Blog

  • Jalandhar: SHO और ACP पर निहंगों द्वारा हमले करने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar: SHO और ACP पर निहंगों द्वारा हमले करने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गढ़ा रोड पर पिम्स हॉस्पिटल के पास शराब ठेके को लेकर निहंगो व पुलिस में विवाद होने का मामला सामने आया था। जिसमें निहंग सिंहों  समय एसएचओ और एसीपी घायल हो गए थे। वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी-2 के आदित्य ने बताया कि SHO और ACP माडल टाउन हरजिंदर सिंह पर निहंगों के हमले को लेकर एक खबर प्रसारित की जा रही है। इस घटना पर टिप्पणी करते हुए ADCP आदित्य ने मीडिया को बताया कि कमिश्नरेट पुलिस को 4-5 व्यक्तियों के बारे में छोटी बारादरी में अशांति फैलाने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थान पर पहुंची और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन 7 में धारा 307, 353, 186, 160, 148 और 149 आईपीसी के तहत एफआईआर नंबर 62 दिनांक 21-06-2024 दर्ज की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बता दें कि आज पिम्स हॉस्पिटल के पास शराब ठेके को लेकर निहंगो व पुलिस में विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस निहंगों से कृपाण छीनकर हिरासत में लेते हुए नजर आई थी। एसीपी माडल टाउन हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिम्स अस्पताल के पास निहंगों द्वारा ठेके को जबरदस्ती बंद करवाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निहंग सिंहों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि ठेके के बाहर धमकी भरे बोर्ड लगाने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस पार्टी पर निहंग सिंहों द्वारा हमला कर दिया गया। हालांकि पुलिस इस हमले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है और न ही एनकाऊंटर न्यूज़ हमले की पुष्टि करता है।  यह जानकारी मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियो द्वारा दी गई है।  

     इस घटना थाना 6 के एसएचओ और एसीपी माडल टाउन घायल हो गए। वहीं पुलिस अधिकारियों के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने 6 निहंग सिंहों को हथियारों सहित हिरासत में ले लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार एसीपी और एसएचओ के हाथों में चोटें आई है। 

  • एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

    एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

    ऊना/ सुशील पंडित : शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 अगस्त से 20 अगस्त तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 अगस्त को किया जाएगा।

    प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 21 अगस्त तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर रहेगी। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियांे का निपटारा 12 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2024 तक किया जाएगा। इसके अलावा 21 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 5 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

  • मॉनसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

    मॉनसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित : दक्षिण-पश्चिम मानसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वे मॉनसून सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों से उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके।

    विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टॉक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि लोगों को जल जनित होने वाले रोगों के बारे जागरूक करने के लिए पम्फलेटस बनाएं और आशा वर्करों के माध्यम से घर-घर तक इन पम्फलेटस को पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    एसडीएम ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों तथा नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें।

    उन्होंने एमसी क्षेत्रों में बंद नालियों की निकासी का कार्य मॉनसून से पहले निपटाना सुनिश्चित करें को कहा ताकि मॉनसून के दौरान किसी प्रकार दिक्कत न हो। उन्होंने राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, अग्निशमन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ क्षेत्र में बरसात की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें ताकि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

    इस अवसर पर तहसीलदार शीखा राणा, नायब तहसीलदार किरण चौहान, अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार, एनएचएआई से इंजीनियर विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मनाया 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मनाया 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस व एनसीसी  इकाई के द्वारा आज महाविद्यालय में 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर थे। इस अवसर पर कार्यक्रम सचिव व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि आज एनएसएस व एनसीसी  कैडेटस ने योग के दो सत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेकर लोगों को स्वस्थ्य का संदेश दिया। एनसीसी के केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार  ने योगासान के प्रमुख  विधियां ,जिनमे ताड़ासन, त्रकोणासन, पर्वतासन, सर्वगंसन,तितलियासन, शवासन, कपालभर्ती अनुलोंबिलोम आदि का आदि क्रिया किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष 2024 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग रखी गई है।

    पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करता है। यह एक प्रैक्टिस है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। साथ ही ध्यान का अभ्यास करने में मदद करता है और तनाव से राहत दिलाता है। योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और सतत स्वास्थ्य विकास के बीच एक कड़ी प्रदान करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।निश्चित ही योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करता है। यह एक प्रैक्टिस है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। साथ ही ध्यान का अभ्यास करने में मदद करता है और तनाव से राहत दिलाता है। योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और सतत स्वास्थ्य विकास के बीच एक कड़ी प्रदान करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
  • मंदिर की सीढ़ियों के पास बना रहा था मांस, भक्तों ने पकड़ कर की पिटाई 

    मंदिर की सीढ़ियों के पास बना रहा था मांस, भक्तों ने पकड़ कर की पिटाई 

    मथुरा: राधा रानी मंदिर की सीढ़ी पर देर रात मांसाहारी खाना बनाने की घटना सामने आई। जैसे ही श्रद्धालुओं को इस बारे में पता चला, उन्होंने इस आदमी की पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। इस घटना से निवासियों में आक्रोश फैल गया क्योंकि क्षेत्र में मांस और शराब पर प्रतिबंध है। 

    मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि मंदिर की सीढ़ियों के पास मांस पकाने के आरोप में कुछ भक्तों ने एक व्यक्ति की पिटाई की, जिसके बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम बरसाना शहर के लाडली मंदिर में हुई। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। 

    मामले के बारे में बताते हुए इंस्पेक्टर अरविंद निर्वाल ने बताया कि राजस्थान का रहने वाला संजय कई सालों से बरसाना में रह रहा है और मंदिर के आसपास भीख मांगता है। शाम को वह मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास मांसाहारी भोजन बनाता था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

    आरोपी के खिलाफ इस्लामिक दंड संहिता की धारा 295 के तहत मामला शुरू किया गया था। इसे न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया गया। पहले भी कई लोग उसे पीट चुके थे। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट और वहां से न्यायिक अधिकारियों के सामने पेश किया गया। 

  • पुलिस ने काटे 116 चालान, करीब 22 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 116 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 22,500/- रूपये वसूल किए गए । वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।
  • गगरेट पुलिस ने 12 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने यातायात चैकिंग के दौरान 12 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम द्वारा गश्त व यातायात चैकिंग के लिए गांव लोहारली में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई । इस संबंध में बलविन्द्र सिंह निवासी पंजावर तह. हरोली के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • ठठल में मारपीट कर तोड़ दी बाज़ू

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव ठठल में मारपीट से एक व्यक्ति की बाज़ू टूट गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद शर्मा पुत्र भगवान दास शर्मा निवासी गांव चक्क डा. ठठल ने बताया कि 02.06.2024 को  इसे फ़ोन आया कि किसी ने इसकी दूकान में आग लगा दी जब इसने अपने दोस्त के साथ जाकर देखा तो आग दूकान के पास लगी थी और नीरज कुमार, विशाल मैहता,रेखा निवासी गांव चक्क नशा करके वहां खड़े थे जब उनको आग के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके दोस्त पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू टूट गई I पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • कांग्रेस चीज़े व्यवस्थित करने में नाकाम, कुर्सी बचाना ही सुक्खू सरकार का काम: जयराम ठाकुर

    कांग्रेस चीज़े व्यवस्थित करने में नाकाम, कुर्सी बचाना ही सुक्खू सरकार का काम: जयराम ठाकुर

    हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन लोटस को बताया गलतफहमी
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ऑपरेशन लोटस की प्रक्रिया की पीछे उनके होने की आशंका को कांग्रेस की गलतफहमी बताया है। ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी भवन स्थित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऑपरेशन लोटस नाम की किसी भी चीज से इनकार किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चीजों को व्यवस्थित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने सुक्खू सरकार का लक्ष्य और विषय महज अपनी कुर्सी बचाने पर ही केंद्रित होने का दावा भी किया। उन्होने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में पार्टी की विजय का दावा भी किया। 
  • सानिया मिर्जा सच में करने जा रही हैं मोहम्मद शम्मी से शादी?, पिता ने बताई सच्चाई

    सानिया मिर्जा सच में करने जा रही हैं मोहम्मद शम्मी से शादी?, पिता ने बताई सच्चाई

    नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शादी को लेकर सोशल मीडिया बाजार इस समय गर्म है। वहीं, पिछले दिनों मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैल रही हैं। खेल जगत से जुड़ी ये दोनों हस्तियां अपने-अपने पार्टनर से अलग हो चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहा है। जिसमें शमी और सानिया शादी के जोड़े में साथ खड़े दिख रहे हैं। जिसको एक दूसरे को खूब शेयर कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर उड़ाईं जा रहीं हैं वो सिर्फ अफवाह 
    सानिया मिर्ज़ा के पिता इमरान मिर्ज़ा ने इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं। दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है।

    सानिया मिर्जा ने 5 महीने पहले शोएब मलिक से तलाक लिया था 
    कुछ दिन पहले सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे हज यात्रा पर जा रही हैं। उससे करीब 5 महीने पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था। इन दोनों का एक बेटा भी है। ये दोनों तलाक ले चुके है, शोएब तो दूसरी शादी भी कर चुके हैं।