Blog

  • संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में हो सकता बड़ा फेरबदल, कई नेताओं की वापसी तय

    संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में हो सकता बड़ा फेरबदल, कई नेताओं की वापसी तय

    भोपालः कांग्रेस में बड़ा जल्द फेरबदल होता देखने को मिल सकता है। दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब फील्ड में उतरने की पूरी तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। इसके लिए अंदरूनी मंथन का दौर पूरा हो चुका है। अब दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के पास पैनल पहुंच चुके हैं और जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में जिलाध्यक्षों के नाम सामने आ सकते हैं।

    फिलहाल प्रदेश में 70 संगठनात्मक जिले हैं, जिनमें 55 शहरी और 15 ग्रामीण हैं। इनमें दो-दो जिलाध्यक्ष बनाए जाते हैं। खास बात यह है कि इस वक्त 5 जिलों में पद खाली हैं, तो सबसे पहले इन्हीं जिलों में नियुक्ति होगी। वहीं बाकी 65 में से करीब 16 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका मिलने की संभावना है। यानी कुल मिलाकर लगभग 25% चेहरों की वापसी तय मानी जा रही है।

    जानकारी ये भी है कि युवा नेताओं को संगठन में बड़ी भूमिका देने की तैयारी है। पार्टी का फोकस अब ऐसे जिलाध्यक्षों पर है जो ना केवल संगठन को जिलों में एक्टिव करें, बल्कि सरकार के खिलाफ फ्रंटफुट पर आकर लड़ाई लड़ें। कांग्रेस यह कवायद 2027 के नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कर रही है। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस इस बार गुजरात की तर्ज पर बदलाव कर रही है। यानी संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में पुराने चेहरों के साथ-साथ नए, ऊर्जावान और जमीनी नेताओं को तरजीह दी जा रही है। जो लोग जिलों में सक्रिय हैं, जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने में पीछे नहीं रहते, उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है।

  • चिड़चिड़ाहट और छोटी-छोटी बातों पर आपा खोना इस बीमारी के हो सकते है Symptoms

    चिड़चिड़ाहट और छोटी-छोटी बातों पर आपा खोना इस बीमारी के हो सकते है Symptoms

    हेल्थः अगर आप भी छोटी-छोटी बातों पर आपा खो रहे है और चिड़चिड़ाहट पन महसूस कर रहे है तो आप भी इस बीमारी से जूझ रहे है। जी हां अगर ऐसी बात है तो आप अच्छी नींद नहीं ले रहे। रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना हमारे बेहद जरूरी है। अगर आप भरपूर और गहरी नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपको कई मेंटल हेल्थ प्रॉबलम्स से लड़ना पड़ सकता है। आप अधिक मूड स्विंग्स का अनुभव कर सकते हैं। इतना ही नहीं नींद की कमी आपके रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती है इसलिए आपको अपनी नींद और रिश्तों के बीच ठीक से तालमेल बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

    नींद शरीर के लिए भोजन और पानी की तरह ही जरूरी है। नींद में ही हमारा शरीर खुद को हील करता है। किसी व्यक्ति को कितनी नींद की जरूरत होती है, यह उस व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार किसी भी वयस्क को रात में 7 से 8 घंटे सोना ही चाहिए।

    नींद की कमी से चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग बढ़ सकता है। जिससे आपके पार्टनर के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना बढ़ जाती है। जब दोनों साथी थके हुए होते हैं तो खुद ब खुद धैर्य और सहनशीलता का स्तर कम हो जाता है जिससे टकराव होता है जो रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

    नींद की कमी भावनात्मक जुड़ाव को प्रभावित करती है जिससे पार्टनर्स के लिए एक-दूसरे के साथ भावात्मक रूप से कनेक्टेड रहना मुश्किल हो जाता है। नींद की कमी से आपके बीच के रिश्ते की समझ पर बुरा असर पड़ता है।

    नींद की कमी से ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है और इससे आपके बीच के फिजिकल रिलेशन पर इसका असर होता है। जब एक या दोनों साथी बहुत थके हुए होते हैं तो उनके बीच फिजिकली कनेक्ट होने की संभावना कम होती है जो रिश्ते की ओवरऑल बॉन्ड को प्रभावित करता है

  • कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, 4 की मौत, 11 घायल, देखें वीडियो

    कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, 4 की मौत, 11 घायल, देखें वीडियो

    टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ट्रक के नीचे कई लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे पर ही पलट कर रुक गया, अन्यथा खाई में गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में 4 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है, 11 घायल हैं। ये ट्रक कांवड़ियों को लेकर ऋषिकेश से हर्षिल की ओर जा रहा था। ट्रक में 15 कांवड़िए सवार थे।

    इसी दौरान टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच अचानक ड्राइवर ट्रक पर से संतुलन खो बैठा। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खाई की ओर पर पलट गया। संयोग से ट्रक ऊपर ही अटक गया। ट्रक के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच किसी ने पुलिस और एसडीआरएफ को भी हादसा होने की सुचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। ट्रक पलटने से उसमें सवार ज्यादातर कांवड़िए ट्रक के नीचे दब गए। टिहरी एसपी के अनुसार ट्रक में 15 कांवड़िए सवार थे।

    राहत और बचाव टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। जेसीबी से ट्रक को सीधा किया गया। इस दुर्घटना में 15 कांवड़ियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 4 की मौत हो गई है और हादसे में 11 घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र फोकट भेजा गया है। घायल कई कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि ट्रक सड़क किनारे पलट कर वहीं पर रुक गया, नीचे बहुत गहरी खाई थी। अगर ट्रक खाई में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    गंभीर घायल कांवड़ियों में से 5 को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। 6 कांवड़िए नरेंद्र नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। टिहरी गढ़वाल एसपी के अनुसार ट्रक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया था। टिहरी जिला अधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसपी नरेंद्रनगर अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाने के लिए पहुंचे। बता दें कि कांवड़ियों के द्वारा गंगोत्री से गंगाजल लाया जाता है। उन कांवड़ियों के लिए भंडारे की व्यवस्था करवाने के लिए यह 15 कांवड़िए हर्षिल में भंडारा लगाने के लिए बुलंदशहर से सुबह निकले थे जो दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गए।

  • Punjab News: अश्लील वीडियो वायरल होने पर निहंग जत्थेबंदियों ने जताई आपत्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: अश्लील वीडियो वायरल होने पर निहंग जत्थेबंदियों ने जताई आपत्ति, देखें वीडियो

    लुधियानाः एक व्यक्ति की महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में निहंग सिंह  जत्थेबंदियां गुरु घर की कमेटी के पास पहुंचे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति गुरु घर से जुड़ा हुआ है और जहां अश्लील वीडियो बनाई गई है। वह गुरु घर से संबंधित है। निहंग जत्थेबंदियों ने वीडियो को लेकर सख्त आपत्ति जताई है।

    निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने कमेटी सदस्यों से बातचीत के बाद गुरु घर के बाहर बोर्ड पर लगी उस व्यक्ति की तस्वीर को शस्त्रों से फाड़ दिया और उस पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति अभी फरार चल रहा है।

  • भारी बारिश के बाद भूस्खलन से मिट्टी में दबे 3 लोगों के शव बरामद

    भारी बारिश के बाद भूस्खलन से मिट्टी में दबे 3 लोगों के शव बरामद

    क्योंझरः ओडिशा के क्योंझर जिले में भूस्खलन होने से हादसा हो गया। दरअसल, भूस्खलन में मिट्टी में दबने 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं मिट्टी में दबे इन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। क्योंझर जिले के बिचाकुंडी इलाके के पास दलापहाड़ा में मूसलाधार बारिश की वजह से यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बिचाकुंडी क्षेत्र के संदीप मुर्ती, गुरु चंपिया और कांदे मुंडा के रूप में हुई है। ये सभी स्थानीय निवासी थे और घटना के वक्त उसी इलाके में काम कर रहे थे।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब बैतरणी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में मैंगनीज खनन का काम चल रहा था। उसी दौरान तेज बारिश के कारण अचानक मिट्टी और पत्थरों का बड़ा हिस्सा ढह गया और लोग उसके नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि खान का एंबैंकमेंट अचानक टूट गया था और 3 लोग मौके पर ही मिट्टी और भारी पत्थरों के नीचे दबकर मौत के शिकार हो गए थे।

    इस घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव कार्य में करीब 6 घंटे तक लगातार प्रयास किया गया, जिसके बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू टीमों को खराब मौसम और भारी मलबे के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही जोड़ा थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और हादसे की वजहों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

  • IND vs ENG का दूसरा Test आज से, भारत की Playing-11 में नितीश-सुंदर को मिल सकती है जगह

    IND vs ENG का दूसरा Test आज से, भारत की Playing-11 में नितीश-सुंदर को मिल सकती है जगह

    स्पोर्ट्सः भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज (2 जुलाई) से एजबेस्टन के बर्मिंघम में खेला जाएगा। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। बर्मिंघम में भारत एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। 8 में से 7 मैच हारा है। 1 मैच ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड ने भी यहां पिछले 5 टेस्ट मैचों में से तीन गंवाए हैं, जो उसका गढ़ माना जाता है। 143 साल पुराने इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है।

    फिलहाल, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए दूसरा टेस्ट जीतना ही होगा। मौजूदा स्क्वॉड में शामिल 18 में से 11 भारतीय प्लेयर्स के पास इस मैदान पर खेलने का अनुभव भी नहीं है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा कि जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर फैसला टॉस के दौरान लेंगे।

    प्लान-बी के साथ उतर सकता है भारत
    भारतीय टीम अब बैलेंस सुधारने के लिए हेडिंग्ले टेस्ट में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन को टीम से बाहर कर सकती है। उनकी जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में लिया जा सकता है। इसके अलावा 2 और बदलाव भी तय माने जा रहे हैं। नीतीश रेड्डी, शार्दुल ठाकुर की जगह और तेज गेंदबाज आकाश दीप को जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिल सकता है।

    भारतीय टीम ने इंग्लैंड में अपना सफर 1932 में शुरू किया था। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच 137 टेस्ट मैच खेले गए। इनमें 52 टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किए, जबकि 35 मैच टीम इंडिया ने जीते। वहीं, 50 टेस्ट ड्रॉ भी रहे। भारत ने इंग्लैंड में 68 टेस्ट खेले और 9 ही मैच जीते, टीम ने यहां 22 टेस्ट ड्रॉ भी कराए हैं। हालांकि, 37 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली।

  • निर्माणाधीन ब्रिज से नीचे गिरी बाइक, 2 नौजवानों की मौत

    निर्माणाधीन ब्रिज से नीचे गिरी बाइक, 2 नौजवानों की मौत

    खरगोनः जिले के सनावद थाना क्षेत्र में इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर बन रहे ब्रिज से बाइक गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुल के नीचे दोनों के शव देखे जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

    जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि संजय ढाकसे (32) और धर्मेंद्र कोहरे (35) निवासी खरगोन के ग्राम छापरा दोनों इंदौर में मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों घर से सोयाबीन बीज लेने के लिए सनावद निकले थे।देर रात अंधेरे में उन्होंने सर्विस लेन छोड़कर निर्माणाधीन पुल पर बाइक चढ़ा दी, जिससे वे पुल से नीचे गिर गए। दोनों की शादी नहीं हुई थी। सनावद पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि बाइक अधूरे पुल से नीचे गिरी है।

    मौके पर मौजूद बासवा निवासी लालसिंह गौड़ ने बताया कि घटना एनएचएआई के ठेकेदार की गंभीर लापरवाही से हुई है। निर्माण कार्य कर रही केदारेश्वर कंपनी ने पुल के पास बैरिकेडिंग नहीं की थी। केवल दो-तीन कॉन्क्रीट के पिलर रखे गए थे, जो भारी वाहनों को रोकने के लिए थे। दोपहिया वाहन आसानी से निकल सकते थे। इसी के चलते हादसा हुआ है। उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    केदारेश्वर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रुद्रा हजांगे ने बताया कि, मुझे हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोई घटना हुई है, तो मैं दिखवाता हूं। बाकी मौके पर निर्माणाधीन सड़क और पुलिया का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक है। आरसीसी के बैरिकेड्स लगाए हैं। ट्रैफिक चालू नहीं है। बाइक सवार गैप ढूंढकर निकले होंगे।

  • Jalandhar News: तालाब बनी ये दशहरा ग्राउंड, सांसद चन्नी ने रखा था नींव पत्थर, देखें Live

    Jalandhar News: तालाब बनी ये दशहरा ग्राउंड, सांसद चन्नी ने रखा था नींव पत्थर, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में मानसून की पहली बरसात ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। मानसून की पहली बरसात होने पर जहां सड़कों पर पानी भर गया है, वहीं ग्राउंड भी तालाब बन गए है। ऐसा ही एक मामला वेस्ट हलके के घास मंडी से सामने आया है, जहां पानी भरने से दहशरा ग्राउंड तालाब बन गई है। वहीं ग्राउंड में पानी भरने से पार्षद सहित इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। इस ग्राउंड का नींव पत्थर कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, सुशील रिंकू की अगुवाई में .82 करोड़ की लागत से रखा गया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर यह नींव पत्थर रखा गया था। लेकिन पहली मानसून की बरसात से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दावों की पोल खुल गई है।

    ग्राउंड में पानी की निकासी का कोई प्रबंध ना होने के आरोप लोगों द्वारा लगाए जा रहे है। हालांकि पार्क में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं बच्चों के लिए झूले लगाए गए है, लेकिन ग्राउंड में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब है। वहीं इलाके की महिला पार्षद के बेटे ने कहा कि उन्होंने ग्राउंड को लेकर मेयर से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड को लेकर 3 करोड़ रुपए की ग्रांट भी पास की जा चुकी है, लेकिन ग्राउंड की व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है।

    उन्होंने ग्राउंड के लिए जारी हुई ग्रांट को लेकर जांच करवाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्राउंड में लगे पेड़ों को काट दिया गया है। पार्षद के बेटे ने कहा कि पेड़ों को काटने की जानकारी किसी के पास नहीं है। ग्राउंड में पानी की कोई निकासी नहीं है। महावीर क्लब की ओर से हर साल यहां पर दहशरा का पर्व मनाया जाता है। हैरानी की बात यह है कि पूर्व डिप्टी इस इलाके के है, लेकिन 2021 में ग्राउंड को बेहतर बनाने के लिए 82 लाख रुपए पास हुए थे।

    पार्षद के बेटे ने आरोप लगाए है कि पिछले 10 साल से नगर निगम की ओर से 10 से 15 हजार का चेक साफ-सफाई के लिए आता था, लेकिन कोई साफ -सफाई नहीं हो रही और ना ही कोई माली साफ-सफाई के लिए रखा गया। जिसके बाद नौजवान की माता ने पार्षद बनने के बाद चैक को बंद करवा दिया गया है। उन्होंने कहा ग्राउंड में कैमरे लगे हुए है, ऐसे में पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पार्षद के बेटे ने कहा कि इस मामले को लेकर मेयर के ध्यान में लाया गया है। उन्हें आश्वासन है कि मेयर विनीत धीर ग्राउंड की समस्या का हल करवाएंगे।

  • Punjab News: आवारा पशु से टकराकर पलटा छात्रों से भरा ऑटो, 8 घायल

    Punjab News: आवारा पशु से टकराकर पलटा छात्रों से भरा ऑटो, 8 घायल

    कपूरथलाः जिले में बजरंगपुर के पास आज सुबह आवारा पशुओं से छात्रों से भरा ऑटो टकराकर पलट गया। इस हादसे में 8 विद्यार्थी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर आशिष पाल ने बताया कि आज सुबह 8 विद्यार्थी घायल हालत में इमरजेंसी वार्ड में लाए गए।

    जिनमें से 4 विद्यार्थियों के चोटें गंभीर लगने के कारण टेस्ट और एक्सरे करवाने के लिए कहा गया है। जबकि 4 विद्यार्थियों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से भरी एक ऑटो केंद्रीय विद्यालय कपूरथला जा रही थी कि बजरंगपुर के पास अचानक एक आवारा पशु से टक्कर के कारण ऑटो पलट गई, जिस कारण 8 विद्यार्थी घायल हो गए। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 15 विद्यार्थी सवार थे।

  • फंदे से लटकता मिला महिला पुलिस कर्मी का शव, इलाके में फैली सनसनी

    फंदे से लटकता मिला महिला पुलिस कर्मी का शव, इलाके में फैली सनसनी

    छत्तीसगढ़ः घर में एक महिला की लाश फंदे से लटकती मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान साक्षी पटेल (24) के रूप में हुई है, जो केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। बुधवार सुबह उसका शव शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में लटका मिला। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। महिला अकेली रहती थी।

    महिला आरक्षक जब लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़ अंदर जाकर देखा तो साक्षी कपड़े के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। साक्षी 5 साल पहले बस्तर फाइटर में भर्ती हुई थी। 1 जुलाई मंगलवार को दिन की ड्यूटी की थी, नाइट ड्यूटी रात 10 बजे से लगी थी, लेकिन वह थाने नहीं गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो वह सुसाइड कर चुकी थी। साक्षी के पिता नारायणपुर में पुलिस में हवलदार के पद पर पदस्थ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।