जालंधरः कांग्रेस का एक्शन, एक दर्जन नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित!

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव अगले महीने से होने जा रहे है। लेकिन उससे पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां हाल ही में आज कांग्रेस और भाजपा के कुछ पार्षदों के आप में जाने की चर्चा चल रही हैं वहीं खबर सामने आई है कि कांग्रेस ने कई पूर्व पार्षदों पर एक्शन लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रधान राजिंदर बेरी ने एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल जालंधर के कई पूर्व कौंसलरों और नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार राजिंदर बेरी ने इसकी रिपोर्ट 3 दिन पहले हाईकमान को भेजी थी। कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ से थोड़ी देर में निष्कासित नेताओं के नाम की सूची जारी की जाएगी। वहीं निष्कासित किए गए नेताओं पर आरोप है कि ये सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *