Blog

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल

    पंजाबः शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल

    आनंदपुर साहिब : खालसा की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हुए प्राइमरी स्कूल गेम्स के दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिला रूपनगर के प्राइमरी स्कूलों में और इन गेम्स में भाग लेने वाले विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए 9 दिसंबर दिन शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया घोषित किया है।

  • पंजाबः पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी

    पंजाबः पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन खत्म होने पर राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को आलाकमान ने माकन के इस्तीफे के बाद नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं। रंधावा चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाए जाने के बाद गृहमंत्री बने थे। माना जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस का प्रभारी बदलने के पीछे 25 सितंबर का सियासी घटनाक्रम मुख्य वजह है। दरअसल 25 सितंबर को जयपुर में विधायक दल की बैठक में सीएम अशोक गहलोत गुट के विधायकों के विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर सामूहिक इस्तीफा दिया था।

    वहीं गहलोत गुट के विधायकों ने अजय माकन पर पक्षपात के आरोप लगाए थे। वहीं माकन ने तीन गहलोत समर्थक नेताओं के खिलाफ पैरेलल विधायक दल की बैठक बुलाए जाने पर सोनिया गांधी को एक रिपोर्ट भी सौंपी थी। इसके बाद शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि तीनों नेताओं पर अभी किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। बता दें कि अजय माकन ने तीनों नेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए 8 नवंबर को ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा देने की पेशकश की थी। जिसे देर रात कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।

    चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम बने थे रंधावा

    राजस्थान के नए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साल 2002 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और इसके बाद वह 2012, 2017 और 2022 में भी रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक चुने गए। 1 फरवरी 1959 को पैदा हुए रंधावा का जन्म गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक तहसील के दरौली गांव में हुआ।

    बीते साल पंजाब की उठापटक के बाद चन्नी सरकार में उन्हें पंजाब का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। बता दें, अजय माकन के राजस्थान प्रभारी पद से मुक्त होने के बाद राजस्थान से निकल रही भारत जोड़ो यात्रा बिना प्रभारी के चल रही थी ऐसे में अब यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही रंधावा को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    रंधावा ने पहना कांटों भरा ताज !

    वहीं रंधावा को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा होने लगी है। मालूम हो कि राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच कुर्सी को लेकर संघर्ष चल रहा है ऐसे में दोनों नेताओं के बीच तालमेल बनाकर राजस्थान में साल 2023 में होने वाले चुनाव रंधावा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होंगे।

  • जालंधरः चूरा पोस्त और नशीली गोलियों सहित दो गिरफ्तार

    जालंधरः चूरा पोस्त और नशीली गोलियों सहित दो गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना नूरमहल की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ सौ नशीली गोलियां और 5 किलो चूरा पोस्त बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान नूरमहल निवासी रजिंदर कुमार उर्फ सनी पुत्र बलवीर चांद वासी कंधोले कला लाल और तरसेम लाल उर्फ सोमा पुत्र सरदारा वासी गांव चीमा कला के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी रजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान ने रविदास चौक नूरमहल पर मौजूद थे। जहां उन्होंने रजिंदर कुमार के कब्जे से 150 नशीली गोलियां बरामद की और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    इसी तरह एसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित जीतो कॉलोनी चीमा कला मौजूद थे। जहां उन्होंने तरसेम लाल से 5 किलो चुरा पोस्त बरामद किए। पुलिस की दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज कर लिए हैं।

  • जेएनयू की दीवारों पर भड़काऊ संदेश लिखने पर ऊना में रोष प्रदर्शन

    जेएनयू की दीवारों पर भड़काऊ संदेश लिखने पर ऊना में रोष प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: जेएनयू कैंपस की दीवारों पर हिंदू विरोधी टिप्पणियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब ऊना में भी उसका विरोध होता दिख रहा है। परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एमसी पार्क में एक रोष प्रदर्शन किया। मौके पर प्रधान अंतरिक्ष शर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर की रात देश के प्रतिष्ठित संस्थान की दीवारें – ब्राह्मण देश छोड़ो। बनिया कैंपस छोड़ो। हम तुम्हारे पीछे आ रहे हैं जैसे तमाम धमकी भरे संदेशों से भर दी गई थीं।
    वामपंथ के चिरपरिचित अंदाज में लाल सियाही के साथ लिखे संदेश हिंदुओं के दो वर्णों को आतंकित करने का प्रयास था। हम विश्वविद्यालय के उपकुलपति से विनती करते हैं कि ऐसे छात्रों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उनकी स्कॉलरशिप रद्द की जाए। भारत के हिंदू समाज के ऊपर इतना बड़ा आघात हो गया और अभी तक कोई कार्रवाई हमें दिखाई नहीं दी है। हम शुरू से जानते हैं कि यह शिक्षण संस्थान राष्ट्रविरोधी ताकतों की शरणस्थली के तौर पर कार्य करता रहा है।
    दशकों से एक खास विचारधारा के लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा था। अब इसे मुक्त करवाने की आवश्यकता है। भुपिंदर राणा ने बताया कि हमें इस बात का संतोष जरूर है कि हमारा समाज ऐसी घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने लग गया है। एक हिंदू युवक ने कहा कि हमारे समाज में प्रत्येक जाति आती है। हमने पहले भी अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। आगे भी त्याग के लिए तैयार रहेंगे। एक समाज की सहनशीलता की परीक्षा न ली जाए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कश्मीरी पंडितों का जब नरसंहार हुआ था तब भी ऐसा ही माहौल बनाया गया था जैसा जेएनयू में तैयार किया जा रहा है। मौके पर छात्र और समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे।
  • पंजाबः प्रेम जाल में फंसाकर महिला ने रचाई चौथी शादी, मामला दर्ज

    पंजाबः प्रेम जाल में फंसाकर महिला ने रचाई चौथी शादी, मामला दर्ज

    नौजवान को पता चलने पर महिला ने दी धमकियां

    लुधियानाः महिला ने युवक को अपने प्रेमजाल में फंसाया और अपनी तीन शादियों की बात बताए बिना उससे प्रेम विवाह कर लिया। कुछ समय बाद जब युवक को महिला की तीन शादियों के बारे में पता चला तो महिला ने युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद युवक बेहद परेशान हो गया। उक्त पीड़ित ने घटना के बारे में लुधियाना के लाडोवाल थाने की पुलिस को सारी जानकारी दी।

    इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने रजेवाल गांव के निवासी गगनदीप सिंह चौपड़ा के बयान के आधार पर गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी ज्योति नाम की महिला के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज करके महिला तलाश शुरू कर दी है। गगनदीप सिंह चौपड़ा नाम के युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ साल पहले उसकी ज्योति से मुलाकात हुई थी और फिर दोनों का अक्सर मिलना जुलना शुरू हो गया। नजदीकियां बढ़ी तो उन्होंने लव मैरिज करने का फैसला किया।

    उन्होंने 2019 में शादी कर ली। कुछ देर बाद गगनदीप को जो पता चला वह परेशान कर देने वाला मामला था। गगनदीप को बताया गया कि उसकी पत्नी ने पहले तीन शादियां की हुई हैं। इस बारे में पूछने पर ज्योति गगनदीप को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। गगनदीप ने बताया कि इस मामले के बाद से उसके घर में लगातार झगड़े होते रहते थे। गगनदीप ने बताया कि ज्योति जेवरात और 50 हजार रुपये नकद लेकर घर से चली गई। इस मामले में लाडोवाल थाने की पुलिस ने गगनदीप के बयान पर ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई मोहिंदर सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

  • ABVP-SFI कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    ABVP-SFI कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल की राजधानी के समरहिल स्थित विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राएं कॉपी-पेन नहीं बल्कि डंडे और लोहे की रॉड लेकर आते हैं। जिस विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपए खर्च कर पढ़ाई के लिए बनाया गया है, वह लड़ाई का अखाड़ा बना हुआ है। मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आज सुबह दोनों छात्र संगठनों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर वार करने के लिए पहुंच गए। यही नहीं, पुलिस के रोकने के बावजूद कई कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर पथराव भी किया।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऑफ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में छात्र-छात्राएं आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहली लड़ाई पिंक पेटल चौक पर हो रही है। जहां छात्र संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चला रहे हैं।

    एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद विश्वविद्यालय में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शिमला पुलिस ने भी बड़ी संख्या में सुरक्षा तैनात कर दी है। छात्र संगठनों के इस लड़ाई की वजह से विश्वविद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। पढ़ाई करने के लिए यहां पहुंचने वाले छात्रों में भी डर का माहौल है। साथ ही यहां सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर छात्र नेताओं के पास लड़ाई होते ही लोहे की रॉड और डंडे कहां से आ जाते हैं। यह विश्वविद्यालय प्रशासन और शिमला की स्मार्ट पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। सभी के मन में सवाल है कि विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए बना संस्थान है या लड़ाई के लिए बना अखाड़ा।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलों में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः अलग-अलग मामलों में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी लाबड़ा के रूप में हुई है।

    पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना भार्गव कैंप में रंजीत के खिलाफ 31 मार्च 2020 को मुकदमा नंबर 52 आईपीसी धारा 380, 454 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी को 16 नवंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। जिसको गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाबः नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह गिरफ्तार 

    पंजाबः नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह गिरफ्तार 

    आरोपियों से 2 बच्चे, 4 लाख कैश सहित अन्य सामान बरामद

    पटियालाः पुलिस ने नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो नवजात शिशु, चार लाख रुपये और एक इनोवा एंबुलेंस और दो कार भी बरामद की है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के धंधे में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में सीआईए स्टाफ पुलिस को सफलता मिली है।

    एसएसपी ने कहा कि ये गिरोह पंजाब के अलग-अलग शहरों में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के धंधे में थे और पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक एंबुलेंस गाड़ी, दो कार और चार लाख रुपये और दो नवजात बच्चे बरामद किए हैं।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और गहराई से पूछताछ की जा सके। गौरतलब है कि नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के धंधे में लिप्त गिरोह को गिरफ्तार करने का यह मामला बिल्कुल अलग है और उम्मीद है कि निकट भविष्य में इस गिरोह के मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

  • लघु उद्योग भारती बददी के सहयोग से उद्यमियों के लिए आयोजित हुआ सैमीनार

    लघु उद्योग भारती बददी के सहयोग से उद्यमियों के लिए आयोजित हुआ सैमीनार

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी स्थित आई स्क्वायर परिसर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिमसें भारत सरकार एमएसएमई विभाग के कंसलटेंट भारत वैभव ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होने जहां विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों का विस्तार से बखान किया वहीं वैव पोर्टल के माध्यम से उनका लाभ उठाने का तरीका भी बताया। कार्यक्रम लघु उद्योग भारती बददी इकाई के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया था। भारत वैभव ने बताया कि माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज यानि सूक्ष्म लघु और मध्यम व्यवसाय हमारे देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में 30 फीसदी योगदान करते हैं। यह उद्यम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम के तहत लाभ उठाने के लिए पंजीकृत होना बहुत जरुरी है। राष्ट्रीय कंसलटेंट एवं वरिष्ठ सलाहकार भारत वैभव ने प्रमुख तौर पर उद्योग जगत और युवा उद्यमियों को जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट पॉलिसी के बारे में बताते हुए कहा कि  घरेलू उद्योग उत्पादन में प्रौद्योगिकी अवशोषण और पेशेवर या उन्नत कौशल का उपयोग व  समझदार ग्राहक को विश्व स्तर पर आपूर्ति श्रृंखलाओं से जोडऩा। इसका अर्थ है दो तरफा सामाजिक और ग्राहक लाभ योजना होने के दौरान पर्यावरण पर शून्य दोष और शून्य प्रभाव ।
    शून्य दोषों का अर्थ है उच्च गुणवत्ता वाले मानक उत्पादों का उत्पादन करना जिनका पर्यावरण पर शून्य प्रभाव पड़ता है। यह प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी या ऊर्जा स्रोतों की कमी और निर्माण में अपव्यय के संबंध में है। उम्मीद है, विनिर्माण चरणों में ऐसे प्रमाणन और रेटिंग पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे अर्थव्यवस्था और विनिर्माण प्रक्रियाओं में स्थायी और परिवर्तनकारी विकास होगा। जेडईडी योजना को शून्य दोष, शून्य प्रभाव योजना के रूप में भी जाना जाता है और इसे 2016 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय या एमएसएमई मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था और यह एमएसएमई में उत्पादों, प्रक्रियाओं और परिणामों के लिए एक व्यापक, एकीकृत गुणवत्ता प्रमाणन प्रणाली है । यह एमएसएमई उद्योगों में जेडईडी संस्कृति या शून्य प्रभाव और शून्य दोषों की अवधारणाओं पर केंद्रित है । इसका मतलब उन प्रक्रियाओं को हटाना है जिनमें दोष है या दोषपूर्ण उत्पादों को हटाना है ।
    यह भी इंगित करता है गुणवत्ता, उत्पादन, ऊर्जा बचत, विनिर्माण दक्षता, प्रदूषण का शमन, मानव संसाधन और वित्तीय दक्षता में सुधार, और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और प्रक्रियाओं और उत्पादों के डिजाइन शामिल हैं।
    कार्यक्रम में मुख्य अथिति लघु उद्योग भारती हरबंस पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डा विक्रम बिंदल, भारत वैभव ट्रेनर  एमएसएमई जेड की तरफ से मोजूद रहे। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती बददी ने एमएसएमई जेड ई डी की टीम से मिलकर किया।
    यह रहे उपस्थित: इस अवसर पर विक्रम बिंदल, हरबंस पटियाल, संजीव शर्मा, बददी के महासचिव    वेद प्रकाश मिश्रा, आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सार्थक गुप्ता, देवेंद्र राणा, किशोर ठाकुर, रोड सेफॅटी कलब प्रधान सुरेंद्र शर्मा, पीसीबी प्रधान राजेंद्र चौधरी, प्रो अंकुश नेगी, रेखा शर्मा स्टीलबर्ड, राहुल सैणी, हरीश, नीरज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल,नरेश यादव, रणेश राणा, सुशील पंाडे, राजेश शर्मा, गगनदीप सिंह, सुजल जिंदल, संदीप ठाकुर, राहुल नेगी, हेमंत शर्मा, वीपी मिश्रा, अशोक कुमार, अंकुर कश्यप, हेमंत शर्मा, मनोज कुमार, नागपाल, गर्वित खुराना व दीपक मंगला सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।
  • पंजाबः गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला के साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला के साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोगा: गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नाकाबंदी दौरान 4 संदिग्धों को काबू किया है। जांच दौरान पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी गैंगस्टर अर्श डल्ला साथी है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल 30 बोर, एक मैगजीन, 3 कारतूस और 3 लाख रुपए की बरामद किए हैं। आरोपी हथियारों का फिरौती के लिए इस्तेमाल करते थे। एसएसपी गुलनीत खुराना ओर फिरोजपुर की एसएसपी किरण दीप कौर ने सांझे तौर पर की प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा तलवंडी भाई के मेडिकल स्टोर मालिक से 4 लाख 20 हजार की फिरौती मांगी थी और फिरोजपुर पुलिस द्वारा इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

    पंजाब के अलग जगह पर भी नाके बंदी कर जांच की जा रही थी। फिरोजपुर पुलिस ओर मोगा पुलिस इन लोगो की तलाश कर रही थी। बाघापुराना सीआईए स्टाफ ने मोगा के भुगीपुरा चौक पर नाके बंदी की ओर एक कार जैन नंबर (PB10 AM 8590) को रोका और उसकी जांच की तो पता चला की यह चारो आरोपी अर्श दीप डल्ला के साथी है ओर उसके नाम से लोगो से फिरौती मांगते है। वही पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 3 लाख रुपए नकदी जो इन्होंने फिरौती ली और एक पिस्टल एक मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए है। पुलिस आज इनको अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और आगे की जांच करेगी।