Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेते महिला सुपरवाइजर और ASI गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते महिला सुपरवाइजर और ASI गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा ने कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी तलवंडी साबो में तैनात सुपरवाइजर हरमेल कौर को 18 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को रेशमा पत्नी लछमन सिंह निवासी गांव भागीवांदर, तहसील तलवंडी साबो, जिला बठिंडा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर विजीलेंस विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुरकंडी के साथ लगते ऊंचा-थड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई राकेश कुमार सैनी को 5 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। 

    शिकायतकर्ता रेशमा ने विजिलेंस से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसकी भतीजा बहू संतोष रानी पत्नी जसराम निवासी गांव तिवाना पुजारियां ने फरवरी 2023 में आंगनवाड़ी हेल्पर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस संबंध में हरमेल कौर पर्यवेक्षक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, तलवंडी साबो ने अपने भतीजे-भाभी को आंगनबाडी सहायिका के रूप में भर्ती करने के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की और बातचीत 60 हजार रुपए में तय हुई, जिसमें से हरमेल कौर सुपरवाइजर 35 हजार रुपए दे दिए गए जबकि बाकी बची रकम की उक्त सुपरवाइजर मांग कर रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा ने जाल बिछाया और सुपरवाइजर हरमेल कौर को 18 हजार रुपये लेते रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी को शिकायतकर्ता और दो सरकारी गवाह की हाजिरी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दूसरी ओर इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस निर्मलजीत सिंह ने बताया कि नारायणपुर निवासी जोरो दीन की लड़ाई-झगड़ा के मामले को लेकर आरोपी द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। मगर 10 हजार रुपए में सौदा तय किया गया। जिसके चलते आज दोपहर 2 बजे के करीब धार चौक के पास आरोपी एएसआई की ओर से शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की पहली किश्त लेते हुए विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने मौके पर आरोपी को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मगर इस संबंध में थाना प्रभारी ऊंचा थड़ा मैडम प्रीति का कहना है कि उन्हें अभी इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में जानकारी हासिल कर रही है।

  • आज का राशिफल, 13 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 13 सिंतबर 2023

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज रात देर 2 बजकर 7 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 1 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इसके आलावा आज अघोर चतुर्दशी भी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है। 

    वृष राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे । आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं । आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। 

    मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मेहनत के मुताबिक ही आपको फल मिलेगा, इसलिए मेहनत जारी रखें। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दोगुनी मेहनत करने का दिन है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे तो आपकी सफलता के चांस बढ़ जाएंगे। जिन लोगों की जल्द ही शादी हुई है, वे आज एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे । अगर आप लोन लेना चाहते है तो आज के दिन आवेदन कर सकते है। मार्केट में आज आपके कीमती सामान और मोबाइल का खास ख्याल रखें। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे आपको अच्छी इनकम होगी। आज ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको पहले किये हुए किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है।

    सिंह राशि- आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। आज आपके व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। आज आपको आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, बदलते मौसम का असर हो सकता है। आज आपको ऑफिस के काम में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा ताल मेल बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा, कोई जरूरत का समान खरीदने के लिए कह सकते हैं। 

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कोई ऐसी चीज हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडियाज आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखने आएंगे। आज आप परिवार के साथ किसी दार्शनिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। 

    तुला राशि- आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज किसी पर भी तुरंत भरोसा न करें, ये आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें। कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। प्राइवेट जॉब  के लिए दिन ठीक रहेगा, बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। मोटर रिपेयरिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते है, घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें। आपको अच्छा सलूशन मिल सकता है । एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपकी एक गलत बात आपके कार्यों में रूकावट डाल सकती है। आज आप किसी वृद्ध महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें। 

    धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें। आज आप किसी अजनबी से कुछ नया सीखेंगे जो आपके लिए काफी रोचक रहेगा। जो विद्यार्थी लॉ की पढाई पढ़ना चाहते हैं वो आज से तैयारी शुरू कर देंगे।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। हर जगह से आपको काम के लिए ऑफर मिलते दिखाई देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। 

    कुंभ राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जाएगी। आज आपका दिन पहले से ज्यादा बेहतर रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिए अच्छा है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। करियर को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मीन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जाएगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की प्लानिंग बना सकता है। आपको आस-पास की चीजों पर ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के प्रोफेसर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है। 

  • नरेंद्र मोदी देश की जरूरत, सनातन विरोधियों को नकारेगी जनता : वीरेंद्र कंवर

    नरेंद्र मोदी देश की जरूरत, सनातन विरोधियों को नकारेगी जनता : वीरेंद्र कंवर

    I.N.D.I.A के घमण्डिया ठगबंधन का हिन्दू सभ्यता को मिटाने का प्रयास होगा विफल
    ऊना/सुशील पंडित: मंगलवार को पूर्व मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के धमान्द्री, ढठवाड़ा, नंगल सलांगड़ी, अजनोली, बरनोह, डंगोली व समूरकलां में “मेरी माटी, मेरा अभिमान” कार्यक्रम के तहत शिरकत की। पूर्व मंत्री ने इस दौरान इस अभियान पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को हमारे वीर सेनानियों व महान विभूतियों के बलिदान से अवगत करवाना है जिनके अथक प्रयासों से हमें आजादी मिली थी और जिनकी निष्ठा से हम स्वतन्त्र होकर रहते हैं।
    हमारे वीर सैनिक हर समय हमारे देश की सीमाओं पर डटकर हमारी सुरक्षा को पुख्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के वीरों को जिस प्रकार याद किया जा रहा है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशप्रेम का एक उदाहरण है।

    कार्यक्रम के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि वे देश की जरूरत हैं। साथ ही वीरेंद्र कंवर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में पहले घमण्डिया ठगबंधन ने सनातन के विरुद्ध बयान देकर हिन्दू सभ्यता पर जो प्रहार किया है वही उनको जड़ से उखाड़ फेंकेगा।
    उन्होंने कहा कि इस घमण्डिया गठबंधन की ऐसी बयानबाजी देखकर भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी मूकदर्शक बने हुए हैं जो उनके सनातन विरोधी मंशा को दर्शाता है।
    कंवर ने कहा “ इतिहास गवाह है कि सनातन और हिंदू सभ्यता को मिटाने की कोशिश मुग़लों और अंग्रेजों ने आज से नहीं सदियों से की है, लेकिन सनातन सत्य है,शाश्वत है,अजर है, अमर है। सनातन को लेकर जैसी टिप्पणी आजकल घमंडिया गठबंधन के नेता कर रहे हैं ईश्वर से यह कामना करता हूँ कि इन घमंडिया गठबंधन के नेताओं का अहंकार और घमंड थोड़ा कम करे इनकी सोच में थोड़ा सुधार कर दे, थोड़ी सद्बुद्धि दे दे, क्योंकि इनका अहंकार और घमंड इनको इतने निचले स्तर के बयान देने पर मजबूर करता है कि वह सनातन धर्म को मिटाने की बात करते हैं। 
    जो ये हिन्दू धर्म को और सनातन धर्म को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं, ये देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। लेकिन एक बात मैं स्पष्ट कर दूँ कि ‘सनातन धर्म का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’
  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा टैलेंट हंट 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया और तीन दिवसीय कार्यक्रम में होने वाले गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। टेलेंट हंट कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न तरह के  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग ,पोस्टर मेकिंग रंगोली  और फोटोग्राफी प्रतियोगिता करवाई गई। महाविद्यालय  के छात्रों ने सभी तरह के प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलांशी, द्वितीय स्थान धारा व तृतीय स्थान अर्जुन और निकिता ने प्राप्त किया।

    स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम धरा ने,द्वितीय स्थान मिनाक्षी व तृतीय स्थान अंजली और मंजू ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक चौधरी, द्वितीय स्थान कमल जीत व मिनाक्षी व तृतीय स्थान मुस्कान राणा ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा और आदिति ने, द्वितीय स्थान अंशिका और खुश्बू  और तृतीय स्थान परिक्षा और  नीलम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि हर एक छात्रों में किसी न किसी तरह का टैलेंट और हुनर होता है जिन्हें एक मंच की आवश्यकता होती है। इस तरह के मंच के प्राप्ति से ही वह अपना हुनर का प्रदर्शन करता है। उन्होंने यह भी कहा की जो छात्र इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें आगामी होने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल में जाने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक अनु अत्री लखनपाल, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, , प्रोफेसर अनिल शर्मा, प्रोफ़ेसर नंदलाल , प्रोफ़ेसर रीना,प्रोफ़ेसर कृष्ण कॉलेज सुप्रीडेंट अजय पाठक और प्रोफ़ेसर संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
  • छात्रों व शिक्षा के सम्मान में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बुलंद की आवाज़

    छात्रों व शिक्षा के सम्मान में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बुलंद की आवाज़

    सरकार से मांगे पूरा करने  के लिए प्राचार्य के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
    मांगे हल न हुई तो होगा  आंदोलन : सक्षम ठाकुर 
     
    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना  के कार्यकर्ताओ ने  छात्र हितों व शिक्षा के सम्मान में आवाज बुलंद करते हुए प्राचार्य के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना महाविद्यालय इकाई ने प्रदेश भर की शैक्षणिक मांगो व छात्रों को आ रही समस्याओं को ध्यान में रखकर प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर छात्रों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे निर्णय व समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा है । मांगो में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को घटाने का फैसला वापस लिया जाए, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षक एवं गैर शिक्षक भर्ती शीघ्र करवाई जाए |
    प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में लैब  की उचित व्यवस्था हो, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ की जाए, प्रदेश के सभी महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय से घोषित नही होते है जिन्हें समय पर घोषित किया जाए, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में हॉस्टल की सुविधा देने हेतु व राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश  में लागू करने जैसी अनेक छात्र मांगो को ज्ञापन पत्र के माध्यम से सौंपा। इस अवसर पर ऊना इकाई अध्यक्ष सक्षम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है जिससे छात्रों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड रहा है सरकार इन मांगो पर गौर कर जल्द से जल्द छात्र हित में निर्णय लें अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन का रास्ता अपनाएगी जिसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी।
    इस अवसर पर राहुल, सुला, रोहित, इशांत, कार्तिक, वंश राणा, अंशु, इशान, रिशु, विवेक,  उदय, आदित्य व यशन इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर संसद भवन दिल्ली में विचार प्रकट करने का सुनहरा अवसर: डॉक्टर लाल सिंह

    राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर संसद भवन दिल्ली में विचार प्रकट करने का सुनहरा अवसर: डॉक्टर लाल सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवं खेल  मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय नेताओं  महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भव्यपूर्ण आयोजित करने हेतु संपूर्ण राष्ट्र में जिला से राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा वर्ग को 2अक्टूबर 2023 को  संसद भवन में विचार प्रकट करने  का अवसर प्रदान करने की योजना बनाई गई है जिसके क्रम में  विभिन्न राज्यों जैसे कि आंध्र प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात पंजाब तेलंगाना तमिल नाडु झारखंड त्रिपुरा मध्य प्रदेश राजस्थान सिक्किम और नागालैंड में   युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों तथा इसके अतिरिक्त राज्य जैसे कि केंद्र शासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश,दिल्ली, ओडिशा,हरियाणा, गोवा, कर्नाटक ,जम्मू, कश्मीर,लद्दाख,हिमाचल प्रदेश,केरला ओड़िशा ,वेस्ट बंगाल, उत्तराखंड ,मेघालय,मिजोरम, और मणिपुर राज्य के युवाओं को अमृत काल में लाल बहादुर शास्त्री के जीवन शिक्षाओं तथा  वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी विरासत तथा  महत्व पर विचार रखने होंगे। डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना ने बताया की इस क्रम में  नेहरू युवा केंद्र उना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा  जिला स्तर पर चयन का कार्यक्रम दिनांक 16-9-2023 को  सुबह 11 बजे से वर्चुअली  माध्यम से आयोजित किया जाएगा जिसमें 18 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं तथा प्रतिभागियों को अधिकतम 3 मिनट प्रति प्रतिभागी का समय  प्रदान किया जाएगा।

    जिला स्तर पर प्रथम  स्थान प्राप्त करने वाले को राज्य स्तर  तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता  को राष्ट्रीय स्तर पर 2 अक्टूबर 2023 को संसद भवन में अपने विचार प्रकट करने का शुभ अवसर प्रदान किया जाएगा। ऊना जिला के लिए भाषण का विषय लाल बहादुर शास्त्री अमृत काल में उनके जीवन से सबक एवं विरासत रहेगा  जिला स्तर पर पति भाभियों का चयन 3 निर्णायकों द्वारा किया जाना है  निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय सभी को मान्य होगा I  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में  सरे देश के चयनित युवाओं में से केवल २५ सर्वश्रेष्ठ युवाओं को  लोकसभा संसद भवन में विचार प्रकट करने का अबसर मिलेगा>

    डॉ लाल सिंह उप निदेशक ने बताया की इच्छुक युवा  अपना पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में 14-07-2023  को सायं  ४ बजे तक क्र सकते हैI  अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष  223129 तथा  8418333345, 9418233345 पर संपर्क कर  सकते हैं।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

    नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक में उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडलों की बैठक की गई। बैठक में उप मंडलाधिकारी ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत महिला मंडल पंचायत टास्क फोर्स का अहम हिस्सा बनेगी और हर घर में जाएंगे तथा लोगों को नशे खिलाफ़ पंचायत स्तर पर नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा दी गई ट्रेनिंग के आधार पर लोगों को जागरूक करेंगे। 

    उन्होंने बताया कि महिला मंडल महिलाओं के हित के लिए कार्य करते है साथ ही साथ अब नशे से जुड़ी कुरूतियों को दूर करने में मदद करेंगे एवं हर महिला से इस विषय के बारे में जागरूकता लेकर आयेंगे तथा जरूरी सहायता एवं रास्ता भी उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान के तहत पंचायत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चे भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे जो लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर ऐसी जगह का चयन करेंगे जहां पर नशे का सेवन किया जाता है उस जगह को नशा मुक्त घोषित किया जायेगा और  सीएचसी या पीएचसी के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो नशे से लड़कर जीत चुके हैं उन लोगों को इस अभियान के अंतर्गत आगे लाया जाएगा ताकि अन्य लोगों को इससे प्रेरित करके नशे से छुटकारा दिलाया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से भी लोगों को इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी ताकि नशे से होने वाली गतिविधियों के ऊपर नकेल कसी जा सके।

    इस बैठक में एल एस ईओ अधिकारी  धरा जोशी, वरिष्ठ सहायक प्रगति अधिकारी रजनीश खन्ना, और नशा मुक्त ऊना अभियान के  प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर और सतपाल रणावत, संदीप  व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेI

  • पंजाब : Immigration Ilets और Air Ticket सेंट्रो पर एसडीएम की दबिश, मचा हड़कंप

    पंजाब : Immigration Ilets और Air Ticket सेंट्रो पर एसडीएम की दबिश, मचा हड़कंप

    कपूरथला : शहर में चल रहे इमीग्रेशन, ILETS तथा एयर टिकट का काम करने वाले सेंटरों पर आज SDM लाल विश्वास बैंस की 10 टीमों ने सरप्राइज़ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 130 सेंटरों के दस्तावेज की जाँच की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए SDM लाल विश्वास ने बताया कि कई सेंटरों के दस्तावेज कम थे और कई सेंटरों के लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए थे। टीमों की रिपोर्ट के बाद उन पर कार्यवाही की जायगी। बता दे कि DC कपूरथला करनैल सिंह के आदेश पर कपूरथला सब डिवीज़न में चल रहे लगभग 142 इमीग्रेशन तथा ILETS के साथ साथ हवाई टिकट का काम करने वाले सैंटरो में मंजूरी के दस्तावेज, लाइसेंस आदि की जांच करने के लिए SDM कपूरथला को आदेश दिए थे।

    जिसके चलते आज बाद दोपहर SDM लाल विश्वास की 10 टीमों ने 130 सेंटरों की सरप्राइज चेकिंग की है। और देर शाम तक चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान कई सेंटरों के लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी और कई अन्य दस्तावेजों में भी कमी पाई गई। SDM लाल विश्वास ने बताया कि अभी तक सभी टीमों से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के बाद दस्तावेजों में कमी तथा लाइसेंस एक्सपायर होने वाले सेंटरों के मालिकों पर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जायगी। वहीँ उन्होंने बताया कि इसमें क़ानूनी कार्यवाही में मामले भी दर्ज करवाए जा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि कल भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

  • मोटे अनाज के महत्व बारे लोगो को किया जागरूक

    मोटे अनाज के महत्व बारे लोगो को किया जागरूक

    चलोला-3 में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत बसाल के तहत आंगनवाड़ी चलोला-3 में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है जिसमें “पोषण भी पढाई भी”  तथा मोटे अनाज की महत्वता के बारे में लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर,  किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है 
    उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों,  सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी। 
    आयुर्वैदिक चिकित्सक नीरू शर्मा ने कहा कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात  शिशुओं  को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके  उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में  अवगत करवाया।  
    स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुरदेव सिंह ने मोटे अनाज के लाभों बारे विस्तार से जानकारी दी तथा लोकल मौसमी फलों व सब्जियों के सेवन का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक निर्मला देवी, ऐएलएमएससी  प्रधान कीर्ती देवी,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  सुरेंद्र कौर, सुरक्षा देवी, वीना रानी, शकुंतला देवी, रमेश कुमारी, निशा, कमलेश कुमारी, कमलेश देवी, सुखविंदर कौर, सोमा देवी व अन्य उपस्थित रहे।
  • प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय में बढ़ौत्तरी कर सकते हैं: भुट्टो

    प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय में बढ़ौत्तरी कर सकते हैं: भुट्टो

    बंगाणा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
    ऊना/सुशील पंडित:  उपमंडल बंगाणा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत  किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कुटलैहड विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया। उन्होंने कहा कि प्राकतिक खेती को अपनाकर किसान/बागवान अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने आतमा व कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही है। इस पद्धति से कम लागत के साथ किसान जैविक पैदावार बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में भी बढ़ौत्तरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का मुख्य उद्देश्य रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देना है।
    उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेतों में भ्रमण भी करवाएं ताकि अन्य किसान भी इस खेती से प्रेरित होकर प्राकृतिक खेती की ओर अपना रूख करें।
    परियोजना निदेशक आतमा वरिन्दर बग्गा ने कहा कि प्राकृतिक खेती पदम श्री सुभाष पालेकर द्वारा दी गई कृषि पद्धति है इसमें किसान को नकद पैसे की आवश्यकता नही पड़ती। कृषि आदान जो फसल उत्पादन में प्रयोग होते हैं वे घर पर ही तैयार किए जाते है। उन्होंने बताया कि यह देसी गाय पर आधारित पद्धति है जिससे एक देसी गाय से 30 एकड़ जमीन पर खेती की जा सकती है। इस खेती में किसान में पहले वर्ष ही पूरी पैदावार मिलती है। उन्होंने कहा कि खाद व रसायनिक दवाईयों के नाम पर कोई भी उत्पाद बाजार से नहीं खरीदना पड़ता है। जमीन की भौतिक दशा सुधार के कारण खेत की तैयारी में आने वाली लागत घट जाती है तथा सिंचाई के पानी की बचत होती है। इस खेती का नारा है गांव का पैसा गांव में, शहर का पैसा गांव में। फसल उत्पादन जहजर मुक्त, उच्च गुणवत्ता युक्त, पोष्टिक व स्वादिष्ट होता है। मांग बढ़ने से दाम अच्दे मिलते हैं। यह खेती प्रकृति, विाान, अध्यात्म एवं अहिंसा पर आधारित शाशवत कृषि पद्धति है।
    उन्होंने बताया कि जिला में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती 2018 से की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2018-19 में कुल 50 किसानों से खेती करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके फलस्वरूप 100 किसानों ने इस पद्धति को पूर्ण/आंशिक रूप से अपनाया जिससे किसानों की आय में काफी वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 4 हज़ार 676 किसानों को प्रशिक्षण शिवरों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है तथा 11 हज़ार 719 किसान इस प्रकृतिक कृषि पद्धति को अपने खेतों में सफलतापूर्वक अपना चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1401.15 हैक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अधीन लाया जा चुका है। 
    उन्होंने बताया कि भारतीय देसी गाय पर 50 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 25 हज़ार रूपये, कऊ शेड पर 80 प्रतिशत व अधिकतम 8 हज़ार रूपये, प्लास्टिक ड्रम पर 75 प्रतिशत व अधिकतम 2,250 रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
    इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी बंगाणा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, खंड विकास अधिकारी सुरिंदर जेटली, उप परियोजना निदेशक राजेश राणा, संतोष शर्मा, वरिष्ठ प्शु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर, मनोज कुमार,रेड क्रास सोसाईटी के पैटर्न सुरिंदर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।