Blog
-

नियमों की अवहेलना करने पर काटे 112 चालान
ऊना/ सुशील पंडित :जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 112 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 21 का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 11,000/- रूपए वसूल किए गए I इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 04 व्यक्तियों का चालान कर जुर्माने के रूप में 400/- रूपए वसूल किए गए ! -

पुलिस लाईन में 1 फरवरी को लगेगा रक्तदान शिविर
हिमोत्कर्ष व पुलिस विभाग करेगा आयोजन
समाजसेवी संस्थाएं भी करेंगी सहयोग
ऊना/ सुशील पंडित:प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष, प्रेस क्लब ऊना एवं पुलिस विभाग के तत्वाधान में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से एक फरवरी 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस लाईन झलेड़ा में किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया, रक्तदान शिविर के प्रभारी मणि कुमार व संयोजक विकास कौंडल ने दी। उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह के जन्मदिन पर संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रक्तदान करने वाली जिला की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि करीब 50 वर्ष पहले संस्था की स्थापना की गई थी, स्व. कंवर हरि सिंह के नेतृत्व में संस्था प्रदेश में विभिन्न सामाजिक कार्यो का निर्वहन कर रही है। 80 के दशक में कंवर हरि सिंह के नेतृत्व में ही क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जिला का पहला ब्लड बैंक स्थापित किया गया था। जिसमें रक्त को स्टोर करने के लिए पहला फ्रिज रोटरी क्लब ऊना द्वारा भेंट किया गया था। कंवर हरि सिंह ने उस समय रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया, जब लोग रक्तदान करने से डरते थे और समाज में इसके प्रति कई प्रकार की भ्रांतियां फैल रही थीं। इसके अलावा संस्था के माध्यम से वे रक्तदानियों को भी समय-समय पर सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन भी करते रहे थे। ये रक्तदान शिविर लगाकर संस्था द्वारा उन्हें एक श्रद्धाजंलि दी जा रही है। उन्होंने युवाशक्ति से अपील की है कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लें ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में विभिन्न संस्थाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं, जिनसे लोगों में अब रक्तदान करने की भावना जागृत हो रही है। इस रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति या महिला स्वंय रक्तदान स्थल पर आकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं।*ये संस्थाएं कर रही योगदान* एक फरवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में हिमोत्कर्ष व पुलिस विभाग के साथ-साथ रक्तदान में सराहनीय कार्य कर रही ब्रिंग स्माईल संस्था, ब्लड लॉयंस एंड सोशल वेल्फेयर समिति ऊना, प्रेस क्लब ऊना, ठाकुरद्वारा आई कमेटी पूबोवाल, ब्लड सर्विस ऊना, जनहित मोर्चा ऊना, रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना इत्यादि संस्थाएं सहयोग करेंगे।*रक्तदान के फायदे* स्वास्थ्य केंद्र कुंगड़त में तैनात मेडिकल ऑफिसर डा. संजीव धीमान का कहना है कि रक्तदान करना सामाजिक के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक रूप से भी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से एक तो समाजसेवा का कार्य हो जाता है। इसके अलावा रक्तदान आपके शरीर में मौजूद हानिकारक आयरन को बाहर निकालता है। दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना को कम करता है। आपको मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, लिवर को स्वस्थ रखता है। -
नेचुरल गैस एवं सीएनजी की सुविधा की अड़चन हुई दूर
ऊना/सुशील पंडित: जिला सहित हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में पाइप नेचुरल गैस एवं सीएनजी की सुविधा को पंख लगने का रास्ता साफ हो गया है। बाथू में बनाए गए मदर स्टेशन को पंजाब से टैप लाइन से जोड़ने का काम इस माह पूरा होगा। मदर स्टेशन से टैप लाइन को जोड़ने के अंतिम कड़ी के बचे केवल 100 मीटर कार्य का फंसा पेच शनिवार को ग्राम पंचायत बाथड़ी की प्रधान अनुपम राणा के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार दूर हुआ। अड़चन दूर होने पर कार्य का शुभारंभ प्रधान की अनुपस्थिति में उनके बेटे लोकेश राणा ने नारियल फोड़ कर शुरू कराया। इस दौरान भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के डीजीएम राजेंद्र कुमार, प्रादेशिक प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव व प्रोजेक्ट मैनेजर शाम शर्मा मुख्य रुप से मौजूद रहे। इससे पूर्व केवल 100 मीटर के बचे कार्य में बाथू से भंगला मार्ग पर भूमि सम्बंधित पेच के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। इस पर कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय बाथड़ी ग्राम पंचायत से समाधान की अपील की। अब प्रधान अनुपम राणा की ओर से समाधान होने के बाद मदर स्टेशन से सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई आने वाले दिनों में सम्भव होगी। कंपनी ने जल्द से जल्द मदर स्टेशन को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद ग्राम पंचायत बाथू और बाथड़ी सहित साथ लगती अन्य ग्राम पंचायतों में भी पाइप्ड नेचुरल गैस की सप्लाई रसोई घर तक होगी। लोगों को सस्ती दर पर रसोई गैस मिलेगी तो सिलिंडर ढोने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। कंपनी के डीजीएम राजेंद्र कुमार ने कार्य में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत बाथड़ी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। भविष्य में पंचायत को हर सहयोग की हामी भरी। उन्होंने बताया कि अब बाथू मदर स्टेशन को पंजाब के मेहंदावल एसबी से टैप कनेक्शन से जोड़ने का काम पूरा होगा। यहां से बाथू मदर स्टेशन को टैप कनेक्शन की कनेक्टिविटी सीधे गुजरात के साथ हो जाएगी। मदर स्टेशन बाथू से हिमाचल के ऊना सहित बिलासपुर, हमीरपुर व अन्य जिलों तक सीएनजी और पीएनजी की निर्बाध सप्लाई मिलेगी। अंतिम चरण के कार्य को जनवरी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी से इस स्टेशन को पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य तय किया गया है। -
वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स डे’ सम्पन्न
ऊना/ सुशील पंडित:वशिष्ट पब्लिक स्कूल में 19 जनवरी तथा 20 जनवरी को दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स डे’ का आयोजन किया गया ।इस समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं में अलग-अलग वर्ग के लगभग पांच सौ छात्रों ने हिस्सा लिया।’स्पोर्ट्स डे’ के दूसरे दिन बास्केटबॉल, कबड्डी,बैडमिंटन, कैरम,चेस, 100 मीटर रेस, टेबल टेनिस,100 मीटर हर्डल रेस की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अनन्या राणा, सोनी, पूर्वी प्राशर, अक्षरा, राशि, शिवांगी शर्मा ,सोनाक्षी, ज्योति शर्मा प्रथम स्थान पर रहे ,जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। भूमि जसवाल, ईशा जोशी, नंदिनी, रिद्धिमा, वैष्णवी, वृंदा, निहारिका राणा, श्रेया द्वितीय स्थान पर रहे ,जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में श्रेया ,अलीशा, अक्षिता, वृंदा, कनिका ,अन्नया, रूपाली, इशिका, तथा खुशी प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। सृष्टि, आल्या, अनव्या, राधिका, सोनी, तशविता, इशिता ,राधवी ,तमन्ना द्वितीय स्थान पर रहे ,जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में तमन्ना को स्वर्ण पदक तथा परी को रजत पदक से नवाजा गया। लड़कों के बैडमिंटन डबल्स में वरुण और वेदम को स्वर्ण पदक ,विनायक और अंश को रजत पदक, शाश्वत तथा आयुष को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में सानवी को स्वर्ण पदक ,श्रेयांशी को रजत पदक तथा रमनदीप को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों के बैडमिंटन डबल्स में सानवी और श्रेयांशी को स्वर्ण पदक, अनिका तथा रमनदीप को रजत पदक, आशीष तथा निहारिका को कांस्य पदक से नवाजा गया।
लड़कों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोपाल शर्मा को स्वर्ण पदक ,दक्ष जसवाल को रजत पदक तथा विराज राणा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारती जैन को स्वर्ण पदक, तनवी पटियाल को रजत पदक, समृद्धि शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया ।लड़कों की कैरम एकल प्रतियोगिता में समीर सिंह चौहान को स्वर्ण पदक शिवोम चौहान को रजत पदक तथा आयुष कौंडल को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की कैरम प्रतियोगिता में अदिति को स्वर्ण पदक, राधिका को रजत पदक तथा श्रद्धा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की कैरम डबल्स प्रतियोगिता में दक्ष जसवाल तथा प्रथम कालिया को स्वर्ण पदक, सुमित डडवाल तथा मनिंदर सिंह को रजत पदक, हरिओम तथा अरमान वशिष्ट को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की चैस प्रतियोगिता में आयुष रायजादा को स्वर्ण पदक, इंद्रवीर सिंह रायजादा को रजत पदक तथा शाश्वत जसवाल को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की चैस प्रतियोगिता में अन्विक्षा को स्वर्ण पदक, खुशी राणा को रजत पदक तथा आंचल शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों के टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हरजस सिंह को स्वर्ण पदक, ज्योतिर्मान राय को रजत पदक तथा तनिष को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की चैस प्रतियोगिता में सार्थक वशिष्ट को स्वर्ण पदक, ध्रुव शर्मा को रजत पदक तथा साहिल ठाकुर को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों के लिए बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में साहिल को स्वर्ण पदक तथा कृष्णा को रजत पदक से नवाजा गया। लड़कों की बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में स्वास्तिक तथा शौर्य को स्वर्ण पदक, पियूष तथा हर्षित को रजत पदक,अमनदीप तथा गोपाल को कांस्य पदक से नवाजा गया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सृष्टि, इशिका, तश्विता, इशिता, रूपाली, श्रेया, अक्षिता ,मन्नत, पलक चौधरी प्रथम स्थान पर रहे ,जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। अनव्या, सानवी ,कनिका ,आध्या, गुंजन, रमनदीप, श्रृयांशी, सृष्टि, रिद्धिमा द्वितीय स्थान पर रहे,जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया।
लड़कियों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में शगुन को स्वर्ण पदक, अन्वेषा को रजत पदक तथा राधिका को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वास्तिक को स्वर्ण पदक, हर्षदीप सिंह को रजत पदक तथा अक्षत को कांस्य पदक से नवाजा गया। शॉट पुट में उज्ज्वल को स्वर्ण पदक ,ईशान को रजत पदक तथा युगांश को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में साहिल ठाकुर, तक्ष,गुरप्रीत सिंह, अयान कुमार ,मोहम्मद नोमान समीर खान ,अथर्व राणा, अथर्व,अनमोल, दिव्यांश शर्मा, प्रांशुल राणा ,इशांत तथा सुखमन प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। अनुज त्यागी, रोहन रायजादा ,सनी यादव, वरुण कौशल, विनायक राणा, अरनव राणा, शौर्य प्रीत, अभिनीत सिंह,आयुष रायजादा, ध्रुव शर्मा, वंश तथा घरूण शर्मा को रजत पदक से नवाजा गया। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में अदम्य ,प्रांशुल, कनव राठौर, शिव, रोहन ,अभय रायजादा ,अभय शर्मा, प्रलव, आयुष कुमार प्रथम स्थान पर रहे ,जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। गुरप्रीत, मंथन, अनुज ,सनी, आयुष रायजादा, केशव, हर्ष, इंद्रवीर, सार्थक द्वितीय स्थान पर रहे ,जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अदम्य ,प्रांशुल, आदित्य वेद, यशवर्धन, साहिल कुमार ,अभय रायजादा, इशांत, दिव्यांश तथा सार्थक प्रथम स्थान पर रहे ,जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
हरजोत, प्रथम ,प्रलव, घरुण ,अंश, संभव, शिवांश हरजस ,जशनदीप द्वितीय स्थान पर रहे ,जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। मैंगो ग्रुप में से लड़कों की हर्डल100 मीटर रेस में सक्षम सिंह को स्वर्ण पदक, अमनदीप सिंह को रजत पदक तथा दिव्यांश कुमार को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की 100 मीटर हर्डल रेस में हर्षिता को स्वर्ण पदक, शेफाली को रजत पदक तथा अंशिका को कांस्य पदक से नवाजा गया। मैंगो ग्रुप में लड़कों की 100 मीटर रेस में भावेश शर्मा को स्वर्ण पदक, सक्षम सिंह को रजत पदक तथा सत्यम भारद्वाज को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों में से शगुन को स्वर्ण पदक, कनिका को रजत पदक तथा प्रियल को कांस्य पदक से नवाजा गया। मैलन ग्रुप में से लड़कों की 100 मीटर रेस में आयुष को स्वर्ण पदक, अभय शर्मा को रजत पदक तथा सार्थक को कांस्य पदक से नवाजा गया ।लड़कियों में से श्रेया को स्वर्ण पदक, श्रेयांशी को रजत पदक तथा राशि को कांस्य पदक से नवाजा गया। वाटरमेलन ग्रुप में लड़कों की 100 मीटर रेस में अंश मोदगिल को स्वर्ण पदक, अनमोल को रजत पदक तथा ध्रुव शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। वाटरमेलन ग्रुप में लड़कों की 100 मीटर हर्डल रेस में आयुष को स्वर्ण पदक, सार्थक को रजत पदक तथा ईशान को कांस्य पदक से नवाजा गया।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल छात्र जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं, इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि हम सहयोग ,अनुशासन, सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य भी सीखते हैं। सभी खेलों का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेलकूद विभाग के अध्यापक धर्मेंद्र सिंह ,पंकज, काजल, रजनी एवं वैशाली की देखरेख में हुआ। स्कूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राज वशिष्ट तथा निदेशक अनुज वशिष्ठ जी ने विजेता रहे छात्रों को प्रमाण-पत्र व पदक प्रदान किए । स्कूल के चेयरमैन श्री सतपाल वशिष्ठ जी ने स्कूल के बच्चों ,अभिभावकों तथा अध्यापकों को स्पोर्ट्स डे की बधाई दी। -

25 जनवरी को ऊना विस क्षेत्र के गांव रायपुर सहोड़ां में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
ऊना/सुशील पंडित :उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर आम लोगों की समस्याओं के निदान, लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को ऊना विधानसभा क्षेत्र के रायपुर सहोड़ां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि 22 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन ग्राम पंचायत ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठक भी आयोजित होगी। -
CM हाउस के बाहर भारी फोर्स तैनात, धारा-144 लागू
नई दिल्ली : झारखंड के जमीन घोटाला केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय सीएम हाउस में करीब 4 घंटे से पूछताछ कर रही है। लैंड स्कैम केस को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। सीएम हाउस के बाहर फोर्स बढ़ा दी गई है। बाहर जेएमएम के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने सीएम हाउस के बाहर शाम 7 से 11 बजे तक धारा-144 लगाने का आदेश जारी किया है। जमीन घोटाला मामले में एक ओर जहां ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी ओर सीएम आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर कार्यकर्ता और सीएम के समर्थक बड़ी संख्या में जमा हुए है और नारेबाजी कर रहे हैं। ED की टीम 9 गाड़ियों के काफिले में CM हाउस पहुंची। इनमें से 3 गाड़ियों में अधिकारी थे, जबकि 6 गाड़ियां उनकी सुरक्षा में तैनात थीं। ED के कुल 7 अधिकारी पूछताछ के लिए रांची पहुंचे हैं। इनमें तीन अधिकारी दिल्ली से आए हैं।
-

आईटीआई ऊना में 24 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला
ऊना/सुशील पंडित :औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 24 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा जिसमें मैसर्ज़ ग्रासिम इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड, गांव धनशौ पंजाब, मैसर्ज़ स्वराज़ ईज़न लिमिटेड मोहाल व मैसर्ज़ यस्वी अकेडमी फॉर स्किल एसएएस नगर मोहाली जैसी कम्पनियां भाग लेगी। इस संबंध मे जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ई. अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, मकैनिक टेªक्टर, मैकेनिक डीजल, मकैनिक मोटर व्हीकल, इंस्टूªमेंट मकैनिक, इलैक्ट्रॉनिक्स टेªडों में कोर्स पूरा कर चुके पुरूष व महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कैम्पस साक्षात्कार में सीधे नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभियार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरों के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभियार्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के अनुसार वृत्तिका देय होगी। -
ਪੰਜਾਬ : 400 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ। ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ-2 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪੈਰਿਸ ਐਵੀਨਿਊ, ਛੇਹਰਟਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਤੋਂ 400 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਇੱਕ ਡਿਜ਼ੀਟਲ ਕੰਡਾ ਵੀ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੀ ਉਮਰ 22 ਸਾਲ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ ਤੇ ਬਾਰਵੀਂ ਜਮਾਤ ਤੱਕ ਪੜਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਸਲੂਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ।
ਇਸਨੂੰ ਪੈਰਿਸ ਐਵੀਨਿਊ, ਛੇਹਰਟਾ ਦੇ ਖੇਤਰ ਤੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਦੋਂ ਇਹ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਰਨ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। “ਸੁਰੂਆਤੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸਨੇ ਇਹ ਹੈਰੋਇੰਨ ਗੁਰੂ ਕੀ ਵਡਾਲੀ, ਛੇਹਰਟਾ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪਾਸੋਂ ਤੋਂ ਲਈ ਸੀ। ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-
पंजाबः पुलिस ने 2 पुलिस कर्मियों को किया गिरफ्तार, 5 के खिलाफ मामला दर्ज
होशियारपुरः दसूहा पुलिस ने लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने के आरोप में दिल्ली पुलिस के 5 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से दो को स्कॉर्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दसूहा एस.आई. हरप्रेम सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे तो उन्हें फोन पर पता चला कि एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार पांच अज्ञात व्यक्ति मुकेरियां इलाके से एक व्यक्ति का अपहरण कर हाईवे पर दसूहा की ओर जा रहे थे।
गांव काला के पास गाड़ी रोकी गई, तीन लोग भाग निकले जबकि दो लोग एच.सी. मनोज कुमार और एच.सी. राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अन्य लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन पांच लोगों में से कुछ को दिल्ली पुलिस पहले ही सस्पेंड कर चुकी है, जो धोखाधड़ी और डरा-धमका कर लोगों से पैसे वसूलते थे। इसी तरह उन्होंने मुकेरियां इलाके के हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली पुलिस का भगोड़ा है। दसूहा पुलिस ने पांच में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-
पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो
लुधियाना : ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ढोलेवाल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अभी मृतक की कोई पहचान नही पाई है। वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि अक्सर लोग कूदकर रेलवे लाइन पार करते है।
जिससे ऐसे हादसे हो रहे है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी तक मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने आगे की जांच शुरू कर दी है।