Home Punjab>Fazilka पंजाबः कनाडा स्थित आतंकी लंडा और रिंदा के 3 गुर्गे गिरफ्तार

पंजाबः कनाडा स्थित आतंकी लंडा और रिंदा के 3 गुर्गे गिरफ्तार

0

चंडीगढ़ः पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कनाडा स्थित आतंकी लखबीर लंडा और पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर रिंदा के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोबनजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह और कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जोबनजीत यूएपीए, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईटी एक्ट अपराधों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस गिरफ्तारी के बाद जानकारी भी दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here