Blog

  • Jalandhar: लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार, फोन सहित नगदी बरामद

    जालंधर, ENS: थाना कैंट की पुलिस ने हाईवे पर लोगों से लूटपाट करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल और एक हजार रुपए नगदी बरामद की है। गिरफ्तार अरोपियों की पहचान नूरमहल के रहने वाले राज कुमार और सतनाम उर्फ साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन रिमांड पर लिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए लोगों को अपनी लूट का शिकार बनाते थे और लुटे हुए सामान को नशा तस्करों को बेच देते थे।

    थाना कैंट के प्रभारी अमनदीप कंबोज ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई गुरदयाल सिंह को थाना सदर गांव कुकर पिंड के रहने वाले विक्की कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था कि पीछे से दो बाइक सवारी युवक उसके पास आकर रुके और एक युवक ने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी और उसकी जेब से 2000 और एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए इसके बाद उनकी टीम के एएसआई गुरदयाल हीरा ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छीना हुआ मोबाइल और ₹1000 नगदी बरामद कर ली है।

  • T20 World Cup मैच में सुपर ओवर में USA ने पाकिस्तान को दी मात

    T20 World Cup मैच में सुपर ओवर में USA ने पाकिस्तान को दी मात

    पाकिस्तान का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन

    नई दिल्ली: पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस एक हार ने विश्व कप का सारा कैलकुलेशन ही फेल कर दिया है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अमेरिका जैसी छोटी टीम, पाकिस्तान को हरा पाएगी। लेकिन इस विश्व कप में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। पाकिस्तान ने वैसे तो इस मैच को जीत ही लिया था, लेकिन पाकिस्तान के ही एक खिलाड़ी ने पाकिस्तान की मुंह से जीत छीनकर हार डाल दिया। चलिए बताते हैं कौन है यह स्टार खिलाड़ी, जो वैसे तो पाकिस्तान का सबसे बड़ा हीरो है, लेकिन इस मैच में विलेन का काम किया है।

    पाकिस्तान और अमेरिका के बीच इस मैच में अमेरिका ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना दिए। इसके जवाब में जब अमेरिका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने यूएसए की कमर तोड़ दी। आमिर ने इस मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। आमिर पाकिस्तान का स्टार गेंदबाज है, जिस पर विपरीत परिस्थिति में टीम भरोसा जताती है, लेकिन इस मैच में आमिर ही पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा वजह बना है। अमेरिका इस लक्ष्य को हासिल तो नहीं कर सकी, लेकिन नीतीश कुमार ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच टाई कर दिया।

    सुपर ओवर में पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी करने मोहम्मद आमिर को गेंद सौंपी गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सुपर ओवर में आमिर ने एक-दो नहीं, कुल 3 वाइड गेंदें डाली। सुपर ओवर में 3-3 वाइड गेंद डालना आप समझ सकते हैं कितनी बड़ी बात है। इतना ही नहीं, इन वाइड गेंदों पर बल्लेबाज रन भी चुराते गए और फील्डर कुछ नहीं कर सके। आमिर ने इस ओवर में 7 एक्स्ट्रा रन दिए। इस मैच में जब आमिर गेंदबाजी कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 3 वाइड गेंदें डाली थी। सुपर ओवर में 3 वाइड गेंदें डालकर अमेरिका का स्कोर 18 रन पहुंचा दिया। अब सुपर ओवर में 19 रन चेज करना पाकिस्तान जैसी टीम के लिए बेहद मुश्किल है। ऐसे में बाबर की सेना आसानी से यह मैच हार गई। इस हार के सबसे बड़े विलेन टीम का सबसे बड़ा हीरो मोहम्मद आमिर बन गया।

  • आज का राशिफल, 7 जून 2024

    आज का राशिफल, 7 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 45 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज से दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत प्रारंभ हो चुका है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज वित्तीय योजनाओं से जुड़े कामों पर ध्यान देंगे। आज आपको किसी काम में विशेष फायदा होने वाला है। आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। छात्रों को अपने किसी प्रतियोगिता संबंधी समस्या का समाधान मिलने से रिलैक्स फील होगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। घर में सुख शांति रहेगी, वैवाहिक रिश्ते अच्छे रहेंगे।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज किसी विशेष काम के प्रति आपकी बहुत अधिक मेहनत होगी और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम रुका है तो उससे संबंधित फैसले लेने का उचित समय है। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज अधिकारियों से वार्तालाप करते समय अपनी मान प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कार्यभार भी मन मुताबिक रहेगा। दांपत्य जीवन की गलतफहमी आज समाप्त होगी, आपसी सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से किसी कार्य को लेकर चल रही योजनाएं कामयाब होगी। आपकी लगन और मेहनत आपको उचित परिणाम हासिल करवाएगी। आपका सहयोग परिवारजनों का हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। मोबाइल व ई-मेल द्वारा शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज अपनी कामयाबी का दिखावा न करें और अपनी खास योजनाएं सीक्रेट रखें। आज किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। आज समाज में आपका दबदबा बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में जरुरत पड़ने पर भाइयों या नजदीकी मित्रों का सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह से परेशानियों से निजात मिलेगी। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति से उलझने से बचना चाहिए। आज ऑफिस के माहौल में राजनीति जैसी स्थिति रहेगी। आपकी परेशानियों को हल करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज खर्चों के साथ बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है, वरना बाद में परेशानी आ सकती है। आपकी भौतिक सुख- सुविधाएं बनी रहेंगी। नए कामों को करने के लिए आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर कुछ ना कुछ नया करने के बारे सोचेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या के समय परिवार का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। किसानों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा, अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा द्वारा अपने अन्य कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आज कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज अचानक ही किसी खास मित्र के साथ मेल मुलाकात होगी, और किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय लगाने से मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। आज घर परिवार के मामलों में अपनी उपस्थिति और सहयोग देना जरूरी है। आज किसी को भी वादा करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यापार के नजरिये से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में कोई खुशखबरी मिलने से पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा। प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। विशेष काम में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी। आज दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा कोई आपका विरोध कर सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। आज बेवजह की गतिविधियों में अपना ध्यान ही ना दें। इससे व्यवसाय में मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। आज आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनाएंगे।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज घर में बदलाव या सुधार संबंधी योजना बन रही है तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। कोशिश करने पर कोई मनचाहा काम पूरा हो सकता है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। आज व्यापार संबंधी कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अपनी कार्यप्रणाली के परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भली-भांति विचार विमर्श करें। अभी की गई मेहनत का परिणाम भविष्य में लाभ दायक साबित होगा।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। विवाहित जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुशासन व देख रेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे। आयात-निर्यात के बिजनेस में फायदे के अच्छे मौके मिलेंगे। कोई नई योजना बन सकती है। आज ऑफिशियल यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेगा।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोशिश और मेहनत से अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। आज किसी प्रशासनिक कार्य में किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद भी मिल सकती हैं। व्यवसाय में आज आप कुछ नया करने का मन बनायेंगे। आपने नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है तो उस पर काम करने के लिए समय अच्छा है। विरोधी आपके धैर्य को देखकर हार मानेंगे और अपने काम को अच्छे से करने के लिए आपसे हेल्प मांगेगे। जो लोग फ्रेशर हैं, उनकी अच्छी जॉब लगेगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज रूप से पूरे हो जाएंगे। घर में आए मेहमानों के उचित आवभगत भी करेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी प्रकार के निवेश से पहले उस विषय के जानकर किसी अनुभवी की सलाह आपके लिये कारगर सबित होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, पहले दिये किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

  • Jalandhar : कांग्रेस विधायक के भतीजे की कनाडा में हुई मौत

    Jalandhar : कांग्रेस विधायक के भतीजे की कनाडा में हुई मौत

    जालंधर, ENS: हलका शाहकोट से कांग्रेस के विधायक लाडी शेरोवालिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लाडी शेरोवालिया के भतीजे की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसकी पहचान जसमेर सिंह के रूप में हुई है। जसमेर सिंह के पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजमेर सिंह खालसा हैं, जोकि शाहकोट और आसपास के हलकों में अपनी काफी पकड़ रखते हैं। शाहकोट हलके के विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरदेव सिंह उर्फ लाडी शेरोवालिया और अजमेर सिंह का परिवार सदमे में है।

    मिली जानकारी के अनुसार जसमेर सिंह अपने किसी दोस्त संग कनाडा में पहाड़ी इलाके में एटीवी राइडिंग करने के लिए गया था, जहां हादसे में उसकी मौत हो गई। शुगर मिल नकोदर के चेयरमैन अश्विंदर सिंह और मृतक के भाई संतोख सिंह खैरा ने बताया कि जसमेर सिंह अपने दूसरे दोस्त अमनदीप सिंह काहलों निवासी अमृतसर के साथ एटीवी राइडिंग के लिए पहाड़ों पर गए थे। जब वह राइड के बाद वापस लौट रहे थे तो बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों लोग 300 फीट गहरी खाई में गिर गए।

    दोनों युवकों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जसमेर सिंह को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अमनदीप सिंह का इलाज शुरू कर दिया। परिवार के अनुसार जसमेर सिंह की पत्नी और बच्चे भारत आए थे और कनाडा लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे। तभी उन्हें जसमेर सिंह की दर्दनाक मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि जसमेर सिंह का अंतिम संस्कार साहला नगर, मलसियां शाहकोट में होगा। जल्द जसमेर के शव को भारत लाने की तैयारियां की जा रही है। जिसके बाद उसका भारत में सिख रिती रिवाजों से पैतृक गांव में उसका संस्कार किया जाएगा।

  • Ludhiana: गर्मी के आगे टिक ना सकी Thar, गाड़ी से निकला धुआं, मचा हड़कंप, देखें Video

    Ludhiana: गर्मी के आगे टिक ना सकी Thar, गाड़ी से निकला धुआं, मचा हड़कंप, देखें Video

    लुधियानाः लुधियाना फिरोजपुर रोड पर आंसल प्लाजा के बाहर एक चलती थार को अचानक आग लग गई। कार चालक ने थार के इंजन और डैश बोर्ड से धुंआ निकलता देख तुरंत बच्चों सहित गाड़ी के बाहर निकल गए। कार चालक ने शोर मचाया तो KFC रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर कंट्रोल पाया गया। 

    कार चालक की पहचान तजिंदर सिंह हैबोवाल निवासी के रूप में हुई है। तजिंद्र के साथ गाड़ी में उसके दो बच्चे कार में सवार थे। वह बच्चों को श्री राम ग्लोबल स्कूल सराभा नगर में छोड़ने जा रहे थे। 

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि थार से धुंआ निकलने के बाद तुरंत बाद गाड़ी के मालिक ने शोर मचाया। जब तक कुछ लोग इक्ट्ठा हुए तब तक तारों में से स्पार्किंग हो चुकी थी। कंडक्टर सीट से सेफ्टी एयर बैग खुल गया था। गाड़ी को आग लगने का कारण क्या है इस संबंधी अभी पता नहीं चला। घटना स्थल पर पहुंच ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर लगा जाम खुलवाया और गाड़ी को सर्विस स्टेशन पहुंचाया।

  • Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने का मामला, जालंधर के पड़ोसी जिले की रहने वाली है महिला कर्मी, देखें Video

    Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने का मामला, जालंधर के पड़ोसी जिले की रहने वाली है महिला कर्मी, देखें Video

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा की संसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CIFS की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर कपूरथला की बेटी है। बताया जा रहा है कि कुलविंदर कौर की शादी लगभग 6 वर्ष पहले जम्मू में हुई थी। 

    वहीँ जानकारी अनुसार उसका भाई शेर सिंह महिवाल वासी गांव महिवाल किसान नेता है और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कपूरथला से संगठन सचिव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। 

    इसकी पुष्टि उसके भाई शेर सिंह महिवाल ने भी की है। उनके भाई शेर सिंह ने कहा कि अभी हमें पूरे मामले का पता नहीं कि उसने ऐसा क्यों किया?। कुलविंदर से बात करने के बाद ही मैं कुछ कह सकता हूं। वह करीब 2 साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं। 

    उन्होंने कहा कि मैं सरवण पंधेर और सतनाम पन्नू की किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़ा हुआ हूं। कुलविंदर के पति भी CISF में हैं। उसके 2 छोटे बच्चे (बेटा-बेटी) हैं।

  • Punjab: कंगना रणौत को थप्पड़ मारने का मामला, SGPC के प्रधान धामी और किसान नेता का आया ब्यान, देखें Video

    Punjab: कंगना रणौत को थप्पड़ मारने का मामला, SGPC के प्रधान धामी और किसान नेता का आया ब्यान, देखें Video

    चंडीगढ़। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सीआईएसएफ अधिकारी कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी की निंदा की। आगे पंधेर ने कहा कि यह भारत में पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी लोग कई तरह से राजनेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं. पंढेर ने यह भी कहा कि यह जांच का विषय है, रिपोर्टों के अनुसार सांसद कंगना ने भी दुर्व्यवहार किया और किसान विरोध के दौरान भी कंगना ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों का अपमान किया।

    इसी तरह दूसरी तरफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा हिमाचल के मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर जीती कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने को लेकर बयान सामने आय़ा है। मामले बारे धामी ने कहा कि  कंगना रनौत का लगातार पंजाब और पंजाबियों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक पंजाबी सुरक्षा गार्ड के साथ हुई बहस के बाद इस मामले को लेकर कंगना रनौत की पंजाबियों के खिलाफ नफरत भरी टिप्पणियां उनकी पंजाब विरोधी मानसिकता की अभिव्यक्ति है।

    कंगना रनौत का यह कहना कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है, उनकी बीमार मानसिकता की अभिव्यक्ति है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी अपनी जुबान से फैलाया जा रहा आतंकवाद देश के माहौल को खराब कर रहा है।

    कंगना रनौत को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि अगर देश की बहु-जातीय और बहुभाषी संस्कृति आज जीवित है, तो यह देश के लिए पंजाबियों द्वारा किए गए बलिदानों के कारण है। इतिहास को भूलकर केवल लोकप्रिय होने के लिए देश में लोगों के आपसी सौहार्द और आपसी सामाजिक संबंधों को नजरअंदाज करना देश के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन कंगना रनौत जानबूझकर इस रास्ते पर चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं से अपील है कि वे कंगना रनौत को संयम और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाएं।

    चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर हुई घटना का गहन जांच होनी चाहिए कि कहीं कंगना रनौत ने पंजाब के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने के लिए कोई शरारतपूर्ण तर्क तो नहीं दिया। केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा की जाने वाली जांच बिना किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत प्रभाव के की जानी चाहिए ताकि किसी के साथ गलत व्यवहार न हो।

  • कांग्रेस कार्यालय में 8500 रुपये लेने पहुंची मुस्लिम महिलाएं, देखें वीडियो

    कांग्रेस कार्यालय में 8500 रुपये लेने पहुंची मुस्लिम महिलाएं, देखें वीडियो

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव नतीजा सामने आने के बाद अब यूपी में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक को एकजुट करने का प्रयास पूरा कर रहा है, जो कि यूपी की 80 में से 43 सीटों पर विपक्षी गठबंधन को जीत मिली। सबसे अधिक अल्पसंख्यक वर्ग को साधने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने बड़ी रणनीति बनाई है। इंडी गठबंधन ने तमाम इलाकों में कांग्रेस गारंटी कार्ड पहुंचवाया है। कांग्रेस गारंटी कार्ड में जीत के बाद 8500 प्रति महीना और सालाना 1 लाख रुपये महिलाओं को दिए जाने की घोषणा की गई थी। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद मुस्लिम महिलाएं लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच रहीं हैं और पैसे पाने के लिए कांग्रेस कार्य़ालय में फार्म जमा करने को लेकर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं।

    फार्म भरने को लेकर महिलाएं दिखीं परेशान
    महिलाओं से पूछे जाने पर कहा कि पार्टी की ओर से वादे किये गये थे कि चुनाव जीते जाने पर 5 जून तक महिलाओं के खाते में 8500 रुपये आ जाएंगे। लेकिन अभी तक खाते में पैसे नहीं आये हैं। इसी लेकर हम लोग पता करने आएं हैं की पैसे खाते में आएंगे की नहीं। इस दौरान वीडियो में फार्म को लेकर महिलाएं परेशान दिख रहीं हैं।

  • Jalandhar: GST घोटाले के आरोपी पूर्व DETC B.K Virdi, गिरफ्तार

    Jalandhar: GST घोटाले के आरोपी पूर्व DETC B.K Virdi, गिरफ्तार

    चंडीगढ़: GST विभाग के घोटाले में आरोपी पूर्व डी.ई.टी.सी. बीके विरदी को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने आरोपी को जालंधर अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बलबीर कुमार विरदी और राज्य आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी कुछ ट्रांसपोर्ट और उद्योग मालिकों के साथ मिलीभगत करके करों की चोरी में शामिल थे। 

    FIR against DETC BK Virdi

    इस संबंध में बलबीर कुमार विरदी और अन्य के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, फ्लाइंग स्क्वायड-1, एसएएस नगर मोहाली में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए के तहत एक मामला 9 तारीख 21.08.2020 को दर्ज किया गया था। इस बीच बलबीर कुमार विरदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के संबंध में एक सतर्कता जांच भी शुरू की गई थी।

    आय से अधिक संपत्ति से संबंधित सतर्कता जांच के दौरान आरोपी बीके विरदी, निवासी लम्मा पिंड, जालंधर, जो अब कोठी नंबर 213, गुरु गोबिंद सिंह नगर, जालंधर में रह रहे हैं, को भी ब्यूरो द्वारा आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए मामला दर्ज किया गया था। जो एक सरकारी अधिकारी के रूप में भ्रष्टाचार के माध्यम से बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि 01.04.2007 से 11.09.2020 तक की जांच अवधि के दौरान, उन्होंने कुल 5,12,51,688.37 रुपये खर्च किए थे, जबकि सभी स्रोतों से उनकी वास्तविक आय 2,08,84,863.37 रुपये थी। 

    जांच के दौरान पाया गया कि उक्त अधिकारी ने चेक अवधि के दौरान अर्जित आय से 3,03,66,825 रुपये अधिक खर्च किए थे, जो उनकी कुल आय से लगभग 145.40 प्रतिशत अधिक था। गहन जांच से यह साबित हुआ है कि उक्त अधिकारी ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके अपनी वास्तविक आय से अधिक चल और अचल संपत्ति बनाई है। इस संबंध में आरोपी बलबीर कुमार विरदी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) के साथ 13 (2) के तहत एफआईआर नंबर 12 तारीख 16.05.2023 को वीबी पुलिस स्टेशन, जालंधर रेंज में दर्ज किया गया था।

    Punjab GST Scam Case Accused BK Virdi Arrest

    बी.के विरदी पर  एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह गिरफ्तारी से बच रहा था। दिनांक 03.05.2024 को हाईकोर्ट ने बलबीर कुमार विरदी द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उसके बाद विजीलैंस ब्यूरो लगातार उसे गिरफ्तार करने के लिए दबाव बना रहा था। आज आरोपी बलबीर कुमार विरदी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Punjab: युवक को प्यार करना पड़ा महंगा, परिजनों ने काटी गर्दन, मौ’त, देखें Video

    Punjab: युवक को प्यार करना पड़ा महंगा, परिजनों ने काटी गर्दन, मौ’त, देखें Video

    लुधियाना। लुधियाना के बाड़ेवाल इलाके में एक युवक को प्यार करना महंगा पड़ा गया। प्यार को लेकर गुस्साए लड़की घर वालों ने 19 साल के विकास की धाराधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

    इसी दौरान मामले बारे युवक की बहन ने बताया कि कल रात को घर से उसके दोस्तों ने मां को अस्पताल ले जाने का कहकर अपने साथ ले गये। जिसके बाद भाई के मुंह में बोतले डालकर तोड़ी। इसे बाद उसके साथ मारा-पीट करने लगे, जब वे मौके से भागने लगा तो तलवार से उसकी गर्दन काट दी। 

    उधर, मामले बारे पुलिसकर्मी ने बताया कि हत्या को लेकर धरने पर बैठे परिजनों को शांत कराया लिया गया है। हत्य़ा को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।