Blog

  • पंजाब : पुलिस ने Ice सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन :  अश्विनी कपूर एसएसपी तरनतारन के निर्देशानुसार थाना वल्टोहा की पुलिस ने नशीले पदार्थ आइस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  जानकारी देते हुए प्रीतिंदर सिंह पीपीएस उप कप्तान पुलिस सब डिवीजन भिखीविंड जी की देखरेख में एसआई सुनीता रानी, ​​मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन वल्टोहा साथी कर्मचारियों के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस पार्टी गांव दोहला कोहना में गश्त कर रही थी तो एसआई सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ अपने साथी कर्मचारियों के साथ गांव कालिया से थोड़ा पीछे पहुंचे और सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

    मोटरसाइकिल सवार  मोना सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर अचानक घबरा गया और मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने लगा। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम महाबीर सिंह निवासी मस्तगढ़ थाना खेमकरण बताया और युवक के चेहरे पर घबराहट देखकर डीएसपी ने मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटके 2 अलग-अलग पीले रंग के लिफाफे मिले। इन दोनों लिफाफों में ड्रग्स वाली बर्फ थी, जिसके बाद दोनों लिफाफों को खोला गया और बर्फ के पैकेटों खोलकर वजन किया गया, तो उसका वजन 956 ग्राम था। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन को लेकर दायर दोनों याचिकाओं पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब, हरियाणा और केंद्र ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। आज भी किसानों की ओर से कोई वकील हाई कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। हाई कोर्ट ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का हर किसी को अधिकार है लेकिन इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और विरोध प्रदर्शन नियमों के तहत ही किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आपको दिल्ली जाना है तो बस से जाएं, ट्रैक्टर-ट्रॉली का काफिला क्यों ले जा रहे हैं।

    मोटर वाहन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को राजमार्गों पर प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर भीड़ हो गई है, इसे कम किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों को छोटे समूहों में इकट्ठा होने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं रविवार को केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत का नतीजा क्या निकला? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से उनका ब्योरा मांगा है। केंद्र अगली सुनवाई में यह जानकारी देगा।

  • पंजाबः स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः राज्य सरकार ने शनिवार, 24 फरवरी को पूरे पंजाब में छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य वाणिज्यिक इकाइयों में छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। जारी आदेशों के मुताबिक शनिवार को सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

  • पंजाब : सब इंस्पेक्टर के घर पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पुलिस ने गांव घुम्मन खुर्द में बीएसएफ के रिटायर सब इंस्पेक्टर के घर पर पैट्रोल बम फैंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से  घटना के समय प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस काम के लिए आरोपियों को अमरीका में बैठे दो लोगों ने 40 हजार रूपये की फिरोती दी थी। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक दायमा हरीश कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को गांव घुम्मन खुर्द निवासी परमजीत सिंह पुत्र पाल सिंह के घर पर रात के समय अज्ञात आरोपियों ने दो पैट्रोल बम फैंके। तब उसका भतीजा गुरताजबीर सिंह निवासी कनेडा उसके पास आया हुआ था। इस संबंधी परमजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद आरोपी तेजिंदर सिंह पुत्र सविन्द्र सिंह निवासी कलेर कलां

    और लवप्रीत सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी कलेर कलां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि अमरीका में रहने वाले बलराज सिंह निवासी कलेर कलां तथा हरमन निवासी अठवाल ने लवप्रीत सिंह के बैंक खते में 40 हजार रूपये की फिरोती राशि डाल कर इस घटना को अंजाम देने को कहा था। क्योंकि अमरीका निवासी बलराज सिंह तथा हरमन का परमजीत सिंह के भतीजे गुरताजबीर सिंह के साथ व्यक्तिगत झगड़ा था तथा उसे भयभीत करने के लिए उन्होने पैट्रोल बम फैंकने को कहा था।जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के समय प्रयोग किया गया मोटर साईकल भी बरामद कर लिया गया है तथा आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।

  • जालंधरः बल्ली और बंटी में हुई खूनी झड़प में आया नया मोड़, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुरु रविदास चौंक पर आज दो पक्षों में खूनी झड़प हुई। वहीं इस झड़प को लेकर नई बात सामने आई है। दरअसल, आबादपुरा के रहने वाले बंटी ने बलजिंदर सिंह बल्ली पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं बल्ली के परिजनों ने बंटी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बल्ली रोड़ पर ढाबा चलाता है। इस दौरान बंटी उससे हफ्ता वसूली की मांग कर रहा था। जिसका बल्ली ने विरोध किया। इस बात की रंजिश रखते हुए बंटी ने बल्ली के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए बल्ली के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह बूटा पिंड के रहने वाले है। उन्होंने कहा कि उसके बेटे ने रोड़ पर चाय और रोटी का काम चलाता है। पिता ने आरोप लगाए है कि बंटी उससे कई बार परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि बल्ली ड्राइवरी का काम भी करता है। जिसके चलते वह देर रात सवारी लेकर गया हुआ था। आज सुबह वह सवारी छोड़कर रविदास चौंक पर बैठा हुआ था। इस दौरान बंटी साथियों के साथ आया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दी। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः मेन चौंक पर युवक पर हुआ हमला, खून से हुआ लथपथ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रविदास चौंक पर युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवकों में विवाद हुआ है। इस दौरान उक्त बदमाशों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 युवक घायल हुए है। जिसमें एक नाम बल्ली और दूसरे का नाम बंटी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बल्ली नाम के युवक ने अबादपुरा के रहने वाले बंटी पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया।

    वहीं बंटी ने बल्ली पर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह वीडियो किस दिन का है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक खून से लथपथ खड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

  • पंजाब : सांसद रवनीत बिट्टू और विधायक गुरप्रीत गोगी एक बार फिर हुए आमने- सामने, देखें वीडियो

    लुधियाना : सांसद रवनीत बिट्टू और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी एक बार फिर जनता के बीच है। जहां रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि एक साल हो गया है लेकिन सरकार नगर निगम चुनाव न कराकर लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य रुके हुए हैं, पंजाब के हर वार्ड के 95 में से 95 वार्ड खाली हैं, वहां विकास कार्य रुके हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाला करोड़ों रुपये का फंड भी बंद है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद जेल जाने से भाग रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार पंजाब में चुनाव तक नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक का प्रमोशन किया जा रहा है। साथ ही रवनीत बिट्टू ने कहा कि बुड्ढे नाले की सफाई के लिए 650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत बुड्ढे नाले के किनारे 14 करोड़ रुपये के जाल लगाए गए थे, उन्हें तोड़ा जा रहा है। विधायक पैसों की बर्बादी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे वहां सड़क बनाने की बात कर रहे हैं, जबकि बुड्ढा नाले में जब बाढ़ आती है तो लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।

    उन्होंने कहा कि हम इस मामले में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। वहीं इस मामले में लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने भी रवनीत बिट्टू को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने सांसद रवनीत बिट्टू को जवाब देते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो नगर निगम के चुनाव होते थे। वर्ष 2017 में होना है। सरकार के दौरान चुनाव में 13 महीने की देरी हुई। उन्होंने कहा कि वे खुद अपनी बारी भूल गये हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि हमें नियमित रूप से सभी फंड मिल रहे हैं और इसके तहत काम किया जा रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। विधायक ने कहा कि उनके द्वारा जो भी गलत कार्य किये गये हैं, उन्हें सुधारा जा रहा है।

  • बार्डर पर गोलियों और आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने तैयार किया नया जुगाड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दालें, मक्का और कपास खरीदने के लिए केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में कल यानी 21 फरवरी को सुबह 11 बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसी दौरान पुलिस द्वारा छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियों से बचने के लिए भी किसानों ने नया जुगाड़ बना लिया है। मामले की जानकारी देते हुए किसान ने बताया कि उन्होंने दूरबीन के साथ रबड़ की गोलियों से बचने का जुगाड़ बनाया है। उन्होंने कहा कि दूरबीन पर वह बैव कैमरा भी लगाएंगे। किसान मजदूर एकता जिंदाबाद जत्थेबंदी के नेता ने कहा कि इस जुगाड़ से कोई किसान शहीद नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने उक्त जुगाड़ पर बेल्ट भी लगाई है। 

    बता दें कि बीते दिन किसानों द्वारा रद्द किए गए प्रस्ताव को लेकर किसान नेताओं ने कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है। यह घोषणा किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने पंजाब के पटियाला जिले में पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हुई एक बैठक के बाद की। दरअसल, 3 केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने रविवार को चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता के दौरान किसानों को एक प्रस्ताव दिया था। सोमवार रात चौथे दौर की वार्ता खत्‍म होने के तुरंत बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘हम साथी किसानों के साथ केंद्र द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे और विशेषज्ञों की राय लेंगे’। जिसके बाद उन्होंने केंद्र के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

  • पंजाबः 3 लाख ड्रग मनी और नशीली गोलियां सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली। तालाशी दौरान और आरोपियों के कब्ज से 960 नशीली गोलियां और 3 लाख 2 हजार 700 रुपए की ड्रग मनी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    एसपीडी रणधीर कुमार ने प्रेस कर बताया कि उनकी टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नाके पर उनकी टीम ने बाइक सवार युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 960 नशीली गोलियां, तीन लाख दो हजार 700 रुपये की ड्रग मनी, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।सोढ़ी नगर गांव के निवासियों ने बताया है।

    उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम जग्गा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव सोढ़ी नगर बताया है। जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज थे और जग्गा एक केस में भगौड़ा चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि जग्गे को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ DC ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਅਸਾਮ ਦੀ ਡਿੱਬੜੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਚ ਬੰਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਜੇਲ ਚੋਂ ਆਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਾਥੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਆਡੀਓ ਸੁਣੀ ਹੈ ਕਿ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਬਾਕੀ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿੱਬੜੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਚੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਫਟ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਰੱਖੀ ਗਈ, ਉਸੇ ਤਰੀਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਉਹ ਵੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠਣਗੇ ਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਨੂੰ ਇਸ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਚ ਬੈਠਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦੇਣਗੇ।

    ਇੱਥੇ ਹੀ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਡਿੱਬੜੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਚੋਂ ਇੱਕ ਆਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕਮਰਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਝੂਠੇ ਕੇਸ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਣੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਦੇ ਕੇ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਵੀ ਸਕੀਮਾਂ ਲਗਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੀ ਕਿਸੇ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਤੇ ਉਹ ਖੁਦ ਸਾਰੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਮੰਨਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠਣਾ ਪਵੇਗਾ।