Blog

  • PGI के एडवांस आई-सेंटर में लगी आग, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    PGI के एडवांस आई-सेंटर में लगी आग, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पीजीआई संस्थान में एक बार फिर से आग लगने का मामला सामने आया है। जहां पर सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दे दी गई है। जिसके बाद करीब 5-6 फायर टैंडर मौके पर पहुंचे हैं औऱ आग बुझाने की कोशिशें कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में यह आग लगी है। फिलहाल, राहत और बचाव का काम जारी है और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    जानकारी के अनुसार, पीजीआई के एडवांस आई सेंटर की यह घटना है। बताया जा रहा है कि एक दम से शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफर मच गई। इस दौरान सेंटर में धुआं फेल गया और फिर सेंटर के शीशे तोड़ने पड़े। वहीं, मरीजों को पार्किंग एरिया में ले जाया गया। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, किसी भी मरीज के झुलसने की खबर नहीं है।

    गौरतलब है कि इससे पहले, 9 और 10 अक्तूबर की मध्य रात्रि को भी पीजीआई में आग लग गई थी। 6 दिन पहले पीजीआई के नेहरू अस्पताल में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें 400 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू कर निकाला गया था। अब तक पीजीआई की जांच कमेटी उस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच एडवांस हाई सेंटर में आग लगी है और ऐसे में पीजीआई पर सवाल उठ रहे हैं।

  • गुब्बारे में हवा भरते वक्त फटा गैस सिलेंडर, एक की मौत, 11 बच्चे घायल

    गुब्बारे में हवा भरते वक्त फटा गैस सिलेंडर, एक की मौत, 11 बच्चे घायल

    लातूरः महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां गुब्बारा फुलाते समय गैस सिलेंडर फट गया और गुब्बारा बेचने वाले की जगह पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना रविवार शाम को लातूर शहर के तावरजा कॉलोनी इलाके में हुई। इस हादसे से इलाके में सनसनी मची हुई है। इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, गुब्बारे में भरने वाला नाइट्रोजन हीलियम गैस सिलेंडर का जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट में गुब्बारे बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई।

    खबर सामने आई है कि गुब्बारे लेने आए 11 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि हादसे में मौत हुई उस शख्स का नाम राम इंगले है जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वह बीड जिले के वाघाला-राडी का रहने वाला था। वह आज लातूर के तावरजा कॉलोनी में गुब्बारे बेचने आया था। लेकिन गुब्बारा भरते वक्त सिलेंडर फट गया और ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। ऐसे में अब इस हादसे के बाद घायल बच्चों का लातूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच देर रात कलेक्टर ने घायल बच्चों से मुलाकात की और उनसे पूछताछ की है। घायल बच्चों के माता-पिता की मांग है कि सरकार ऐसे अनधिकृत विस्फोटक ले जाने वाले फेरीवालों पर तुरंत प्रतिबंध लगाए। इस घटना से पुरे लातूर में हड़कप मचा हुआ है।

  • मंदिर में हवन के धुएं से उड़ी मधुमक्खियां, 25 लोग घायल

    मंदिर में हवन के धुएं से उड़ी मधुमक्खियां, 25 लोग घायल

    नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक माता के मंदिर पर हवन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बूढ़े, बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बड़ौदा के सामुदायिक अस्पताल और श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जख्मी लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैदरअसल श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में जैसे ही हवन करना शुरू किया, वैसे ही धुआं उड़ने से मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दियाघटनाक्रम श्योपुर जिले के बड़ौदा अंचल के चंद्रपुरा गांव के पास स्थित माता के मंदिर का है

    जहां 40 से ज्यादा श्रद्धालु नवरात्रि के दिन माता के मंदिर पर हवन करने के लिए पहुंचे थेइन श्रद्धालुओं में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पर हवन करना शुरू कर दिया। मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक माता के मंदिर पर हवन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बूढ़े, बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बड़ौदा के सामुदायिक अस्पताल और श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जख्मी लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मधुमक्खियों के हमले के दौरान मंदिर पर अफरातफरी का माहौल मच गया।

    घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है चंद्रपुरा गांव निवासी श्रद्धालुओं को कहना है कि हवन करते ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया इससे महिला और बच्चों सहित 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैंचंद्रपुरा गांव निवासी मुकेश कुशवाह का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हो गए हैं इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं

  • जालंधरः रामामंडी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

    जालंधरः रामामंडी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

    जालंधर, ENS: रामा मंडी के पास सुबह करीब साढ़े आठ से पौने 9 के बीच एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक सिर बुरी तरह से कुचला गया। बताया जा रहा है कि जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल के आसपास है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट और बारादरी की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

    मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक सवार युवक नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए रामामंडी से जालंधर सिटी की ओर जा रहा था। जब वह आर्मी हेडक्वार्टर्स के पास पहुंचा तो उसका बाइक हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कैंट की एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है। जोकि जल्द थाने पहुंच रहे हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह नहीं क्लियर हो पाया है कि उक्त बाइक सवार का एक्सीडेंट कैसे हुए। वहीं, मृतक का बाइक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है और शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • पंजाबः रामलीला में बदमाशों का हमला, कुर्सियां ​​तोड़ी, टेंट फाड़े, कलाकार पीटे, देखें वीडियो

    पंजाबः रामलीला में बदमाशों का हमला, कुर्सियां ​​तोड़ी, टेंट फाड़े, कलाकार पीटे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जवाहर कैंप में आयोजित रामलीला पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने जमकर मंच पर तोड़फोड़ करते हुए कुर्सियां तोड़ी और टेंट फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यहां तक कि कलाकारों के साथ भी मारपीट की। कलाकारों ने भाग कर जान बचाई है। इस वारदात से एक दिन पहले नशेड़ियों ने रामलीला के दौरान पार्क में बैठी महिलाओं को पत्थर मार कर उनसे छेड़खानी की थी। इस दौरान रामलीला प्रबंधकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था।

    इसके बाद सभी युवक वहां से भाग गए थे। लेकिन बीती रात उन्हीं युवकों ने रामलीला शुरू होते ही मंच पर हमला शुरू कर दिया। युवकों ने रामलीला में खलल डालते हुए तोड़फोड़ शुरू दी। प्रबंधक राज कुमार खैहरा ने कहा कि इस हमले से भक्तों को ठेस पहुंची है। रामलीला आयोजित करने की मंजूरी आयोजकों ने प्रशासन से नहीं ली थी। इस संबंध में राज कुमार ने कहा कि पुलिस को वह हर साल की तरह इस साल भी पत्र दे आए थे। हर बार पुलिस द्वारा सुरक्षा का प्रबंध किया जाता है, लेकिन इस बार कोई प्रबंध नहीं है।

    सरेआम गुंडागर्दी रामलीला मंच पर देखने को मिली है। श्री रामलीला ड्रामेटिक क्लब के प्रधान सुभाष गांधी ने कहा कि दो दिनों से शरारती लोग पार्क में ताश खेल रहे थे। इन्हें समझाया भी गया था। राम जी और हनुमान जी का रोल करने वाले कलाकारों से मारपीट की गई है। सुभाष गांधी ने कहा कि पिछले 50 साल से वह रामलीला का आयोजन कर रहे हैं। 50 साल में पहली बार हुआ है कि उनकी रामलीला पर हमला हुआ है। घटना स्थल पर चौकी कोचर मार्केट की पुलिस पहुंची। चौंकी इंचार्ज मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ के पास सोमवार को 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में 5 किमी की गहराई पर आया। बता दें, इससे पहले रविवार को करीब 4 बजे दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्कूल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद था।

  • पंजाबः 2 ट्रकों की भयानक टक्कर में नहर में गिरा सिमेंट मिक्सचर वाहन, देखें वीडियो

    पंजाबः 2 ट्रकों की भयानक टक्कर में नहर में गिरा सिमेंट मिक्सचर वाहन, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड स्थित गिल नहर के देर रात भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बीती रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई और एक ट्रक (सिमेंट मिक्सचर) नहर में गिर गया। बताया जा रहा है कि तेजरफ्तार होने के कारण ड्राइवर से बेलेंस बिगड़ गया। सामने से आ रहे ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावक था कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सिडेंट में ड्राइवर और कंडक्टर बुरी तरह घायल हुए है। जिनकी पहचान नहीं अभी हुई।

    लोगों ने उन्हें देर रात किसी अस्पताल में पहुंचाया है। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक इस सड़क पर वाहन चालक देर को लापरवाही से गलत दिशा में चलते है जिस कारण इस तरह के हादसे हो रहे है। घटना स्थल पर सुबह ट्रैफिक पुलिस को भी लोगों ने सूचित किया। दोनों वाहन चालकों की पहचान कर पुलिस बनती कार्रवाई कर रही है। फिलहाल सिमेंट मिक्सचर वाले ट्रक को नहर से बाहर निकालने के लिए पुलिस क्रेन आदि की व्यवस्था कर रही है। हादसे के कारण सुबह जाम की स्थिती भी बनी रही है।

  • जालंधर सहित कई जिलों में बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

    जालंधर सहित कई जिलों में बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

    जालंधर, ENS: आज बदलते मौसम के साथ सुबह से हो रही बारिश से मौसम के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर भारत में शनिवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल गया था। रविवार ठंडा रहने के बाद सोमवार की शुरुआत बारिश से हुई है। जालंधर सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। पूरे पंजाब में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं, वहीं 10 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट तक जारी कर दिया है।

    मौसम विभाग ने10.30 बजे तक बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा पूरे पंजाब में आज बारिश के आसार बने हुए हैं। माझा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में कुछ समय से बारिश हो रही है।

    शनिवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पूरे पंजाब के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को पंजाब के औसतन तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतर शहरों का तापमान रविवार शाम को 30 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया।

  • आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। वैधृति योग आज सुबह 10 बजकर 24 तक रहेगा, उसके बाद विषकुम्भ योग लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो से वाह-वाही मिलेगी। कोई नया सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 

    वृष राशिः आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। करियर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे, जिससे उनके काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रुके हुए काम पूरें होंगे। 

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग़ से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई किसी काम में आपकी मदद करेंगे। समाज में आज आप बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर डॉक्टर्स से सलाह लेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज कोई जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगें, पिताजी आपस बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग मूर्ति बनाने के काम से जुड़े है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज अपने पापा के साथ समय बिताने की जिद्द करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति
    बेहतर होगी। 

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। 

    कन्या राशिः आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाये, कार्यों में सफलता मिलेगी। 

    तुला राशिः आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिताजी से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पाकर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। 

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा होगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंकिंग फील्ड में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में घूमने जायेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुके कार्यों में तेजी आएगी। 

    धनु राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मजाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनी चढायें, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

    मकर राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे, इससे आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता-पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगें। मां दुर्गा को नारियल चढायें, आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

    कुम्भ राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज इस बात का खास ख्याल रखें कि दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगें। आज ऑफिस में लोग आपके पर्सनालिटी की तारीफ करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी। 

    मीन राशिः आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें। आज अपने दोस्त के किसी काम में सहयोग करेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर होगी। 

  • जालंधरः पानी से परेशान इस इलाका निवासियों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधरः पानी से परेशान इस इलाका निवासियों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव 15 तारीख से शुरू हो रहे हैं। वहीं कई इलाकों में लोग अभी भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आर.के ढाबा के नजदीक भार्गव कैंप से सामने आया है। जहां इलाका निवासी पानी की समस्या से कई दिनों से परेशान चल रहें है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर इलाके के नेताओं और निगम प्रशासन से भी वह बात कर चुकें है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उसके बाद आज रात इलाका वासियों ने परेशान होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगा दिया है।