लुधियाना: जिले में बरधालां के अंतर्गत गांव जलनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला की तेजधार हथियारों हत्या कर दी गई। मिली खबर के अनुसार गांव जलनपुर में घरेलू कलह के चलते जेठ ने अपनी ही भाभी ही हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 कर्मजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रमुख भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि आरोपी मोहन सिंह के परिवार में 5 बच्चे हैं। इन दोनों परिवारो में आए दिन झगड़ा होता रहता था, जिसके कारण झगड़ा हत्या का कारण बना।
Blog
-

कपूरथलाः PNB के ATM कार्ड बदल कर व्यक्ति से ठगी मारता जालंधर का व्यक्ति काबू, देखें वीडियो
70 ATM किए बरामद
कपूरथला: शहर में PNB के ATM मशीन से पैसे निकलवाने आए मजदूर को धोखे से ATM कार्ड बदलकर ठगी करने की कोशिश करते एक युवक को लोगो ने काबू किया है। मौके पर आरोपी युवक के पास से अलग अलग बेंको के लगभग 70 ATM कार्ड तथा कुछ चोरी के पर्स भी बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची PCR टीम ने आरोपी युवक को सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्टेट गुरुद्वारा साहिब के सामने पंजाब नेशनल बैंक के ATM मशीन में एक मजदूर पैसे निकलवाने के लिए गया। तभी वहां एक अन्य युवक आया और उसने पैसे निकलवाने की मदद का कहते हुए धोखे से मजदूर का ATM कार्ड बदल दिया। इसकी भनक लगते ही मजदूर ने शोर मचा दिया। और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना स्थल पर एकत्र हुए लोगों ने जब आरोपीय वक्त की तलाशी ली तो उसके पास से अलग-अलग बैंकों के लगभग 70 कार्ड और कुछ चोरी के पर्स भी बरामद हुए हैं।
एकत्रित हुए लोगों ने पहले आरोपी की खूब धुनाई की। आरोपी युवक ने अपना नाम दीपक वासी लम्बा पिंड जालंधर बताया है। फिर लूट के प्रयास की सूचना पुलिस कंट्रोलरूम को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची PCR टीम ने आरोपी युवक तथा उससे बरामद सामान को कब्जे में लेकर सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है
-

पंजाब : गांव वासियों ने पेश की मिसाल, छप्पड़ को बना दिया सुंदर बाग, देखें वीडियो
मोगा : जिले का गांव साफू वाला पहले भी सुर्खियों में रहा है। कारोना काल के समय यह पहला गांव बना था जिसने पूरे गांव में 100 प्रतिशत वेक्सिनेशन करवाई थी। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की ओर से इस गांव को सम्मानित किया गया था। इस गांव के सरपंच लखविंदर सिंह ने एक और मिसाल पेश की है जो दूसरे गावों के लिए भी बहुत ही प्रेरणा दायक है।
सरपंच लखविंदर सिंह ने अपने गांव में जहा पहले पूरे गांव में इंटरलॉकिंग करवाई गई और साथ में पूरे गांव को सीवरेज से जोड़ा। गांव में पुराने समय से गंदे पानी के लिए आठ एकड़ की जगह पर बने छप्पड़ को अब साफ करवा कर, एक सुंदर बाग बना दिया है। इसके निर्माण के लिए एनआरआई भाईयों ने सहयोग दिया, जो एक बड़ी मिसाल है। इस बाग उद्घाटन करने के लिए संसद मेंबर मोहमद सदीक, पूर्व एमएलए हरजोत कमल, कांग्रेस से मालविका सूद के इलावा जिले भर के अधिकारी मौजूद थे।
-

जालंधरः 6 दिन पहले कनाडा पहुंचे युवक की मौत
जालंधर, ENS: कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं अब एक और पंजाबी युवक की कनाडा में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नौली के रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वह 6 दिन पहले भारत से कनाडा गया था। उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। गग्गू टोरंटो हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अपने जानकारों के पास ओंटारियो के शहर बैरी में गया था। वह बिल्कुल ठीक ठाक था।
परिजनों ने बताया कि बैरी में अपने जानकारों से बातचीत करते-करते अचानक गग्गू की तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। लाखों रुपए खर्च करके गगनदीप उर्फ गग्गू को कनाडा भेजने वाले उसके परिजनों के सपने भी उसकी मौत के साथ ही टूट गए हैं। गग्गू की हाल ही में शादी हुई थी। गग्गू के पिता मोहन लाल और माता सीमा रानी ने बताया कि उन्होंने बेटे को उसके सपनों को पूरा करने के लिए जैसे-तैसे करके कनाडा भेजा था, लेकिन वहां पर पहुंचते ही मौत के क्रूर पंजों ने उसे उनसे छीन लिया। गांव के लोगों ने कहा कि घर में गग्गू के कनाडा जाने की सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं।
-

पंजाबः पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
रूपनगर : रूपनगर पुलिस ने कुछ दिन पहले गौशाला रोड पर हुए मर्डर केस को 72 घंटों के भीतर सुलझाकर केस को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी जिला पुलिस प्रमुख रूपनगर विवेकशील सोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि जांच टीमों ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों का उपयोग करके विभिन्न पहलुओं की जांच की और जांच के बाद हत्या में 3 लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
जिसमें मुख्य आरोपी सुनील कुमार व उसके बेटे शिवम निवासी मकान नंबर 21 शामपुरा थाना सिटी रूपनगर हाल रत्न नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्राथमिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक और आरोपी सुनील कुमार डीसीएम क्लॉथ हाउस रूपनगर में एक ही दुकान पर काम करते थे और सुनील कुमार करीब 2 साल से मृतक से ईर्ष्या करता था।
एसएसपी ने बताया कि मामले में आरोपी सुनील कुमार और उसके बेटे शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
-

DAV College के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
चंडीगढ़ः डीएवी कॉलेज के बाहर आज छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में दाखिले बंद होने के बावजूद अवैध तरीके से 200 से अधिक छात्रों के एडमिशन किए गए हैं। इसकी जानकारी सामने आने के बाद छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि दाखिला पाने वाले छात्रों की कटऑफ 60 फीसदी तक है और 95 फीसदी वाले इंतजार करते रह गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज ने दाखिला प्रक्रिया बंद होने की घोषणा के बावजूद 226 छात्रों के दाखिले अवैध तरीके से किए।
एचएसए छात्र संगठन से जुड़े छात्र धरना दे रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज ने दाखिला प्रक्रिया चार अगस्त को बंद कर दी थी, लेकिन 226 छात्रों का दाखिला दे दिया गया और दाखिले के आवेदन करने वाले ज्यादा कट ऑफ वाले छात्र बिना दाखिले के रह गए। हालांकि कॉलेज की प्रधानाचार्या रीता जैन ने कानूनी राय की बात कही है। छात्र संघ चुनाव के दौरान भी कॉलेज से एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष नवदीप का दाखिला रद्द किया गया था। वह दाखिला भी गलत तरीके से किया गया था।
नवदीप के पास पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त बीए की डिग्री थी और वह उन्हीं विषयों पर दोबारा दूसरे कॉलेज में दाखिला पाने में सफल हो गया था। डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 की प्रधानाचार्या प्रो. रीता जैन ने कहा कि ”अभी तक एक मामले की जानकारी है। दाखिला पहले हुआ था इसमें हस्ताक्षर 26 अगस्त को हुए होंगे। मैं फिर भी कानूनी राय लूंगी जिसके बाद निर्णय होगा। छात्र यदि मेरे उत्तर से खुश नहीं है तो कोर्ट जा सकते है”।
-

पंजाबः पटवार यूनियन हुई 2 फाड़, जमकर की नारेबाजी
अमृतसरः पंजाब सरकार के खिलाफ जहां रेवेन्यू पटवार-कानूगो यूनियन ने मोर्चा खोला हुआ था। वहीं अब यूनियन 2 फाड़ हो गई है। दरअसल, पटवार यूनियन के कुछ सदस्यों ने सरकार के समर्थन में आगे आते हुए न्यू रेवेन्यू पटवार कानूगो यूनियन का गठन कर दिया। लेकिन इसकी घोषणा के समय पुरानी जत्थेबंदी के सदस्य भी पहुंच गए और नई यूनियन से जुड़े लोगों को काली भेड़ें बताकर नारे लगाए। नई यूनियन ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला न्यू रेवेन्यू पटवार कानूगो यूनियन की घोषणा कर दी। इस यूनियन का प्रधान जसवंत राय को बताया गया और उन्होंने ही सरकार के हक में आते हुए यूनियन के दो-फाड़ होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कोशिशों व नई भर्तियों के बाद भी यूनियन काम नहीं कर रही। जो काम करना चाहते हैं, उन्हें भी काम नहीं करने दिया जा रहा।
अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस चल ही रही थी, इसी दौरान अमृतसर पटवार यूनियन के सदस्य और प्रधान हरपाल सिंह पहुंच गए। जिन्होंने इस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रुकवा दिया। दोनों यूनियनों के सदस्य एक दूसरे के आमने-सामने हो गए। हालात ऐसे बने कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा है। अंत में न्यू पटवार यूनियन के सदस्यों को प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। नई यूनियन के प्रधान जसवंत राय और कनवीनर जसवंत सिंह दालम ने कहा कि यह अपना काम करती रहेगी। इस प्रदर्शन से उनके काम पर कोई फर्क नहीं होगा।
अमृतसर यूनियन के प्रधान जसपाल सिंह ने बताया कि नई यूनियन का गठन करने वाले गुरदासपुर जिले के हैं, जिन्हें कुछ गतिविधियों के चलते गुरदासपुर यूनियन से निकाल दिया गया था। ये माहौल खराब करने के लिए अमृतसर में आकर प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। अगर इन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस करनी है तो गुरदासपुर में जाकर करनी चाहिए। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। गुरदासपुर यूनियन को जब इनका पता चला तो वे भी यहां पहुंच रहे हैं।
-

पंजाब : प्रदर्शन कर रहे लाईनमैनों से मिलने पहुंचे मजीठिया, सरकार पर साधा निशाना, देेखें वीडियो
पटियाला : टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार अप्रेंटशिप लाईनमैनों से मिलने के लिए शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे। उन्होंने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री खुद इन बेरोजगारों के साथ फोटो और सेल्फियां खिंचवाते थे और कहते थे कि जब हमारी सरकार बन गई तो पंजाब में किसी को हड़ताल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लेकिन स्थिति यह है कि जिसको भगवंत मान ने अपनी बहन बनाया तो वह खुद पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रही है। हर वर्ग के मुलाजिम जगह-जगह पर हड़ताल कर रहे है। बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को पंजाब में नौकरी मिलने पर कटाक्ष करते हुए मजीठिया ने कहा कि हरियाणा के साथ हमारा नया-नया रिश्ता जुड़ा है।
नवंबर में हरियाणा में और राजस्थान में विधानसभा चुनाव आने वाले है। इसलिए अपनी पार्टी को वहां मजबूती दिलाने और वोट हासिल करने के लिए पंजाब सरकार ऐसा कर रही है। मजीठिया ने कहा कि दो भाइयों की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को आम आदमी पार्टी के विधायक का पूरा समर्थन हासिल है।
-

पंजाबः 12 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, 3 साल पहले हुई माता-पिता की मौत
लुधियानाः खन्ना के गांव इकोलाहा से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां गद्दा फैक्ट्री में काम करते एक परिवार के 12 वर्षीय बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान मृतक के साथ घर में 5 वर्षीय बच्चा मौजूद था। इस दौरान उसने दुपट्टे और शॉल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब तक बच्चे को उतार कर सिविल अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि टीवी में कोई ऐसा सीन देखने के बाद बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक की पहचान 12 वर्षीय रंगोई निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
मृतक अपने बहन और जीजा के पास रहता था। मृतक के जीजा रज्जू ने बताया कि उसके ससुर और सास की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में उसका साला रंगोई रहता था। इसलिए रक्षा बंधन पर उसकी पत्नी अपने भाई को गांव से साथ लेकर आई थी। घर में बच्चा खुश रहता था। गत रात काम से आकर देखा तो घर में पंखे से बच्चा लटक रहा था। जिस समय बच्चे ने फंदा लगाया, उस समय घर में रज्जू का 5 वर्षीय बेटा भी था। रज्जू ने कहा कि हो सकता है टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया। यह तो अब वही जानता था। रंगोई के माता पिता की मौत होने के बाद वह अकेला रहता था।
छोटी उम्र थी। बहन को डर था कि यूपी में भाई गलत कार्यों में न पड़ जाए। इसलिए बहन भाई का पालन पोषण करने के लिए अपने साथ यहां ले आई थी। सिविल अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर गुरविंदर सिंह कक्कड़ ने कहा कि उनके पास गत रात पुलिस एक बच्चे का शव लेकर आई। हैंगिंग केस है। बच्चे की मौत फंदे से गला घुटने के कारण हुई। कानून के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा लैब में भेजा गया है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਇਸ ਚੰਗੇ ਕੰਮ ਦੀ ਹਰ ਪਾਸੇ ਹੋ ਰਹੀ ਚਰਚਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਇਸ ਚੰਗੇ ਕੰਮ ਦੀ ਹਰ ਪਾਸੇ ਚਰਚਾ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਨੀਰਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡੇ ਮੋਬਾਇਲ ਲੱਗਭਗ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਡਿੱਗ ਗਏ ਸੀ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਉਮੀਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਫੋਨ ਮਿਲਣ ਦੀ ਪਰ ਸਾਨੂੰ ਅੱਜ ਫੋਨ ਆਇਆ ਕੇ ਤੁਹਾਡੇ ਫੋਨ ਲੱਭ ਗਏ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਸਾਡੇ ਮਹਿੰਗੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਮਿਲਣ ਦੀ ਬੜੀ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ।
ਅਸੀਂ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਜਿੰਹਨਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਫੋਨ ਲੱਭ ਕੇ ਦਿੱਤੇ । ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਵਕਤ ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ ਤੁਸੀਂ ਕਦੇ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰੋ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵੀ ਤੁਹਾਡਾ ਜਰੂਰੀ ਸਮਾਨ ਗੁੰਮ ਜਾਂ ਚੋਰੀ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਸੰਪਰਕ ਕਰੋ ।
