चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव (2024) से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। बीजेपी ने चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद को हटाकर नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अरुण सूद को चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह जितेंद्र पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए अपने नियमित राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र भी जारी किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को मिजोरम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन को उप चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
Blog
-

पंजाब : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो
32 बोर की पिस्तौल, 4 कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद
बठिंडा : सीआईए-1 और सिविल लाइन पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 बदमाशों को कैंट एरिया से अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने मलेशिया में रह रहे गोल्डी बराड़ के करीबी विक्की के कहने पर बठिंडा के कई व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन करके धमकियां दीं थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदित सिंह उर्फ गुज्जर निवासी जानिया वाला मोहल्ला नजदीक नंदियाना गेट फरीदकोट, सुनील कुमार निवासी बाजीगर बस्ती टावर वाली स्ट्रीट फरीदकोट और रोहित कुमार निवासी घंटाघर गली नंबर 6 फरीदकोट के तौर पर हुई है। फिरौती मांगने के मामले में 5 अक्टूबर को थाना सिविल लाइन में एक मामला दर्ज किया गया था।
जिसमें कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी को फिरौती की रकम नहीं देने की स्थिति में जान-माल के नुकसान की धमकी दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छावनी क्षेत्र में रिंग रोड के पास से आरोपियों को 32 बोर की पिस्तौल, 4 कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि विक्की वासी कोटकपुरा इस समय मलेशिया रह रहा है। वह गोल्डी बराड़ का करीबी है। उसके कहने पर रंगदारी मांगते थे। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकियां देते और जानी नुकसान पहुंचाने की वारदातें भी करते थे।
-

लोगों की बढ़ी मुश्किले, 20 दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत
नई दिल्लीः दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में पानी की किल्लत का सामना करने के लिए लोग तैयार हो जाएं। गंगनहर की सफाई के लिए अभियान चलाया जाना है। सफाई अभियान शुरू होने के बाद गंगनहर को बंद कर दिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के जल विभाग ने बताया है कि 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। नोएडा और गाजियाबाद में पानी की किल्लत लगभग एक महीना रहने वाली है। बता दें कि अगले सप्ताह से त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है।
नवरात्रि के बाद दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा है। त्योहारों के मौसम में पानी की किल्लत से आम जनता रूबरू होने वाली है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 245 एमएलडी की क्षमता का वाटर सप्लाई प्लांट है। अधिकारियों के अनुसार सिद्धार्थ विहार प्लांट से 80 प्रतिशत नोएडा, 15 प्रतिशत जीडीए और 5 प्रतिशत अवास विकास क्षेत्र में पानी पहुंचाया जाता। नोएडा में 400 एमएलडी पानी की खपत रोजाना होती है। जरूरत पूरी करने के लिए गाजियाबाद और गंगनहर से सप्लाई दी जाती है।
हर साल गंगनहर में सफाई चलाया जाता है। उसकी वजह से 20 दिनों तक पानी सप्लाई बाधित रहती है। अधिकारियों का कहना है कि पानी के प्रेशर में कमी होने आपूर्ति निर्बाध नहीं होगी। दो टाइम या कभी-कभी एक टाइम पानी की सप्लाई की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी गंगनहर का पानी 20 दिनों के लिए बंद होने जा रहा है। गंगनहर में जमी सिल्ट को जेसीबी मशीनों की सहायता से बाहर निकालकर साफ किया जाता है। सफाई अभियान का उद्देश्य खेतों तक सिंचाई के लिए पानी सुगमता से पहुंचाना है। खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई में आसानी होती है।
-

पंजाबः 3 बार विधायक रहे भाजपा नेता अश्वनी सेखड़ी के झगड़े की वीडियो वायरल
गुरदासपुरः बटाला से 3 बार विधायक रह चुके अश्वनी सेखड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सेखड़ी परिवार का आपस में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व राज्य मंत्री अश्विनी सेखड़ी और उनके बेटे अभिनव सेखड़ी अपने छोटे भाई इंद्र सेखड़ी पर हाथ उठा रहे हैं। इस दौरान अश्विनी सेखड़ी के सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। गौर हो कि अश्विनी सेखड़ी कई 3 बार कांग्रेस से विधायक और राज्य मंत्री रहे चुके हैं और अब बीजेपी में हैं और उनके छोटे भाई इंदर सेखरी भी बीजेपी के नेता हैं। सेखड़ी परिवार के झगड़े की वीडियो को लेकर अभी तक उनके परिवार के किसी भी मेंबर का कोई बयान सामने नहीं आया है।
-

जालंधरः NRI महिला कोठी पर कब्जा करने के मामले को लेकर पहुंचे पवन टीनू और चन्नी, देखें Live
जालंधर, ENS: बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा में एनआरआई महिला की कोठी कब्जाने और उससे मारपीट के मामले में आज सिविल अस्पताल महिला का हालचाल जानने के लिए पवन टीनू और चन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने आप पार्टी के नेता आयुब खान पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पार्टी की शह पर यह काम हो रहा है। पवन टीनू ने कहा कि यह सरेआम गुंडागर्दी है। एक महिला की कोठी पर आयुब खान द्वारा कब्जा करना और उससे मारपीट करना निंदनिय मामला है। वहीं चन्नी ने कहा कि इस मामले में वह पीड़ित महिला से मिलने आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले वह आम आदमी की पार्टी बता रहे थे, लेकिन अब इस तरह एक एनआरआई महिला से आयुब खान द्वारा मारपीट करना और उसकी कोठी पर कब्जा कर निंदनीय है।
बता दें कि बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा एनआरआई महिला ने आयुब खान पर मारपीट के आरोप लगाए थे। महिला ने बताया कि आयुब खान ने उससे 2 से 3 महीने के उसका मकान किराये पर लिया था। इस दौरान उन्होंने उनसे यह कहा था कि उसका घर बन रहा है, जल्द ही वह शिफ्ट हो जाएगा। उक्त महिला इटली में रहती है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी परमिशन के बिना उसके घर पर वह सामान लेकर आता रहा। महिला ने बताया कि इस बात का उसने विरोध किया। जिसके बाद महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज वह घर में बिना परमिशन के वाईफाई लगाने लगा। जिसके मकान मालिक ने विरोध किया तो महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बात से गुस्साए आयुब खान ने उस पर हमला कर दिया।
-

केंद्र का बड़ा एक्शनः पंजाब भाजपा के 40 नेताओं की सुरक्षा में की कटौती
चंड़ीगढ़ः केंद्रीय सरकार ने नेताओ की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल केंद्र ने पंजाब भाजपा के नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी है। इनमें से कई नेता वे हैं, जो बीते साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। बीते साल राज्य सरकार की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब तकरीबन एक साल के बाद इन आदेशों को वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह-मंत्रालय के आदेशों के बाद ये बदलाव किया गया है। इसके अनुसार करीब 40 भाजपा नेताओं की सुरक्षा को घटाया गया है। इनकी सुरक्षा Y कैटेगरी के बाद X कर दी गई है। इस लिस्ट में किस-किस नेता का नाम है, इसके बारे में अभी पूर्ण जानकारी साझा नहीं की गई है।
इतना ही नहीं, किन कारणों के बाद ये बदलाव किया गया है, इसके बारे में भी साफ नहीं किया गया है। X श्रेणी में 2 कर्मियों का सुरक्षा कवर होता है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है। सिर्फ सशस्त्र पुलिस कर्मियों को ही शामिल किया जाता है। यह एक PSO (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) द्वारा प्रदान किया जाता है। भारत में काफी संख्या में लोगों को इस श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। Y श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित 8 जवानों का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। इसमें सुरक्षा के रूप में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी तैनात किए जाते हैं। भारत में इस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।
-

पंजाब : पुलिस से उलझ गया गाड़ी सवार, फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो
फिरोजपुर : टैंका वाली बस्ती में वन वे गाड़ी लेकर जाने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस मुलाजम ने बताया की टैंका वाली बसती में ट्रैफिक को वन वे किया हुआ है। इनोवा गाड़ी सवार अपनी गाड़ी को गलत साइड में किया और जब उसे रोका तो वह बहस करने लगा। बहस के दौरान पुलिस मुलाजिम से वर्दी भी फाड़ दी।
जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। हाथापाई के दौरान मुलाजिम के चोटें भी लगी। पुलिस मुलाजिम को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिससे बाद गाड़ी सवार का रिवॉल्वर छीना गया और उसे केंट थाने ले गए। जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति ने पुलिस वाले की वर्दी फाड़ी। गाड़ी सवार ने इस सभी आरोपों को नकारा।
-

जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, कई पूर्व पार्षद आप में हुए शामिल
जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव अगले महीने से होने जा रहे है। लेकिन उससे पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं जालंधर सैंट्रल, नार्थ और वेस्ट हलके के पूर्व कौंसलरों को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाया गया है। वहीं शमशेर खेहरा पूर्व कांग्रेसी कौंसलर आप में शामिल हो गए हैं। इस दौरान एक तस्वीर सामने आई है जिसमें देसराज जस्सल, दीपक शारदा पूर्व कांग्रेसी कौंसलर दिखाई दे रहे हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए हैं इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के 9 पार्षदों को पार्टी में शामिल कराया है। इस अवसर पर महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, मंत्री बलकार सिंह, सांसद सुशिल रिंकू और विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

-

जालंधरः कांग्रेस का एक्शन, एक दर्जन नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित!
जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव अगले महीने से होने जा रहे है। लेकिन उससे पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां हाल ही में आज कांग्रेस और भाजपा के कुछ पार्षदों के आप में जाने की चर्चा चल रही हैं वहीं खबर सामने आई है कि कांग्रेस ने कई पूर्व पार्षदों पर एक्शन लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रधान राजिंदर बेरी ने एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल जालंधर के कई पूर्व कौंसलरों और नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार राजिंदर बेरी ने इसकी रिपोर्ट 3 दिन पहले हाईकमान को भेजी थी। कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ से थोड़ी देर में निष्कासित नेताओं के नाम की सूची जारी की जाएगी। वहीं निष्कासित किए गए नेताओं पर आरोप है कि ये सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
-

आज भारत पाकिस्तान में होगा कड़ा मुकाबला, 3 गायक बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू, देखें वीडियो
नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें आमने सामने होगी। दोनों देश के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह अहमबदाबाद पहुंचे। यह दोनों ही देशों के बीच ओवरऑल 135वां वनडे मैच है। इससे पहले दोनों ही मुल्कों के बीच 134 मुकाबले खेले गए हैं। जहां भारत ने 56 मुकाबले जीते हैं, वहीं 73 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है जब-जब दोनों ही देश वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों में एक-दूसरे के आमने-सामने आए हैं उन सातों मौकों पर भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा है।
वैसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों भारत और पाकिस्तान की एक ही बार 12 अप्रैल 2005 को भिड़ंत हुई है। तब पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने सचिन तेंदुलकर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। भारत ने पहले खेलते हुए यहां सचिन तेंदुलकर के 123 रनों की बदौलत 315/6 (48) का स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान की ओर से इंजमाम ने 60* (59) की मैच जिताऊ पारी खेली थी।
दोनों देशों के बीच मैच शुरू होने से पहले सिंगर अरिजीत सिंह समेत दूसरे अन्य सिंगर परफॉर्म करेंगे। दरअसल वीरवार रात को बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि दोनों देशों के बीच होने वाले मैच से पहले कार्यक्रम में दिग्गज गायक अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में यह तीनों गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
