Blog

  • पंजाब : नौसरबाज ने ATM कार्ड बदलकर रिटायर्ड कर्मचारी से की 87 हजार की ठगी, देखें वीडियो

    बठिंडा : समाज में अक्सर बदमाश लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के जाल बुनते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता। एटीएम कार्ड बदलकर रिटायर्ड कर्मचारी के अकाउंट से 87 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है।ऐसी ही घटना मौड़ मंडी सब-डिवीजन के एक सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी के साथ हुई जो एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से खड़े बदमाशों ने उसका कार्ड बदल लिया और बाद में 87 हजार रुपये निकालकर उसका खाता खाली कर दिया।

    जिसकी शिकायत उसने तलवंडी साबो थाने में दर्ज कराई है। इस संबंध में तलवंडी साबो के जांच अधिकारी ने कहा कि उन्होंने गुरदित सिंह के साथ हुई घटना के बारे में हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है और हम मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहे है।

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा को जमानत मिलने के बाद एक और मामला हुआ दर्ज

    चंडीगढ़ः सितंबर से जेल में बंद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज कोर्ट से जमानत मिल गई। दरअसल, हाई कोर्ट ने एनडीपीएस मामले में जमानत दे दी है। सुखपाल खैरा को फाजिल्का में 2015 में दर्ज एनडीपीएस मामले में 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि रिहाई से पहले ही पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली। सुभानपुर थाने में 195 ए और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    एडिशनल SHO बलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधायक खैरा के खिलाफ एफआईआर संख्या 3/24 दर्ज की गयी है। ऐसे में विधायक खैरा को अभी और जेल में रहना होगा। इसके साथ ही सुखपाल सिंह खैरा के बेटे मेहताब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि एक तरफ उनके पिता को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एनडीपीएस मामले में जमानत दे दी है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ बदले की भावना से एक और मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्हें कपूरथला में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना है। बेटे ने कहा कि वह साफ तौर पर कहना चाहता है कि उनके पिता मुख्यमंत्री की इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम अपनी लड़ाई इसी तरह जारी रखेंगे।

    याचिका दाखिल करते हुए खैरा ने बताया कि इस मामले में याची को विभिन्न स्तर पर राहत के बावजूद पंजाब पुलिस उनके खिलाफ कानून के खिलाफ जाकर कार्रवाई कर रही है। पहले वह आम आदमी पार्टी में थे और बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसी के चलते उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में एनडीपीएस एर्ज में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में गुरदेव सिंह सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।
    पुलिस ने उनके पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देशी पिस्तौल, एक .315 बोर की पिस्तौल और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे। बाद में पुलिस जांच के दौरान खैरा का नाम सामने आया। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किए गए खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। उन्हें 2015 के ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 2022 में उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2023 में शीर्ष अदालत ने ड्रग्स मामले में खैरा के खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया। खैरा को 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।
  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਉਗਰਾਹਾਂ ਕੱਲ ਕਰਨਗੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਧੂਰੀ: ਗੰਨਾ ਮਿੱਲ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਉਗਰਾਹਾਂ ਅੱਗੇ ਆਈ ਹੈ। ਕੱਲ ਨੂੰ ਗੰਨਾ ਮਿੱਲ ਦੇ ਗੇਟ ਅੱਗੇ ਸੰਗਰੂਰ ਅਤੇ ਮਾਲੇਰਕੋਟਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ। ਕਈ ਦੌਰ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਗੰਨੇ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੇ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜਦ ਗੰਨਾ ਮਿਲ ਲਈ ਬੀਜਿਆ ਤਾਂ ਮਿਲ ਚ ਹੀ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਅਗਲੇ ਵਰੇ ਲਈ ਮਿਲ ਚਾਲੂ ਹੋਵੇ। ਧਰਨੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦਾ ਇਕੱਠ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਤੁਸੀਂ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਚ ਜਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਇਹ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ।

  • जालंधरः DSP Dalbir Singh की गोली मारकर हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऑटो चालक विजय कुमार निवासी लांबड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी से सरकारी पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीएसपी ने मामे के ढाबे पर ऑटो चालक दारू पी। जिसके बाद उन्होंने ऑटो चालक को गांव खोजेवाल (जिला कपूरथला) घर पर छोड़कर आने के लिए कहा। इस दौरान ऑटो चालक ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया।

    जिसके बाद विवाद के दौरान ऑटो चालक ने गुस्से में आकर डीएसपी को गोली मार दी। गोली डीएसपी के माथे पर लगी। इस घटना में डीएसपी की मौत हो गई।

     पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम बस स्टैंड से लेकर वर्कशाप चौक तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालते हुए कपूरथला चौक स्थित उस ढाबे पर पहुंची जहां पर डीएसपी ने रात को शराब पी थी। जिसके बाद उन्होंने ऑटो चालक को हिरसात में लिया। पूछताछ के दौरान ऑटो चालक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

  • पंजाब : घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, मजदूरों से भरी वैन पलटी, देखें वीडियो

    समराला : समराला के पास एक बड़ा हादसा हो गया जब फैक्ट्री के कर्मचारियों से भरी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस बीच वैन में बैठे कई मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के कर्मचारी जोगिंदर कुमार ने बताया कि 25-30 मजदूर अपनी ड्यूटी पूरी करके मिल से वापिस घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

    जिसके बाद वैन में सवार कई मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायल मजदूरों ने बताया कि वैन की रफ्तार तेज थी और घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल 2-3 मजदूरों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें समराला सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

  • सुबह-सुबह AIIMS में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली एम्स के एकेडमिक ब्लॉक के दूसरे मंजिल पर आग लग गई। घटना की सूचना फायर विभाग को दी गई। फायर की गाड़ियां मौके पर भी पहुंच गईं, लेकिन एम्स का दावा है कि संस्थान के फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से ही आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग रिप्रोडक्टिव बायोलाजी की लैब में एक फ्रिज में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना भी नहीं है। कुछ फर्नीचर व कुछ अन्य सामान जलने की सूचना है। एम्स के अनुसार यह घटना आज वीरवार सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच है। इस पर जल्दी ही काबू पा लिया गया, लेकिन एम्स में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती हैं, जो संस्थान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ फाइलें, कार्यालय रिकॉर्ड, एक रेफ्रिजरेटर और कार्यालय फर्नीचर आग में जल गए।

  • पंजाब : बेअदबी का मामला आया सामने, नशे में धुत युवक घुसा गुरुद्वारा साहिब में

     बठिंडा : बुधवार शाम 5:30 बजे प्रीतनगर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति शराब पीकर घुस आया। ग्रंथी और संगत ने युवक को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद बाहर निकालकर पुलिस को बुलाया। लोगों ने आरोप लगाया कि युवक ने शराब पी थी और बेअदबी करने की मंशा से गुरुद्वारे में दाखिल हुआ था। संगत ने त्रिपड़ी मेन चौक पर प्रदर्शन कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और बेअदबी की धारा के तहत केस दर्ज करने को कहा। एसपीसिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

    युवक की पिटाई करते लोगों और प्रदर्शन करने वालों की वीडियो वायरल हो रही है। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि लोगों के मुताबिक युवक गुरुद्वारे में शराब पीकर दाखिल हुआ था। जिसे हिरासत में लिया गया है। अभी किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं कराए हैं। युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और खाना खाने के लिए गुरुद्वारे में गया था।

  • पंजाबः सुबह-सुबह गोदाम में आग लगने से सिलेंडर हुए ब्लास्ट, मचा हड़ंकप, देखे वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड संधू कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां में आज सुबह धागे के गोदाम आग लगी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 सिलेंडर ब्लास्ट हुए है। जिसके बाद धमाके की आवाज से इलाकानिवासियों में दहशत पाई गई। आग लगने की सूचना के दौरान तुरंत गोदाम से लोगों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से ही दिख रही है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि घटना की सूचना मिलते ही सुंदर नगर फायर स्टेशन से दमकल विभाग की 3 गाड़िया मौके पहुंची। इस दौरान आग ज्याद होने के चलते दमकल विभाग के कर्मियों ने तुरंत आस पास के घरों को खाली करवाया। इस भीषण आग में गोदाम का सामान जलकर राख हो गया। 

  • पंजाब : नशें में धुत पुलिसकर्मी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ केंद्र सरकार हिट एंड रन कानून पारित कर रही है और ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर इसका विरोध कर रहे है। ड्राइवरों का तर्क था कि अगर दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके पर रुका रहा तो राहगीर उसके साथ मारपीट कर सकते है। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर के बटाला रोड पर देखने को मिला, जहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने चार मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।जिससे 2 युवक भी घायल हो गए और जब कार में सवार पुलिसकर्मी रुका तो मौके पर मौजूद लोगों ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी की बुरी तरह से पिटाई भी कर दी। जिसके बाद पास के पुलिस स्टेशन के कुछ कर्मचारी मौके पर आ गए।

    कार चला रहे पुलिसकर्मी की जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिसकर्मी शराब पीये हुए था और तेज रफ्तार में आकर 4 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसमें 2 युवक भी घायल हो गए है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों का कहना है कि पुलिसकर्मी नशे में था जिसके कारण कार उसकी कार मोटरसाइकिलों से टकरा गई।हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन जिन युवकों की मोटरसाइकिलें कार से टकराईं है, अब उन्हें न्याय मिलेगाष पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है।

  • सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    किश्तवाड़: जम्‍मू-कश्‍मीर का किश्‍तवाड़ वीरवार की सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप देर रात 12.38 बजे आया, जिसका केंद्र किश्तवाड़ के पास था। भूकंप 33.34 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.67 डिग्री देशांतर पर पांच किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। कड़कड़ाती ठंड में घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए। बता दें कि कश्‍मीर में इस समय जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।