Blog

  • नेता के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश, 5 किलो सोने सहित विदेशी हथियार बरामद

    नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह अवैध खनन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और अन्य से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिलबाग सिंह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी भी है। करीब 4 साल पहले दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला के साथ हुई थी। ईडी टीमों ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत गुरुवार सुबह एक साथ सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के सेक्टर-15 स्थित आवास,  उनके सहयोगी सुरेश के घर, भाजपा नेता व करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा के सेक्टर-13 स्थित आवास और यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय व फार्म हाउस पर दबिश दी।

    ईडी सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 5 करोड़ नकद, 4/5 किलोग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए है। साथ ही भारत और विदेश में कई संपत्तियों के बारे में पता चला है। सुरेंद्र पंवार के आवास पर पिछले 24 घंटे से ईडी की छापेमारी जारी है। ईडी के अधिकारी अवैध खनन व ई रवाना स्कैम से जुड़े मामले में कांग्रेसी विधायक से जानकारी जुटा रहे है कल सुबह करीब 8 बजे अलग-अलग 5 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी व सीआइएसएफ के जवान सुरेंद्र पंवार के घर पहुंचे थे कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने इस मामले को लेकर एक एफआईआर दायर की थी

    रेड के दौरान ईडी की टीम ने खनन कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों और जमीन से जुड़े मुख्य कागजातों की जानकारी जुटाई।  ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस विधायक अपने आवास पर ही मौजूद थे। सुरेंद्र पंवार के आवास से ईडी के अधिकारियों को कुछ अहम सबूत मिले हैं भाजपा नेता मनोज वधवा 2014 में इनेलो के टिकट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ थे उन्होंने 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा दोनों ही बार उन्हों हार का सामना करना पड़ा था वह इसके बाद बीजेपी में शामिल हो गए सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार खनन कारोबार से जुड़े रहे हैं वह हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन का बिजनेस करते हैं

  • जालंधरः शरारती तत्वों द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने पर मामला दर्ज, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौंक पर 2 जनवरी को शरारती तत्वों ने श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के फ्लैक्स बोर्ड फाड़ दिए थे। पुलिस ने इस केस में आईपीसी की धारा 295 और 34 जोड़ी है। बेअदबी के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। दरअसल, उस दौरान सिख समाज के नेताओं को पता चलने पर उन्होंने काफी प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समाज को समझाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

    वहीं पुलिस को दिए गए बयान में गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते दिनों उनके द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के फ्लैक्स बोर्ड पूरे शहर में लगवाए गए थे। इस दौरान लाजपत नगर के आसपास स्थित बोर्ड को क्षति पहुंचाई गई है। शरारती तत्वों ने फ्लैक्स बोर्ड को फाड़ डाला और श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की तस्वीरों की बेअदबी भी की। इसे लेकर जब पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया है। वहीं एक सीसीटीवी भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    सिख समाज ने कहा- ये फ्लैक्स बोर्ड लाजपत नगर के पास लगवाए गए थे। जिस पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी की फोटो लगी हुई थी। आरोपी इतने शातिर थे कि बेअदबी के लिए रोड पर नहीं आए। वह पीछे गए और बोर्ड फाड़ दिए। जिससे वह सीसीटीवी में कैद न हों। जिसके बाद काफी देर रात गुरु गोविंद सिंह जी की फोटो जमीन पर पड़ी रही। मगर जब पुलिस ने कुछ और सीसीटीवी खंगाले तो एक सीसीटीवी में आरोपी बोर्ड फाड़ते हुए नजर आ गए।

  • पंजाब : चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    गुरदासपुर :  पुराना शाला थाने के तिबड़ी इलाके में दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर 80 बोरी चीनी और 120 तेल के पीपे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक हरीश गुप्ता ने बताया कि उन्हें दुकान के पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर पड़ी 80 बोरी चीनी और 120 तेल के पीपे चोरी हो चुका था। मौके पर पहुंचे पुराना शाला थाने के सब इंस्पेक्टर शशपाल सिंह का कहना है कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चोरों का पता लगाया जाएगा।

    दुकानदार के मुताबिक उसकी दुकान के पास एक खेत है, जहां चोरों ने पीछे की दीवार के सहारे गाड़ी खड़ी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने एसएसपी दयामा हरीश कुमार से मांग की कि इस इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

  • पंजाबः तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार का निधन 

    श्री मुक्तसर साहिबः तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का आज सुबह निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर उनके फार्म हाउस जेल रोड श्री मुक्तसर साहिब में किया जाएगा। बलवंत सिंह नंदगढ़ 1997 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सदस्य बने थे। 2003 में उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार बनाया गया था।

    ऐसा कहा जाता है कि बलवंत सिंह नंदगढ़ ने देश की अलग इकाई के प्रतीक मूल नानकशाही कैलेंडर के पक्ष में डटकर स्टैंड लिया, भले ही उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी की जत्थेदारी छोड़नी पड़ी। दरबार-ए-खालसा संगठन के जत्थेदार नंदगढ़ के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2018 को बत्तीनवाला चौक कोटकपूरा में मनाए गए ‘लानत दिवस’ के दौरान प्रकाश सिंह बादल को लेकर ‘लानत पत्र’ भी पढ़ा गया था।

  • बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से कई गाड़ियां जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    गुजरात: अरावली के मोडासा कस्बे में एक बड़ा हादस हो गया हैं। यहां एक मोटरसाइकिल के शोरूम में भीषण आग लग गई है। इस घटना में कई मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग क्यों लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

  • पंजाब: स्पा सेंटर मालिक ने महिला पर किया हमला, जाने मामला

     लुधियाना : देर रात एक स्पा सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का 6 महीने पहले स्पा सेंटर मालिक से तलाक हुआ था। आरोप है कि अब महिला उसे जहां कहीं भी दिखती है, वह वहीं पर उसे पीटने लगता है। बीती रात दुगरी इलाके में दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर व्यक्ति ने उसके माथे पर I-Phone मार दिया। व्यक्ति के साथ आए कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की। खून से लथपथ महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।  

    9 महीने से चल रहा पति से विवाद

    अस्पताल पहुंची घायल महिला खुशी ने बताया कि वह असम की रहने वाली है। यहां उसकी मुस्लिम समुदाय में शादी हुई है। उसका पति के साथ पिछले 9 महीने से काफी विवाद चल रहा था। उसके पति का भाईवाला चौक में स्पा सेंटर है। कोर्ट में भी उनका केस चलता रहा है। पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। वह किसी अन्य महिला के साथ रहता है। अब पिछले 6 महीने पहले उसे तलाक मिला है।

    हमला कर साथियों सहित हुआ फरार

    खुशी ने कहा कि देर रात वह दुगरी इलाके में अपनी बहन के स्पा सेंटर से वापस घर जाने लगी तो उसके पति ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे गालियां देने लगा। उसके साथ मारपीट की। उसने जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने I-Phone उसके माथे पर मारा। माथे से लगातार खून बहने लगा। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।

    खुशी ने कहा कि उसका पति तलाक के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। जहां कही भी वह उसे देखता है उसे गालियां देकर मारने पीटने लगता है। उसके कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध है। इन्हीं कारणों के चलते उसने उससे तलाक लिया है। खुशी ने कहा कि वह थाना दुगरी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएगी।

  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में वसीका नवीस गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने वसीका नवीस जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह शिमलापुरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना के ईशर नगर निवासी बलविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में कहा कि उसने 7 नवंबर 2023 को सब रजिस्ट्रार लुधियाना सेंट्रल के कार्यालय से न्यू जनता नगर लुधियाना में अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराई।

    उक्त डीड राइटर (वसीका नवीस) इस काम को करने के बदले में लुधियाना सेंट्रल के कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपी जसपाल सिंह के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और ऑडियो साक्ष्य के साथ विजिलेंस ब्यूरो में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी राजस्व विभाग के कर्मचारियों के नाम पर शिकायतकर्ता से प्लॉट की सेल डीड दिलाने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सब रजिस्ट्रार (सेंट्रल) लुधियाना के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • पंजाबः I-20 कार से लाखों रुपए के नकली नोट बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सराभा नगर की पुलिस ने आई-20 कार में से 5 लाख 10 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरे की तालाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जगराओं निवासी सोहन सिंह, मनदीप सिंह मन्नू एवं मोगा निवासी बख्तौर सिंह के रूप में हुई है। इनमे से आरोपी सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी बख्तौर सिंह की तालाश की जा रही है।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी मिलकर नकली नोट तैयार कर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर उनसे असली नोट हासिल कर बदले में दोगुने नोट वापिस करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते है। इनमे से  आरोपियों सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आई-20 कार में से पांच लाख दस हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए है। उस रकम में 200-200 रुपए के नोट की 16 गड्डियां एवं 100-100 रुपए के नोट वाली 19 गड्डियां बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी की तालाश की जा रही है।

  • पंजाब से मिले एल्विश यादव के गाने में इस्तेमाल किए गए सांप

    मोहालीः रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर मुहैया कराने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार कोबरा समेत सात सांपों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पंजाब के खरड़ बस स्टैंड के पास से पकड़ा। खास बात यह है कि बरामद सांपों का इस्तेमाल बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गाने में हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर (34) निवासी बसंत एवेन्यू, दुगरी, लुधियाना के रूप में हुई है। इस मामले में गायक हार्दिक आनंद का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक ने ही सिकंदर को ये सांप दिए थे।

    मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने सिकंदर और बुराड़ी (दिल्ली) निवासी हार्दिक आनंद के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9, 39, 50, 51 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते वर्ष नवंबर माह में नोएडा के सेक्टर-49 थाने में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने पांच सपेरे गिरफ्तार किए थे, जिनके पास से पांच कोबरा और कुछ पॉइजन बरामद हुआ था। उसी मामले में मेनका गांधी के संगठन पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के सदस्य सांप मुहैया कराने वाले की तलाश में थे। गुरुवार को संगठन ने पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ट्रैप लगाकर खरड़ बस स्टैंड से सिकंदर को दबोच लिया। इस दौरान लुधियाना से आए पीएफए के चार सदस्य गौरव गुप्ता, सौरव गुप्ता, अभिषेक और दुर्गेश पटके मौजूद रहे।

  • 17 वर्षीय छात्र ने चलाई गोलियां, एक की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली : अमेरिका के एक स्कूल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय एक किशोर ने अपने ही साथी छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना में 5 अन्य छात्र घायल हो गए। स्कूल में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है। छात्र की हत्या पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भी आंसू छलक पड़े। उन्होंने मृतक छात्र के परिवारजनों को सांत्वना दी है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना उस वक्त हुई, जब स्कूल में नाश्ते का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा था। मगर छात्र को नाश्ते के हिस्से में भोजन की जगह मौत नसीब हुई। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को मध्यपश्चिमी अमेरिकी राज्य आयोवा के एक हाई स्कूल में हैंडगन और शॉटगन से लैस किशोर ने एक साथी छात्र की हत्या कर दी और पांच अन्य लोगों को घायल कर दिया।

    घटना सुबह लगभग 7:30 बजे हुई। गोलीबारी के कारण पुलिस की बड़ी प्रतिक्रिया हुई। क्योंकि आपातकालीन वाहन और सशस्त्र इकाइयां पेरी हाई स्कूल में पहुंच गईं। जहां दिन भर के लिए कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी। आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने कहा कि मरने वाला पीड़ित छठी कक्षा में था यानी उसकी उम्र 11 या 12 साल रही होगी। वह नाश्ते के कार्यक्रम के लिए मौजूद था। मगर उससे पहले उसके हिस्से में मौत आ गई। इस घटना ने अमेरिका में सनसनी फैला दी है।