामान सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि तस्करी किए गए सोने की भारी मात्रा, सोने में दो मोबाइल फोन, एक दूरबीन, दो चाकू और केक और दूध जैसे कई चीनी खाद्य पदार्थ बरामद किए। 108 किलो सोने की कीमत 80,44,92,000 रुपये के करीब है।
-

Film Director की बेटी ने ठुकराया Ambani के बेटे की शादी का न्यौता
मुबंईः फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने दावा किया है कि उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कुछ फंक्शन में इन्वाइट किया गया था, लेकिन उन्होंने ‘आत्मसम्मान’ के कारण इसमें न शामिल होने का फैसला किया। इंस्टाग्राम पर 23 साल की आलिया कश्यप ने शादी की तुलना एक ‘सर्कस’ से की और दावा किया कि अंबानी परिवार ने पीआर के लिए कुछ लोगों को इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में बुलाया था। अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं।

अंबानी परिवार के इस वारिस की शादी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को मुंबई में होगी। अंबानी परिवार पहले ही दो प्री-वेडिंग इवेंट कर चुका है, दोनों ही तीन-तीन दिनों तक चले थे। पहला जामनगर में हुआ था, जिसमें बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग शामिल हुए थे, जबकि दूसरी पार्टी क्रूज पर हुई थी। अब 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच अनंत और राधिका की शादी के पहले होने वाली रस्में हो रही हैं। संगीत नाइट के बाद हल्दी सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने परफॉर्म किया था। इसमें बुलाए गए गेस्ट्स की लिस्ट लंबी थी।
जिसमें परिवार और दोस्त भी शामिल थे। लेकिन आलिया कश्यप ने कहा कि उन्होंने उन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का फैसला किया है, जिनमें उन्हें इन्वाइट किया गया था। आलिया कश्यप ने ब्रॉडकास्ट चैनल ‘गप शप विद कश्यप’ पर लिखा, ‘इस समय अंबानी की शादी, शादी नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ कार्यक्रमों में बुलाया गया था क्योंकि जाहिर तौर पर वो PR कर रहे थे (???? मुझसे मत पूछिए क्यों) लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं यह विश्वास करना चाहती थी कि किसी की शादी के लिए खुद को बेचने की तुलना में मेरे पास थोड़ा ज्यादा आत्मसम्मान है।’ उन्होंने आगे लिखा कि लोगों के पास ज्यादा पैसा है तो उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह उसका क्या करें। उन्होंने ये भी लिखा कि वह सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हर खबर पर नजर रखे हुए हैं।
-

फ़सल खरीद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी,चैक बाउंस, शिमला के व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव पंजावर में एक व्यक्ति द्वारा फ़सल खरीद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने की शिकायत पर शिमला के एक व्यक्ति पर थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह निवासी गांव पंजावर तहसील हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च 24 को कुलदीप सिंह पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव दधवाली, जाहू, शिमला हाल पता राणा आयुर्वेदिक गांव पंजावर ने इससे आलू की खेती लगाने के लिए रूपये मांगे तो कुलदीप सिंह को 19 लाख उन्होंने दे दिए I लकिन कुलदीप सिंह ने इसे पैसे वापिस नही दिए जो चैक दिए वो बाउंस हो गए है I इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना हरोली में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।और माननीय अदालत से रिमांड हासिल किया जा रहा है व आगामी जांच शुरू कर दी है। -

Punjab : Parking को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो
लुधियाना : दाना मंडी साबरी मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। दुकानदार जसीम का कहना है कि एक युवक दुकान के सामने बीच सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर देता था। जब दुकानदार जसीम ने उसे समझाने की कोशिश की तो इसी दौरान दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद युवक मोटरसाइकिल लेकर चला गया। लेकिन कुछ देर बाद वह अपने 20-25 साथियों के साथ दुकान पर आया और उस पर हमला किया। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और लाखों का नुकसान किया।
यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित जसीम ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी। लेकिन कोई कार्रवाही नही हुई। जामीस ने कहा कि प्रशासन इस मामले में पल्ला झाड़ती हुई नजर आ रही है। जासीम ने कहा कि तीन-चार दिनों से हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है और हम प्रशासन से न्याय की मांग करते है। -

Jalandhar: पूर्व भाजपा पार्षद की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
जालंधर, ENS: कैंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व पार्षद जोली अटवाल की पत्नी की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि महिला ने सुसाइड कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मलेरकोटला की रहने वाली है और डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी।
-

Punjab: आनंद कारज को लेकर SGPC से मांगी रिपोर्ट, TV Serials और Movies में नहीं दिखेंगे सिख शादियों के सीन
चंडीगढ़ः मोहाली में हुई आनंद कारज की घटना के बाद सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब और सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इसे गलत करार दिया है। ऐसे में जल्द ही लोग फिल्मों और टीवी सीरियल्स में आनंद कारज (सिख धर्म में विवाह) के सीन नहीं देख पाएंगे। दरअसल, यह सीन नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर शूट किए जाते थे। अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस मामले में SGPC से रिपोर्ट भी मांग ली है। जिसके बाद इसको लेकर अकाल तख्त से आदेश जारी हो सकते हैं। इससे पहले मैरिज पैलेसों में श्री गुरू ग्रंथ साहिब ले जाने पर रोक लगाई जा चुकी है।
बता दें कि मोहाली में पंजाबी टीवी सीरियल उडारियां की शूटिंग चल रही थी। जिसमें नकली गुरुद्वारा साहिब का सेट बनाया गया था। इसका पता चलते ही निहंगों ने वहां हंगामा करते हुए शूटिंग रुकवा दी। जिसके बाद पुलिस वहां आई और मामले को शांत कराया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने मोहाली के घडूआं में नाटक की शूटिंग के दौरान नकली गुरुद्वारा साहिब में नकली आनंद कारज करने की घटना की निंदा की । उन्होंने कहा कि फिल्मी क्षेत्र के लोग अपने व्यापार को मुख्य रखकर सिख परपंराओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर वह इन हरकतों से बाज नहीं आए तो श्री अकाल तख्त साहिब को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पडे़गी।
वहीं, जो सिख एक्टर या डायरेक्टर या सहायक कर्मी इस घटना में दोषी या सहायक पाए जाएंगे, उनके खिलाफ श्री अकाल तख्त से भी सिख परंपराओं के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्दी ही पंज सिंह साहिबों की मीटिंग कर भविष्य के लिए फिल्मों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी दिखाने पर रोक लगाने को लेकर भी सख्त फैसला लिया जाएगा। श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय द्वारा जारी बयान में ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सिख पंथ ने बहुत पहले ही श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में या गुरुद्वारा साहिबों में नकली विवाहों के फिल्मांकन पर प्रतिबंध लगा दिया है। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में नाटकों और नकली विवाह की शूटिंग को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हर धर्मनिष्ठ सिख के मन को गहरी चोट पहुंची अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि कुछ समय से शिकायतें मिल रही हैं कि फिल्में और टीवी धारावाहिक श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में नकली शादियों का फिल्मांकन करने से बाज नहीं आ रहे हैं और नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर नकली आनंद कारज का फिल्मांकन करने की घटना ने हर धर्मनिष्ठ सिख के मन को गहरी चोट पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि शूटिंग में आनंद कारज के फिल्मांकन के लिए एक नकली गुरुद्वारा साहिब तैयार किया जाना, सिख परंपराओं के खिलाफ है। घडूआं में गुरुद्वारा साहिब का नकली सेट के अलावा एक्टरों के धूम्रपान करने की भी शिकायत भी मिली है, जो कि पूरी से असहनीय है। अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि वह जल्द ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से घडूआं में नकली गुरुद्वारा साहिब तैयार कर आनंद कारज की शूटिंग की पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी को इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश देंगे।