Blog

  • Punjab: लड़ाई का मैदान बना Civil Hospital, 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    Punjab: लड़ाई का मैदान बना Civil Hospital, 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    पटियालाः समाना के सरकारी सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दो पक्षों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भिड़ गए। बताया जा रहा हैकि दो पक्षों की आपसी लड़ाई में जमकर किरच व किरपाणें चलीं। इस दौरान दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। घायलों में अमृतपाल सिंह, उसका पिता बलराज सिंह, भाई विक्रमजीत सिंह व एक अन्य रिश्तेदार सुरिंदर सिंह शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से वरिंदर सिंह, जरनैल सिंह, काली, राजिंदर सिंह शामिल हैं।

    सिटी समाना पुलिस की ओर से अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर शिवदीप सिंह बराड़ ने कहा कि बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल समाना के गांव फतेहपुर में किसी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में आपस में लड़ाई-झगड़़ा हो गया। इस दौरान युवक अमृतपाल सिंह घायल हो गया, जिसे उसके पारिवारिक सदस्य देर रात करीब सवा एक बजे इलाज कराने व एमएलटी कटाने के लिए समाना के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। अभी इलाज किया ही जा रहा था कि इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां किरच व किरपाणें लेकर पहुंच गए और उन्होंने अमृतपाल सिंह व उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

    दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई-झग़ड़ा हुआ। यहां तक कि दोनों पक्षों ने लड़ाई के दौरान एक-दूसरे पर हमला करने के लिए अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। इस खूनी लड़ाई में इमरजेंसी के खिड़कियों के शीशे, बेड के अलावा अन्य सामान टूट गया। इस मंजर को देखकर रात में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों व अन्य स्टाफ में काफी सहम का माहौल रहा। किसी तरह से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। वहीं वारदात के समय इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने पुलिस व सरकार से सिविल अस्पतालों में खास तौर से रात के समय सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डाॅक्टरों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी समाना के सिविल अस्पताल में हो चुकी हैं।

  • तेज रफ्तार Auto Rickshaw ने 2 को कुचला, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    तेज रफ्तार Auto Rickshaw ने 2 को कुचला, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    नई दिल्ली : तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने का मामला सामने आया है। बांद्रा में एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने सड़क पार कर रहे 2 लोगों को उड़ा दिया है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और दूसरा शख्स बुरी तरह घायल हुआ है। ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।

    जिसमें देखा जा सकता है कि 2 लोग सड़क पार कर रहे हैं। अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा आता है और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ जाता है। अचानक हुए हादसे से इलाके में हड़कंप मच जाता है और मौके पर भारी भीड़ जमा हो जाती है।

  • Punjab: आज उद्योगपतियों के साथ होगी वित्त आयोग की अहम बैठक

    Punjab: आज उद्योगपतियों के साथ होगी वित्त आयोग की अहम बैठक

    अमृतसरः एक ओर केंद्र सरकार द्वारा आज आम बजट पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ आज दोपहर ताज होटल में पंजाब के इंडस्ट्रलिस्टों के साथ बैठक रखी गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में पंजाब के अलग-अलग उद्योगों से जुड़े चुनिंदा उद्योगपति बुलाए गए है। जिला प्रशासन की तरफ से इसकी पुख्ता तैयारियां भी कर ली गई। सुरक्षा के कड़े पहरे में ही टीम अमृतसर पहुंचेगी।

    वहीं वित्त कमेटी के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पहुंचने वाले सदस्यों का श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वागत किया। चेयरमैन ने डिप्टी कमिश्नर धनश्याम थयोरी और पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लो की अगुआई में गार्ड ऑफ आर्नर लिया। बताया जा रहा हैकि बैठक के बाद टीम श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकेगी और उसके पश्चात अटारी वाघा सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखेगी। टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचेंगे।

  • बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 2 Crore देने की घोषणा

    बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 2 Crore देने की घोषणा

    रांचीः बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड सरकार सामने आई है औऱ दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। यह घोषणा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। हेमंत सोरेन ने कहा कि आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। मां कामाख्या से मैं विनती करता हूं कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन यावन शुरू करेंगे।

    वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस कदम के लिए सोरेन और झारखंड के लोगों का आभार जताया। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि असम में अब तक बाढ़ से 113 लोगों की मौत हो चुकी है और असम के 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

  • Train की चपेट में आए मां-बेटा, मौ’त

    Train की चपेट में आए मां-बेटा, मौ’त

    नई दिल्ली : पति और मां ने स्कूटी चलाने से रोका तो विवाहिता ने अपने 4 महीने के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान प्रियंका चौरसिया (24) पत्नी करण निवासी धोलाभाटा की जगदंबा कॉलोनी के तौर पर हुई है। 4 महीने के मासूम की पहचान हरयांश के तौर पर हुई है।

    मामला अजमेर के अलवर गेट थाना इलाके का है। थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि मदार रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर देर रात करीब 12 बजे जीआरपी थाने से एक महिला और मासूम बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास ही एक बैग और मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रियंका का गत शाम को अपनी मां और पति करण से स्कूटी चलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पति करण और मां ने बारिश के कारण उसे स्कूटी चलाने से मना किया था। जिससे नाराज प्रियंका अपने बेटे को लेकर घर से निकल गई और ट्रेन के आगे कूद गई।

    थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के मॉर्च्युरी में पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • Live बजट 2024: महिलाओं, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए किए बड़े ऐलान

    Live बजट 2024: महिलाओं, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए किए बड़े ऐलान

    नई दिल्लीः मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने रोजगार के मोर्चे पर अहम घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पहली बार नौकरी करने वालों के लिए (सभी औपचारिक क्षेत्रों में नए प्रवेशकों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। दूसरा, विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में EPFO दिशा-निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों और नियोक्ताओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को सहायता जिसमें सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार, 50 लाख लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने के लिए प्रोत्साहन योजना शामिल है।
    • छोटे कारोबारियों के लिए क्रेडिट स्कीम।
    • महिलाओं को शिक्षा के लिए दिया जाएंगा लोन।
    • मुद्रा लोन 10 लाख की जगह 20 लाख किया।
    • वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि आदिवासी समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत आदिवासी बहुल गांवों और जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए काम किया जाएगा। इससे 63,000 गांव कवर किए जाएंगे जिससे 5 करोड़ आदिवासियों को फायदा मिलेगा।
    • रेंटल हाउस स्कीम होगी लांच।
    • शहरी इलाकों में एक करोड़ मकान बनाए जाएंगे।
    • एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
    • एक करोड़ घरों में 300 यूनिट बिजली की योजना।
    • चुनिंदा शहरों में 100 वीकली हॉट बनाए जाएंगे।
    • पीएम सूर्य योजना के लिए 2.8 करोड़ रजिस्ट्रेनश।
    • एजुकेशन लोन के ब्याज पर छूट। वित्त मंत्री ने कहाकि केंद्रीय बजट 2024-25 में हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे।
    • बिहार में नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनेंगे।
    • 500 टॉप कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप।
    • पहली बार नौकरी पाने वालो के लिए पीएफ में लाभ होगा।
    • महिला विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपए की मदद।
    • ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए की मदद।
    • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 5 साल के लिए बढ़ाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ 80 करोड़ अधिक लोगो को लाभ मिल रहा है।
    • 7.5 लाख का लोन सरकारी गारंटी के साथ मिलेगा।
    • 5 साल 20 लाख युवाओं का स्किल डेवेलपमेंट।
    • शिक्षा स्किल के लिए 1.5 लाख करोड़ का पैकेज।
    • उत्पादन सेक्टर में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
    • बिहार में 2 नए पुल के लिए 26 हजार करोड़, पटना पूर्णिंमा एक्सप्रेस-वे बनेगा।
    • बिहार, ओडिशा और आंद्र प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद का पैकेज, पुनर्गठन के वक्त किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।

    एक महीने की सैलरी डीबीटी से देगी सरकार : सीतारमण

    वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री के पैकेज के हिस्से के रूप में योजनाओं के माध्यम से रोजगार से जुड़े कौशल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं EPFO ​​में नॉमिनेशन पर आधारित होंगी, जो पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को पहचानने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सभी औपचारिक क्षेत्रों में वर्क फोर्स में एंट्री पर पहली बार काम करने वालों को एक महीने का वेतन मिलेगा। एक महीने के वेतन का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), 15,000 रुपये तक, तीन किस्तों में प्रदान किया जाएगा। इस लाभ के लिए पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह का वेतन होगी, और इससे 2.1 लाख युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।  
  • जाली Certificate मामले में National खिलाड़ी ने दी SSP को शिकायत, देखें वीडियो

    जाली Certificate मामले में National खिलाड़ी ने दी SSP को शिकायत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जाली सर्टिफिकेट तैयारकर खिलाड़ियों से मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य अभिलाष कुमार को गिरफ्तार किया था। इसी बीच एक ताजा मामला अमृतसर से भी सामने आया है। जहां जिला अमृतसर के अटारी के पास रहने वाली एक लड़की जो बॉक्सिंग खिलाड़ी है, उसके साथ भी धोखा हुआ है। खिलाड़ी ने इस संबंधी एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह के दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई है।

    पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि उनकी बेटी पवनदीप कौर सरूप रानी कॉलेज में पढ़ती थी। वहां कोच बलदेव राज और अभिलाष कुमार के साथ बॉक्सिंग और किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती थी। कोच की मदद से बेटी ने यूथ एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन (पंजाब) ऑल इंडिया YSDA नेशनल चैंपियनशिप 4 से 6 जून 2022 तक गुरु नानक स्टेडियम अमृतसर में भाग लिया। टूर्नामेंट खिलाने के लिए बेटी से 13 हजार रुपए लिए औऱ एक सर्टिफिकेट दिया जो Youth & Sports Development Association (Punjab) के अंडर आता था और बाताया कि यह संस्था सरकार से मान्यता प्राप्त है। इस सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी का कोटा भी मिलेगा।

    पीड़ित खिलाड़ी ने बताया कि इसके बाद उसका चयन इंडो-नेपाल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है। जिसके लिए उन्होंने बलदेव राज और अभिलाष कुमार को डेढ़ लाख रुपए दिए। टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के बाद उसे सर्टिफिकेट दिया गया। बाद में उन्हें पता चला कि ये सभी सर्टिफिकेट फर्जी हैं और इन सर्टिफिकेट की कोई मान्यता नहीं है। जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने इन फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वालों का पर्दाफाश करते अभिलेष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

    किसान नेता काबल सिंह महावा ने कहा कि प्रमाणपत्र फर्जी निकलने से पूरे गांव को भी ठेस पहुंची है। बेटी पवनदीप कौर ने भारत-नेपाल में बड़ा मुकाम हासिल किया। जिससे उनके माता-पिता सहित पूरे गांव को गर्व था। इस संबंधी एसएसपी देहाती दफ्तर में इन जालसाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • PM Modi के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में किसानों, शिक्षा और रोजगार को लेकर वित्त मंत्री ने किया ऐलान

    PM Modi के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में किसानों, शिक्षा और रोजगार को लेकर वित्त मंत्री ने किया ऐलान

    नई दिल्लीः मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं। बजट को लेकर पहले से ही तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। आम आदमी को इस बजट से कई बड़ी उम्‍मीदें हैं। वहीं बजट शुरू करने से पहले वित्त मंत्री ने कहा, ‘भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है। उन्हें ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुना है।’ वित्त मंत्री ने कहा कि मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है। वैश्विक अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि बेहतर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में मुद्रास्फीति कम रही है। यह वर्तमान में 3.1 फीसदी है। वहीं निर्मला सीतारमण ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों की जमीन की जानकारी डिजिटल होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल इफ्रास्टक्चर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कृषि क्षेत्र के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया गया है। वहीं एक करोड़ किसानों के लिए प्राकृतिक खेत पर जोर देने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि महंगाई पर काबू पाना हमारा लक्ष्य है। रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया गया है। 109 फसलों पर सरकार का फोकस रहेगा। मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,’भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है। भारत की मुद्रास्फीति स्थिर बनी हुई है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है। गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की कोशिश है। रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट है।
    • महिलाओं को शिक्षा के लिए दिया जाएंगा लोन।
    • मुद्रा लोन 10 लाख की जगह 20 लाख किया।
    • छोटे कारोबारियों के लिए क्रेडिट स्कीम।
    • बिहार में नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनेंगे।
    • 500 टॉप कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप।
    • पहली बार नौकरी पाने वालो के लिए पीएफ में लाभ होगा।
    • महिला विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपए की मदद।
    • ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए की मदद।
    • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 5 साल के लिए बढ़ाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ 80 करोड़ अधिक लोगो को लाभ मिल रहा है।
    • 7.5 लाख का लोन सरकारी गारंटी के साथ मिलेगा।
    • 5 साल 20 लाख युवाओं का स्किल डेवेलपमेंट।
    • शिक्षा स्किल के लिए 1.5 लाख करोड़ का पैकेज।
    • उत्पादन सेक्टर में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
    • बिहार में 2 नए पुल के लिए 26 हजार करोड़, पटना पूर्णिंमा एक्सप्रेस-वे बनेगा।
    • बिहार, ओडिशा और आंद्र प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद का पैकेज, पुनर्गठन के वक्त किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।
    वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा बजट को प्राथमिकताओं के लिए याद रखा जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में 9 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है।
    • कृषि में उत्पादकता और लचीलापन
    • रोजगार और कौशल
    • समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
    • विनिर्माण और सेवाएं
    • शहरी विकास
    • ऊर्जा सुरक्षा
    • बुनियादी ढाँचा
    • नवाचार, अनुसंधान और विकास
    • अगली पीढ़ी के सुधार
    • नई स्कीम से 10 लाख युवाओं को होगा फायदा।
  • ED ऑफिस पहुंचे एल्विश यादव, जाने मामला, देखें वीडियो

    ED ऑफिस पहुंचे एल्विश यादव, जाने मामला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : यूट्यूबर एल्विश यादव को मंगलवार (23 जुलाई) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांप के जहर की तस्करी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने 10 जुलाई को एल्विश यादव के खिलाफ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। ईडी ऑफिस पहुंचे एल्विश यादव ने कहा कि वह हर सवाल का जवाब देंगे। नोटिस मिलने के बाद आज एल्विश ईडी दफ्तर पहुंचे है। एल्विश लखनऊ के ईडी दफ्तर पहुंचे है। एल्विश ने कहा कि ईडी के अधिकारियों के जरिए जो भी सवाल किए जाएंगे, मैं उसका जवाब दूंगा। बता दें कि ईडी अधिकारियों ने 10 जुलाई को बताया था कि यूट्यूबर एल्विश यादव से गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज सांप के जहर-रेव पार्टी मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की जाएगी। उन्हें 23 जुलाई को ईडी की लखनऊ इकाई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
  • Punjab: Birthday के दिन सांप के डंसने से 5वीं कक्षा की छात्रा की हुई मौत

    Punjab: Birthday के दिन सांप के डंसने से 5वीं कक्षा की छात्रा की हुई मौत

    बठिंडाः जिले के गांव लोपो से दुखद घटना सामने आई है। जहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा को उसके जन्मदिन पर ही सांप ने डंस लिया। इस घटना में छात्रा की मौत होग ई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए लड़की के चाचा कुलविंदर सिंह दुल्लेवाला ने बताया कि गांव लोपो में हरसिमरन कौर 5वीं कक्षा की छात्रा थी, और देर रात वह अपने आंगन में सो रही थी।

    इस दौरान कूलर की ठंडी हवा के चलते उसे ठंड लगने लग गई। जिसके चलते वह बेडरुम में चली गई। लेकिन बिस्तर पर पहले से ही सांप मौजूद था और उसने बच्ची को डंस लिया। सांप के डंसने से बच्ची बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दुखद बात यह है कि बर्थडे के दिन ही उसकी मौत हुई है।