Blog

  • पंजाबः बसों में इन गानों पर लगी रोकी, चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

    पैलेस, होटलों और रेस्टोरेंट को लेकर आदेश जारी

    बरनालाः जिले में बसों के गानों को लेकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बरनाला सतवंत सिंह ने आपराधिक संहिता 1973 की धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा कि बरनाला जिले की सीमा के भीतर चलने वाली सरकारी और निजी बसों में अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करने वाले बस चालक या परिचालक के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    अगले आदेश के तहत उन्होंने जिले के अंदर अनाधिकृत ध्वनि प्रदूषण उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। आम लोगों द्वारा मैरिज पैलेसों, धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों आदि में लाउड स्पीकर, आर्केस्ट्रा एवं ध्वनि प्रदूषण उपकरणों का उपयोग किया जाता है। जिसके चलते आम जनता, मानसिक रोगियों और बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    पंजाब वाद्य यंत्र (शोर नियंत्रण) अधिनियम, 1956 के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति के लाउड स्पीकर या ध्वनि यंत्रों का उपयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिस भी मैरिज पैलेस, होटल, रेस्टोरेंट या आम जनता को लाउडस्पीकर लगाना है, उन्हें अलग से संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से पूर्वानुमति प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा। उपरोक्त आदेश 27 मार्च 2024 तक जिला भर में लागू रहेंगे तथा आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः कार और ई-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौ+त, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे में बीती रात एक भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की पहले ही मौत हो गई थी। वहीं अब सूचना मिली है कि तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई है। हालांकि इस हादसे में दो अन्य लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उनका सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज चल रहा है। यह हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    ये पांचों लोग ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने इन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान परमजीत सिंह, जगदीश चंद्र और पंकज के रूप में हुई है। जबकि हादसे में नूरपुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी और गोविंदा घायल हो गए है। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मकसूदां थाने के जांच अधिकारी जतिंदर कुमार ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद कार रुक गई।

    इसके बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर ऑडी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान जब ऑडी कार की नंबर प्लेट की जांच की गई तो पता चला कि उक्त कार चंडीगढ़ की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह कंपनी को हादसे की जानकारी दे देंगे। वहां से पुलिस को यह जानकारी मिलेगी कि दुर्घटना के समय उक्त वाहन कौन चला रहा था। जिसके बाद कार चला रहे शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  • पंजाबः DSP की गाड़ी से लैपटॉप चुराकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    बठिंडाः थाना कैंट के अधीन आते पटेल नगर से एक डीएसपी इंशात बांसल की सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर लैपटाप चुरा ले गया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना दो दिन पहले सुबह के समय की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार डीएसपी इशांत बांसल जो बठिंडामें अंडर ट्रेनिंग के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं और पटेल नगर में रहते हैं।

    28 जनवरी को उनकी सरकारी गाड़ी पटेल नगर में स्थित उनके आवास के बाहर खड़ी थी। जब कुछ समय बाद वो डीएसपी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से लैपटाप गायब था। उन्होंने इस संबंध में तुरंत थाना कैंट को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएचओ कैंट रविंदर सिंह का कहना था कि मामले में चोर की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः सिटी बस टेंडर पर MCL कमिश्नर का आया बयान, 5 करोड़ देनें के खिलाफ होगी अपील, देखे वीडियो

    लुधियानाः सिटी बस टेंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिटी बस टेंडर 21 जनवरी को समाप्त हो चुका है। वहीं इस मामले को लेकर MCL कमिश्नर का बयान सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर एग्रेमेंट में गलत लाइन लिखी है। इस मामले को लेकर उन्होंने 5 करोड़ देनें खिलाफ अपील करने का कहा है। वहीं इस मामले को लेकर आर्बिट्रेटर ने ऑपरेटिंग कंपनी हारीजन ट्रांसवे कनैक्ट प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कंपनी को 5 करोड़ रुपए और कोविड काल के समय इस्तेमाल हुए बसों का 25 लाख अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया है।

    इस मामले में निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि वह इस फैसले को चैलेंज कर अपील दायर करेंगे। सिटी बंस चलाने वाली कंपनी और निगम में करार हुआ है वह तकनीकी तौर पर गलत लिखा गया है। ऋषि ने कहा कि 2015-2016 में जब एग्रीमेंट हुआ उस समय लिखा गया कि 9 साल और Which Ever Later जबकि Later की जगह Earlier होना चाहिए।

    कमिश्नर ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई कंपनी 4 बसें सिर्फ खड़ी करके रखे उसे चलाए तो उसका कभी इस तरह से एग्रीमेंट पूरा ही नहीं होगा। निगम द्वारा बस ठेका कंपनी को पत्र लिख दिया गया है कि उसका टेंडर समाप्त हो चुका है। उसे कहा गया है कि जल्द बसों को हेंड-ओवर करें। इस कारण निगम इस मामले में जल्द कानूनी सलाह लेकर अदालत में अपील दायर कर उस एग्रीमेंट को सही करवाएगा।

  • पंजाबः सुबह सुबह कैंटर पलटने से 2 सरकारी बसें हादसे का हुई शिकार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आज सुबह-सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सरकारी अस्पताल के पास साबुन से भरा हुआ कैंटर पलट गया। इस दौरान पीआरटीसी और पनबस की दोनों बसें हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 से 9 सवारियां घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर डिवाइर से टकराकर पलट गया। लोगों का कहना है कि कैंटर डब्बवाली से दोनों बसें चली थी।

    इस दौरान सरकारी अस्पताल के पास कैंटर तेज रफ्तार होने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान दोनों बस चालकों ने बचाव की कोशिश की और दोनों बसे हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दोनों बसों के चालकों ने कैंटर चालक की गलती बताई है। वहीं घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि बताया जा रहा है कि कैंटर के आगे एक मोटरसाइकिल जा रहा था, इसलिए उसे बचाने के चक्कर में कैंटर ने अपना संतुलन खो दिया। 

  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बरसात के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। जहां लोगों को हल्की बारिश से राहत मिली, वहीं अभी भी धुंध के कारण ट्रैफिक में बाधा रही। आज सुबह जहां लुधियाना, बठिंडा समेत कई जिलों में तेज बरसात शुरू हो गई। वहीं जालंधर में हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए 11 जिलों के संबंध में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज गरज व चमक के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला व मालेरकोटला शामिल हैं। 

    वहीं विभाग ने वीरवार से अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 4 डिग्री का तापमान एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 5.1 डिग्री, लुधियाना का 8.3 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 6.8 डिग्री, बठिंडा का 8.0, फरीदकोट का 7.4 डिग्री, गुरदासपुर का 7.5 डिग्री, जालंधर का भी 7.5 डिग्री और बरनाला का 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। गहरी धुंध और कोहरे का प्रभाव रेल व हवाई यातायात पर लगातार बना हुआ है।

    मंगलवार को गहरी धुंध के कारण अमृतसर नांदेड़ साहिब सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार और बुधवार के लिए लिए रद्द कर दी गई है। अमृतसर से उड़ने वाली मलेशिया की फ्लाइट नौ घंटे देरी से उड़ी। कोहरे के कारण सचखंड एक्सप्रेस कुछ दिनों से करीब 18 से 20 घंटे देरी से चल रही थी जिस को मुख्य रखते हुए रेल विभाग ने इस ट्रेन को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। उधर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी से जाने व आने वाली चार फ्लाइट ने आधा से डेढ़ घंटा देरी से उड़ान भरी। सुबह 8.40 पर जाने वाली मलेशिया की फ्लाइट ने 9 घंटे की देरी से शाम 5:30 बजे उड़ान भरी। रेलवे स्टेशन पर भी 7 के करीब अलग अलग ट्रेन दो से साडे पांच घंटे देरी से आ रही है।

  • पंजाबः शक्ति नगर इलाके में चले तेजधार हथियार, देखें CCTV

    लुधियानाः शक्ति नगर इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां करीब 2 दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। पीड़ितों को सिविल अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता के भाई और एक अन्य लड़के ने कहा है कि शाम को वह शक्ति नगर इलाके में स्थित एक बर्गर स्टैंड के पास बर्गर खा रहे थे, तभी वे वहां पहुंचे और करीब दो दर्जन युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

    हालांकि, वह अभी हमले के कारणों के बारे में नहीं बता पाए। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि पीड़ितों का पिछले दिनों अरोपियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। पीड़िता के भाई ने कहा है कि हमले के बाद उसने उन्हें तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में वह उसे अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि हमले में उसका भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। 

  • पंजाबः दोनों साडू में हुए झगड़े में चले तेजधार हथियार, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साड़ू में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में तेजधार हथियार चल गए। इस दौरान एक की हाथ की नसे काट दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसने साथियों के साथ मिल उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देने के कारण यह हमला हुआ है। खून से लथपथ व्यक्ति को सड़क पर फेंक कर बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में उसकी हालत नाजुक देख तुरंत उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हाथ की कलाई से खून लगातार बहता रहा। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख व्यक्ति को सीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया।

    युवक की कलाई की नसें कट गई है। जानकारी देते हुए घायल परमिन्द्र सिंह के भाई योगेश धवन ने कहा कि उसका भाई प्रीत नगर शिमलापुरी इलाके का रहने वाला है। आज वह रात बाजार से दवा खरीदने बाइक पर जा रहा था। अचानक से रास्ते में उसका साडू उससे लिफ्ट मांगने लगा। उसे उसने कुछ दूरी पर छोड़ने के लिए कहा। परमिन्द्र ने उसे बाइक पर बैठाया लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसने परमिन्द्र के हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल परमिन्द्र का उसके साडू के साथ कुछ समय पहले पैसों का लेन-देन था। 1 लाख रुपए उसने लिए थे जो वापस कर चुका है।

    अब उसका साडू करीब 30 हजार अन्य देने के दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में उसने आज रात परमिन्द्र पर हमला करवाया है। परमिन्द्र के हाथ की नसें कट गई है। योगेश ने कहा कि हमलावर बरोटा रोड का रहने वाला है। फिलहाल परमिन्द्र को CMC अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है। थाना पुलिस शिमलापुरी को भी वह सूचित करेंगे।

  • पंजाबः जालंधर के बाद अब इस जगह से अर्धनग्न अवस्था में महिला का अदजला श+व बरामद 

    लुधियानाः लाडोवाल से साउथ सिटी जाते समय एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव सड़क किनारे चादर में लिपटा हुआ पड़ा था और चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है।  वहीं सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने महिला को चादर में अर्धनग्न हालत में लिपटा देखा तो उसने तुरंत नजदीकी किसी गांव बग्गा कलां​​​​​​ के सरपंच को सूचित किया। मौके पर आस-पास के लोग एकत्र हुए जिन्होंने थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचित किया।

    घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव की पहचान करने की काफी कोशिश की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान करवाने के लिए देर रात सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना लाडोवाल के एसएचओ के लवदीप सिंह ने कहा कि थाना में नजदीकी किसी गांव के सरपंच ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ साउथ सिटी पुल किनारे पड़ा है। फिलहाल मामला अभी संदिग्ध है।

    घटना स्थल से कुछ क्लू फॉरेंसिक जांच में भेजे जाएंगे। आस-पास के सीसीटीवी भी चैक करवाए जा रहे है। थाना प्रभारी ने कहा कि शव की हालत से लग रहा है कि महिला के शरीर पर भी कोई पदार्थ डाला गया है। बता देंकि इससे पहले बीते दिन जालंधर के बस्तीयाद इलाके में अदजला पुरुष का शव बरामद हुआ था। हालांकि उस मामले को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है कि अब लुधियाना में महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

  • आज का राशिफल, 31 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 31 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal – आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 40 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर आज भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। आपको कार्य स्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर होगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नयी योजना बनाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल सही बना रहेगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा-सा उलझनो भरा हो सकता है। आज व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बैंक बैलेंस कम होगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप ऑनलाइन कोई नया डिस बनाना सीखेंगे।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में जरूरतमंद लोगों को ऊनि वस्त्र दान कर सकते है। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। आज आपको अचानक कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार देंगे। प्रॉपर्टी के कागजों को आज संभाल कर सुरक्षित जगह पर रखें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करें। आज आप फिजूल की बातों पर बहस करने से बचे, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कार्यों में बिजी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफ़िक डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखायेंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने दोस्त के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

    धनु राशि-

    आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। नवविवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करे, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को उपहार देंगे। बच्चों का मन प्रसन्न होगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुये है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर इम्प्रेसन अच्छा जमेगा। घर के डेकोरेशन का वर्क करवाने के लिए आप अपने परिवार  से सलाह लेकर किसी डेकोरेशन वाले से करवाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। आपका माइंड आज फ्रेश रहेगा, स्वास्थ्य भी फिट एंड फाइन रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।