Blog

  • कपूरथलाः अवैध हथियारों और कार सहित आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथला: पुलिस ने अवैध 2 पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसवंत सिंह उर्फ जस्स निवासी लक्खन खुर्द थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद और एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान कपूरथला में मौजूद थे। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार अवैध हथियार सहित कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने कहाकि पूछताछ के दौरान आरोपी से ओर खुलासे होने की संभावना है। 

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः 2 पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भाजपा में हुए शामिल

    भोपालः मध्यप्रदेश में लगातार मिल रहे कांग्रेस को झटके के बीच गुरुवार को फिर चौंकाने वाली खबर आई है। दो पूर्व विधायक एक पूर्व सांसद सहित 600 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। इससे एक दिन पहले ही जबलपुर के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखकर जानकारी दी थी। इधर मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2024 से अब तक 17 हजार से अधिक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को एक बार फिर हलचल थी। इस बार यह हलचल जबलपुर से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की थी। जबलपुर से कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी एवं अजय यादव दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच पूर्व सांसद डा. राम लखन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

    एक दिन पहले बुधवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर सूचना दी थी कि महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस को झटका लगने वाला है और पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। अजय विश्नोई ने ट्वीट कर दावा किया था कि जबलपुर की पाटन विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी जल्द ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं। नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हें चुनाव लड़ाएगी। भाजपा ने जबलपुर से आशीष दुबे को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा सीट से नीलेश अवस्थी कांग्रेस प्रत्याशी थे जिन्हें भाजपा के अजय विश्नोई ने 30 हजार 255 वोटों से हरा दिया था।

    बीजेपी ने वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को न्यू जॉइनिंग टोली का प्रदेश प्रभारी बनाया है। जबकि सह प्रभारी संजय पाठक को बनाया गया है। दोनों नेता मिलकर कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी ज्वाइन करवा रहे हैं। 1 जनवरी से 19 मार्च तक 79 दिनों में ही एक पूर्व मंत्री, 9 पूर्व विधायक, सैंकड़ों नेताओं और 12000 कार्यकर्ता बीजेपी का दामन थाम चुके थे। हर दिन 200 कांग्रेसी पार्टी छोड़ रहे हैं और ज़्यादातर नेता समर्थक और कार्यकर्ता बीजेपी में ही शामिल हो रहे हैं। यह सिलसिला गुरुवार 28 मार्च को भी जारी रहा। इस प्रकार अब तक इनकी संख्या 17 हजार के पार निकल चुकी है।

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा, सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में नीलेश अवस्थी, अजय यादव और डा. राम लखन सिंह ने सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ही करीब 600 कार्यकर्ता और समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। इस प्रकार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी से लेकर अब तक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं की संख्या 17 हजार के पार हो गई है।

  • पंजाबः BJP में शामिल होने को लेकर कांग्रेस सासंद गुरजीत औजला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं के एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं अमृतसर से सासंद गुरजीत औजला के भाजपा में शामिल होने की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी चल रही थी। इसी को लेकर आज सासंद गुरजीत औजला का बयान सामने आया है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिन से उनके भाजपा में शामिल होने की झूठी खबरें चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इन खबरों का खंडन करते है। सासंद औजला ने कहा कि यह घटिया स्तर की राजनीति है, जो कि किसी से बयान लेने से पहले उसकी खबर चला देते है।

    उन्होंने कहा कि एक मीडिया चैनल से इस खबर को लेकर उन्होंने एतराज जताया था। जिसके बाद उन्होंने कहा सासंद को कहा कि झूठी खबर चलाने के मामले में उक्त पत्रकार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि आज भी कुछ यू-टयूब के चैनल सहित कई उनके भाजपा में शामिल होने की झूठी खबरें फैला रहे है। सासंद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2 बार उन पर यकीन किया, जिसके बाद उन्होंने 2 बार जीत हासिल की।

    सासंद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ डटकर खड़े है और तीसरी बार जो भी पार्टी का लीडर चुनाव में खड़ा होगा उसे जीत हासिल वह करवाएंगे। सासंद ने कहा कि इस घटिया पत्रकारिता और राजनीति से लोगों को गुरेज करना चाहिए।

  • जालंधरः शीतल अंगुराल का आया बयान, घर में पुलिस भेजकर हमें डराया जा रहा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले सियासत माहौल गर्म हो गया है। वहीं बीते दिन सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने भाजपा का दामन थामा था। जिसके कुछ देर बाद ही वेस्ट हलके में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया था। इस दौरान कुछ शरारती अनसंरो ने सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ की थी। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल का बयान सामने आया है। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह दोबारा अपने परिवार में वापिस आए है। शीतल ने कहा कि वह कुछ बातों के चलते वह परिवार से दूर चले गए थे।

    उन्होंने कहा कि वह जिस विश्वास के साथ वह आप पार्टी में गए थे, वहां कुछ वैसा उन्हें नहीं मिला है। शीतल ने कहा कि हिंदोस्तान में एक कंपनी लांच हुई है, जिसका नाम है आम आदमी पार्टी। आप पार्टी कंपनी के चलते देश में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह बहुत खुलासे प्रूफ के साथ करेंगे। शीतल ने कहा कि जो लोग मिशन लोट्स और लेन-देन की अफवाहें फैला रहे है, उसमें उसका परिवार और वह डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि मिशन लोट्स बिल्कुल फेक है, जिसकी वह गारंटी देते है। शीतल ने कहा कि मिशन लोट्स चलाया गया तीर आप पार्टी का है। उन्होंने कहा कि उसके ऊपर किस चीज का प्रेशर था और कैसे शिकायत दर्ज करवाई गई थी, वह आने वाले समय में इसका खुलासा करेंगे।

    शीतल ने कहा कि उसके घर के बाहर कुछ लोग सिविल वर्दी में और कुछ पुलिस की वर्दी में आकर उसके परिवार को डराना और धमकाना चाहते है। शीतल ने कहा कि उसका परिवार और वह डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी वीडियो घर पर लगे कैमरे में बन चुकी है, आने वाले समय वह इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे। शीतल ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी का चेहरा बेनकाब करने का समय आ गया है। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी आप पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब में एक आदमी का राज चल रहा है। जल्द ही वह इन सभी बातों का खुलासा करेंगे।

  • पंजाब : बस स्टैंड के शौचालय में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा : बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय में शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बूटा सिंह निवासी तलवंडी साबो के तौर पर हुई है। मृतक के शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।  बस स्टैंड चौकी के एएसआई बिंदर सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

    वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक बूटा सिंह बठिंडा कोर्ट में तारीख पर आया था और उसके साथ 3 लड़के भी थे। वहीं सार्वजनिक शौचालय में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि यह व्यक्ति नशे में था और उसका शव बाथरूम में पड़ा था, जिसकी सूचना मैंने पुलिस को दी।

  • जल्द FASTag का झंझट होगा खत्म, Nitin Gadkari का आया बड़ा बयान 

    नई दिल्लीः नेशनल हाईवे पर होने वाले Toll Plaza जल्द ही खत्म होने वाले हैं! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होने कहा है कि देश में जल्द ही नया टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू होने वाला है। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा है कि टोल बैरियर्स को Satellite-Based टोल कलेक्शन सिस्टम से बदल दिया जाएगा, जो वाहनों से शुल्क काटने के लिए जीपीएस और कैमरे का उपयोग करेगा। गडकरी ने कहा है कि नया Toll Collection System इस साल मार्च से लागू हो हो सकता है। वर्तमान में इसकी व्यवहार्यता का परीक्षण करने के लिए GPS-Based टोल कलेक्शन का एक पायलट रन चल रहा है।

    नई टोल संग्रह प्रणाली सीधे उपयोगकर्ता के बैंक खाते से शुल्क काट लेगी। टोल की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि वाहन ने कितनी दूरी तय की है। ये सारी जानकारी जीपीएस के जरिए जुटाई जाएगी। वर्तमान में वाहन द्वारा तय की गई दूरी की परवाह किए बिना हर प्लाजा पर टोल शुल्क तय है। पिछले साल दिसंबर में, गडकरी ने घोषणा की थी कि नई सैटेलाइट-आधारित टोल संग्रह प्रणाली इस महीने के अंत तक लागू की जाएगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव के लिए चल रही आदर्श आचार संहिता के कारण कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार (27 मार्च) को गडकरी ने बताया कि नई टोल टैक्स प्रणाली कैसे समय और ईंधन बचाने में मदद करेगी।

    राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा वर्तमान में फास्टैग (आरएफआईडी तकनीक) के माध्यम से टोल शुल्क काटते हैं। इसे 15 फरवरी, 2021 से अनिवार्य टोल संग्रह प्रणाली के रूप में लागू किया गया था। आरएफआईडी-सक्षम बैरियर से लैस टोल प्लाजा पर टोल शुल्क काटा जाता है। बैरियर पर लगे कैमरे वाहनों की फास्टैग आईडी को पढ़ते हैं और पिछले टोल प्लाजा से दूरी के आधार पर शुल्क लेते हैं। टोल शुल्क का भुगतान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को किया जाता है।

  • निज्जर हत्या मामले में कनाडा के पीएम ट्रूडो का फिर आया बयान

    ओट्टावा: आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में जांच को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर बयान दिया है, लेकिन इस बार उनके सुर बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए भारत के साथ रचनात्मक रूप से काम करने की इच्छा जताई। कनाडा एक न्यूज चैनल सीएपीसी के अनुसार, जब निज्जर की हत्या की जांच को लेकर सवाल किया तो ट्रूडो ने एक लंबा विराम लिया और कहा कि वे मामले की तह तक जाने के लिए भारत सरकार के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो से पूछा गया कि “कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में भारत कैसा सहयोग कर रहा है, जबकि कनाडा कहता है कि उसके विश्वसनीय आरोप हैं और भारत उम्मीद करता है कि कनाडा पहले अपनी जांच पूरी कर ले?”

    इस पर कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा, कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या एक ऐसी घटना है जिसे हम सभी को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, उन विश्वसनीय आरोपों को जिसमें भारतीय सरकार के एजेंट के शामिल होने की बात कही गई है, उसे हमने हल्के में नहीं कहा है। ट्रूडो ने कहा, एक विविधता से भरे एक देश के रूप में सभी कनाडाई लोगों को विदेशी सरकारों के अवैध कार्यों से बचाने की हमारी ज़िम्मेदारी हमें बहुत गंभीरता से निभाने की जरूरत है। सीएपीसी की तरफ से शेयर किए वीडियो के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उचित जांज सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “हम कानून के शासन के लिए खड़े होने के बारे में स्पष्ट रहे हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारी न्याय प्रणाली और हमारी पुलिस की स्वतंत्रता के अनुसार उचित जांच की जा रही है।” ट्रूडो ने कहा, हम इसकी तह तक जाने के लिए भारत सरकार के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं।

    यह समझने के लिए कि यह कैसे हो सकता है, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी कनाडाई किसी भी अंतरराष्ट्रीय शक्ति द्वारा विदेशी हस्तक्षेप के चलते फिर से असुरक्षित न हो।” आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून, 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत की जांच एजेंसी एनआईए ने निज्जर को 2020 में आतंकी घोषित किया था। निज्जर की हत्या के मामले में जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि इसमें भारत सरकार का हाथ है। हालांकि, उन्होंने कोई सबूत नहीं दिए। भारत ने इस दावे का सख्ती से खंडन किया था। ट्रूडो के एकतरफा आरोपों के चलते दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को भी क्षति पहुंची। इसी मार्च महीने की शुरुआत में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का कथित वीडियो फुटेज सामने आया था, जिसमें हथियारबंद लोग निज्जर को गोली मारते दिखाए गए हैं। हत्या को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग बताया जा रहा है।

  • पंजाब : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : गोकुल विहार में एक युवक ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस समय उसने आत्महत्या की, उस समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। 43 वर्षीय कमल कुमार शर्मा दिमागी रूप से परेशान था और उसकी दवाई चल रही थी। वो सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। कमल की 13 वर्ष की एक बेटी भी है।

    मंगलवार को उसकी पत्नी मायके गई थी। उसकी रोज फोन पर बात होती थी। गत रात उसकी पत्नी मायके से वापस आई तो उसने दरवाजा खटखटाया पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी ने फोन भी किया, लेकिन कमल ने दरवाजा नहीं खोला। उसके पास पड़ोस से एक लड़के को छत रास्ते अंदर भेजा गया, जहां देखा कि कमल पंखे से झूल रहा है।

    पड़ोसियों के मुताबिक कमल किशोर शर्मा का कोई पारिवारिक झगड़ा नहीं था और उसकी पत्नी भी उसकी मर्जी से ही मायके गई थी। फिर भी पत्नी के पीछे से अचानक पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक के पास कोई भी सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • पंजाबः भाजपा में रिंकू और शीतल के शामिल के बाद सुनील जाखड़ का आया बयान, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीते दिन जालंधर के सासंद सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं को पंजाब पार्टी में शामिल करवाया। वहीं सुनील जाखड़ ने भगवंत सीएम मान के घर बेटी के जन्म को लेकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम मान के घर आई लक्ष्मी वह नहीं जिसके चलते केजरीवाल चर्चा में आए है। जाखड़ ने कहा कि शराब पॉलिस को लेकर आज केजरीवाल जेल की सलाखों के पीछे है।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल के जेल में जाने से भगवंत मान के घर खूब खुशियां मनाई गई। जाखड़ ने कहा कि उनके पास सबूत है, जिसके चलते वह यह बात कह रहे है। जाखड़ ने कहाकि आज वह मगरमच्छ के आंसू झूठे रो रहे है। वहीं सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को लेकर कहा कि दोनों नेता उनके सामने बैठे है, जिन्होंने दिल्ली में भाजपा की हाईकमान को आप के झूठे वायदों के बारे में जागरूक करवाया। उन्होंने कहा कि मुझे यह लगता है कि सीएम मान ने रिंकू को विकास के लिए पैसे भी नहीं दिए होंगे। वहीं जाखड़ ने शीतल अंगुराल की आज घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी उन्हें गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए आप पार्टी में ले जाया गया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वहीं जाखड़ ने कहा कि दो विधायक 25 करोड़ रुपए के आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर से है और एक जलालाबाद से है।

    जो यह कह रहे है कि उन्हें 25 करोड़ रुपए की ऑफर आई है, जाखड़ ने कहा कि जिनकी वेल्यू 25 हजार रुपए की नहीं है वह यह बाते कर रहे है। जाखड़ ने कहा कि उन पर 5-5 हजार रुपए के मामले में पहले से पर्चे दर्ज है। जाखड़ ने कहाकि जो 25 हजार में मिलता हो उस पर 25 करोड़ रुपए कौन खर्च करेगा। वहीं जाखड़ ने बीते दिन सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने की निंदा की है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत भी दी है। जाखड़ ने कहा कि आज कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। पंजाब सरकार के मंत्रियों की देखरेख में जो बीते दिन गुंडागर्दी हुई है, उसकी वीडियोग्राफी के जरिए जांच की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिन अमरूद घोटाला का पर्दाफाश हुआ है। वहीं जल्द शराब घोटाले का भी पर्दाफाश किया जाएगा। 

  • फगवाड़ा : सिविल अस्पताल में भारी तादाद में मिली एक्सपायरी दवाइयां, देखें वीडियो

    फगवाड़ा,राजेश : सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की दवाइयां का एक्सपायर होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया द्वारा जब अस्पताल में दौरा किया गया तो वहां पर भारी संख्या में एक्सपायर दवाइयां पाई गई। जिसे अस्पताल के स्टाफ द्वारा अलग-अलग डिब्बों में पैक किया जा रहा था। मीडिया के पूछने पर मौके पर मौजूद डॉक्टर राजेश चंद्र ने बताया कि यह दवाईयां मेडिकल बायो वेस्ट को भेजी जा रही है।

    ताकि वह इन्हें सही ढंग से नष्ट कर सके। दवाईयां की किसम के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ दवाइयां मानव शरीर के में किसी भी इंफेक्शन होने पर प्रयोग की जाती है। ताकि इंफेक्शन फैलने में से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दवाईयां अस्पताल में कब आई इस बारे में उन्हें स्टोर कीपर से ही जानकारी मिल सकती है।

    मीडिया द्वारा पूछा गया अक्सर लोगों को अस्पताल में दवाईयां ना मिलने की खबरें सामने आती है। परंतु दवाईयां का एक्सपायर होना कहीं लापरवाही तो नहीं। डॉक्टर राजेश चंद्र ने बताया कि अस्पताल में दवाइयां की कमी नहीं है, जो दवाईयां प्रयोग में नहीं आती एक्सपायर होने पर उन्हें स्टोर में नहीं रखा जा सकता तथा समय पर ही मेडिकल बायो वेस्ट को भेजना पड़ता है।