Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਅੱਤੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਸੀਸੀਟੀਵੀ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਅੱਤੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਸੀਸੀਟੀਵੀ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਗਾਲੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਦਾ ਗੱਡੀ ਦੀ ਓਵਰਟੇਕ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਫਨਿਚਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਿਆਂ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਸੂਬੇਦਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਨ ਲਈ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਦੇ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਨੋਹਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬ੍ਥਵਾਲਾ ਬੇਰੀਆਂ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾਂ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜੱਦ ਉਹ ਗਾਹਲੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਅਚਾਨਕ ਹੀ ਸੜਕ ਉਪਰ ਆਪਣਾ ਆਟੋ ਚਾੜ੍ਹ ਦਿੱਤਾ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਓਸਦੀ ਗੱਡੀ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਮੋਟਸਾਈਕਲ ਨਾਲ ਟਕਰਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਲ-ਬਾਲ ਬਚੀ। ਜਦੌ ਉਹ ਇੱਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਨ ਲਈ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਕੋਲ਼ ਪਹੁੰਚਾ ਤਾਂ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਉਸ ਨਾਲ ਗਾਲਿਗਲੋਚ ਕਰਨਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਲੱਗੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਨੇ ਉਸ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਕਿ ਉਹ ਅੰਮ੍ਰਿਤਧਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਵਾਲ਼ਾ ਦੀ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। 

    ਫਰਨੀਚਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਓਵਰਟੇਕ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਇਕ ਡਰਾਇਵਰ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਗੱਡੀ ਦਾ ਕੋਈ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਆ ਕੇ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਇਸ ਨੇ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਬਾਕੀ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਉਲਝਣ ਲੱਗ ਪਿਆ ਅਤੇ ਫਿਰ ਹੱਥੋਂ ਪਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਹੱਥੋਂ ਪਾਈ ਇੱਸ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਦਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਸਪਤਾਲ਼ ਤੋਂ ਐਮਐਲਆਰ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਗਲੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः पूर्व आप नेता पर हुआ जानलेवा हमला

    जालंधरः पूर्व आप नेता पर हुआ जानलेवा हमला

    जालंधर, ENS: पूर्व आप नेता पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन फगवाड़ा से बंगा रोड पर हथियारबंद युवकों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में पूर्व आप नेता इंद्रजीत खल्याण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले के दौरान हवाई फायरिंग की भी खबर है। इस हमले की सूचना मिलने पर डीएसपी जसप्रीत सिंह, एसएचओ पलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    गांव खलियान निवासी पूर्व आप नेता इंद्रजीत खलियान देर शाम बंगा रोड स्थित अपने कार्यालय से बाहर निकले तो करीब एक दर्जन हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए इंद्रजीत कल्याण ने कहा कि उन्होंने एक खेत खरीदा था जिसके लिए उन पर हमला किया गया। इंद्रजीत ने बताया कि उनके पास भी अपनी लाइसेंसी पिस्तौल थी लेकिन घटना के समय वह उनके एक साथी के पास थी। जिससे उन्होंने गोली चलाई लेकिन हमलावरों ने इसकी परवाह नहीं की और उनके बुरी तरह से घायल कर दिया। खलियान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं, दूसरी ओर एक अन्य युवा नेता को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान मॉडल टाउन फगवाड़ा निवासी मान शर्मा के रूप में हुई है। मान शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह बंगा रोड पर थे तो इंद्रजीत खलियान, कुश और युबको ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास कुछ लोग मान शर्मा नाम के एक घायल व्यक्ति को लेकर आए थे, जिसकी बांह पर गहरी चोट लगी थी, जिसका मेडिकल करवाकर उसकी एमएलआर संबंधित थाने में भेज दी गई है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि इस झगड़े की असली वजह क्या है और दोषी कौन है, उसके बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : कांग्रेस ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का किया गया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का किया गया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिनों पंजाब के जिला के डाला गांव के रहने वाले कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली की घर पर ही उनको 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वही बलजिंदर सिंह बल्ली की पत्नी के बयानों पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जिनमें 4 आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वही पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिवार की ओर से बलजिंदर सिंह बल्ली के संस्कार करने को मना कर दिया था और परिवार मांग कर रहा था की जब तक सभी दोषी गिरफ्तार नहीं होते तब तक बलजिंदर बल्ली का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

    पुलिस ने पकड़े 4 आरोपियों से पूछताछ करने के बाद 3 और आरोपी बठिंडा जिले से गिरफ्तार कर लिए है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही अब पुलिस के आश्वासन पर परिवार बलजिंदर सिंह बल्ली का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके राजा वड़िंग, सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, राणा गुरजीत सिंह सोढी आदि अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने बलजिंदर सिंह बल्ली को अंतिम विदाई दी।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने लेटर लिखकर साथियों संग किया प्रदर्शन

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने लेटर लिखकर साथियों संग किया प्रदर्शन

    अमृतसरः खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे (WPD) मुखी अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर डिब्रूगढ़ जेल में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बार वे जेल प्रशासन से नहीं, अमृतसर डीसी से खफा है। अमृतपाल सिंह ने लेटर लिख व अपने साथियों के हस्ताक्षर करवा जेल सुपरिटेंडेंट को अमृतसर डीसी के खिलाफ शिकायत दी है। गौरतलब है कि अजनाला पुलिस स्टेशन हमले में पकड़े जाने के बाद पंजाब सरकार ने अमृतपाल व उसके साथियों के खिलाफ NSA लगा कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था। तब से लेकर अब तक वे असम जेल में ही बंद हैं। शुक्रवार को अमृतपाल सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट को लेटर लिखा और प्रदर्शन शुरू किया।

    सुपरिटेंडेंट को लिखे लेटर में अमृतपाल ने बताया कि यह धरना अमृतसर डीसी के खिलाफ शुरू किया गया है। लेटर में लिखा है कि अमृतसर डीसी अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं और उनके वकील राजदेव सिंह खालसा को उन्हें मिलने आने की परमिशन नहीं दे रहे। जबकि उनके वकील की और से सारी शर्तें पूरी की जा रही हैं। इस प्रकार से उनके संविधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यही कारण है कि अब वो मजबूर होकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि उनके जेल बंदियों के अधिकारों को मारा जा रहा है।

    इसलिए उन्होंने अमृतसर डीसी से अपील भी की कि वो बताएं कि गलती कहां और क्या हुई है, क्यों उनके वकील को उसे मिलने नहीं दिया जा रहा। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों का डिब्रूगढ़ जेल में यह दूसरा प्रदर्शन है। कुछ माह पूर्व उन्होंने जेल में भूख हड़ताल की थी, क्योंकि उनका आरोप था कि जानबूझ कर उन्हें खाने में तंबाकू मिलाकर दिया जा रहा है। उसके बाद उनकी सारी मांगें मान ली गई थीं। बता दें कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद 23 अप्रैल को मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से अरेस्ट किया था। 

  • निकाह करने के लिए अपनाया था इस्लाम,  हथौड़ा मारकर दी दर्दनाक मौत

    निकाह करने के लिए अपनाया था इस्लाम, हथौड़ा मारकर दी दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके के आंबेडकर नगर से एक हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू विवाद है, पुलिस ने मृतका के पति विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी और उनका बेटा भी है जो साथ में रही रह रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः Train में धुंआ निकलने पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    पंजाबः Train में धुंआ निकलने पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    टांडा उड़मुड़ः होशियारपुर के उड़मुड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव कराला नजदीक ट्रेन के एसी डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लग पड़ा। यात्रियों ने ट्रेन से निकलकर अपनी जान बचाई।  जानकारी के अनुसार उत्तर क्रांती रेलगाड़ी पठानकोट की तरफ जा रही थी। इसी बीच गाड़ी के एसी डिब्बे के नीचे बैरिंग जाम होने के कारण धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और ड्राइवर ने ट्रेन को रोका। फिलहाल इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। 

  • 10 IAS अफसरों के तबादले, एक कमिश्नर और 6 जिलों के DM भी बदले 

    10 IAS अफसरों के तबादले, एक कमिश्नर और 6 जिलों के DM भी बदले 

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। योगी सरकार ने शनिवार को बाराबंकी समेत कई जिलों के DM और CDO के तबादले कर दिए हैं। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें सत्येन्द्र कुमार, अनुनय झा और  प्रवीण वर्मा भी शामिल हैं।

    किसे मिली कहां की जिम्मेदारी 

    2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा नगर आयुक्त मथुरा 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। बलिया के CDO आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी डीएम के पद से हटाकर झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

  • विदेश में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

    विदेश में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

    नई दिल्ली : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खालिस्तानी समर्थकों की करतूत सामने आई है। यहां भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को गुरुद्वारे जाने से रोका गया। खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को रोक दिया और उन्हें कार से उतरने नहीं दिया। विक्रम दोराईस्वामी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त है।

    ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। इस घटना का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसमें खालिस्तानी समर्थकों और गुरुद्वारा समिति के एक सदस्य के बीच टकराव दिखाई दे रहा है।

  • आज का राशिफल, 30 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 30 सिंतबर 2023

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को आज अचानक पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। आज दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

    कर्क राशि- आज का दिन उत्तम रहने वाला है । करीयर को बेहतर बनाने के लिए किये गये प्रयासों से आपको लाभ होगा मिलेगा। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा । शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे । जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी । जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    सिंह राशि- आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा । जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें । लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बढेगा। आज रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे । छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

    कन्या राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे । आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी । महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मजाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे । उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है । आज आप कुछ नया कामस्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें लें। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। नव विवाहित दंपत्ति में मीठी नोकझोक होगी, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचे, पहले उसके बारे में भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें । घर में शांति बनी रहेगी । छात्रों के लिए आज का दिन खुशियां देने वाला है, किसी अच्छी कंपनी में इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि- आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है । आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा । सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा, और रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी । छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

    मकर राशि- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज छात्रों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौरर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी के मिलने की संभावन बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे । जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो के लिए वाह- वाही मिलेगी । इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है, तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। परिवार का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनायेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे के धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो| साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी परफोर्मेंस बाकि लोगों से बेहतर रहेगी।

  • केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने किया दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा

    केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने किया दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा

    सचिन बैंसल/बददी : अंतर मंत्रालय दल ने शुक्रवार को सोलन ज़िला की दून और नालागढ़  विधानसभा में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल, ग्राम पंचायत बवासनी के गांव शील और सुनानी तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामशहर, दभोटा पुल, नालागढ़-रामशहर मार्ग (कुमारहट्टी गांव के पास) तथा घनेरी गांव में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया।केन्द्र जल आयोग के निदेशक पीयूष रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक दल कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर का दौरा कर रहा है और दूसरा दल सिरमौर और सोलन जिले का दौरा कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज यह टीम सोलन ज़िला में गत दिनों भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्र, पुलों और मार्गों का दौरा कर नुकसान का जायज़ा ले रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करने के द टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के मूल्यांकन के उपरांत केंद्र सरकार प्रदेश को सहायता राशि प्रदान करेगी।इस अवसर पर केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम ने ग्राम पंचायत बवासनी के गांव शील, सुनानी और घनेरी गांव के वर्षा से प्रभावित लोगों से बातचीत भी की और  संबंधित विभागों के अधिकारियो को शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान करने के उचित दिशा निर्देश भी दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने टीम को अवगत करवाया कि भारी वर्षा से अब तक सोलन ज़िला में लगभग 652 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने दल कोmज़िला प्रशासन द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए किए गए उपायों की विस्तृत जानकारी दी। केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल में केन्द्रीय जल आयोग के निदेशक पियूष रंजन, सी.ई.ए. के निदेशक आर.के. मीणा, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीक्षक अभियंता वरूण अग्रवाल शामिल हैं।