Blog

  • भाजपा ने 17 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, 6 पुराने चेहरों को मिली जगह 

    भाजपा ने 17 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, 6 पुराने चेहरों को मिली जगह 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद संभालते के बाद अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।इसमें चंबा जिला के अध्यक्ष के रूप में धीरज नरयाल, कांगड़ा सचिन शर्मा, नूरपुर रमेश राणा, देहरा संजीव शर्मा, पालमपुर हरिदत्त शर्मा, लाहौल स्पीति राजेंद्र बोद्ध, कुल्लू अरविंद चंदेल, मंडी निहाल चंद, सुंदरनगर हीरा लाल, हमीरपुर देशराज शर्मा, ऊना बलबीर चौधरी, बिलासपुर स्वतंत्र संख्यान, सोलन रत्न सिंह पाल, सिरमौर विनय गुप्ता, महासू अरुण फाल्टा, शिमला प्रेम ठाकुर, किन्नौर यशवंत नेगी को जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया।

    उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। राजीव बिंदल ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंबा जसवीर सिंह नागपाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांगड़ा चंद्रभूषण नाग, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मंडी रणवीर सिंह, निवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष हमीरपुर हरीश शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऊना मनोहर लाल शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सोलन आशुतोष विद्य, निवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष किन्नौर संजीव हारा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया।

    टीम बिंदल में 17 में से छह चेहरे पुराने हैं। इसमें नुरपूर, देहरा, पालमपुर, लाहौल स्पीति, बिलासपुर और सिरमौर जिला का अध्यक्ष शामिल है। साथ ही शिमला संसदीय सीट के शिमला, महासू सिरमौर और सोलन के जिलाध्यक्ष राज्यध्यक्ष के नजदीकी माने जाते हैं। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर व ऊना जिला के अध्यक्ष धूमल परिवार के नजदीकी है। बिलासपुर जिला से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीकी है। मंडी संसदीय सीट के जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नजदीकी माने जाते है। कांगड़ा में विपिन परमार के नजदीकी नेताओं को जिलों की कमान सौंपी है।

  • पंजाबः नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी में निकले 3 सांप, कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

    पंजाबः नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी में निकले 3 सांप, कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

    खन्नाः पंजाब में बरसात के कारण सांप निकलने शुरू हो गए है। हाल ही में पटियाला में बरसात के पानी से सांप के डंसने के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद डीसी के पास कई लोगों के घरों में सांप निकलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीसी साक्षी ने लोगों से ना डरने की अपील की थी और इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। वहीं अब ताजा मामला खन्ना से सामने आया है। जहां एक कुत्ते ने खन्ना नगर परिषद के अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़ की जान बचा ली। दरअसल, वह खन्ना की बैंक कॉलोनी स्थित ईओ के सरकारी आवास पहुंचे। वहां वह सरकारी इनोवा गाड़ी से आए थे।

    कुछ देर बाद कोठी के अंदर एक कुत्ता भौंकने लगा। कुत्ता गाड़ी के आसपास ही घूम रहा था। वहीं वह किसी को गाड़ी में बैठने नहीं दे रहा था। कुत्ते की इस हरकत से सभी लोग सतर्क हो गए। शक हुआ कि बरसात के मौसम में गाड़ी में कोई जीव-जंतु तो नहीं है। इसके बाद अमलोह रोड से रांझा नाम के संपेरे को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि सपेरे ने जब तलाश की तो गाड़ी से तीन और ईओ की कोठी से दो सांप निकले। इसके बाद गाड़ी को अच्छी तरह से जांचा गया।

    कुछ देर बाद नगर परिषद अध्यक्ष वहां से रवाना हुए। संपेरे रांझा ने बताया कि फोन में सूचना दी गई थी कि नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी में सांप है। मौके पर पहुंचा तो पता चला कि कुत्ता सांप देख भौंक रहा था। तलाशी लेने पर पांच सांप निकले। सभी सांप जहरीली थे। नगर परिषद अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़ ने कहा कि गाड़ी में सांप थे। बाहर ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी की थी। इसी बीच कुत्ता भौंकने लगा तो ड्राइवर और अन्य लोगों ने शक हुआ कि गाड़ी में कुछ हो सकता है। संपेरे को बुलाने पर पांच सांप निकले हैं। भगवान का शुक्र है कि बचाव हो गया। 

  • बेहद सस्ता प्लानः Airtel के 29 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा 2 जीबी डेटा

    बेहद सस्ता प्लानः Airtel के 29 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा 2 जीबी डेटा

    नई दिल्ली: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती हैं। इस क्रम में एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए एक बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान से यूजर्स की बल्ले बल्ले हो जाएगी। हालांकि, यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह एक पॉकेट फ्रेंडली प्लान है।

    महज 29 रुपए के इस रिचार्ज प्लान से यूजर्स पूरे दिन इंटरनेट चला पाएंगे। यानी पूरे 24 घंटे के लिए यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को कोई टॉकटाइम नहीं मिलेगा और न ही अनलिमिटेड एसएमएस मिलेेंगे। इस प्लान के जरिए एयरटेल प्रतिद्वंद्वी कंपनियां वोडाफोन इंडिया, रिलायंस जियो और बीएसएनएल के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

    हालांकि, एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान महज 19 रुपए का है। यह भी डेटा प्लान है। इसके जरिए यूजर्स को पूरे एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा। यह उन यूजर्स के लिए जो पूरे दिन कम डेटा इस्तेमाल करते हैं। इसमें यूजर्स को वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। यूजर्स एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने सिम को रिचार्ज करवा सकते हैं।

  • बड़ी खबरः जल्द बंद होंगे 120 Primary स्कूल 

    बड़ी खबरः जल्द बंद होंगे 120 Primary स्कूल 

    हिमाचलः प्रदेश में दो विद्यार्थी संख्या वाले 120 प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 117 स्कूलों को बंद करने के बाद सरकार नई कवायद में जुट गई है। 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग स्कूलों की जानकारी देगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देशों पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने दो विद्यार्थियों की संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों को चिह्नित कर लिया है।

    प्रदेश भर में ऐसे 120 स्कूल हैं। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान नए विद्यार्थियों ने दाखिले नहीं लिए हैं। कई विद्यार्थियों ने स्कूल भी बदल लिए हैं। ऐसे में सरकार ने इन स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यहां कार्यरत शिक्षकों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। कैबिनेट बैठक से स्कूलों को बंद करने की मंजूरी मिलने के बाद निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी।

    शिक्षा मंत्री ने बीते दिनों विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला सुनाते हुए दो विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों की भी सूची बनाने के निर्देश दिए थे। उधर, शिक्षा विभाग ने बीते दिनों बंद किए गए स्कूलों से शिक्षकों को अन्य स्कूलों में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीते दिनों ही प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के शून्य दाखिलों वाले 78 प्राइमरी और 39 मिडल स्कूलों को बंद किया है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को महज 4 महीनों का समय बचा हुआ है, इस बीच कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जिले की रिजर्व सीट जतारा विधानसभा के पूर्व कांग्रेसी विधायक दिनेश अग्रवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस संबंध में पूर्व सीएम एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं।

    पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार साल 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा के बीजेपी विधायक हरिशंकर खटीक को चुनाव हराया था। हालांकि चुनाव जीतने के बाद जब बीजेपी की सरकार बनी तो दिनेश अहिरवार भाजपा के ज्यादातर कार्यक्रमों में मंच साझा करते नजर आए।

    इसके पहले साल 2008 में पूर्व सीएम उमा भारती ने दिनेश अहिरवार को जतारा विधानसभा से जनशक्ति पार्टी से मैदान में उतारा था। तब वे बहुत कम अंतर से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उमा भारती के बीजेपी में शामिल होने पर वे भी भाजपा में पहुंच गए थे। साल 2013 में उन्होंने भाजपा से टिकिट मांगा था, लेकिन जब नहीं मिला तो कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लडा और जीत दर्ज की।

    साल 2018 में दिनेश अहिरवार कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के संपर्क में थे। लेकिन उन्हें दोनों पार्टियों ने टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वे निर्दलीय मैदान में उतर गए। चुनाव में उन्हें महज करीब 1 हजार के आसपास वोट मिले थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। अब एक बार फिर 2023 चुनाव से पहले वह सक्रिय हो गए हैं।

  • सैर करने गई महिला को पिस्तौल के बल पर लूटा, देखें वीडियो

    सैर करने गई महिला को पिस्तौल के बल पर लूटा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सुबह सैर करने निकले महिला को पिस्तौल दिखाकर सोने का झुमका लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरा झुमका लूट पाते इससे पहले महिला ने पिस्तौल छीनने की कोशिश की महिला के विरोध से घबराकर दोनों लुटेरे फरार हो गए। इसके बाद महिला ने डायल 112 को सूचना दी सूचना मिलते ही डायल 112 सेक्टर 21 पुलिस और क्राइम ब्रांच के सभी टीमें मौके पर पहुंच गई। सेक्टर 5 थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    पुलिस सेक्टर 3 के स्टेडियम के जिमखाना क्लब होटल सहित सेक्टर 21 के पार्ट 2 के मकानों की सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। सेक्टर 21 निवासी दर्शना ने बताया कि वह सुबह 6:00 बजे एक बुजुर्ग महिला के साथ सैर करने गई थी। तभी सेक्टर 3 के स्टेडियम के पीछे वाले गेट के पास पहुंचते हैं तभी अचानक दो युवक काले कलर की मोटरसाइकिल पर आते हैं। और सैर कर रही महिला से अस्पताल का रास्ता पूछते हैं।

    इतने में ही पीछे बैठे युवक ने सैर कर रही महिला के गले को पकड़कर उसके सिर पर कनपटी पर पिस्टल लगा दी। और झुमके मांगने लगा जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो युवकों ने कहा कि चिल्लाया तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। तभी महिला ने शोर मचाना शुरू किया तभी उनमें से पीछे बैठे युवक ने महिला का एक झुमका निकालकर सेक्टर 21 की तरफ घग्गर नदी के पास फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल

    अमृतसरः अटारी कस्बा में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इस दौरान फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार साहिब सिंह निवासी गांव अटारी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने दोस्त संदीप सिंह और हर्षदीप सिंह के साथ अटारी अड्डे पर जूस की दुकान गया था। जूस पीने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहा था। 

    रात साढ़े 10 बजे का समय था। मेजर सिंह के घर के नजदीक पहुंचे तो स्ट्रीट लाइट जल रही थी। गली में काफी मोटरसाइकिल खड़ी थी। आगे जाने का रास्ता नहीं था। उन्हें पता चला कि मेजर सिंह के बेटे सनी का जन्मदिन है। उसके घर में डीजे लगा था। इतने में राजा निवासी अटारी बाहर निकला और बोला कि इतनी रात को उनके घर की तरफ क्या लेने आए हो?

    इसके बाद बहसबाजी शुरू हो गई। सन्नी और साजन पिस्तौल लेकर गली में आ गए। उनके साथ हनी शर्मा और कुछ अज्ञात लोग भी हथियारों के साथ थे। आरोपियों ने उनकी तरफ सीधे फायरिंग की। एक गोली उनके पांव में लगी। इसके बाद भी उनकी तरफ फायरिंग और पथराव किया गया। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उनका दोस्त साजन उसे जमीन से उठाने लगा तो एक गोली उसे भी लगी और वह भी घायल हो गया। थाना घरिंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

  • हिमाचल में दूसरे दिन फटे बादल, हुई तबाही, देखें वीडियो 

    हिमाचल में दूसरे दिन फटे बादल, हुई तबाही, देखें वीडियो 

    किन्नौरः हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रो में बीती रात भारी बारिश से खूब तबाही हुई। जिसके बाद लगातार दूसरे दिन बादल फटने का मामला सामने आया है। किन्नौर जिले के अलावा शिमला के रोहड़ू और रामपुर में भी रातभर भारी हुई। इससे सांगला के कामरू नाला में फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले कल चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी के तेलका क्षेत्र के काशनेड व मौडा में बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ था। रात के 2 बजे बादल फटने से नाले का जलस्तर एकदम बढ़ गया, जिससे सूखा नाला उफनते दरिया में तबदील हो गया। इससे साथ लगते कई घरों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों ने जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

    वहीं शिमला-किन्नौर NH-5 भी झाखड़ी के पास हेवी रेनफॉल के बाद सड़क बह जाने के बाद बंद पड़ा है। इससे किन्नौर जिले का राजधानी से संपर्क कट गया है। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद सतलुज नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है। प्रदेश में अगले चार-पांच दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। पहाड़ों पर इस मानसून में नॉर्मल से 132 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया है।

    चंबा और कुल्लू जिले में फ्लैश फ्लड में बहने से 2 लोगों की मौत हो गई। चंबा के भटियात क्षेत्र में लोहाली खड्ड पार करते समय कथेट पंचायत के गोथरा गांव निवासी 57 वर्षीय व्यास देव की मौत हो गई। कुल्लू के बंजार की तलाड़ी खड्ड में नेपाली मूल का 50 वर्षीय कांचा बहादुर भी पानी के तेज बहाव में बह गया। चंबा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड में 70 से ज्यादा प्राइवेट व सरकारी बसें फंस गईं।

  • पंजाबः 72 स्कूल प्रिसिंपलों का तीसरा बैच जाएंगा सिंगापुर, लिस्ट जारी 

    पंजाबः 72 स्कूल प्रिसिंपलों का तीसरा बैच जाएंगा सिंगापुर, लिस्ट जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग ने विदेशी धरती पर ट्रेनिंग लेने के लिए जाने वाले 72 प्रिसिंपलों की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब सरकार स्कूल प्रिंसिपलों को शिक्षण एवं मैनेजमेंट के फंडे सिखाने के लिए सिंगापुर में प्रिसिंपल एकेडमी में भेज रही है।  72 प्रिंसिपल 24 से लेकर 28 जुलाई तक 5 दिन सिंगापुर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद जो वहां से सीख कर आएंगे, उसे अपने स्कूलों में लागू करेंगे। प्रिंसिपल ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ से रवाना होंगे। उन्हें खुद शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

  • आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

    मेष: व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।
    वृष: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।
    मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
    कर्क: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
    सिंह: मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    कन्या: चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
    तुला: कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
    वृश्चिक: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
    धनु: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।
    मकर: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।
    कुंभ: बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।
    मीन: मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।