Blog

  • कोविड-19 बढ़ते मामलों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आदेश, मास्क हुआ अनिवार्य

    नई दिल्लीः सिंगापुर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की अपील की है। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तीन से नौ दिसंबर तक कोविड​​-19 के मामले बढ़कर 56,043 हो गए, जो पिछले सप्ताह 32,035 थे, इस प्रकार से संक्रमण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े हैं। चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने वालों की औसत दैनिक संख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई। 

    गहन देखभाल इकाई में औसत दैनिक मामले चार से बढ़कर नौ हो गए हैं। संक्रमण के इन मामलों में अधिकतर मामले जेएन.1 वैरिएंट के हैं जो बीए.2.86 का सबलीनिएज (उपवंश) है। मंत्रालय ने लोगों से व्यक्तिगत तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की और कहा कि जिन लोगों में श्वसन से जुड़े संक्रमण के लक्षण हैं वे घरों से बाहर नहीं निकलें और लोगों के संपर्क में नहीं आएं।

    मंत्रालय ने साथ ही कहा कि यात्रा कर रहे लोगों को हवाई अड्डों पर मास्क लगाना चाहिए, यात्रा बीमा कराना चाहिए और उन स्थानों पर आने जाने से बचना चाहिए जहां हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं हो।

  • पंजाबः आरोपी ने महिलाओं संग थानेदार समेत पुलिस पार्टी पर किया हमला

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट में समन तामील कराने गए एएसआई और उसकी टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। समन रिसीव करने की जगह वह टीम के साथ मारपीट करने लगे। कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। उनके साथ मिसबिहेव किया। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल थी। जिसके बाद टीम ने थाना जैतो में केस दर्ज करवा दिया है।

    जैतो पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित थानेदार सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बेअंत सिंह उर्फ राजू निवासी कुंदो पत्ती जैतो एक मामले में जैतो थाने में आरोपी है। वह आरोपी को समन नोट करवाने के लिए पुलिस टीम के साथ गए थे। जब वह टीम को लेकर उसके घर पहुंचे तो आरोपी घर के आगे ही खड़ा था। जब उसने समन के बारे में बताया गया तो वह एकदम तैश में आ गया। वह पुलिस पार्टी को ही उल्टा-सीधा बोलने लगा। पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने और साथियों को बुला लिया।

    वह भी पुलिस को उल्टा-सीधा बोलने लगे। जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की और कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह पूरी टीम वहां से वापस जैतो पुलिस थाने आ गई। थाना जैतो के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित पुलिस पार्टी के बयान के आधार पर आरोपी बेअंत सिंह, हरबंश कौर व पवनदीप कौर के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के साथ मारपीट और मिसबिहेव करने का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी रेड कर रही है।

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल का हेड वार्डन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः केंद्रीय मॉडर्न जेल के अंदर नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा जेल में बंद में 14 कैदियों व हवालातियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जेल के एक वार्डन को भी गिरफ्तार किया है। कैदी और वॉर्डन के मोबाइल फोन की जांच से यह भी पता चला है कि उन्हें ऑनलाइन और कैश पेमेंट के जरिए अलग अलग खाते में पैसे का लेन-देन होता था। फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करना है।

    पकड़े गए जेल के हैड वार्डन का नाम राजदीप सिंह है जो बठिंडा का रहने वाला है और फ़रीदकोट जेल में वार्डन का काम करता था। चार लोगों सहित एक महिला भी गिरफ्तार हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जेल के अंदर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनकी पूछताछ में सामने आया था कि उनके द्वारा जेल के बाहर से मोबाइल थ्रो करवाए जाते हैं। जिसके लिए उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए थे, जिसके बाद अनूप अरोड़ा नाम के कैदी के पास से 100 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

    जिसे प्रोडक्शन वारंट पर भी पूछताछ की गई थी। तो सामने आया कि वे जेल के अंदर बंद होने के बावजूद भी बाहर से ड्रग्स लाते थे। फिर उन्होंने उन्हें अन्य कैदियों को आपूर्ति की और इस तरह उन्होंने जेल के अंदर एक ड्रग मॉड्यूल बनाया। जिसमें कुछ सजा याफ्ता कैदी और कुछ हवालाती सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनके खिलाफ अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया गया है। जिसके तहत उन्हें 21 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इसी जांच में केंद्रीय मॉडर्न जेल का हेड वार्डन भी गिरफ्तार किया है जोकि पैसे लेके जेल में नशा सप्लाई करता था। 

  • ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਨਵਾਂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮਿੰਨੀ ਬਸ ਓਪਰੇਟਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਚ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਮਿੰਨੀ ਬਸ ਓਪਰੇਟਰ ਦੀ ਇਕ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਚ ਇਕ ਫੈਸਲਾ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਜਿਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਸ ਓਪਰੇਟਰ ਦੀਆ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਵਿਸ਼ੇਸ ਕਰ ਬੱਸਾਂ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਡ੍ਰਾਇਵਰਾਂ ਅਤੇ ਬਸ ਕੌਂਡੋਕਟਰ ਦੀਆ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜੋ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਗੇ ਮੰਗਾ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਆਲਾ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਯੂਨੀਅਨ ਚ ਸਾਮਣੇ ਲਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः शादी समागम में पुलिस अधिकारी की गोलियां चलाने की वीडियो आई सामने, देखें वीडियो 

    अमृतसरः शहर में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रहे हैं। वहीं, अमृतसर के तर सिक्के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक शादी समारोह में गोलियां चलाते हुए नजर आ रहा है।

    वहीं जब मीडिया ने इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की तो तजिंदर सिंह नाम के शख्स ने इस पुलिस अधिकारी हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया कि वह उसे डराने-धमकाने के लिए ये वीडियो बना रहे हैं। वहीं तरसेम सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसके पास जितने भी हथियार हैं उनकी जांच की जाए कि ये हथियार अवैध हैं या वैध।

  • पंजाब : धुंध के चलते हादसा, महिला कांस्टेबल समेत 2 की मौ’त

    महिमदपुर जट्टां : पंजाब में धुंध जानलेवा हो गई है। धुंध का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली, अमृतसर और जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं। सुबह घनी धुंध के कारण घन्नौर रोड पर गांव महिमदपुर जट्टां के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला पुलिस कांस्टेबल समेत 2 लोगों मौत हो गई। 

    महिमदपुर जट्टां के पास हुए हादसे के बाद मौके से आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतकों में चंडीगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल रमनप्रीत कौर (27) निवासी गांव रायपुर मंडला और इसी गांव की निशा शर्मा (30) शामिल हैं। जांच अधिकारी मनदीप सिंह के मुताबिक रमनप्रीत कौर 2019 में भर्ती हुई थी। रोज पिता उन्हें बस में बैठाने जाते थे लेकिन शुक्रवार को रमनप्रीत स्कूटी पर ही चली गईं। रास्ते में गांव की ही निशा शर्मा को भी पीछे बैठा लिया। निशा भी चंडीगढ़ में नौकरी करती थीं।

    सुबह करीब सवा सात बजे महिमदपुर जट्टां के पास ट्रैक्टर ने धुंध में न दिखाई देने के चलते स्कूटी को पीछे से टक्कर से मार दी। रमनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रूई से भरा ट्रक राजस्थान से आ रहा था।

  • पंजाबः 2 मेडिकल स्टोरों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    मोगाः पंजाब में चोरी और क्राइम की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं बीती रात चोरों ने मेन बाजार की दो मेडिकल शॉप को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने दोनों दुकानों से नकदी चोरी कर ली। दुकानदार का कहना है कि हम जब रोजाना की तरह अपनी दुकान पर सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने अंदर जाकर देखा तो हमारे  काउंटर के गले से सारे पैसे चोरी हुए पड़े थे।

    पीड़ित का कहना है कि एक ही शख्स है जिसने यह चोरी की है। सारी फुटेज में वहीं चोर दोनों जगह पर नजर आ रहा है। दोनों दुकानों में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः सिर पर चुन्नी की छाया सहित लावों में लहंगा-घाघरा पहनने पर लगी रोक, जानें मामला, देखें वीडियो

    अमृतसरः पांच सिंह साहिबों ने तख्त श्री हजूर साहिब नंदेड़ में सिख मर्यादा के साथ आनंद कारज (शादी) को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नंदेड़ साहिब में बैठक के बाद पारित प्रस्ताव को सख्ती से अमल करने को भी कहा है। अगर, इनका पालन सही से नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश शादी व लावों (फेरों) के दौरान बढ़ रही दिखावा प्रथा को देखते हुए भी दिए गए हैं। इनमें सबसे अहम लड़कियों को लावों के दौरान भारी लहंगे न पहनने, सिर्फ कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, देखने में आया है कि लावों के समय लड़कियां महंगे व फैशनेबल लहंगे व घाघरे पहनकर गुरुद्वारों में आती हैं। वे कपड़े इतने भारी होते हैं कि दुल्हन के लिए उन्हें पहनकर चलना, उठना-बैठना और गुरु महाराज के सामने नतमस्तक होना भी मुश्किल हो जाता है।

    जिसे देखते हुए पांचों तख्तों के जत्थेदारों ने मिलकर फैसला किया है कि अब से दुल्हन महंगे व भारी लहंगे व घाघरों की जगह कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी पहनकर ही आएंगी। सिंह साहिबों ने कहा कि आनंद कारज के दौरान दुल्हन पर चुन्नी या फूलों की छाया करने का प्रचलन शुरू हो चुका है, जो ठीक नहीं है। रिश्तेदार गुरु ग्रंथ साहिब के आगे तक दुल्हन पर चुन्नी व फूलों की छाया कर के लाते हैं। ऐसे में अब लावों के दौरान गुरुद्वारों में फूलों या चुन्नी की छाया कर लाने पर रोक लगा दी गई है। सिंह साहिबों ने बताया कि आज कल आनंद कारज के निमंत्रण कार्डों पर लड़के व लड़की के नाम के आगे सिंह व कौर नहीं लिखा जाता है। ये भी ठीक नहीं है।

    इसे देखते हुए अब कार्ड के बाहर व अंदर दोनों जगह दुल्हन व दूल्हे के नाम के आगे कौर व सिंह का लिखना अनिवार्य होगा। सिंह साहिबों ने सिख समुदाय से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। पालन ​​न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी सिख मर्यादा के साथ नहीं हो रही शादी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई जा चुकी है। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब के ध्यान में आया था कि आज कल डेस्टिनेशन वेडिंग्स का प्रचलन बढ़ गया है। जिसके चलते कुछ लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब को समुद्र किनारे या रिजॉर्ट में ले जाकर प्रकाश करते हैं और लावें लेते हैं। तब भी सिंह साहिबों ने ऐसे शादी के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई थी।

  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, मौ’त

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, मौ’त

    नई दिल्ली : बिहार के भोजपुर में ट्रक ने पटना से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई शुक्रवार की देर रात कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना नेशनल हाईवे पर सकड्डी मोड़ के पास यह घटना हुई है सड़क हादसे  के बाद भागने के दौरान ट्रक ड्राइवर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीट ले गया

    इस हादसे में मरने वाले तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी मच गई मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को ले जाकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया

    18 से 21 साल के बीच थी सबकी उम्र

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि मरने वाले तीनों दोस्त युवक थे सबकी उम्र 18 से 21 साल के बीच थी मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी बितन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन पासवान, जयपत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र शिव लगन और भरत पासवान के 18 वर्षीय पुत्र धनजीत कुमार के रूप में हुई है

    पटना से आरा लौट रहे थे तीनों युवक

    मृतक कुंदन के पिता बितन पासवान ने बताया कि एक महीने पहले पटना के दानापुर में कुंदन के ऑटो को पुलिस ने पकड़ लिया था। कुंदन अपने दो दोस्त शिव लगन और धनजीत के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से उस ऑटो का बेल कराने के सिलसिले में दानापुर गया था। रात करीब साढ़े दस के बाद गांव लौट रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद घर के सभी सदस्य अस्पताल पहुंचे घटना के बाद कोहराम मच गया है

  • जालंधरः सुबह सुबह सुविधा सेंटरों में चोरों का आंतक, कई दफ्तरों से सामान लेकर चोर  फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी के मामलों में बढ़ौतरी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हो गए है। हालात यह हो गए है कि अब चोरों का आतंक पूरी तरह से शहर में  दिख रहा है। वहीं ताजा मामला सुविधा सेंटरों से सामने आया है। जहां चोरों ने 7 से 8 सुविधा सेंटरों को निशाना बनाया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रामामंडी सुविधा सेंटर में काम करने वाली महिला ज्योति ने बताया कि उनके सुविधा सेंटर से चोर 5 कंप्यूटर, 6 प्रिंटर, 17 बैटरियां, डीवीआर, एलसीडी, वॉटर मोटर लेकर फरार हो गए है।

    वहीं बताया जा रहा है कि रामामंडी के अलावा जंडूसिंघा, लंबा पिंड चौंक, लांबड़ा सहित कई अन्य सुविधा सेंटरों में चोरों का आंतक देखने को मिला है। गौर हो कि बीते दिन ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीटिंग कर शहर को 4 जोन मेें बांटा था। जहां उन्होंने ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के साथ-साथ क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन इस आदेशों के एक दिन बाद सुबह-सुबह चोरों के इस आतंक से सुविधा सेंटरों में हड़कंप मच गया है।