Blog

  • पंजाबः पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली कार, देखें वीडियो

    पंजाबः पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली कार, देखें वीडियो

    अबोहरः शहर में मलोट रोड पर गांव कबरवाला के नजदीक एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर दवा कंपनी के प्रोडक्ट से भरी डस्टर जलकर राख हो गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना में कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए, क्योंकि वे समय रहते उतर गए थे, लेकिन कार और उसमें भरा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मलोट से अबोहर आ रही डस्टर गाड़ी में कुछ दवाइयां आदि रखी हुई थीं, लेकिन मलोट से आगे निकलते ही कबरवाला पेट्रोल पंप के पास अचानक कार में आग लग गई।

    हालांकि कार सवार 2 लोगों ने उसमें रखा सामान बाहर निकाल लिया था, लेकिन जलती कार के पास में रखा होने के कारण आग की लपटों ने सामान को चपेट में ले लिया। कार में लगी आग इतनी तेजी से धधक रही थी कि सड़क के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रुक गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अग्रिशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर मोटी पाइप से पानी की बौछारें मार कर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में कार और उसमें रखी दवाएं जल गईं।

  • स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्‍टर और कास्‍ट‍िंंग डायरेक्‍टर की घर के बाथरूम में मिली लाश

    स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्‍टर और कास्‍ट‍िंंग डायरेक्‍टर की घर के बाथरूम में मिली लाश

    नई दिल्लीः ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्‍टर और कास्‍ट‍िंंग डायरेक्‍टर आदित्‍य सिंह राजपूत की मौत हो गई है। आदित्‍य की उम्र महज 25 साल थी। उनकी लाश सोमवार, 22 मई की दोपहर को उनके घर से बाथरूम से म‍िली है। आदित्‍य मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते थे। ब‍िल्‍ड‍िंंग की 11वीं मंजिल पर रहने वाली आदित्‍य की लाश सबसे पहले उनके दोस्त ने देखी। वह बाथरूम में अचेत हालत में पड़े हुए थे। दोस्‍त ने तत्‍काल बिल्डिंग के वॉचमैन को खबर दी, ज‍िसके बाद उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया। हालांक‍ि, डॉक्‍टर्स तक पहुंचने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी। मुंबई पुलिस ने लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज द‍िया है।आशंका जताई जा रही है कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज है।

    हालांक‍ि, पुलिस अभी ब‍िना छानबीन के क‍िसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। आदित्य सिंह राजपूत को पहली बार टीवी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर के तौर पर उनकी इंडस्‍ट्री में अच्‍छी खासी जान पहचान थी। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदित्‍य सिंह राजपूत ने 300 से अध‍िक टीवी विज्ञापनों में काम किया था। एक्‍ट‍िंग की दुनिया में स्‍ट्रगल करते हुए उन्होंने अपना ब्रांड ‘पॉप कल्चर’ शुरू किया, जिसके तहत वह कास्टिंग डायरेक्टर का काम करते थे। आदित्य सिंह राजपूत का जन्‍म दिल्‍ली में हुआ था।

    हालांकि, उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। महज 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने वाले आदित्‍य के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन हैं। उनकी बहन शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। आदित्‍य ने ‘क्रांतिवीर’, ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह टीवी शो CIA (CAMBALA Investigation Agencies) में भी नजर आए थे। आदित्‍य पिछले कुछ समय से कास्टिंग डायरेक्‍टर के तौर पर करियर को आगे बढ़ा रहे थे। ऐसे में मुंबई की पेज-3 पार्टीज से लेकर फिल्‍मी दुनिया में उनकी अच्‍छी खासी पकड़ मानी जाती है।

  • पंजाबः सुर्खियों में सेंट्रल जेल, 2 अंडर ट्रायल कैदियों में हुई भिड़ंत 

    पंजाबः सुर्खियों में सेंट्रल जेल, 2 अंडर ट्रायल कैदियों में हुई भिड़ंत 

    बठिंडाः हाई सिक्योरिटी केंद्रीय जेल आए दिन विवादों में रहती है। वहीं आज जेल में एक और विवाद सामने आया है। जहां जेल के अंदर दो अंडर ट्रायल कैदियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक कैदी ने चम्मच की तेजधार करके दूसरे अंडर ट्रायल कैदी के मुंह में घोंप दिया। दोनों को आपस में झगड़ते देख मौके पर पहुंचे जेल मुलाजिमों ने बीच-बचाव करते हुए घायल अंडर ट्रायल कैदी को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान संदीप सिंह के तौर पर हुई है।

    बताया जाता है कि संदीप सिंह का दूसरे अंडर ट्रायल कैदी के साथ नशीली गोलियों को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान दूसरे कैदी ने संदीप सिंह के गाल में तेजधार चम्मच घोंप दी। संदीप सिंह लहूलुहान हो गया, जिसे पहले जेल स्थित अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया, उसके बाद उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डॉक्टर खुशदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि जेल से एक अंडर ट्रायल कैदी को लेकर मुलाजिम आए थे। जिसके चेहरे पर किसी चीज से वार किया गया है, जिसका उपचार चल रहा है।

  • जालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर डाक्टर की पत्नी को बनाया निशाना, गहने व कैश लूटकर हुए फरार

    जालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर डाक्टर की पत्नी को बनाया निशाना, गहने व कैश लूटकर हुए फरार

    जालंधर,वरुण/हर्ष: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोगा से तेजधार हथियारों के बल पर अगवा की गई डाक्टर की पत्नी को लुटेरे कपूरथला रो़ड, जालंधर में उतार गए। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार महिला समेत तीन लुटेरों ने डाक्टर की पत्नी से तेजधार हथियारों के बल पर गहने और पर्स लूट लिया। महिला की पहचान रमला रानी पत्नी डाक्टर राजीव कपूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस में शिकायत दी जा रही है।

    घटना की जानकारी देते हुए रमला रानी निवासी जैतों ने बताया कि उसके पति डाक्टर राजीव कपूर का जैतों में गुरू रामदास अस्पताल है। आज सुबह वे रिश्तेदारों से मिलने बरगाड़ी गई थी। वापस लौटते समय हाईवे पर कार में सवार महिला समेत तीन लोगों ने उसे तेजधार हथियारों के बल पर गाड़ी में बिठा लिया। लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके गहने और पर्स लूट लिए। रमला रानी के मुताबिक लुटेरे उसे कपूरथला रोड़ पर चलती गाड़ी से उतार कर फरार हो गए। 

  • जालंधरः इस इलाके में ASI की मौत

    जालंधरः इस इलाके में ASI की मौत

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के बारादरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में गेट गिरने से एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भूपिंदर सिंह पुत्र फुम्मन सिंह निवासी राजिंदर नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बीमार चल रहा था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आज जब वह अपने कमरे से बाहर निकला तो घर के आंगन में पड़े लोहे के गेट के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू किया जाए 

    हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू किया जाए 

    बददी/सचिन बैंसल: किसान योद्धा सरदार रुडक़ा सिंह कल्याण समिति ने आज वार्षिक समारोह धूम धाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राम कुमार चौधरी विधायक एवं संसदीय सचिव रहे। इस समारोह  भारतीय क्षत्रिय घृत वाहती चांहग ईकाई हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने कहा कि वड़ी खुशी की वात है कि हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय और ब्राह्मण समुदाय की जनसंख्या सार्वजनिक हो चुकी है जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय की आबादी 32 फीसदी है तथा ब्राह्मण समुदाय की आबादी 18 फीसदी है । बड़े दुख की बात है कि हिमाचल प्रदेश में घृत वाहती चांहग समुदाय की जनसंख्या आज तक सार्वजनिक नहीं हो सकी। जनसंख्या सार्वजनिक नहीं होने के कारण उपरोक्त वर्ग राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक रुप से पिछड़ चुका है।
    सरकारी कालेजों एवं युनिवर्सिटीयों (अकेडमिक) में ओबीसी वर्ग की भागीदारी 0 फीसदी है जबकि हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में सामान्य वर्ग को  10 फीसदी तथा दलित वर्ग को 15 फीसदी भागीदारी मिल रही है । इस समस्या का हल यही है कि हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू हो जाए। कुछ साल पहले भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए विधानसभा से इसलिए वाकआऊट कर दिया था कि पी. टी. ए और एस. एम. सी शिक्षक भर्ती में रोस्टर नहीं लागु हुआ है। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. बीरभद्र सिंह ने विपक्ष को उतर देते हुए कहा था कि आप ने भी 10 वीं पास विद्या उपासक रखे थे जिनको मैंने नियमित किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार बैकलॉग से रोस्टर पूरा करेगी। लेकिन यह बैकलॉग आज तक पूरा नहीं हो सका है। आबादी के हिसाब से ओबीसी वर्ग के दो कैबिनेट मंत्री बनने चाहिए थे । वर्तमान सरकार मे ओबीसी वर्ग के दो विधायक हैं लेकिन कैबिनेट मंत्री एक ही है।
     चौधरी रामकुमार ने समिति से कहा है कि अपना प्रस्ताव लेकर शिमला आएं और मुख्यमंत्री के सामने हम प्रस्ताव रखेंगे और जो मांगे जायज होगी वह पूरी करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। समारोह में समिति के महासचिव कैप्टन अमरीक सिंह,   श्रीकंठ चौधरी, रणजीत सिंह राणा, रजनी वाला, मास्टर गुरमेश, गणेश दत्त भरवाल, प्रमोद कुमार, बी. डी. चौधरी, सतिंदर पाल, साहिब सिंह, दुलंभ सिंह, जसपाल चौधरी, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरूण चौधरी उपस्थित रहे।
    कैपशन-सीपीएस रामकुमार चौधरी को सम्मानित करते आयोजक। बददी-1
  • शादी में जा रहे जीजा साले की बाइक  गिरी नाले में

    शादी में जा रहे जीजा साले की बाइक गिरी नाले में

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से बाथड़ी एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे तीन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले विनोद कुमार और बिट्टू कुमार अपने जीजा के साथ एक ही मोटलसाइकिल पर ऊना संतोषगढ़ रोड़ से होते हुए बाथड़ी जा रहे थे। अभी मोटलसाइकिल जनकौर के पास पहुंचा था कि चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क किनारे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी गई जिससे तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक ऊना पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
  • बुलेट से पटाखे मारने वाले युवक को किया काबू

    बुलेट से पटाखे मारने वाले युवक को किया काबू

    ऊना/सुशील पंडित: बालीवाल गांव में पिछले कुछ समय से बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे मारने वाले एक युवक को गांव वालों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली का एक युवक बालीवाल गांव में आकर बुलेट मोटरसाइकिल के मोडिफाई किए गए सिलेंसर से ऊंची ऊंची आवाज पटाखे मारता था। गांव वालों ने उक्त युवक को पहले भी चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन वह पटाखे मारने से नहीं हटा। शुक्रवार 19 मई को उसने जब फिर से पटाखे मारे तो गांववालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिल रही है कि उक्त व्यक्ति पर मोटर व्हिकल एक्ट की धारा 207 के तहत चालान करके बुलेट को जब्त कर लिया है। पंजाब में बुलेट के सिलेंसर से छेड़छाड़ कर गोली की तरह आवाज निकालने का चलन अब हिमाचल में भी फैलने लगा है।
    सिलेंसर हटाने के बाद जैसे ही बुलेट की रेस बढ़ाई जाती तब अचानक बढ़ी आवाज गोली की ध्वनि में परिवर्तित हो जाती है। इससे आस पास के इलाके में दहशत जैसी स्थिति उत्पन हो जाती है। लोग इधर उधर देखने लग जाते हैं कि आखिर इतनी ऊंची आवाज कहां से आई। इस आवाज से कमजोर दिल के लोगों की सेहत बिगड़ने का डर बना रहता है साथ ही पास में चल रहे दोपहिया और अन्य वाहनों के चालकों का कंट्रोल भी डगमगा जाता है। बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने की यह कुप्रथा को रोकने के लिए पुलिस ने 10000 रुपए से अधिक चालान की व्यवस्था भी कर रखी है। भारी भरकम जुर्माने के बावजूद भी बुलेट के पटाखों की आवाज हमें आए दिन सुनाई देती रहती है।
  • प्रदूषण के विरुद्ध पांच गावों ने शुरू किया धरना

    प्रदूषण के विरुद्ध पांच गावों ने शुरू किया धरना

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के 5 सीमावर्ती गांवों के लोग कंपनियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। ऊना विधान सभा क्षेत्र के गांव सनोली, मजारा, बिनेवाल,पूना और मलूकपुर के निवासियों ने रविवार सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गांव वालों का कहना है पास की फैक्ट्रियों का गंदा पानी हमारे भूजल को प्रदूषित कर चुका है। जबकि इन उद्योगों से रिसने वाली गैस से पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में आ चुका है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गैस रिसाव और भूजल के ख़राब होने की शिकायतें सरकार के हर विभाग तक पहुंचाई जा चुकी हैं। प्रत्येक नेता हमारी समस्याओं को जानने के बाद भी खामोश है। 
    उन्होंने आरोप लगाया कि न अधिकारी हमारी सुनते हैं और न ही वह नेता सुनते हैं जिन्हें हमने विधानसभा और लोकसभा भेजा है। हमारी परेशानी को सुनने का भी हमारे नेताओं के पास समय नहीं है। प्रदूषण के चलते पांच से अधिक गांवों के लोग बीमार हो रहे हैं। जबतक इसे कंट्रोल नहीं किया जाता तबतक हमारा धरना जारी रहेगा। मौके पर हिमाचल किसान सभा ऊना के प्रधान रणजीत सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह मजारा, रविंदर सिंह, मास्टर प्रीतम सिंह, जोरावर सिंह, अवतार सिंह, कमलजीत, सतविंदर सिंह, जरनैल सिंह, श्याम लाल, हरकरणजोत, प्रेम सिंह, जसवीर, जरनैल सिंह, अमरीक सिंह, मनजिंदर सिंह व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
  • ऊना: 133 लोगों के हुए चालान

    ऊना: 133 लोगों के हुए चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने यातायात के नियमों को तोड़ने, सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को 133 के चालान किए।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 119 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 7 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 3500 रुपए प्राप्त हुए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में कुल 1300 रूपये वसूल किए गए। वहीं अवैध खनन अधिनियम के तहत रेत ले जा रहे एक वाहन पर 6500 जुर्माना ठोका गया है।