Blog

  • 2 लोगों को बेच दिया एक ही फ्लैट, केस दर्ज

    2 लोगों को बेच दिया एक ही फ्लैट, केस दर्ज

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर कथित रूप से एक ही फ्लैट को दो बार बेचने का आरोप शिवालिक होम्स के डेवलपर पर लगाया जा रहा है। अलग-अलग व्यक्तियों को फ्लैट बेचने के आरोप में उन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। डेवलपर के खिलाफ धारा 420 , 406, 468 और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, फ्लैट की एक खरीदार पूनम ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट को दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेचा था।

    पूनम और उनकी मां रेखा ने साल 2019 में शिवालिक होम्स में एक फ्लैट खरीदा था। उन्होंने बताया कि हमने इसे 35 लाख रुपये में खरीदा था और हमें सोसाइटी से ‘नो ड्यूज’ भी दिया गया था। लेकिन एक बार जब हम फ्लैट में रहने लगे तो पीएनबी हाउसिंग ने हमें एक नोटिस भेजा कि हमने जो फ्लैट खरीदा है, वह साल 2016 में किसी जगदीश जोशी के नाम पर रजिस्टर्ड था। उन्होंने बताया कि जगदीश जोशी ने बैंक से कर्ज लिया था लेकिन वह अपनी किस्तें नहीं चुका रहे थे। 

    पूनम ने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने गईं तो पुलिस ने डिवेलपर के खिलाफ केस दर्ज करने में आनाकानी की।उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद बैंक ने हमें बताया कि हमें फ्लैट खाली करना होगा क्योंकि इसे लंबे समय से इसकी किस्तें नहीं मिली हैं। हम परेशान थे क्योंकि पुलिस भी हमारा साथ नहीं दे रही थी। इसलिए, हम इलाहाबाद हाई कोर्ट गए और बिल्डर के खिलाफ याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद 27 जनवरी को सूरजपुर थाने में एक केस दर्ज किया गया। वहीं, सूरजपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पहले ही जांच शुरू कर दी है और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

  • बिजली के बाद अब पानी भी फ्री, इतना पानी मिलेगा मुफ्त

    बिजली के बाद अब पानी भी फ्री, इतना पानी मिलेगा मुफ्त

    चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों कों सरकार की तरफ से एक और सुविधा दी जा रही है। पंजाब के भूजल को विनियमित करने के लिए पंजाब जल विनियमन और विकास एजेंसी ने 27 जनवरी 2023 को ‘‘पंजाब भूजल निष्कर्षण और संरक्षण दिशा-निर्देश, 2023’’ अधिसूचित किया है। प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार ने इस संबंधी स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि प्राधिकरण ने कृषि और पीने एवं घरेलू प्रयोग के लिए भूजल निकालने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

    इसके अलावा किसी भी उपभोक्ता को प्रति माह 300 क्यूबिक मीटर तक पानी निकालने की छूट दी है। कृषि, पीने एवं घरेलू उद्देश्यों के लिए भूजल का प्रयोग करने वालों को छूट देते हुए शुल्क वाली श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह जारी निर्देशों में सरकारी जल आपूर्ति योजनाओं, सैन्य और केंद्रीय अर्धसैनिक प्रतिष्ठानों, शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थानों, छावनी बोर्डों, सुधार ट्रस्टों, क्षेत्र विकास प्राधिकरणों और पूजा स्थलों को भी छूट दी गई है। इसमें 300 क्यूबिक मीटर प्रति माह से कम भूजल निकालने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को भी छूट दी गई है। 

  • बारिश से रेलवे स्टेशन पर छाया अंधेरा, शहर में पानी खड़ा होने से लोग परेशान

    बारिश से रेलवे स्टेशन पर छाया अंधेरा, शहर में पानी खड़ा होने से लोग परेशान

    जालंधर/हर्ष कुमारः शहर में कल से हो रही बारिश से जहां कई जगह पानी खड़ा होने से लोगों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज सुबह रेलवे स्टेशन पर बारिश में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 5:58 पर तेज बारिश होने के कारण रेलवे स्टेशन पर ब्लैक आउट हो गया। ये वो समय था जब वीआईपी कहीं जाने वाली अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी आने का समय था। हाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण एकदम ठंड बढ़ गई है।

    सुबह पारा 8 से 9 डिग्री के बीच था जो दिन निकलने के बाद 12 डिग्री तक पहुंचा। सुखद है कि आसमान में जो प्रदूषण की परत छाई हुई थी वह हट गई और आज शहर की हवा शुद्ध है। हवा में प्रदूषण का स्तर (AQI) आज 100 दर्ज किया गया है। शताब्दी एक्सप्रेस तकरीबन 15 मिनट लेट से जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।  तब तक भी स्टेशन पर अंधेरा ही पसरा हुआ था। लोगों को घने अंधेरे में शताब्दी गाड़ी पर चढ़ना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक यह ब्लैकआउट शताब्दी के जाने के बाद भी तकरीबन 15 मिनट तक रहा। इस 35 मिनट के ब्लैकआउट में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों को शताब्दी गाड़ी पकड़ने के लिए डिब्बों पर लगी नंबर प्लेट नहीं पढ़ी जा सकी। जिस कारण कई बुजुर्ग गलत डिब्बे में चढ़ गए और ट्रेन चल पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस का स्टेशन पर मात्र 3 मिनट का स्टॉपेज है।

    वहीं दूसरी ओर रविवार से हो रही बारिश के चलते शहर में आवाजाही थम-सी गई है। लोगो ने जहां बारिश का आनंद उठाया। वहीं कामकाज करने वालो के लिए आफत भी बन गई। दरअसल, शहर के कई हिस्सों में पानी खड़ा होने से लोग काफी परेशान हो रहे है। लोगो को अपने काम पर जाने में काफी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस बारिश से इतना है कि लोगो को खांसी जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिल रही है। क्योंकि पिछले काफी समय से बारिश न होने से लोग इन बीमारियों से झूझ रहे थे। जिसके बाद अब बारिश आने से लोगो ने राहत की सांस ली है।

  • ट्रक ड्राइवर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में एक घायल 

    ट्रक ड्राइवर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में एक घायल 

    जालंधर/वरुणः कपूरथला चौक से वर्कशॉप चौक की तरफ आते सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था। इस घटना को लेकर वर्कशॉप चौक पर देर रात काफी हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक घायल हुआ है, जिसे मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो के हवाले कर दिया है।

    मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि ट्रक कपूरथला में चावल की सप्लाई देने के लिए गया था और वापस गुरदासपुर लौट रहा था। ट्रक के ड्राइवर जगदीप ने शराब पी रखी थी। उसे मेडिकल करवा कर गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर जगदीप ने बताया कि ट्रक गुरदासपुर निवासी जग्गा का है। वह कठुआ से चावल लेकर कपूरथला गया था। वापसी पर कपूरथला चौक से थोड़ा आगे वर्कशॉप चौक की तरफ जब वह बढ़ा तो आगे से एकदम रॉन्ग साइड से एक कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर के चक्कर में ट्रक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक कार से जा टकराया।

    स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक विशाल ने बताया कि वह रात को दुकान पर सामान लेने से लिए आए थे। उसका एक साथी गाड़ी में था। जब उसने ट्रक को सामने से सीधा आते देखा तो उसने स्कॉर्पियो को बैक करके सेफ करने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि उसने सीधे टक्कर दे मारी। उसने कहा कि उसके दोस्त को चोटें लगी हैं। ट्रक वाले ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद पीछे खड़ी वेन्यू कार को भी टक्कर दे मारी।

  • आज का राशिफल, 30 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 30 जनवरी 2023

    मेषः रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

    वृषः व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुनः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

    कर्कः आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    सिंहः तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।

    कन्याः वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

    तुलाः शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    वृश्चिकः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

    धनुः मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    मकरः लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कुंभः मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

    मीनः पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

  • बड़ा हादसा: मंदिर का लेंटर गिरने से कई मजदूर नीचे दबे

    बड़ा हादसा: मंदिर का लेंटर गिरने से कई मजदूर नीचे दबे

    बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर में स्थित लाल सिंह बस्ती में स्थित श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के पास नवनिर्माण मंदिर का लैंटर गिर गया। जिसके चलते मंदिर के अंदर काम कर रहे एक दर्जन के करीब प्रवासी मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

    घटना श्री सालासर बाला जी के मंदिर की है जहां पर दोपहर में लेंटर डाला गया था। लेंटर डाले जाने के कुछ ही देर बाद लेंटर गिर गया जिसके कारण कई मज़दूर जो अंदर काम कर रहे थे, दब गए।

    तुरंत मौके पर पहुँच लोगों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। घायल लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।अभी भी दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

  • ASI ने स्वास्थ्य मंत्री के सीने में मारी थी गोली, इलाज दौरान तोड़ा दम

    ASI ने स्वास्थ्य मंत्री के सीने में मारी थी गोली, इलाज दौरान तोड़ा दम

    भुवनेश्वरः ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास का निधन हो गया है. उन्हें आज दोपहर करीब 1 बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास गांधी चौक पर एक सहायक उप-निरीक्षक ने गोली मारी थी. वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनके सीने में गोली लगी. पुलिस अधिकारी ने दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

  • 6.3 तीव्रता के भूकंप से दहले लोग, जोरदार झटकों से कांप गई धरती

    6.3 तीव्रता के भूकंप से दहले लोग, जोरदार झटकों से कांप गई धरती

    नई दिल्ली। भूकंप की जानकारी मिलते ही लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। भूकंप के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। भूकंप को लेकर जानकारी मिली है कि ये भूकंप तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 दर्ज हुई है। ये भी पता चला है कि तजाकिस्तान भूकंप का केंद्र है। भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर मांपी गई है। ये काफी तेज तीव्रता वाला भूकंप था। इसका असर ईरान और अफगानिस्तान में भी देखने को मिला है। पाकिस्तान के पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए है। आमतौर पर 6.3 तीव्रता का भूकंप बेहद खतरनाक और विनाशकारी होता है।

    बता दें कि अब तक इस भूकंप से हुए जान माल के नुकसान की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस वर्ष भूकंप आया है। इससे पहले 5 जनवरी को इस्लामाबाद और लाहौर समेत पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के कई शहरों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले शनिवार रात को ईरान के खोय शहर में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 7 की मौत और बड़ी 440 लोग घायल हुए थे।

    वहीं वर्ष 2022 में 22 जून को अफतानिस्तान और पाकिस्तान में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था। वहीं 7 जून को भी को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था, जिसका असर इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में देखने को मिला था।

  • Credit Card वालों को बैंक ने दिया बड़ा झटका

    Credit Card वालों को बैंक ने दिया बड़ा झटका

    नई दिल्ली : देश में बहुत सारे लोग क्रेडिट कार्ड से मकान का रेंट भी भरते हैं। पेटीएम, क्रेड, नो ब्रोकर, पेजैप, रेड जिराफ जैसे कई प्लेटफॉर्म्स ने क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना फायदे का सौदा भी बना दिया है। हालांकि अब ऐसा करना महंगा पड़ने वाला है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा। यह नियम 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगा।

    अभी तक बैंक ऑफ बड़ौदा इस तरह के ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क वसूला नहीं करता था। इस कारण कई किराएदार पेटीएम, क्रेड, नो ब्रोकर, पेजैप, रेड जिराफ, मोबिक्विक, फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रेसिपिएंट के ऑप्शन में मकान मालिक का बैंक अकाउंट डिटेल या UPI एड्रेस डाल देते थे और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर देते थे। हालांकि ये थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट करने पर कन्वीनियंस फीस लेते हैं।

    इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स से रेंट का एक फीसदी प्रोसेसिंग फीस चार्ज करने का ऐलान किया था। प्रोसिसिंग फीस 20 अक्टूबर, 2022 से लागू हो चुकी हैं। वहीं, एसबीआई का क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किए गए रेंट पेमेंट्स पर एक्सट्रा चार्ज लग रहा है। कंपनी एसबीआई कार्ड के जरिए किए गए रेंट पेमेंट्स पर 99 रुपये और जीएसटी चार्ज कर रही है।

  • अम्ब में 20 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ

    अम्ब में 20 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल अम्ब के प्रताप नगर में 20 वर्षीय युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में युवती को सिविल अस्पताल अम्ब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ईशा निवासी प्रताप नगर अम्ब ने गलती से घर में रखी कोई नशीला पदार्थ निगल लिया। वेटी की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले गए, परंतु डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।

    थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है, और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।