Blog

  • पंजाबः सेंट्रल जेल का मेडिकल अफसर गिरफ्तार, कर रहा था हेरोइन सप्लाई 

    पंजाबः सेंट्रल जेल का मेडिकल अफसर गिरफ्तार, कर रहा था हेरोइन सप्लाई 

    अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आज सेंट्रल जेल के मेडिकल अफसर को गिरफ्तार किया है। उक्त अफसर जेल में कैदियों को हेरोइन की पुड़िया सप्लाई करता था जिसके कब्जे से पुलिस ने दो पुड़िया भी रिकवर की है। पुलिस अधिकारियों ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल अफसर की पहचान डॉक्टर देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मेडिकल अफसर दविंदर सिंह को जेल प्रशासन ने एसटीएफ के हवाले कर दिया है। जेल प्रशासन ने ट्रैप लगाकर बीती रात दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

  • पंजाब: तेज रफ्तार कार कहर, स्कूल की दीवार पर जा चढ़ी Swift, 3 घायल

    पंजाब: तेज रफ्तार कार कहर, स्कूल की दीवार पर जा चढ़ी Swift, 3 घायल

    मोगाः गांव मनुंके के बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्वीफट कार और रेहड़े की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 3 कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सवार ने सामने से आ रहे रेहड़े वाले को बचाने की कोशिश की।

    इस दौरान कार पलट कर स्कूल की दीवार पर चढ़ गई। कार चालक ठीकरीवाल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और रेहड़ा चालक मानुंके गिल गांव का बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल कार सवारों का नजदीक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पुलिस को बाइक सवार युवकों को रोकना पड़ा भारी, कर दी बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल

    पुलिस को बाइक सवार युवकों को रोकना पड़ा भारी, कर दी बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल

    लखनऊ: राजधानी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार रात को ​गश्त के दौरान बाइक सवार 4 लड़कों को रोकना एक पुलिसकर्मी (दीवान) को महंगा पड़ गया। चारों लड़कों ने पहले दीवान से अभद्रता की, फिर दीवान को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल दीवान की तहरीर पर पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लड़कों की तलाश में जुटी है।

    हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। बताया जा रहा है कि पारा के सरोसा-भरोसा मोड़ पर दीवान श्रीकांत गश्त कर रहे थे। तभी एक बाइक पर 4 युवक शोर मचाते हुए जा रहे थे। दीवान ने उन्हें हाथ देकर रोका, तो युवक अभद्रता करने लगे। ​यही नहीं युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। चारों ने मिलकर दीवान की पिटाई शुरू कर दिया।

    इस बीच सड़क के दूसरी तरफ खड़ा युवक दौड़कर आया और बीच-बचाव किया। युवक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकले। इस घटना का वीडियो राहगीर ने बना लिया। पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि मोहान चौकी में तैनात दीवान श्रीकांत को कुछ दबंगो द्वारा पीटा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीवान श्रीकांत की तहरीर के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः बर्तन बाजार में अज्ञात युवकों ने किया युवक पर बेसबैट से किया हमला, देखे वीडियो

    जालंधरः बर्तन बाजार में अज्ञात युवकों ने किया युवक पर बेसबैट से किया हमला, देखे वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में बुधवार रात को जालंधर के बर्तन बाजार में कुछ अज्ञात युवकों ने एक दुकान पर काम करने वाले लड़के पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने उसके सिर पर बेसबैट मार दिया। जिससे वह कंपनी जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान और रोहित पुत्र बनारसीदास निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है। रोहित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    जानकारी देते हुए रोहित ने बताया कि वह बर्तन बाजार में एक दुकान पर काम करता है और अपनी दुकान से किसी अन्य दुकान पर कोई सामान लेने जा रहा था। इसी दौरन मुंह ढके हुए 4 से 5 युवक आए, जिनमें से एक ने उसे पकड़ लिया और बाकियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना दौरान एक ने उसके सिर पर बेसबैट मार दिया।

    पीड़ित रोहित ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और वह नहीं जानता कि वह लड़के कौन थे और उन्होंने उसे क्यों पीटा। देर रात तक सूचना मिलने पर एसीपी निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित सिविल अस्पताल में पीड़ित से मिलने पहुंचे और बनती सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े पठानकोट हाईवे पर कूड़े के ढेर में मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

    जालंधरः दिन-दिहाड़े पठानकोट हाईवे पर कूड़े के ढेर में मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

    जालंधर/वरुणः पठानकोट हाइवे पर गांव कानपुर के पास कूड़े के ढेर पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसका पता तब चला जब सुबह लोग टहल रहे थे। लोगों ने देखा कि कूड़े के ढेर पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मकसूदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कानपुर गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार कई फीट दूर जाकर गिरा। लोगों ने कहा कि ऐसा लगता है कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पहले तो कार सवार ने खून से लथपथ साइकिल सवार को कार में डाला, लेकिन उसे मृत देखकर कूड़े में फेंक दिया और चला गया।

    लोगों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि साइकिल सवार को जानबूझकर कार सवारों ने टक्कर मारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना दौरान आरोपी की तस्वीरें वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। वहीं पुलिस की ओर से घटना स्थल के सामने लगे और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि कार चालकों का पता लगाया जा सके।

  • जालंधरः Batra Brothers ने निगम को दिया खुला चैलेंज, फिर शुरू किया 15 दुकानों का निर्माण 

    जालंधरः Batra Brothers ने निगम को दिया खुला चैलेंज, फिर शुरू किया 15 दुकानों का निर्माण 

    जालंधर/वरुणः महानगर के गोपाल नगर स्थित बतरा ब्रदर्स की ओर से निगम की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक सप्ताह पहले निगर निगम के अधिकारी एमटीपी नीरज भट्टी ने टीम के साथ मिलकर बतरा पैलेस के सामने बतरा ब्रदर्स की बन रही 15 दुकानों पर कार्रवाई की थी। लेकिन अब त्यौहारी सीजन दौरान सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर इन दुकानों के निर्माण का काम फिर से शुरू कर दिया गया। जिसके बाद अब फिर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इन 15 दुकानों का निर्माण कार्य रुकवा दिया। 

    गौर हो कि बत्तरा ब्रदर्स पर निगम की ओर से पहली बार कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी निगम की ओर से बत्तरा ब्रदर्स की सांई रसोई पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बत्तरा ब्रदर्स द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था, जो शहर में कई महीनो तक चर्चा  का विषय बना रहा था। बता दें अब एक सप्ताह बाद निगम टीम ने फिर से दुकानों का निर्माण रुकवा दिया है, लेकिन इस कार्रवाई में निगम की टीम ने काफी देर कर दी।

    क्यों कि जब एक सप्ताह बाद निगम की टीम दोबारा निर्माण रुकवाने पहुंची पहुंची तो दुकानों का लेंटर डाल दिया गया था। गोपाल नगर में बनाई जा रही इन दुकानों के मालिक ने निगम के एक्शन को दरकिनार करते हुए दिवाली, विश्वकर्मा दिवस और उससे पहले शनिवार-रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए लेंटर डाल दिया। हैरानीजनक है कि निर्माण के लिए एक सड़क को तीन दिन बंद रखा गया। इसके लिए बकायदा बैरिकेडिंग की गई थी। उसके बाद निर्माण स्थल को हरे रंग के जाल के साथ कवर किया गया।

  • पंजाबः डेरे की बस के साथ बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में भाई-बहन की मौत

    पंजाबः डेरे की बस के साथ बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में भाई-बहन की मौत

    गुरदासपुरः बटाला के पास अड्डा रंगड़ नंगल में सड़क हादसे में एक भाई-बहन की मौत की खबर सामने आई है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई-बहन अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे और रास्ते में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय एक धार्मिक शिविर की बस से टकरा गए। बताया जा रहा है कि हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई है जबकि उसकी मां घायल हो गई है।

    जानकारी के अनुसार अमृतसर के मेहता क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय गुरप्रीत सिंह अपनी 16 वर्षीय बहन हरमनप्रीत व मां गुरजीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था, तभी उसने रंगड़ नंगल के पास एक वाहन को ओवरटेक कर लिया। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे डेरे की बस से टकरा गया। जिससे उसकी और उसकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गुरजीत कौर पत्नी नरिंदर सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस का चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों भाई-बहनों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके वारिसों को सौंप दिए गए है।

  • पंजाबः ड्यूटी के दौरान बीएसएफ इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या 

    पंजाबः ड्यूटी के दौरान बीएसएफ इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या 

    गुरदासपुरः बटाला के पास सीमावर्ती कस्बा शिकार माछिया में बीएसएफ चेक पोस्ट पर तैनात एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला लाया गया है।

    सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सत्य नारायण सिंह ने बटाला के डेरा बाबा नानक सीमा क्षेत्र अंतर्गत बीएसएफ के शिकार माछिया चेक पोस्ट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 40 वर्षीय मृतक सत्यनारायण यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। उनकी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बीएसएफ अधिकारी घटना के बारे में कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

  • ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਦਾ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀ ਗੁਰਤੇਜ ਸਿੰਘ ਬਣਿਆ “ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ” ਵਿਜੇਤਾ  

    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਦਾ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀ ਗੁਰਤੇਜ ਸਿੰਘ ਬਣਿਆ “ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ” ਵਿਜੇਤਾ  

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੁਣ)। “ਖੇਡਾ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ” ਵਿੱਚ ਚੰਗੀ ਕਾਰਜ਼ਗਾਰੀ ਦਿਖਾਉਦਿਆਂ ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇਲੈਕਟ੍ਰੀਕਲ ਪੰਜਵੇ ਸਮੈਸਟਰ ਦੇ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀ ਗੁਰਤੇਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿੱਕ ਬਾਕਸਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ। ਇਹ ਤਗਮਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਤਰਫੋਂ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਖੇ ਹੋਏ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। 

    ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਹੋਣਹਾਰ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀ ਗੁਰਤੇਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਇਲੈਕਟ੍ਰੀਕਲ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਇਸ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੌੋਸਲਾ–ਵਸਾਈ ਲਈ ਇਸ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀ ਨੂੰ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਦਿੱਲਦਾਰ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ (ਸਪੋਰਟਸ ਪ੍ਰੈਜੀਡੈਂਟ), ਕਸ਼ਮੀਰ ਕੁਮਾਰ (ਡਿਪਟੀ ਸਪੋਰਟਸ ਪ੍ਰੈਜੀਡੈਂਟ) ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਟਾਫ ਮੈਂਬਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।ਇਸ ਨਾਲ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ।  

  • जालंधर में बुलेट रानी के बाद अब पापा की परी ने किए हवाई फायर

    जालंधर में बुलेट रानी के बाद अब पापा की परी ने किए हवाई फायर

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में बुलेट रानी के बाद अब पापा की परी आई चर्चा में। हवाई फायर करते हुए वीडियो हुई वायरल…