Blog

  • पंजाबः लुटेरा गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना 06 की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के 06 मोबाइल फोन, एक दात और 01 एक्टिवा ग्रे कलर बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 2 महीनों के दौरान फोकल पॉइंट, शिमलापुरी के अंतर्गत आने वाले एरिया में कई मोबाइल फोन चोरी कर चुके है। पुलिस पार्टी को खुफिया सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली कि बादशाह निवासी न्यू शिमलापुरी, साबी निवासी न्यू शिमलापुरी और धर्मवीर सिंह उर्फ ​​शिबू निवासी न्यू शिमलापुरी जो लोगों को तेजधार दात दिखाकर उसने मोबाइल फोन और पैसे लूटने का काम करते हैं।

    आज भी तीनों व्यक्ति लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी एक्टिवा नंबर पीबी10-एचजेड-2845 पर निर्मल पैलेस की तरफ से डाबा कट की ओर आ रहे हैं। अगर डाबा कट पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जाए तो तीनों लोग एक्टिवा समेत काबू में आ सकते हैं। पुलिस ने नाकाबंद कर तीनों को तालाशी के लिए रोका और जांच के दौरान हथियार और फोन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों में होगी बारिश

    मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों में होगी बारिश

    नई दिल्ली : राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया है। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में देखने को मिल सकता है। यहां बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

    इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान में आंधी और तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 

    बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कई एरिया में मध्यम से तेज बारिश हुई है। इसी के साथ बारिश से मौसम में हुए बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

  • बच्चे के साथ 2 भाइयों ने की कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर की ह’त्या

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 12 साल के नाबालिग बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद कुद्दुस शेख और उसके भाई आजाद कुद्दुस शेख के तौर पर हुई है। दोनों ही पेशे से राजमिस्त्री है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से एक ने नवी मुंबई के ठाकुरपाड़ा इलाके से बच्चे का अपहरण कर लिया और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की।

    पुलिस के अनुसार जब लड़के ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की।पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक तालाब में 12 साल के लड़के का शव मिला था जिसके बाद दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लड़के का शव नवी मुंबई के तलोजा के पास एक गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने कहा कि 25 मार्च को खेलने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद वो बच्चा लापता हो गया था, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

    रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को ढूंढने के दौरान उसक शव तलोजा के पास एक तालाब में मिला। बच्चे के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर इस हत्या के आरोप में मोहम्मद कुद्दुस शेख और उसके भाई आजाद कुद्दुस शेख को गिरफ्तार कर लिया।

  • 1 April से तीन गुना हो जाएगी Visa फीस!

    नई दिल्लीः अगर आप भी अमेर‍िका जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एक द‍िन बाद यानी 1 अप्रैल से गैर-अप्रवासी अमेरिकी वीजा के ल‍िए ली जाने वाली फीस में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। वीजा फीस में एक साथ करीब 3 गुना की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी H-1B, L-1 और EB-5 वीजा पर लागू होगी। इस बदलाव के साथ ही यह भी उम्‍मीद है क‍ि वीजा सर्व‍िस में भी आने वाले द‍िनों में बदलाव हो सकता है। फीस में होने वाली बढ़ोतरी से आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले इमीग्रेशन पॉल‍िसी और इंटरनेशनल र‍िलेशन पर भी असर देखने को म‍िल सकता है।

    आपको बता दें अमेरिका में रहने के लिए जाने वाले भारतीय सबसे ज्‍यादा H-1B, L-1 और EB-5 वीजा लेते हैं। फीस में यह बढ़ोतरी करीब 8 साल बाद की जा रही है। इससे पहले 2016 में फीस में इजाफा क‍िया गया था। अमेरिका की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया क‍ि H-1B, L-1 और EB-5 वीजा के लिए बढ़ोतरी के बाद नई फीस 1 अप्रैल से लागू होगी। ड‍िपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से जारी क‍िये गए नोट‍िफ‍िकेशन में पहले ही इस बारे में जानकारी दी गई थी। नोट‍िफ‍िकेशन में बताया गया क‍ि यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) की तरफ से फी एडजस्‍टमेंट और फॉर्म में बदलाव से वीजा फीस बढ़ जाएगी।

    आपको नए H-1B वीजा के ल‍िए आवेदन करना है तो इसके ल‍िए फॉर्म I-129 है। इसकी फीस 460 यूएस डॉलर से बढ़कर 780 यूएस डॉलर होने जा रही है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो यह यह 38,000 रुपए से बढ़कर 64,000 रुपए से ज्‍यादा हो जाएगी। इसके अलावा, H-1B रज‍िस्‍ट्र‍ेशन फीस अगले व‍ित्‍तीय वर्ष से 10 यूएस डॉलर (829 रुपए) से बढ़कर 215 डॉलर (करीब 17,000 रुपए) हो जाएगी। आपको बता दें H-1B गैर-अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचार‍ियों को न‍ियुक्‍त‍ि देने की अनुमति देता है। टेक्‍नोलॉजी कंपन‍ियां हर साल भारत और चीन से हजारों कर्मचारियों को न‍ियुक्‍त करने के ल‍िए H-1B वीजा पर न‍िर्भर हैं।

    L-1 वीजा की फीस 1 अप्रैल से बढ़कर तीन गुनी हो जाएगी। अभी तक यह 460 यूएस डॉलर (करीब 38,000 रुपए) है। जो क‍ि 1 अप्रैल से बढ़कर 1385 यूएस डॉलर (1,10,000 रुपए) होने की उम्‍मीद है। L-1 अमेरिका में गैर-अप्रवासी वीजा कैटेगरी में आता है। इसे कंपनी के अंदर काम करने वाले कर्मचार‍ियों के ट्रांसफर के लिए ड‍िजाइन किया गया है। इसके जरिये मल्‍टीनेशनल कंपनियां अपने दूसरे देशों में मौजूदा ऑफ‍िस से कुछ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से अमेरिका में काम करने की अनुमत‍ि ट्रांसफर के जर‍िये देती हैं।

    EB-5 वीजा की फीस में भी तीन गुना इजाफा होने की उम्‍मीद है। अभी इसके ल‍िए 3675 यूएस डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) की फीस देनी होती है। लेक‍िन इससे बढ़कर 11160 यूएस डॉलर (करीब 9 लाख रुपए) होने की उम्‍मीद है। EB-5 वीजा को 1990 में यूएस गवर्नमेंट की तरफ से शुरू किया गया था। इसके तहत उच्‍च-आमदनी वाले विदेशी निवेशक अमेरिकी ब‍िजनेस में कम से कम 5 लाख डॉलर का निवेश करके अपने परिवार के ल‍िए वीजा हास‍िल कर सकते हैं। यह व्‍यापार ऐसा होना चाह‍िए, ज‍िसमें कम से कम 10 अमेर‍िकी लोगों को नौकर‍ियां म‍िल सकें।

  • आज का राशिफल, 31 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 31 मार्च 2024

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 57 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। आज के दिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

     आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल जायेगी। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी।

    मिथुन : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई नई स्टोरी लिखने के लिए मिल सकती है। आपका करियर नए रूप में उभरेगा। आपके साथ सब कुछ ठीक बना रहेगा। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा।

    कर्क-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

    सिंह-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आज आलस और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।

    कन्या- आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप काम को करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। आज मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें।

    वृश्चिक- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। आपके मन की शंका भी दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा। आज के दिन माता-पिता का आशीर्वाद लें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    धनु-आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, जिसमें आप सफल होंगे। आज आपको कुछ अवसरों का फायदा मिलेगा। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको फायदा होगा। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। नए कारोबार की रूपरेखा बना सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। माता से सुख मिलेगा।

    मकर-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। मन में किसी मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आज आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    कुंभ– आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। आज आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज खुद को फीट महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों से मुलाकात होगी। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा।

    मीन-आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। आज आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत से काम निश्चित तौर पर पूरे होंगे। आज बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी

  • आज का राशिफल, 31 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 31 मार्च 2024

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 57 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। आज के दिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

    वृष- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल जायेगी। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी।

    मिथुन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई नई स्टोरी लिखने के लिए मिल सकती है। आपका करियर नए रूप में उभरेगा। आपके साथ सब कुछ ठीक बना रहेगा। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा।

    कर्क- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

    सिंह- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आज आलस और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।

    कन्या- आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप काम को करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। आज मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें।

    वृश्चिक- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। आपके मन की शंका भी दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा। आज के दिन माता-पिता का आशीर्वाद लें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    धनु- आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, जिसमें आप सफल होंगे। आज आपको कुछ अवसरों का फायदा मिलेगा। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको फायदा होगा। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। नए कारोबार की रूपरेखा बना सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। माता से सुख मिलेगा।

    मकर- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। मन में किसी मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आज आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    कुंभ- आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। आज आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज खुद को फीट महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों से मुलाकात होगी। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा।

    मीन- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। आज आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत से काम निश्चित तौर पर पूरे होंगे। आज बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

  • जालंधर : इस इलाके में मिला शव, फैली सनसनी

    जालंधर (ENS): थाना 1 के अधीन पड़ते शीतल नगर मे डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कीमती करियाने वाली गली मे एक घर से शव बरामद हुए है। इस घटना से इलाके मे सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना किराए के मकान मे हुई है। मौके पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    हालांकि 3 शव मिलने की अफवाह फैली थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर एक महिला के शव की पुष्टि की है। जिसने अर्धनग्न अवस्था मे पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला के शरीर पर कीड़े रेंग रहे है। जिसे देख इलाके के लोगो में दहशत का माहौल है। 

  • जालंधर से सुशील रिंकू सहित भाजपा ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन राज्यों के 11 कैंडिडेट का नाम है। ओडिशा में 3, पंजाब में 6 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

    वहीं भाजपा ने पंजाब के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले सुशील रिंकू को जालंधर से टिकट दिया गया है। वहीं तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर से मैदान में उतारा है और फरीदकोट से हंसराज हंस को टिकट दी गई है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पटियाला से टिकट दी गई है। रवनीत बिट्टू को लुधियाना से टिकट दी गई है। गुरदासपुर से दिनेश सिंह बब्बू को मैदान में उतारा गया है।

  • पंजाब : सरकारी शिक्षक सड़क पर बेहोश पाए गए और उनकी मौत हो गई, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: सरकारी प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका गांव भुल्लेचक के पास सड़क पर बेहोशी की हालत में मिलीं, जिन्हें लोगों ने उठाकर गुरदासपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि किसी वाहन ने उन्हें साइड से टक्कर मारी हो। फिलहाल उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है

    वहीं मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस शिक्षक के शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है. मृतक की पहचान बलजीत कौर (38) पत्नी स्वर्गीय हरजिंदर सिंह निवासी राम दास कॉलोनी, सामने सरकारी आईटीआई गुरदासपुर के रूप में हुई है।नवां शाला निवासी मृतका के पिता तीर्थ सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर थी।

    शुक्रवार को वह अपने पैतृक गांव नवां शाला आई थी और शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह नवां शाला से अपने स्कूल गांव मछले के लिए निकली। कुछ देर बाद उन्हें किसी का फोन आया कि बलजीत कौर गांव भूलेचक के पास सड़क पर पड़ी है। हम मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के पिता तीर्थ सिंह ने बताया कि बलजीत कौर के पति सेना में थे, करीब दो साल पहले जब वह छुट्टी पर घर आ रहे थे तो रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. जिसके बाद बलजीत कौर ही अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। उन्होंने बताया कि बलजीत कौर के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक 13 साल की बेटी, दूसरी 10 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है. उनके तीन बच्चे आर्मी स्कूल में पढ़ते हैं।

  • पंजाब: 2 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    तरनतारन: एसएसपी अशवनी कपूर के निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी कपूर ने बताया कि थाना भिखीविंड पुलिस पहुविंड के पास गश्त के दौरान मौजूद थी। 

    इस दौरान एक एक्टिवा पर सवार दो लोगों आते दिखाई दिए। जिनकी तलाशी लेने पर 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। थाना भिक्खीविंड की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ कर रही है।