Blog

  • पंजाबः St. Soldier के 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, देंखे वीडियो

    पंजाबः St. Soldier के 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, देंखे वीडियो

    रोपड़: सीबीएसई द्वारा बीते दिन10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। रोपड़ से एक दुखद खबर आई है, जहां 12वीं कक्षा में कम नंबर आने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र के पिता दुबई में काम करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के रूपनगर जिले के नया नंगल में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला घोषित रिजल्ट में कम अंक आने से जुड़ा बताया जा रहा है।

    सब डिविजन नंगल के गांव संगतपुर निवासी छात्र हरमनप्रीत सिंह ने आज आत्महत्या कर ली। छात्र के पिता दुबई में काम करते हैं, घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। जानकारी के मुताबिक सेंट सोल्जर स्कूल नवां नंगल के छात्र हरमन ने आज 12वीं के रिजल्ट में कम अंक आने के कारण यह कदम उठाया है। नवां नंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी राजिंदर के मुताबिक इस खुशमिजाज छात्रा ने स्कूल के नतीजों से तनाव में आकर उक्त कदम उठाया।

  • काल भैरव के दर्शन और गंगा आरती के बाद PM मोदी ने भरा नामाकंन, देखें वीडियो

    काल भैरव के दर्शन और गंगा आरती के बाद PM मोदी ने भरा नामाकंन, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने यहां के कलेक्ट्रेट में पर्चा भरा है। पीएम मोदी के नामांकन के लिए 4 प्रस्तावक शामिल हुए, जिसमें पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल हैं। इसके अलावा नामांकन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था। इसके बाद अब वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जाएंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों व जीत के लिए रणनीति बनाएंगे। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले गंगा तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की। साथ ही ‘काशी के कोतवाल’ बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह दशाश्वमेध घाट पर पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच गंगा का पूजन किया और आरती की। यहां से प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे। प्रधानमंत्री नमो घाट से सड़क मार्ग से मैदागिन स्थित बाबा कालभैरव मंदिर में पहुंचे और उन्होंने मंदिर में दर्शन किया।

    उन्होंने X पर लिखा, ”अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!” PM मोदी ने X पर काशी का एक खूबसूरत वीडियो भी साझा किया।  इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन किया। वह शाम को करीब 6 किलोमीटर का रोड शो पूरा करने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के तहत 1 जून को मतदान होगा।

  • पंजाब : निर्दलीय प्रत्याशी कमलजीत सिंह बराड़ ने दाखिल किया नामांकन पत्र, देखें वीडियो

    पंजाब : निर्दलीय प्रत्याशी कमलजीत सिंह बराड़ ने दाखिल किया नामांकन पत्र, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंथक संगठनों द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कमलजीत सिंह बराड़ ने चुनाव रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कमलजीत सिंह बराड़ ने श्री गुरुद्वारा साहिब नानकसर जगराओं में मत्था टेका, जहां गणमान्य लोगों ने कमलजीत सिंह बराड़ को सिरोपे देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के अलावा विभिन्न पंथक संगठनों और पंजाब समर्थक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    कमलजीत सिंह बराड़ रोड शो करते हुए डी.सी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान जगराओं सिटी, मुलानपुर, दाखा, बद्दोवाल, इयाली चौक, फिरोजपुर रोड, एमबीडी मॉल ओर फिरोज गांधी मार्केट में उनका जोरदार स्वागत किया गया और उन्हे पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया गया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कमलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि वह पंजाब और पंथ के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करने और पंजाब के प्रमुख औद्योगिक शहर लुधियाना के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

    उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव पंथ और पंजाब समर्थक सोच पर लड़ रहे है। क्योंकि पारंपरिक पार्टियों ने संसद में कभी भी पंथ और पंजाब के बारे में बात नहीं की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी की पंजाब विरोधी नीतियों पर भी कई सवाल उठाए और लोगों से इनके प्रति सचेत रहने का आग्रह किया।

  • जालंधरः नगर निगम के कर्मियों ने की हड़ताल, 2 दिन से कूड़े के लगे ढेर, देखें वीडियो

    जालंधरः नगर निगम के कर्मियों ने की हड़ताल, 2 दिन से कूड़े के लगे ढेर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के सफाई कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, गाड़ियों की रिपेयरिंग और कर्मियों को सहूलते मुहैय्या ना करवाने के चलते कर्मियों द्वारा बीते दिन से हड़ताल की जा रही है। जिसके चलते कर्मियों द्वारा बीते दिन ने कूड़ा नहीं उठाया गया। शहर में जगह-जगह 2 दिन से पड़े कूड़े के ढेर के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सफाई कर्मी के प्रधान मनीष बाबा (बंटू) ने बताया कि कर्मियों को आ रही समस्याओ को लेकर वह प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

    जिसके चलते 2 दिन से कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई है। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की काफी समय से रिपेयरिंग नहीं हो रही है और ना ही गाड़ियों के खराब हुए टायरों को बदला जा रहा है, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधान ने कहाकि वह गाड़ियों की रिपेयरिंग को लेकर कई बार प्रशासन से बात कर चुके है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं उन्होंने वरियाना डंप को लेकर कहा कि वहां पर ना तो कर्मियों के लिए कोई कमरा मुहैय्या करवाया गया है और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था है। प्रधान का कहना है कि गर्मी इतनी बढ़ गई है, ऐसे में भीषण गर्मी से बिना पानी के कर्मी बीमार हो सकते है, लेकिन प्रशासन इस पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते उन्होंने हड़ताल का ऐलान किया है।

  • Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार

    Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार

    फतेहाबाद : अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हैरी उर्फ हरपाल के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार गांव भिरड़ाना से आरोपी हैरी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा।

    कोर्ट ने 2 दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया है।मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम अब आरोपी को मुम्बई लेकर जाएगी। मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सालंखे के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए करीब चार दिन से आई हुई थी। टीम गांव भिरड़ाना में मोबाइल की दुकानों पर जाकर जांच की और आरोपी हैरी के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

  • जालंधरः नहीं थम रही चन्नी की मुश्किलें, इस मामले में EC ने ECI को लिखा पत्र

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में बीते दिन बीबी जागीर कौर के मामले में महिला कमिशन ने डीजीपी को पत्र लिखकर चन्नी से आज दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा है। वहीं आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने ECI को पुंछ हमले में शहीद हुए फौजी को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर पत्र लिखा है। सीबिन सी ने आज जारी पत्र में कहा कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ आतंकी हमले को चुनावी स्टंट बताया था, ये बयान चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन है। घटना में भारतीय वायुसेना का एक जवान मारा गया था। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने आगे की कार्रवाई के लिए भारत के चुनाव आयोग को लिखित में लेटर भेजा है।

    पंजाब के सीईओ सिबिन सी ने कहा कि जालंधर जिला चुनाव अधिकारी की एक रिपोर्ट के अनुसार चन्नी की टिप्पणी एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) का उल्लंघन है। 4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए- चन्नी ने कहा था कि ये स्टंटबाज़ी हो रही है, हम नहीं हो रहे। जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, तो ऐसे स्टंट किए जाते हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था और कई राजनीतिक नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी। चन्नी ने बाद में कहा था कि उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है लेकिन 2019 पुलवामा आतंकी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यह पता नहीं लगा सकी कि हमला किसने किया।

    चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। पटियाला में बीते दिन एक किसान की बीजेपी का विरोध करते हुए मौत हो गई थी। इस पर चन्नी ने कहा कि, भाजपा पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर हमने खेती-किसानी को बर्बाद कर दिया तो पंजाब डूब जाएगा। इन्हीं बयानों को लेकर चन्नी को पिछले 24 घंटे से पूरे देश में विरोध का सामान करना पड़ रहा था। अब चन्नी ने वीडियो जारी कर अपना स्पष्टिकरण दिया है।

  • गंगा में डूबने से 3 की दर्दनाक मौ’त,  मचा कोहराम

    गंगा में डूबने से 3 की दर्दनाक मौ’त, मचा कोहराम

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को बचाने के लिए तीनों युवक एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय 3 युवक डूब गए।

    बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे कुछ युवक नहा रहे थे। कुछ देर में ही एक युवक गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए उसके साथी आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। एक के बाद एक कर तीनों गहरे पानी में समा गए। मल्लाहों ने रात में ही गोता लगाकर उनकी तलाश की। लेकिन अंधेरा होने के कारण युवकों का पता नहीं चला।  मल्लाहों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला और पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं घटना की जानकारी मृत युवकों के परिजन को दी गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।  इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

  • पंजाब सहित इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर गर्मी, टूटेंगे रिकॉर्ड

    पंजाब सहित इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर गर्मी, टूटेंगे रिकॉर्ड

    चंडीगढ़: आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में गर्मी आपना कहर दिखाएगी। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4-5 दिन में इन क्षेत्रों में भारी गर्मी पड़ेगी और हीट वेव चलेगी।

    मोसाम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में पारा 4 डिग्री तक बढ़ेगा और ऐसे में दक्षिणी हरियाणा और पंजाब, चंडीगढ़ में पारा 46 डिग्री तक जा सकता है।

    मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 18 मई के बीच गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। हालांकि, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में पारा 41 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। खासकर दोपहर के समय। इस दौरान लोग हल्के और सूती कपड़े पहनें और सिर को धूप से बचाने के लिए ढक कर रखे।

  • पंजाबः घर से नगदी और अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    पंजाबः घर से नगदी और अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    लुधियानाः जिले में चोरी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला ढिल्लों नगर स्टार रोड लोहारा से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 2 व्यक्ति एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते है। परिवार सो रहा था। कमरे में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बदमाश चुरा लेते है। दरवाजे में लटकते कपड़ों में करीब 12 हजार नकदी व अन्य जरूरी कागजात ले जाते है।

    जानकारी देते हुए गणेश कुमार पप्पू ने कहा कि वह ढिल्लों नगर स्टार रोड लोहारा के रहने वाले है। उनकी जॉइंट फेमिली है। रोजाना की तरह पूरा परिवार रात को सो गया। रात करीब करीब डेढ़ बजे के बाद दो अज्ञात युवक उनके घर के बाहर आए। उनके पड़ोसियों के घर को पहले बदमाशों ने निशाना बनाना चाहा। लेकिन एक चोर पड़ोसियों की दीवार फांद कर उनके घर दाखिल हुआ।

    चोर के साथी ने घर के बाहर ही खड़ा रहा। वह कमरे में सो रहे थे। रात को उनका मोबाइल चार्जिंग पर लगा था जिसे चोर ले गए। कमरे के दरवाजे पर कपड़े लटकाए थे जिसे बदमाश अपने साथ ले गया। पेंट की जेब में करीब 12 हजार रुपए थे। उन्होंने किसी व्यक्ति की पेमेंट करनी थी। चोर वारदात को अंजाम देकर घर से चुराए कपड़े खाली प्लाट में फेंक गए। सुबह जब उनकी नींद खुली तो चोरी की वारदात का पता चला। गणेश मुताबिक थाना डाबा की पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • समुद्र के बीचों-बीच होगा Anant Ambani का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

    समुद्र के बीचों-बीच होगा Anant Ambani का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

    इटली से शुरू होकर फ्रांस में खत्म होगी यात्रा

    मुबंईः मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस सेलिब्रेशन में 800 मेहमानों को बुलाया जाएगा। हमने पहले ही बताया था कि फंक्शन समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर ऑर्गेनाइज होंगे। नई जानकारी यह है कि क्रूज शिप इटली के सिटी पोर्ट से रवाना होगा और सदर्न फ्रांस में जाकर इसकी यात्रा खत्म होगी। इस क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे जो उन 800 मेहमानों के रहने-खाने से लेकर उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

    बता दें कि ये पूरी यात्रा 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की होने वाली है। यह सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होगा। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के पहुंचने के चासेंज हैं। इसके अलावा बिजनेस जगत से भी कई नामचीन हस्तियां इस क्रूज शिप सेलिब्रेशन में शरीक हो सकती हैं। गौरतलब है कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होने वाला है। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, इस ग्रैंड प्री-वेडिंग में बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के अलावा बिजनेस इंडस्ट्री से भी कई नामचीन हस्तियां शामिल होने की खबर है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले जामनगर में भी अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था, जिसमें 1000 से ज्यादा मेहमान जामनगर आए थे। अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च से शुरू हुआ था, जो तीन मार्च तक चला। इस ग्रैंड फंक्शन में ना सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी कई मेहमान आए थे। इस इवेंट में कई खास चीजें हुई और कई चीजों ने जमकर लाइमलाइट बटोरीं। अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और भी खास होने वाला है। वहीं, अगर शादी की बात करें तो खबरों के अनुसार मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में जुलाई में अनंत-राधिका की शादी होगी।