Blog

  • Punjab: सब्जी मंडी में हो रही गुंडागर्दी को लेकर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: सब्जी मंडी में हो रही गुंडागर्दी को लेकर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    3 दिन का दिया अल्टीमेटम, किया जाएंगा रोड़ जाम

    लुधियानाः जिले की सब्जी मंडी में हो रही गुंडागर्दी से आज लोगों ने परेशान होकर धरना लगा दिया है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी देते हुए जिला प्रधान मनदीप सिंह ने बताया कि 4 से 5 दिन पहले लोगों के फोन आते थे कि पर्ची काटने के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब आकर देखा कि 100 रुपए की पर्ची के नाम पर 200 रुपए वसूले जा रहे है। मनदीप ने कहा कि जब उक्त ठेकेदार से इसके बारे में पूछा तो ठेकेदार ने कहाकि उसका 16 करोड़ रुपए का ठेका है।

    मनदीप का कहना है कि अगर उसने 16 करोड़ रुपए का ठेका लिया है तो क्या उसके पैसे आम जनता से वसूले जाएंगे या फिर धक्केशाही करके लिए जाएंगे। वहीं मनदीप ने कंडे की पासिंग को लेकर पर्ची दिखाते हुए कहा कि इसमें कोई कंडे (भार तौलने) की पासिंग नहीं है। उन्होंने बताया कि 23 क्विंटल खाली गाड़ी का वजन है और वही पर्ची में दिखाई जा रही है। मनदीप ने कहा कि खाली गाड़ी का वजन भी वही है और भरी हुई का भी वजन वहीं है। मनदीप ने कहा कि इस धक्केशाही का ठेकेदार के साथ सरकारी कर्मियों को फायदा हो रहा है।

    लेकिन सरकारी खजाने को इसका फायदा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाए है कि सरकारी कर्मी इसका महीना वसूल रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि ट्राली चालक से 300 रुपए ले लिए लेकिन उसे पर्ची नहीं दी गई। मनदीप का आरोप है कि जब उसने इस मामले में पैसे वसूलने वाले से बात की तो उसने बताया कि उसकी सेटिंग हो रखी है। मनदीप ने कहा कि उसका मालिक उसे 100 रुपए देकर भेजता है लेकिन क्या वह मजूदर पागल है जो अपनी जेब से इन्हें 300 रुपए दे रहा है। इस मामले को लेकर मनदीप ने 3 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहाकि अगर ऐसे पैसे लोगों से वसूले गए तो वह 3 दिन के बाद रोड़ जाम कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Punjab: चुनावों के बाद Akali Dal में बगावत शुरू, इस नेता ने किया पार्टी से किनारा

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों में अकाली दल के एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा। वहीं इस चुनावों में अकाली दल के गिरते ग्राफ के चलते अब पार्टी में बगावती सुर शुरू हो गए है। बताया जा रहा है कि अकाली दल के नेता मनप्रीत अय्याली ने पार्टी से किनारा कर लिया है। दरअसल, अय्याली ने झुंदा कमेटी की रिपोर्ट लागू होने तक पार्टी गतिविधियों से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ”श्रीमणि अकाली दल पंथ है और पंजाब का अग्रणी संगठन है, जिसका बहुत प्रतिष्ठित इतिहास है, लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी नेताओं द्वारा लिए गए फैसलों के कारण बड़े स्तर पर अकाली दल में वैचारिक पतन हो गया है।

    जिसके कारण 2017 के विधानसभा चुनाव से लेकर मौजूदा लोकसभा चुनाव तक ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों को जमानत जब्त होने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। दाखा हलके के विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली ने कहा है कि राज्य में 10 साल तक लगातार शासन करने के बाद भी पार्टी लोगों की भावनाओं के खिलाफ गलत फैसले लेती रही और राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गलत फैसले लिए गए। प्रत्याशी, जिसका मेरे द्वारा किसानों एवं सिख समुदाय की भावनाओं के अनुरूप चुनाव का बहिष्कार कर पुरजोर विरोध किया गया।

    विधायक अय्याली ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के दो मजबूत पक्ष पंथ और किसान रहे हैं और जब केंद्र के तीन कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष शुरू हुआ, तब भी पार्टी किसानों के मुद्दे पर सही समय पर फैसला नहीं ले सकी। उन्होंने कहा कि झुंडन समिति की सिफारिशों को लागू नहीं करने के विरोध में पिछले दो वर्षों से पार्टी गतिविधियों से दूर थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के वफादार सिपाही के तौर पर उन्होंने अकाली उम्मीदवार को जिताने के लिए खूब मेहनत की, लेकिन नतीजा सबके सामने था। विधायक अय्याली ने कहा कि पंजाब में हमेशा से ही सांप्रदायिकता प्रबल रही है और पार्टी इस समय पंजाब में चल रही सांप्रदायिकता को पहचानने में विफल रही है, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा है।

    अय्याली ने कहा कि पार्टी में इस गिरावट पर मंथन करने के लिए 2022 में झुंदा कमेटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को लागू नहीं करने को लेकर उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से कई बार मुलाकात की और रिपोर्ट को लागू करने की मांग की,कि वे अपने निजी हितों को त्याग कर पार्टी की भलाई के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं, लेकिन झुंदां कमेटी की रिपोर्ट लागू होने तक पार्टी गतिविधियों से दूर रहेंगे। अय्याली ने कहा कि आज पार्टी को किसानों, पंथ और पंजाबियों का विश्वास हासिल करने के लिए बड़े फैसले लेने की जरूरत है, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।

  • पंजाबः आसमानी बिजली गिरने से एक की मौत, सात घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः आसमानी बिजली गिरने से एक की मौत, सात घायल, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः पिधले दिनी पंजाब में चली तेज़ हवाओं ओर बारिश के कारण जहां पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं कई जगह पर भारी नुक्सान भी हुआ है। मामला मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के गांव दोला के पास एक ट्रैक्टर चालक पर असमानी बिजली गिर गई, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही दो गाड़ियां उससे टकरा गईं, जिसमें करीब 7 लोग जख्मी हो गए।

    ज़ख्मी लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बठिंडा रेफर कर दिया गया है, बाकी लोगों का इलाज गिद्दड़बाहा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है। इस हादसे में मृतक का नाम बिंदर सिंह गांव डौला बताया जा रहा है । 

  • Punjab: चुनाव के बाद तबादलों का दौर शुरू, 43 इंस्पेक्टरों की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट 

    Punjab: चुनाव के बाद तबादलों का दौर शुरू, 43 इंस्पेक्टरों की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट 

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद तबादलों का दौर शुरू हो गया। वहीं बटाला में पंजाब पुलिस के 43 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। जिनकी सूचि इस प्रकार है।

  • Jalandhar: घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आबादपुरा में बाइक सवार 3 लुटेरे घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की बालियां लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना थाना 6 की पुलिस को दी गई है। वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आबादपुरा के रहने वाले सोनू पहलवान ने घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी में कैद हुई घटना के अनुसार, बाइक सवार तीन युवक गली में वह काफी देर तक घूमते रहे। पूरी गली को सुनसान देख घटना को अंजाम दिया। महिला काफी चोर चोर चोर चिल्लाती रही। लूट की सूचना मिलने ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। 

  • Kangana Ranaut मामला में महिला कर्मी को बिजनसमैन बैंस देंगे 1 लाख, पूर्व AAG लड़ेंगे मुफ्त केस, देखें वीडियो

    Kangana Ranaut मामला में महिला कर्मी को बिजनसमैन बैंस देंगे 1 लाख, पूर्व AAG लड़ेंगे मुफ्त केस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीते दिन कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी से नव-निर्वाचित सांसद कंगना रनौट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर जम-कर ट्रोल हो रही हैं। पंजाब के कई सिंगर्स ने इस घटना को लेकर गीत बना दिए हैं तो किसी ने रैप तैयार कर दिया है। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ के बिजनेसमैन ने तो 1 लाख रुपए देने और किसान परिवार में जन्मे वकील ने मुफ्त केस लड़ने की फरमाइश कर दी है।

    पंजाब के दो सिंगर व एक युवा रैपर हैं, जिन्होंने कंगना के साथ हुई इस घटना पर CISF की जवान कुलविंदर कौर के हक में गीत बनाए हैं। इनमें एक गीत के बोल हैं- जटि्टए पंजाब दिए अत करवा ती, किसानां बारे बोलदी सी चुप करवाती… दिल्ली तक पहुंच गई अवाज मित्रो, चंडीगढ़ फिरे सारा थाना भजया। लोकां नू ते पैंदे होंदे हार मित्रो, सुनया है आज जित के लफेड़ा वजया… । (पंजाब की तट्‌टी ने शिखर तक का काम किया है। किसानों के बारे में बोल रही थी, चुप करवा दी है। दिल्ली तक आवाज गई है यारो, चंडीगढ़ में पूरा थाना भाग रहा है। लोगों को तो हार मिलते हैं, सुना है जीत कर थप्पड़ पड़ा है)

    एक अन्य गीत शुरू करने से पहले निशान कहते हैं, ये गीत बनाया है स्पेशल बहन कुलविंदर कौर के लिए। जिसके बोल हैं- दिल्ली जाके गल्लां उत्ते सेक दिंदी हाऊगी, ऐलोपैथी वाला लेप दिंदी हाऊगी… छड़ देना उसदा खेहड़ा मिटि्ठए… साढे नाल हो आ के खह गया… इंज खिच के मारी आ चपेड़ भैण ने… मुंह ते कंगना दे कड़े दा निशान पै गया… । (दिल्ली जाकर गाल पर सेक दे रही होगी, ऐलोपैथी (अंग्रेजी दवा) का लेप लगा रही होगी। छोड़ देना है उसका साथ, जो हमारे साथ आकर टकराएगा। ऐसा मारा है थप्पड़ हमारी बहन ने, कंगना के चेहरे पर कड़े का निशान पड़ गया)

    वहीं, रिक्की नामक इंस्टाग्राम रैपर ने भी इसे लेकर रैप तैयार कर दिया। रिक्की कहते हैं- खिलाफ बोलदी सी पंजाबियां दे, सेवा तां बनदी सी। मैं सुनया ऑन लाइन बोल-बोल के पंजाबियां बारे चांबलदी सी। याद करके कुड़ी नू तेरा दिल तां होके भरदा होऊ… जद लफेड़ा वजया एयरपोर्ट ते, कन सूं-सूं ते करदा होऊ। पंजाबियों के खिलाफ बोलती थी, सेवा करनी तो बनती थी। मैंने सुना है ऑन लाइन बोल-बोल कर हवा में उड़ती थी। अब याद करके लड़की (कुलविंदर कौर) को हाय-हाय करती होगी। जब थप्पड़ पड़ा था एयरपोर्ट पर, कान सूं-सूं तो कर रहा होगा)

    वहीं, चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस ने अपना वीडियो वायरल कर CISF जवान कुलविंदर कौर को 1 लाख रुपए देने का ऑफर दे दिया है। बैंस कहते हैं- चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF-I हमारी बहन कुलविंदर कौर ने जो कंगना रनौट को थप्पड़ मारा है, मैं इस लड़की को पंजाबी व पंजाबियत को बचाने के लिए अपने दिल से सलाम करता हूं और इसे एक लाख रुपए इनाम के तौर पर देता हूं। इन सभी घटनाओं के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सहायक अटर्नी जनरल दविंदर प्रताप सिंह ने कहा- मीडिया के माध्यम से मुझे चंडीगढ़ की घटना के बारे में जानकारी मिली है। 

    जिसमें एक महिला कुलविंदर कौर ने मंडी से MP कंगना रनौट को थप्पड़ जड़ा है। इन हालातों किसी भी स्थिति में मैं अपनी सर्विसिस कुलविंदर कौर को देना चाहता हूं। अगर मेरी बहन कुलविंदर कौर को मेरी तरफ से लीगल तरीक से किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो मैं सेवाएं देना चाहता हूं। मेरे सोर्सेस से पता चला है कि कुलविंदर कौर किसान परिवार से है और मैं इस सोसाइटी को संदेश देना चाहता हूें कि मैं भी किसान परिवार से हूं। इन हालातों में अगर मेरी बहन को मेरी सहायता की जरूरत है तो मुझ से संपर्क कर सकते हैं।

  • फिर शुरू होगा गर्मी का कहर, इन राज्यों में मानसून देगा दस्तक

    फिर शुरू होगा गर्मी का कहर, इन राज्यों में मानसून देगा दस्तक

    दिल्लीः पिछले दिन चली तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी लेकिन अब फिर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।  बुधवार रात कई जगहों पर हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। फिलहाल सुबह तेज धूप के बजाय लोगों को थोड़ी राहत मिली है।  मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 9 जून तक फिलहाल मौसम ऐसे ही बना रहेगा, लेकिन 10 जून को फिर से भीषण गर्मी का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

    ठीक ऐसे ही 9 जून को भी पारा 1 डिग्री बढ़कर 44 के पास पहुंच जाएगा और गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून से पारा 45 डिग्री के पार जाना शुरू हो जाएगा और आसमान में बादल छाने और तेज हवा या बारिश होने की संभावना नहीं है।

    मौसम विभाग के अनुसार जून के अंत तक दिल्ली में मॉनसून अपनी दस्तक दे सकता है। वहीं, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगमन की सामान्य तारीख 10 से 15 जून के बीच है। देश में इस साल समय से पहले ही मॉनसून की एंट्री हो गई है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी मॉनसून अपने तय समय से पहले पहुंच सकता है.।

  • Punjab: मामूली बात को लेकर 2 दुकानदारों में हुई झड़प, Live वीडियो आई सामने

    Punjab: मामूली बात को लेकर 2 दुकानदारों में हुई झड़प, Live वीडियो आई सामने

    लुधियानाः लालू मल गली नजदीक कच्ची गली में दो रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदारों में झड़प हो गई। मारपीट की वीडियो भी सामने आई। लड़ाई का कारण ग्राहकों को आवाज लगाकर दुकान में बुलाना है। एक दुकान पर काम करने वाले युवक ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई इसके बावजूद घर जाते समय उसे युवकों ने घेर कर पीटा। जानकारी देते हुए राजू ने बताया कि उसकी दुकान बंद थी। दुकान के सामने वाली दुकान के 2 लड़के बाहर बैठे थे। काफी अंधेरी चल रही थी। उसकी मालकिन ने कहा कि अभी 10 मिनट रुक जाए फिर चलते है। राजू मुताबिक वह दुकान के ताले चैक कर रहा था। इतने में पड़ोसी दुकान से दो से तीन युवक उनकी दुकान के बाहर आए।

    उन युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आस-पास के दुकानदारों ने भी काफी छुड़वाने की कोशिश की लेकिन उन युवकों ने बेवजह जमकर मारपीट की। राजू ने कहा कि लड़ाई का कारण सिर्फ यह है कि दुकाने बिल्कुल साथ-साथ है। इस कारण ग्राहक को यदि वह आवाज लगाकर दुकान में बुला लेते है तो पड़ोसी दुकानदार गुस्सा करते है। इसी बात की रंजिश रख उन लोगों ने देर रात हंगामा किया। उसने थाना डिवीजन नंबर 4 में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना से जब वह शिकायत दर्ज करवाकर घर लौट रहा था तो उसे रास्ते में फिर से उन युवकों ने घेर कर पीटा। पुलिस प्रशासन से मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Jalandhar: JCB चालक महिला को टक्कर मारकर हुआ फरार, मौत

    Jalandhar: JCB चालक महिला को टक्कर मारकर हुआ फरार, मौत

    जालंधर, ENS: कपूरथला रोड लेदर काम्प्लेक्स के फैक्ट्री से काम करके घर लौट रही महिला को जेसीबी चालक टक्कर मार फरार हो गया। हादसे के बाद घायल हालत में महिला को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश निवासी 55 वर्षीय कमला देवी के रूप में हुई है। कमला देवी जालंधर में अपनी बेटी व दामाद के पास रहती थी और वह डेढ़ महीने पहले गांव से लौटी थी। 

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक की बेटी चांदनी ने बताया कि मां डेढ़ महीने पहले गांव से लौटी थी और वह लैदर कंप्लेक्स के पास फैक्ट्री में रबड़ की बेल्ट बनाने का काम करती थी। वह करीब 8 बजे काम से घर लौट रही थी कि रास्ते में उसे जेसीबी चालक ने टक्कर मार दी, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि अगर जेसीबी चालक हादसे के बाद भागने की बजाय उसकी मां को समय पर अस्पताल में पहुंचा देता है तो वह बच जाती है।

    लेकिन उसने इंसानियत नहीं दिखाई। उसने पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है कि जेसीबी चालक को गिरफ्तार किया जाए। थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआइ सुखदेव चंद्र ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार के बयानों पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और घटना स्थल पर लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Fake Aadhar Card दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

    Fake Aadhar Card दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

    नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करके उच्च सुरक्षा वाले संसद परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है।  सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कासिम, मोनिस और शोएब नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 419/465/468/471/120B के तहत FIR दर्ज की है। FIR के मुताबिक 4 जून की दोपहर 1:30 मिनट पर गेट नंबर 3 से 3 मजदूरों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए एंट्री की कोशिश की। 

    सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को इन तीनों व्यक्तियों को संसद भवन के एक प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और पहचान पत्र की जांच के दौरान CISF के कर्मियों ने हिरासत में लिया। तीनों अपने आधार कार्ड दिखाकर संसद भवन परिसर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। सीआईएसएफ के कर्मियों को उनके कार्ड पर शक हुआ और आगे की जांच में वे फर्जी पाए गए।  तीनों आरोपियों को शाहनवाज आलम नाम के कॉन्ट्रैक्टर ने हायर किया था।