Blog

  • बजट के दिन Petrol Diesel हुआ सस्ता, जानें दाम

    बजट के दिन Petrol Diesel हुआ सस्ता, जानें दाम

    नई दिल्ली: केंद्र द्वारा जारी किए गए बजट के दिन पैट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कई राज्यों में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, सरकारी कंपनियों ने आज यानी 23 जुलाई को देश के सभी राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं। जारी किए गए दामों के अनुसार देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं, लेकिन कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं बिहार और महाराष्ट्र में भी पैट्रोल-डीजल के दामों में कटौती देखने को मिली है।

    देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    बिहार सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

    राज्य स्तर पर बात करें तो आज आज बिहार में पेट्रोल 44 पैसे घटकर 106.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 41 पैसे घटकर 93.61 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 87.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 20 पैसे घटकर 104.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे घटकर 90.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

    भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

    आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

    14 मार्च को कम हुए थे दाम

    मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।
  • यह Train कराएगी आपकों एक साथ 11 तीर्थ स्थानों की सैर, जानें

    यह Train कराएगी आपकों एक साथ 11 तीर्थ स्थानों की सैर, जानें

    अगर आप भी किसी तीर्थ स्थान घूमने का प्लान बना रहे है तो अपाके लिए खुशी की खबर है। भारतीय रेलवे ने एक ऐसी ट्रेन तैयार की है जिससे आप एक साथ 11 तीर्थ स्थानों की सैर कर सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ‘देखो अपना देश’ के तहत “भारत गौरव” ट्रेन चला रहा है. ये ट्रेन अलग राज्यों में चलाई जा रही है। बिहार को भी इसकी सौगात मिली है। बता दें कि तीर्थ यात्रियों के लिए इस ट्रेन में 10 रात और 11 दिन का स्पेशल पैकेज मिलेगा। इसमें यात्रियों को शिर्डी और ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

    भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 24 अगस्त को बेतिया स्टेशन से रवाना होगी। इस ट्रेन के बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्रा, आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर स्टॉपेज रखा गया है। यहां से यात्रियों को लेकर ये अपने टूर पर रवाना हो जाएगी।

  • Punjab: पेशाब करने से रोकना व्यक्ति को पड़ा महंगा, हमलावरों ने बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab: पेशाब करने से रोकना व्यक्ति को पड़ा महंगा, हमलावरों ने बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः घर के बाहर पेशाब करने से रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मना करने से भड़के आरोपी ने अपने साथियों सहित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं परिवान ने घर में घुस कर अपनी जान बचाई। घटना लुधियाना के संजय गांधी कालोनी ताजपुर रोड की है। पीड़ित केसर ने बताया कि देर शाम वह घर के बाहर बैठा था। एक व्यक्ति सामने वाले घर के बाहर खड़ा होकर पेशाब करने लगा। पास में महिलाएं भी बैठी थी। उसने व्यक्त को पेशाब करने से मना किया तो वह बहस करने लगा। शोर सुनकर कालोनी के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से चला गया।

    केसर ने बताया कि देर रात वह परिवार सहित सो रहे थे कि 12 बजे के करीब व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और पत्थरों से हमला कर दिया। जब वह बाहर आए तो देखा कि हमलावरों के पास हथियार थे। जिसके बाद उन्होंने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं हमलावरों ने घर में घुसने की भी कोशिश की। जब वह घर नहीं आ पाए को ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। जिससे उनके घर को काफी नुक्सान पहुंचा है। वहीं घर की एक महिला ने बताया कि घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। हमलावरों ने जाते-जाते घर के बाहर खड़े टैंपू से भी तोड़फोड़ की।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिरी Car, मौत, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिरी Car, मौत, देखें वीडियो

    जीरा : फिरोजपुर रोड पर गांव पड़ाना के नजदीक नहर में एक कार सवार संदिग्ध परिस्थितियों में कार समेत नहर में गिर गया। घटना का पता चलते ही गांव वासी मौके पर पहुंचे। गांव के कुछ लोगों ने नहर में छलांग लगाकर कार की तलाश की और कड़ी मुश्क्कत के बाद कार को नहर में से निकाला गया।

    लेकिन तब तक कार सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मामले संबंधी की जानकारी देते हुए मल्लांवाला पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें पड़ाना गांव के नजदीक एक कार के नहर में गिरने की खबर मिली थी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    उन्होंने कार सवार की पहचान बताते हुए कहा कि कार सवार मक्खू का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने कार खुद नहर में फेंकी या अचानक यह हादसा हुआ है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Budget से Industry को नहीं मिली राहत, Jalandhar सहित इस जिले के उद्योगपतियों में छाई निराशा, देखें वीडियो

    Budget से Industry को नहीं मिली राहत, Jalandhar सहित इस जिले के उद्योगपतियों में छाई निराशा, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए तीसरे बजट में जालंधर सहित लुधियाना के उद्योगपतियों ने निराशा देखने को मिली। दरअसल, एमएमएमई इंडस्ट्री के कारोबारियों का कहना हैकि इस बजट में एमएसएमई उद्योग के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया गया और ना ही कोई राहत दी गई। उन्होंने कहा कि आज बजट से उन्हें काफी उम्मीदें थी।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र द्वारा बिहार और आंद्र प्रदेश को बड़े पैकेज दिए गए थे, उसके बाद लुधियाना के उद्योग को पूरी उम्मीद थी कि पंजाब के उद्योग को भी कोई बड़ा पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस बजट पर ना तो पंजाब के लिए और ना ही उद्योग जगत के लिए कोई खास पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई इंडस्ट्री लगातार बर्बादी की कगार पर है। कारोबारियों ने कहा कि जिस तरह से एमएसएमआई में 45 दिनों के भुगतान के मसले पर उन्हें उम्मीद थी कि इस में कुछ दिन बढ़ा दिए जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।

    वहीं जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में भी काफी निराशा देखने को मिली है। मामले की जानकारी देते हुए रमेश आनंद ने बताया आज केंद्र द्वारा जारी हुए बजट से काफी निराशा उन्हें देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को किसी ओर से किसी भी तरह की सपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन सहित अन्य देशों में सरकार व्यापारियों का पूरी तरह से सपोर्ट करती है। उन्होंने केंद्र और पंजाब पर निशाना साधते हुए कहाकि दोनों में किसी सरकार के पास ना तो व्यापारियों के लिए कोई सुविधा देने के लिए प्लान है और ना ही किसी तरह से उन्हें दोनों सरकार की ओर से कोई सपोर्ट है।

    वहीं स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के सजंय ने कहाकि व्यापारी सरकार को पैसा देता है, लेकिन सरकार का व्यापारी वर्ग की ओर ध्यान ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाए हैकि सरकार का फ्री बांटने की ओर ध्यान है और वोट बैंक को इकट्ठा करने में सरकार लगी हुई है। संजय ने कहा कि सरकार बिजली सहित अन्य चीजे फ्री देने में लगी हुई है। लेकिन दूसरी ओर व्यापारी वर्ग से टैक्स इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को कोई सुविधा नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि ना तो इनकम टैक्स और जीएसटी में कोई सुविधा दी है। उन्होंने कहाकि पिछले बजट और आज के बजट में कोई ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है।

  • Budget के ऐलान के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

    Budget के ऐलान के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा आज बजट ऐलान किया गया। जिसमें कैंसर की दवाईयों मोबाईल सहित कई चीजे सस्ती की गई। वहीं बजट के ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि बजट से पहले सेंसेक्स में उछाल देखने को मिला था, वहीं बजट के ऐलान के बाद सेंसेक्स में जहां डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की गिरावट के साथ 79224.32 अंकों पर आ गया।

    वैसे सेंसेक्स 80,724.30 अंकों पर ओपन हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 232.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,276.60 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। वैसे निफ्टी 24,568.90 अंकों पर ओपन हुआ था। जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है। देश की सबसे बड़ी ​कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर एसबीआई करीब दो फीसदी और एलएंडटी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

    शेयर बाजार में इस गिरावट की वजह से निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। निवेशकों का नुकसान और फायदा बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है। एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 4,48,32,227.50 करोड़ रुपए था, जो कारोबारी सत्र के दौरान 4,38,36,540.32 करोड़ रुपए रह गया। इसका मतलब है ​निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मौजूदा समय में बीएसई का मार्केट कैप 4,43,28,902.63 करोड़ रुपए पर दिखाई दे रहा है।

    बांबे स्टॉक एक्सचेंज पर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयर के दाम 2927.10 रुपए पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर एलएंडटी के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ओएनजीसी और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। हिंडाल्को और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

  • Punjab: नहर में महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः नहर के सूए से महिला की लाश मिलने पर गांव मुले चक्क में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों और पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेक मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि नहर के सूए से अचानक एक शव आकर फंस गया। पास जाकर देखा तो वह एक महिला का शव था। जिससे बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

    जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमें सूए से लाश मिलने की खबर मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है। शव की पहचान नहीं सकी है। शव कब्जे में लिया गया है और जल्द महिला की पहचान की जाएगी।

  • 28 जुलाई को होगी जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा

    28 जुलाई को होगी जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा

    हिमाचल: कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://admis.hp.nic.in/hpprisons/ से या फिर 23 जुलाई के बाद अपने पंजीकृत ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने साथ काला और नीला पैन और कार्ड बोर्ड लाएं।

    परीक्षा दोपहर 12 बजे शिमला, मंडी और धर्मशाला में स्थापित केंद्रों में होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा। उन्हें दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा, परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल, केलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैग पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

    विभाग के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में होगा। अधीक्षक कारागार जिला एवं मुक्त कारागार बिलासपुर नोखू राम भारद्वाज ने बताया कि मंडी रेंज में बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी के अभ्यर्थी हैं। इनकी भर्ती मंडी कॉलेज में होगी। इसी प्रकार कांगड़ा, चंबा और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

  • नाके पर रुकने का इशारा किया तो चढ़ा दी पुलिस कर्मी पर गाड़ी, काबू

    नाके पर रुकने का इशारा किया तो चढ़ा दी पुलिस कर्मी पर गाड़ी, काबू

    करनालः शराब के नशे में एख युवक की ओर से नाके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव और अमन के रूप में हुई है दोनों शराब के नशे में थे और करनाल के ही रहने वाले हैं। जिस पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाई गई, उसके सिर में ज्यादा चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी मनोज का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।

    घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार पुलिस नाके के सामने कई चक्कर लगाती है। बार-बार कार चौराहे से दाईं तरफ मुड़ जाती है। ऐसे में नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को कार संदिग्ध लगती है और उसे रोकने के लिए वह बैरिकेट लेकर आगे बढ़ते हैं। हालांकि, कार चालक कार को रोकने की बजाय पुलिसकर्मी को कुचलते हुए आगे निकल जाता है। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • Live बजट 2024: कैंसर की 3 दवाइयों से हटी कस्टम ड्यूटी, मोबाइल सहित ये सामान होंगे सस्ते

    Live बजट 2024: कैंसर की 3 दवाइयों से हटी कस्टम ड्यूटी, मोबाइल सहित ये सामान होंगे सस्ते

    टैक्स पर मिली छूट

    नई दिल्लीः बजट को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “भारत की मुद्रास्फीति कम और स्थिर बनी हुई है और 4% लक्ष्य की ओर बढ़ रही है, जैसा कि अंतरिम बजट में बताया गया है, हमें 4 अलग-अलग जातियों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है/ किसानों के लिए, हमने वादे को पूरा करते हुए सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा की है।”
    • वित्त मंत्री ने बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते होंगे।
    • बिजली के तार, एक्सरे मशीन सस्ती होंगी।
    • कैंसर की तीन दवाइयों से कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है।
    • ई-कॉमर्स ऑपरेटर्स को TDS में भारी छूट।
    • न्यू टैक्स रिजीम बदला, 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं।
    • 25 क्रिटिकल मिनरल्स को कस्टम ड्यूटी फ्री किया जाएगा।
    • सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6%, प्लेटिनम पर 6.4% करेंगे।
    • अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 10% की गई।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि इनकम टैक्स को आसान बनाया जाएगा। टीडीएस वक्त पर न भरना अब अपराध नहीं होगा।
    • न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिटक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 70 हजार किया।
    • निर्मला सीतारमण ने कहा, “GST ने आम आदमी के लिए कर संबंधी घटनाओं को काफी हद तक कम कर दिया है और उद्योग के लिए अनुपालन को आसान बना दिया है, जो कि एक बड़ी सफलता है। जीएसटी के लाभों को और बढ़ाने के लिए, हम कर ढांचे को तर्कसंगत बनाने का प्रयास करेंगे।”