Home Punjab>Amritsar जालंधर : PGI अस्पताल के बाहर महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर : PGI अस्पताल के बाहर महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

0

जालंधर : देर रात के वक्त लिंक रोड पर स्थित पीजीआई अस्पताल के बाहर एक महिला द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों द्वारा उनके मरीज को रेफर नहीं किया जा रहा है। महिला ने कहा कि डॉक्टर उस पर पैसे देने के बाद रेफर करने का दबाव बना रहे हैं। मगर उनके मरीज की हालत ठीक नहीं है। हालांकि अस्पताल के डॉक्टर ने सभी आरोपों को गलत बताया है। पीड़ित संगीता शर्मा निवासी शेर सिंह कॉलोनी ने बताया कि उनकी बहन गीता शर्मा को कुछ दिन पहले उक्त अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 

यही नहीं डॉक्टरों ने उनकी बहन के सभी टेस्ट तक करवा दिए गए। मगर फिर भी कुछ हाथ नहीं लगा। महिला ने आरोप लगाए हैं कि 80 प्रतिशत पैसे दे दिए गए थे, 20 प्रतिशत पैसे उन्होंने बाद में देने की बात कही। तब भी स्टाफ द्वारा उक्त मरीज को ले जाने नहीं दिया जा रहा था। देर रात हंगामे के बाद मरीज को डिस्चार्ज किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here