Blog

  • पंजाब :  अमृतपाल सिंह का एक और नया वीडियो आया सामने, प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : अमृतपाल सिंह का एक और नया वीडियो आया सामने, प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसर : अमृतपाल सिंह बीते दिनों ,सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उसने अपनी गिरफ्तारी को लेकर खुलासा किया था। इस बारे वीडियो के 24 घंटे के बाद आज अमृतपाल सिंह का एक ऑडियो भी सामने आया था। जिसके बाद प्रशासन में हलचल तेज हो गई और जगह-जगह पर चेकिंग अभियान की गतिविधियां तेज कर दी गई।

    वही कुछ देर बाद ही अब दोबारा एक नया वीडियो क्लिप सामने आया है। इस दौरान उसने कहा कि, मैं भागा नहीं हूं बगावत के रासते में हूं, जल्दी ही दुनिया के सामने आऊंगा। इस दौरान उसने लोगों से कहा कि वहम में मत रहें कि मैं भगौड़ा हूं और अपने साथियों को छोड़ कर चला गया हूं। मैं आज भी अपने कौम के साथ व अपने साथियों के साथ हूं। इस दौरान अमृतपाल ने कहा कि वह देश छोड़ कर भागने वाला नहीं है।

    केसों को कटवाने को लेकर उसने कहा कि केस कत्ल करवाने की कभी सपने में नहीं सोच सकता है। अमृतपाल ने कहाकि जत्थेदार के लिए यह परिक्षा की घड़ी है। इस दौरान उसने अपने परिवार से भी अपील की है कि अपना घर छोड़ कर नहीं जाना, मेरा साथ दो सारी संगत साथ दे रही है। इस मौके पर उसने संगत से अपील की है कि सभी गांवों में अनाऊंसमेंट करवाकर सरबत खालसे के लिए वैसाखी पर संगतों का एक बड़ा इकट्ठ किया जाए। उसन कहा कि वाहेगुरु पहले भी रक्षा करता आया है आगे भी करेगा। 

  • पंजाब:  मंहगाई का झटका, बिजली के रेट में हुई बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से नई दरें होंगी लागू

    पंजाब: मंहगाई का झटका, बिजली के रेट में हुई बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से नई दरें होंगी लागू

    चंडीगढ: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने उद्योगों को बड़ा झटका दिया है। पावरकॉम ने बिजली दरों में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब उद्योगों को 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। अगले 5 साल के लिए सालाना तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इसे लागू किया जाएगा। 1 अप्रैल से बढ़ी दर पर बिजली मिलेगी। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन से मंजूरी मिलने के बाद पावरकॉम ने सर्कुलर जारी कर अधिकारियों को इसे लागू करने का निर्देश दिया। पावरकॉम ने घरेलू बिजली भी महंगी करने का प्रस्ताव रेगुलेटरी कमीशन को भेजा था। हालांकि अभी इसकी अनुमति नहीं मिली है।

    रेगुलेटरी कमीशन को भेजे प्रस्ताव में पावरकॉम ने दलील दी थी कि सूबे में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बाहर से महंगी बिजली व कोयला खरीदना पड़ रहा है। इससे खर्चे काफी बढ़ गया है लेकिन उस हिसाब से राजस्व नहीं मिल रहा है। बिजली सब्सिडी का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है। इन सब दलीलों के साथ पावरकॉम ने रेगुलेटरी कमीशन को प्रस्ताव भेजकर बिजली की दरें बढ़ाने की अनुमति मांगी थी।

    उधर, पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने रेगुलेटरी कमीशन के इस कदम को सही बताया है। एसोसिएशन के मुताबिक इससे पावरकॉम की आय में इजाफा होने से आर्थिक मुश्किलें कुछ हद तक हल हो सकेंगी। वहीं सरकार पर भी बिजली सब्सिडी का कुछ बोझ कम होगा। बिजली के रेट बढ़ने से राज्य में करीब डेढ़ लाख उद्योग प्रभावित होंगे। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इन उद्योगों को 2669 करोड़ की सब्सिडी दी है। इनमें छोटे उद्योगों को 189 करोड़, मध्यम उद्योगों को 289 करोड़ और बड़े उद्योगों को 2191 करोड़ की सब्सिडी दी गई है।

  • जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

    जालंधरः वरुण/हर्षः देहात पुलिस के अलग अलग थानों की टीमों ने चोरी और नशे की वारदातों पर नकेल कसते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया। थाना आदमपुर की पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिनकी पहचान लवजोत सिंह उर्फ़ लंबू पुत्र मुसल्ला और ज्ञानचंद उर्फ़ गौरी पुत्र परशोतम की निवासी गाँव लेस्डीवाल, आदमपुर और सरबजीत उर्फ़ चीमा पुत्र अमरजीत निवासी गाँव महमदपुर, आदमपुर के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सन्नी पुत्र जागरण निवासी लेस्डीवाल ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कारवाई करते हुए एएसआई अंग्रेज़ सिंह ने मामले की जाँच करते हुए आरोपी लवजोत और ज्ञानचंद को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से चोरी किए हुए सोने के आभूषण बरामद किए। 

    इसी तरह उनकी टीम के ASI जगदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान अलावलपुर मोड़ पर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि सरबजीत चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के लिए गांधी अस्पताल आदमपुर के नजदीक घुम रहा है। जहाँ पुलिस ने उसे चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोचा और पुछताछ के दौरान सरबजीत सिंह ने एक और चोरी का मोटरसाइकल बरामद करवाया। 

    वहीं दूसरी थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 100 नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपी कि पहचान गुरदीप सिंह उर्फ़ दीपा पुत्र महेन्द्रसिंह निवासी मीयूवाल, बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अनवर मसीह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाँव खोनेवालों के पास मौजूद थे जहाँ उन्होंने आरोपी गुरदीप के क़ब्ज़े से 102 नशीली गोलियां बरामद कर उसके ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • राम नवमी: पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस द्वारा भंडारे का आयोजन

    राम नवमी: पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस द्वारा भंडारे का आयोजन

    हवन यज्ञ डालकर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने सुख समृद्धि की कामना  

    ऊना/सुशील पंडित: चैत्र नवरात्र के तहत रामनवमी को लेकर आज प्रदेश भर में त्यौहार का माहौल रहा। इसी कड़ी में उना जिला में भी हिमाचल पुलिस द्वारा पुलिस लाइन झलेड़ा  स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ऊना पुलिस द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। इस हवन यज्ञ में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, डीएसपी अजय ठाकुर शामिल हुए और उन्होंने इस हवन यज्ञ में आहुति डालकर कंजक पूजन किया।

    इस दौरान महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन कर माता का गुणगान भी किया गया उन्होंने  इस यज्ञ में सुख समृद्धि की कामना की। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया की रामनवमी के मौके पर पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है जिसको देखते हुए पुलिस द्वारा रामनवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में इस भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है

  • जालंधरः भारत गौरव पर्यटन ट्रेन कल स्टेशन से होगी रवाना

    जालंधरः भारत गौरव पर्यटन ट्रेन कल स्टेशन से होगी रवाना

    जालंधर/वरुणः भारतीय रेलवे ने भारत और नेपाल के प्रमुख तीर्थ और विरासत स्थलों की यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भारत-नेपाल आस्था सर्किट पर यात्रा शुरू करेगी। इसमें नेपाल की राजधानी काठमांडू और भारत का प्राचीन शहर काशी प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इस यात्रा में अयोध्या के अलावा नंदीग्राम और प्रयागराज को भी जोड़ा जाएगा। 

    इस पैकेज को आकर्षक और किफायती बनाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट https//www.irctctourism.com पर ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी और वेब पोर्टल पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पैकेज की बुकिंग होगी। वर्तमान कोविड-19 के प्रति सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पर्यटकों के लिए पूर्ण टीकाकरण (दोहरी खुराक) की शर्त अनिवार्य रहेगी।

    पर्यटकों को काठमांडू के होटलों में 3 और अयोध्या व वाराणसी के होटलों में एक-एक रात का ठहराव मिलेगा। रक्सौल स्टेशन से काठमांडू और वापसी की यात्रा बस से पूरी होगी और नेपाल की यात्रा करते समय ट्रेन रक्सौल स्टेशन पर रुकेगी। अत्याधुनिक डीलक्स एसी ट्रेन 31 मार्च यानी शुक्रवार को करीब 600 पर्यटकों समेत जालंधर सिटी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इस यात्रा के दौरान लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली, सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुण्डला, इटावा और कानपुर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने और उतरने का विकल्प होगा।

    भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की 10 दिवसीय यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। यहां पर पर्यटक श्री राम जन्मभूमि, हनुमान मंदिर और नंदीग्राम में भरत मंदिर के दर्शन करेंगे। अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के रक्सौल स्टेशन पहुंचेगी। यहां से पर्यटकों को बसों से काठमांडू भेजा जाएगा। काठमांडू में ठहराव के दौरान पर्यटक नेपाल की राजधानी में स्वयंभूनाथ स्तूप और अन्य विरासत स्थलों के साथ पशुपतिनाथ मंदिर जाएंगे। नेपाल भ्रमण के बाद ट्रेन रक्सौल से वाराणसी के लिए रवाना होगी। काशी में पर्यटकों को सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा, तुलसी मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। पर्यटकों को वाराणसी से प्रयागराज तक बस से भेजा जाएगा और संगम व हनुमान मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।

    ट्रेन अपने सफर के 10वें दिन प्रयागराज से वापस जालंधर सिटी लौटेगी। पूरी तरह से वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन में 11 थर्ड एसी कोच, एक पेंट्री कार और दो एसएलआर शामिल होंगे। पेंट्री कार से पर्यटकों को उनकी सीट पर ताजा पका शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। ट्रेन में मनोरंजन के साथ-साथ सार्वजनिक घोषणाओं के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद रहेगा और साफ-सुथरे शौचालय से लेकर हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन का 10 दिन का टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 27,815 रुपये होगा। इसमें ट्रेन की यात्रा, एसी होटल में रात्रि विश्राम, तीन टाइम का शाकाहारी भोजन, बस से आना-जाना और भ्रमण, यात्रा बीमा और गाइड की सेवाएं शामिल रहेंगी।

  • एम आर सी ग्रुप व एचआरटीसी के सहयोग से आईएसबीटी में  हवन-यज्ञ व लंगर का आयोजन

    एम आर सी ग्रुप व एचआरटीसी के सहयोग से आईएसबीटी में  हवन-यज्ञ व लंगर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के आईएसबीटी  में स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में एम आर सी ग्रुप व एचआरटीसी के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस बार भी हवन यज्ञ व लंगर का आयोजन किया गया। एमआरसी ग्रुप के जनरल मैनेजर प्रवेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष आम जनता की सुख समृद्धि के लिए इस हवन यज्ञ व लंगर का आयोजन किया जाता है।  मां दुर्गा अपने सब भक्तों पर मेहरबान रहे और कोरोना जैसी बीमारी  को सब जनता से दूर रखें  और भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचा कर रखें। प्रवेश ने बताया कि मां आदिशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है जिसकी पूजा तो देवी देवताओं को भी करनी पड़ती है।

    आपको बता दें कि यह मां दुर्गा का मंदिर एमआरसी ग्रुप द्वारा बस स्टैंड के बीच में ही बनाया गया है जिसमें मां दुर्गा का मंदिर, शिव भोलेनाथ का शिवलिंग, मां काली, श्री ब्रह्मा जी, श्री हनुमान जी, श्री राधा कृष्ण व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां मंदिर में स्थित हैं मंदिर की देखभाल व पूजा-अर्चना के लिए दो पुजारियों की भी व्यवस्था है। आज रामनवमी पर हवन यज्ञ के उपरांत पूर्ण आहुति डाली गई। प्रवेश शर्मा द्वारा नारियल की बलि भी दी गई आई हुई महिलाओं ने मां दुर्गा के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। भक्तों ने पूरी छोले व अन्य सब्जियां व हलवा खाकर मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एम आर सी ग्रुप के जीएम प्रवेश शर्मा, एचआरटीसी के आरएम सुरेश धीमान, नरेश शर्मा, मनजीत, मनोज, पंडित शशि शर्मा, शिवदत्त, वरुण शर्मा, अर्पित, रवि राजकुमार, अनमोल, रोहित, नीलकंठ, रिंकू, पदमा, अश्विनी ठाकुर, उत्तम, अनमोल व अन्य भगत उपस्थित रहे।

  • अवैध खनन करने पर 1.19 लाख जुर्माना

    अवैध खनन करने पर 1.19 लाख जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित: जिले में नदियों व खड्डों से रेत और पहाड़ों से मिट्टी चोरी करने वाले तीन वाहनों पर 119700 रुपए जुर्माना लगाया गया है। ऊना पुलिस ने अवैध खनन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को इन वाहनों पर कार्रवाई की। वर्तमान समय में ऊना और कांगड़ा जिले अवैध खनन की भयंकर चपेट में आ चुके हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन राज्य से बाहर जा रहे हैं। इन दोनों जिलों की नदियां, खड्डें और पहाड़ियां अवैध खनन करने वाले खनन माफिया की चपेट में आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस भी हल्के फुल्के चालान करके खानापूर्ति करने में लगी रहती है। मगर चालान और जुर्माने करने की रफ्तार अवैध खनन की गतिविधियों के मुकाबले कई सौ गुणा कम है। ऊना में रोजाना चंद हजार रुपए के जुर्माने किए जा रहे हैं जबकि करोड़ों रुपए की रेत यहां से निकाली जा रही है।

  • बंगाणाः अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

    बंगाणाः अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के डोहगी गांव में मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली के मल्लुवाल गांव के रहने वाले अमन कुमार पुत्र रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह जब मनाली से अपने घर वापस जा रहा था तब बंगाणा से पहले डोहगी गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था जब कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बंगाणा में लड़ाई झगड़े पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    बंगाणा में लड़ाई झगड़े पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: मलांगड़ में जमीनी विवाद पर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने एक दूसरे की शिकायतों पर दोनों परिवारों पर ही भारतीय दंड संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर लिए हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी और जीवन लता के परिवारों में लड़ाई झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। लड़ाई में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके परिवार के 5 सदस्यों पर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बंगाणाः सूरज शर्मा बने एनएसयूआई के अध्यक्ष

    बंगाणाः सूरज शर्मा बने एनएसयूआई के अध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज छात्र संगठन एनएसयूआई का सर्व समति से चुनाव हुआ। इसमें सूरज शर्मा को अध्यक्ष, राहुल राणा व कामिनी ठाकुर को उपाध्यक्ष, आदित्य चंदेल, नवीन राणा, नितिन सहोता, कोमलिका शर्मा को महासचिव, विशाल सोनी, साहिल ठाकुर, दीपाली धीमान, बिपुल राणा, सौरभ ठाकुर, शुभम ठाकुर, पलक मान, अभी रायजादा और अभिषेक ठाकुर को सचिव बनाया गया है। नई टीम बनने के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने विधायक दविंदर भुट्टों से भी भेंट की।
    छात्रों ने विधायक को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक ने उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एडवोकेट नीरज दत्त, प्रशांत शर्मा, कृष्ण शर्मा, संदीप शर्मा, जीवन शर्मा, अंकित मान, अम्बु भारद्वाज, नीरज ठाकुर, प्रवीण पादा, ठाकुर किशोरी हटली,कमल देव शास्त्री, अजय बनयाल, रिशु बनयाल, पिंटू लाला, संजीव व अन्य लोग मौजूद रहे।