Blog

  • पंजाबः लगातार 6 दिन से घर में फेंके जा रहे ईंट-पत्थर, दहशत में परिवार

    अमृतसरः जगदंबा कॉलोनी की गली नंबर 6 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक परिवार पिछले 6 दिन से दहशत के माहौल में रह रहा है। दरअसल, परिवार का कहना है कि उनके घर में पिछले 6 दिन से रोजाना कोई ईंटे और पत्थर फेंक रहा है। पीड़ित परिवार ने कहा कि जब वह छत में देखने के लिए जाते है तो वहां पर कोई दिखाई नहीं देता। हालांकि परिवार का यह भी कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सुरजीत कौर बल ने बताया कि 6 दिन से रोज दिन में 2-3 बार उनके घर की छत पर ईंटें फेंकी जाती हैं। ये ईंटें कभी पूरी तो कभी आधी होती है। अगर किसी को लग जाए तो जान भी जा सकती है। जब छत पर जाकर चेक करते हैं तो ईंटें फेंकने वाला भाग चुका होता है। उन्होंने इस मामले में दो बार पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आकर वहां तफ्तीश भी की। लेकिन, तफ्तीश के बाद जैसे ही पुलिस गई तो फिर से ईंटें मारी गईं। उन्होंने बताया कि परिवार में एक महिला, उसका पति, एक देवर और एक छोटा बच्चा है। उन्होंने का वह डर के साये में रह रहे है। इसी के चलते बच्चों को छत पर जाने नहीं देते कि कहीं उसे ईंट लगने से चोट न लग जाए।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का श+व हुआ बरामद

    बठिंडाः गांव चाउके एक सप्ताह पहले युवक के लापता होने का मामला सामने आया। वहीं आज उक्त युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव कहीं ओर जगह से बल्कि पड़ोसी के घर में दबा हुआ बरामद हुआ। युवक की पहचान चाउके निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चाउके एवं डीएसपी रामपुरा फूल ने बताया कि अर्शदीप के पड़ोस में रहने वाले घर के मालिक ने बताया कि घर से लगातार दुर्गंध आ रही थी।

    जिसके बाद उन्होंने मामले की उन्हें सूचना दी। इस दौरान जांच करने के दौरान लापता युवक अर्शदीप का मिट्टी में दबा हुआ मिला। पुलिस ने  निकालकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है और मामले की जांचा में जुट गई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा। 

    गांव चौके में एक दोस्त ने मामूली रंजिश के चलते अपने करीबी दोस्त की हत्या कर दी और शव को अपने घर के बाहर गड्ढा खोदकर दफना दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि अर्शदीप सिंह पुत्र सुखदीप सिंह रामदासिया सिख निवासी चौके के गांव के दोस्त गुरभिंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी पुत्र मलकीत सिंह रामदासिया सिख और बलजीत सिंह उर्फ ​​प्रभु पुत्र राज सिंह रामदासिया सिख निवासी चौके ने गुरभिंदर की हत्या की है। इस दौरान उन्होंने गोल्डी के घर के बाहर गड्ढा खोद कर शव दबा दिया।

    इस संबंध में पिछले 3 से 4 दिनों से अर्शदीप सिंह के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी और अर्शदीप सिंह की सूचना देने वाले को इनाम भी रखा गया था। जिसके बाद आज संदिग्ध परिस्थितियों में अर्शदीप का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने अर्शदीप के पिता सुखदीप सिंह के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ 302, 34 आईपीएस के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक कत्ल किए जाने के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

  • पंजाब : गणतंत्र दिवस पर ठंड में बिना टाट में अपनी बारी का इंतजार करते रहे बच्चे, देखें वीडियो

    मोगा : 75वें गणतंत्र को लेकर देश भर में बड़े-बड़े समागम करके तिरंगा फहराकर जश्न मनाया जा रहा है। वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी। मोगा में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर मंत्रियों और मुख्य अतिथियों और कर्मचारियों के पैरों के नीचे अतिरिक्त टाट बिछाई गई। लेकिन बच्चों के बैठने के लिए भी टाट नही बिछाई गई। इस बीच कड़ाके की ठंड में घंटो तक ठंडी फर्श पर बैठकर अपनी बारी के इंतजार कर रहे थे।

    कार्यक्रम में पहुंची पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. मालती थापर ने भी सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे जो आने वाले समय में हमारे देश का भविष्य बनाते है। आज वही बच्चे चार डिग्री तापमान में ठंडे फर्श पर बैठे नजर आ रहें है। उन्होंने कहा कि जहां कार्यक्रम स्थल के आसपास जरूरत से ज्यादा टाट बिछाए गए है। वैसे ही बच्चों के नीचे भी टाट बिछाए जाने चाहिए। लेकिन कहीं न कहीं यह प्रशासन का फेलियर दर्शाता है।

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया ने तीसरी बार पिता बनने जा रहे सीएम मान को अलग अंदाज में दी बधाई

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 26 जनवरी को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान पहली बार सीएम भगवंत मान ने सार्वजनिक तौर पर पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की बात कही। बताया कि वे 7 महीने की प्रेग्नेंट है और मार्च महीने में उनके घर खुशियां आएंगी। लेकिन आज तक उन्होंने टेस्ट नहीं करवाया। वे चाहते हैं, जो भी उनके घर आए स्वस्थ आए।

    वहीं दूसरी ओर अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सीएम मान को अलग अंदाज में बधाई दी। बिक्रम मजीठिया ने ट्विट के जरिए कहा कि सीएम मान को तीसरी बार पिता बनने पर हार्दिक बधाई। इस दौरान उन्होंने ट्विट के जरिए सीएम मान पर तंज भी कसे।

  • IPL 2024: Gujarat Titans को बड़ा झटका, मैच विनर यह दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से हो सकता हैं बाहर

    नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का आगाज मार्च महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर सभी टीमें अभी से अपनी कमर कस चुकी है। फिलहाल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आईपीएल गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, पहले तो गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई टीम के साथ जुड़ने का फैसला कर लिया। अब एक और मैच विनर खिलाड़ी आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। राशिद खान का आईपीएल खेलना मुश्किल लग रहा है, अगर ऐसा होता है तो यह गुजरात के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

    राशिद खान ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है। राशिद पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हैं, राशिद के टीम में रहते लाहौर को पीएसएल ट्रॉफी भी मिली है। अब राशिद का कहना है कि वह पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान के टीम से बाहर होने से लाहौर को बड़ा झटका लगा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि राशिद खान आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। दरअसल राशिद खान ने अपनी पीठ की सर्जरी करवाई है। इसके कारण से उन्होंने आराम करने का फैसला किया है।

    राशिद खान ने अपनी पीठ की सर्जरी नवंबर महीने में ही कराई है। इसी के कारण से उन्हें भारत के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए पहले तो टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था और वह एक भी टी20 मैच नहीं खेल पाए थे। राशिद खान की अनुपस्थिति में रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए कप्तानी की थी। राशिद खान अभी तक भी ठीक नहीं हो पाए हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि खिलाड़ी आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। इससे गुजरात के फैंस में सन्नाटा पसरा हुआ है। पहले तो हार्दिक पांड्या ने गुजरात का साथ छोड़ दिया और अब राशिद भी टीम से बाहर हो सकते हैं।

  • मामूली कहासुनी का खौफनाक अंजाम, जाने मामला

    नारनौल :  अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर स्थित गांव कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहे व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के अस्पताल में पहुंचाया। जबकि घायल को गंभीर अवस्था के चलते रोहतक में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ गांव में किराए पर रहता था। वह मुख्य रूप से रेवाड़ी के जैनाबाद डहिना का निवासी है। जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिला के जैनाबाद डहीना निवासी केवल राम अपनी पत्नी मोना के साथ कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहा था।

    वह यहां पर लकड़ी का काम करता था। वीरवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान उसने लकड़ी काटने वाली आरी से पत्नी मोना का गला काट दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके के बाद उसने अपने गले पर भी आरी चला दी। वहीं डीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि मोना के पति ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी, वहीं खुद को भी घायल कर लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

  • विदेश में छुट्टियां मनाने गए भाई-बहन की हुई मौ+त

    सोलनः हिमाचल के सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सोलन निवासी बिट्टू आनंद का बेटा जगजीत (शिवम) और बेटी सुहानी अपनी मौसी के साथ आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड में छुट्टी मनाने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार फिलिप आइलैंड के समुद्र में नहाने के लिए कुछ लोग समुद्र में उतर गए, लेकिन समुद्र की तेज लहरों में फंस कर मौत के घाट उतर गए। वहां मौजूद लाइफ गाड्र्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की।

    लेकिन जब तक उन्हें समुद्र से निकाला गया, तब तक 3 लोग समुद्र की विशाल लहरों में अपनी जान गवां चुके थे। एक लडक़ी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। इनमें दो सगे भाई-बहन सोलन शहर के वार्ड नंबर-छह के बिट्टू के बच्चे थे। मृतकों में रीमा सोढ़ी (43), शिवम (23), सुहानी (20) सहित एक अन्य 20 वर्षीय लडक़ी शामिल थी। घटना के बाद घर पर माहौल गमगीन हो गया है। वार्ड-छह की पार्षद रेखा साहनी ने गहरा शौक व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड-छह के सदस्य बिट्टू आनंद के दोनों बच्चे, जो आस्ट्रेलिया में पढ़ते थे, का अचानक निधन होने की सूचना मिलते ही वार्ड सहित शहर में शोक की लहर है। 

  • पंजाब : चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था से लोगों की बढ़ी परेशानी, देखें वीडियो

    नंगल : ऊना मुख्य मार्ग पर नंगल डैंम चौक से लेकर एनएफएल चौंक तक लगने वाली गोल गप्पे व अन्य फास्ट फूडं, जूस और नमक बेचने वाली रेहड़ियों व ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण हर समय हादसों का डर बना रहता है। लेकिन क्यों प्रशासन इस और ध्यान नही दे रहा, यह सवाल बना हुआ है। हालांकि लगातार रेहड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दें कि इसी मार्ग से होकर हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिमाचल आने जाने वाली छोटी व भारी भरकम गाड़ियों की आवाजाही चली रहती है और पूरा दिन यह मार्ग व्यस्त रहता है। लोग अपनी गाड़ियों को रोक कर गोल गप्पे, कुलचे चन्ने, जूस इत्यादि पीने के अलावा नमक की खरीददारी करने रूक जाते है। जिससे दिन भर ट्रैफिक व्यवस्था तो चरमराई ही रहती है। वहीं हादसों का डर भी बना रहता है। लोगों ने भी प्रशासन से इन रेहड़ियों को हटाने की मांग करते हुए साफ शब्दों में कहा कि नेशनल हाईवेज पर इस तरह रेहड़ियों लगने से हादसों का खतरा अधिक होता है।

    गौरतलब है कि नंगल डैंम चौक से लेकर एनएफएल चौक तक 30-40 से भी अधिक रेहड़ियों के इलावा नमक बेचने वाले भी कई ट्रैक्टर ट्रालियां लगी हुई है। प्रशासन ने कुछ समय पहले इनको वहां से हटाया भी था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही हालात जस के तस बन गए। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु नंगल नगर कौंसिल के कार्याकारी अधिकारी अशोक पथरिया से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि किए गए नाजायज कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु एसडीएम नंगल अनमजोत कौर से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे हटाने की हमारी मुहिम चली हुई है। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर कई अवैध कब्जे हटाए गए है और नेशनल हाईवे पर लगी रेहड़ियों को भी हटाया जाएगा।

  • पंजाबः इस जगह ADC ने फहराया झंडा, देखें वीडियो

    लुधियानाः 75वें गणतंत्र को लेकर देश भर में बड़े-बड़े समागम करके तिरंगा फहराकर जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान सेना अर्धसैनिक बल, नागरिक पुलिस और एनसीसी केकैडेट और स्कूली बच्चों की अलग-अलग टुकड़ियां तिरंगे को सलामी दे रही हैं। 

  • पंजाबः सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हुआ छुट्टी का ऐलान

    पठानकोटः पंजाब में गणतंत्र दिवस के दौरान जहां अधिकारियों और नेताओं के द्वारा लोगों को बधाई दी गई। वहीं कई जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कल यानि 27 जनवरी की छुट्टी का ऐलान किया गया हैै। बताया जा रहा है कि सभी जिलों के प्रमुखों ने अपने-अपने स्तर पर छुट्टी घोषित कर दी है।

    यहां के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।उक्त छुट्टी की घोषणा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई है, जिसमें जिला पठानकोट, पटियाला, रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, तरनतारन में की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसके लिए सभी बच्चों को 27 जनवरी की छुट्टी की घोषणा की गई है।