Blog

  • पंजाबः थाने और सरकारी इमारत पर हो सकता है हमला, एजेंसियों ने दिया इनपुट

    पंजाबः थाने और सरकारी इमारत पर हो सकता है हमला, एजेंसियों ने दिया इनपुट

    लुधियानाः देश विरोधी तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में है। इस बार पुलिस को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला कि हाईवे पर बने थाने और सरकारी बिल्डिंगों को निशाना बनाया जा सकता है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट पर है। अधिकारी सरकारी बिल्डिंगों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार रिव्यू कर रहे है। थानों और चौकियां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    बता दें कुछ महीने पहले भी इसी तरह का इनपुट पुलिस को मिला था, जिसके बाद थानों के बाहर बंकर व नेट आदि लगवा दिए गए थे। नेट इसलिए लगवाए गए थे कि यदि कभी कोई रॉकेट लांचर आदि से भी हमला करने की कोशिश करे तो वह विफल साबित हो। क्योंकि मोहाली में स्थित इंटेलीजेंस के दफ्तर में रॉकेट लांचर से ही हमला हुआ था। वहीं बीते दिन खन्ना में भी किसी ने देश विरोधी नारे लिख दिए थे, जिसे मौका रहते पुलिस ने साफ करवाया। पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है।

    पिछले दिनों हिन्दू नेता सुधीर सूरी, डेरा प्रेमी और सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद लगातार खालिस्तानी माहौल बिगाड़ने पर लगे हैं। वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने भी कमर कस ली है। CP मंदीप सिंह सिद्धू द्वारा सभी उच्चाधिकारियों और थाना पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए गए है। थानों के अंदर और बाहर सुरक्षा मजबूत हो रही है।

    वहीं पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग चल रही है। प्रत्येक व्यक्ति को सी.पी दफ्तर दाखिल होने से पहले उसका पहचान पत्र आदि चैक किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि शहर से बाहरी थानों या हाईवे पर मौजूद थानों में ज्यादा सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। क्योंकि, ऐसे थानों या बिल्डिंग पर हमला कर भागना आसान होता है। इसलिए हाईवे पर बने थानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।

  • फ्लाइट में ईंधन लीक के बाद मचा हड़कंप, यात्रियों की अटकीं सांसें

    फ्लाइट में ईंधन लीक के बाद मचा हड़कंप, यात्रियों की अटकीं सांसें

    गुवाहाटी: पटना से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट मंगलवार की शाम गुवाहाटी से आने के बाद ग्राउंडेड हो गई। फ्लाइट को पटना से वापस गुवाहाटी लौटना था लेकिन ईंधन लीक की खबर जैसे ही मिली तो थोड़ी देर के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया। 66 यात्रियों को इस फ्लाइट से जाना था। उड़ान से ठीक पहले जब जांच की गई तो इंजीनियरों को इसके बारे में पता चला था।

    पटना एयरपोर्ट की ओर से पहले यह जानकारी दी गई कि फ्लाईबिग फ्लाइट S9-220 (पटना-गुवाहाटी) फ्लाइट में तकनीकी खराबी (ईंधन रिसाव) के कारण देरी से चल रही है। इसके बाद कुल 66 यात्री फ्लाइट से उतरे और फिर यहां से अराइवल हॉल पहुंचे। यहां विमान प्रबंधन से बातचीत की गई जिसके बाद कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया। कुछ घंटों के बाद उड़ान को रद्द करना पड़ा।

    रात में नहीं भेजे जा सके यात्री

    इधर, फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बनी रही। रात में दूसरी फ्लाइट नहीं होने के चलते यात्रियों को नहीं भेजा जा सका. इसके चलते यात्री और आक्रोशित हो गए थे। यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से दूसरे विमान मंगाने की जिद करने लगे। फ्लाइट मंगलवार की शाम करीब 5.45 बजे आई थी। 6.15 में टेक ऑफ करना था। चार घंटे के बाद भी उड़ान नहीं भड़ा जा सका।

    प्लेन में बैठ चुके थे यात्री, सामान भी लोड

    बताया गया कि फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने के लिए तैयार थी। प्लेन में यात्री बैठ चुके थे। सामान भी लोड हो चुका था। इसके बाद जब टेक ऑफ से पहले इंजीनियर ने जांच की तो तकनीकी खराबी के बारे में पता चला। इसकी जानकारी दी गई। फिर यात्रियों को उतारा गया। देर रात जब विमान के ग्राउंडेड होने की जानकारी दी गई तब यात्री हंगामा करने लगे।

  • जालंधरः पर्वती जैन स्कूल में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे सिख तालमेल कमेटी के सदस्य, जानें मामला

    जालंधरः पर्वती जैन स्कूल में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे सिख तालमेल कमेटी के सदस्य, जानें मामला

    जालंधर/हर्षः महानगर के पर्वती जैन स्कूल में सातवीं क्लास के बच्चे का कड़ा उतरवाने के बाद सिख समुदाय में रोष देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे युवराज निवासी पटेल चौक ने बताया कि वह पर्वती जैन स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ता है और उसने आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ा उतारने के बाद उसके साथ मैडम की तरफ से मारपीट भी की गई। जिसके उनके परिवार के सदस्यों ने सिख तालमेल कमेटी के सदस्य बातचीत की और मौके पर सिख तालमेल कमेटी के सदस्य पर्वती जैन स्कूल में पहुंचे हैं और स्कूल के प्रिंसिपल से बातचीत कर रहे हैं और घटना के संबंधी थाना चार की पुलिस को सूचित कर दिया है। 

    मौके पर पहुंची पुलिस मोहन को शांत करवाने में जुटी हुई है। सिख तालमेल कमेटी के सदस्य तेजेंद्र सिंह परदेसी ने बताया कि स्कूल में 7वीं कक्षा के एक विद्यार्थी का 2 दिन पहले कड़ा उतरवाया गया था। इसी मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल से आज बात की गई। उनका कहना है कि बच्चे ने अगर कोई गलती की है या पढ़ाई नहीं की है तो मारना ठीक है लेकिन धार्मिक कड़े को उतरवाना निंदनीय है। टीचर द्वारा माफी मांगे जाने पर पहली बार गलती होने के चलते क्षमा कर दिया है।

  • पंजाबः कमिश्नर ने अपने साथ फोटो खिचवाने वालों लेकर पुलिस को दिए ये आदेश

    पंजाबः कमिश्नर ने अपने साथ फोटो खिचवाने वालों लेकर पुलिस को दिए ये आदेश

    लुधियाना: जिले के  पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने पत्र जारी कर सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायतें दी है कि यदि कोई उनके साथ खिंचवाई फोटो दिखाकर धौंस दिखाता है तो वह उनके प्रभाव में ना आए। उनके पास कोई भी शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष ढंग से जांच करें। जारी किए गए आदेश में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की तरफ से कहा गया है कि 15 नंबवर 2022 को उन्होने ज्वाइंन किया था। उनकी ज्वाइनिंग के पास काफी तदाद में लोग मिलने के लिए उनके पास आए थे।

    जिन्होने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके पास अपनी फोटो भी खिंचवाई।  उनमें से अधिकतर लोगों को मैं जानता भी नहीं था। उनके ध्यान में आया है कि कई ऐसे लोग जब थानों में किसी काम के लिए जाते है तो वह मेरे साथ खिंचवाई फोटो दिखाकर जान पहचान होने के बारे में बता कर थाना पुलिस भी प्रभाव डालते है। इसलिए यह पत्र जारी कर सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस मुलाजिमों को हिदायत दी गई है कि वह ऐसी किसी फोटो के प्रभाव में ना आए और थाने में किया जाने वाला कामकाज, सबूत एवं तथ्य के आधार पर कानून मुताबिक किया जाए।

    दरअसल, जब भी कोई नया पुलिस कमिश्नर ज्वाइंन करता है तो बुके या गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने वालों की उनके ऑफिस में कतार लगी रहती है। बाद में इनमें से कई लोग सीपी के साथ खिंचवाई गई फोटो दिखाकर थानों/चौकियों में धौंस दिखाते है। कई दफा नीचल स्तर के पुलिस मुलाजिम उन्हे साहिब का खास मान कर दबाव में आ जाते है और नजायज काम भी कर देते है। इसी के कारण उन्होंने पुलिस वालों को आदेश दिए है।

  • पंजाबः पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश

    पंजाबः पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश

    भारी मात्रा में किए हथियार बरामद

    रूपनगरः पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। रूपनगर पुलिस ने मध्यप्रदेश से संचालित अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 20 पिस्टल व 40 मैगजीन बरामद की है।

    मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने कहा कि अवैध हथियारों को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है। अवैध हथियारों के नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के विजन के अनुरूप 100% प्रतिबद्ध है।

  • पंजाबः फ्री बिजली पाने वालों को पावरकॉम ने दिया बड़ा झटका! 

    पंजाबः फ्री बिजली पाने वालों को पावरकॉम ने दिया बड़ा झटका! 

    चंडीगढ़ः पंजाब में फ्री बिजली की सुविधा पाने के लिए लोग घरों में दो मीटर लगवा रहे है। आप सरकार के सत्ता में आते ही लोगों यूनिट कम करने के लिए अपने घरों में दो मीटर लगवा लिए हैं। एक घर में 2 मीटर लगाकर फ्री बिजली का फायदा उठा रहे लोगों की अब खैर नहीं। इन सब से निपटने के लिए अब पावरकॉम ने नई रणनीति अपनाई है। पावरकॉम ने ‘एक बिल्डिंग में दो मीटर’ लगाने की प्रक्रिया बंद कर दी है। इसके अलावा पावरकॉम ने अब तक एक भवन में लगे दो मीटरों की जांच का जिम्मा फ्लाइंग टीम को सौंपा है, जिसके बाद रिपोर्ट आने के बाद ही इन मीटरों को लगाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

    पावरकॉम को डर है कि एक बिल्डिंग में दो मीटर लगाकर लोग योजना का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। जिससे फ्लाइंग टीम जांच करेगी कि मीटर नियमानुसार लगे हैं या नहीं। पावरकॉम के पास नया मीटर लेने का आवेदन लेकर आ रहे लोगों का कहना है कि विभाग ने एक भवन में दो मीटर लगाने की योजना पर रोक लगा दी है। हालांकि पावरकॉम के इस फैसले से लोग निराश हैं। इस संबंध में पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि मुफ्त बिजली की घोषणा के बाद नए मीटर लेने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

    उनके अनुसार विभाग नियमानुसार एक घर में दूसरा मीटर लगाने के आवेदनों की जांच कर रहा है, क्योंकि विभाग ने ‘एक घर में दो मीटर लगाने’ वालों के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार द्वारा राज्य में 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के फैसले के बाद लोगों को नए मीटर मिल रहे हैं। सरकार ने एक जुलाई से बिजली माफी की घोषणा की थी। जिसके बाद कई लोगों के घरों का बिजली बिल जीरो आ गया है। जिससे फ्री बिजली मिलने के चक्कर में लोग एक घर में 2-2 मीटर लगाकर फ्री बिजली पा रहे हैं। लेकिन अब उन पर शिंकजा कसा जाएगा।

  • पंजाबः अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने किया बरामद

    पंजाबः अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने किया बरामद

    गिरफ्तार आरोपियों की चौकाने वाली वजह आई सामने 

    बठिंडाः जिले के सरकारी अस्पताल से तीन दिन पहले चोरी नवजात को देर रात एक गांव से बरामद कर आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की आदी हैं। दोनों गांव कोठा गुरु की रहने वाली हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पहले गांव में ही एक और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के चेहरे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

    इसके आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई। रविवार को टीका लगाने के बहाने मां-बेटी ने अस्पताल से नवजात को चुरा लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्चे को चुराने के बाद आरोपी सिविल अस्पताल से एक एक्टिवा सवार व्यक्ति से लिफ्ट लेकर थाना कोतवाली के पास पहुंची। वहां से एक ऑटो लिया और अपने ठिकाने पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पहले एक्टिवा सवार की तलाश की गई।

    उससे पूछताछ के आधार पर ऑटो चालक को ढूंढ निकाला गया। उसने खुलासा किया कि उक्त महिलाएं आटो से उतर कर किसी दूसरे आटो में बैठ गई थीं। एसएसपी जे इलेनचेलियन ने आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पूरे मामले का बुधवार को खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी में समाज सेवी संस्था सत्कार कमेटी का अहम योगदान रहा है। वहीं, चोरी हुए बच्चों के परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल के बाहर धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।

  • बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

    बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

    मध्यप्रदेशः बैतूल जिले में लापरवाही के कारण खुले पड़े बोरबेल में बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। इस बार घटना बैतूल जिले के मांडवी में हुई है। मंगलवार शाम को बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि तीन साल से बोरवेल खुला पड़ा था। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। परिवार में इकलौता बेटा तन्मय तीसरी क्लास में पढ़ता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    बच्चे के पिता बोले बोरवेल न खुला होता तो बेटा न गिरता। उन्होंने मार्मिक अपील की है कि कोई बोरवेल अपना खुला न छोड़े। तन्मय के पिता सुनील साहू बोले, गांव नानक चौहान के खेत का बोरवेल खुला हुआ पड़ा था, इस कारण ये हादसा हुआ है। तन्मय के चचा राजेश साहू कहना है कि गांव के नानक चौहान के खेत मे सूखा बोरबेल तीन साल से पड़ा हुआ है। शाम पांच बजे बच्चे छुपा-छुपाई खेल रहे थे।

    इसी दौरान तन्मय उस में गिर गया। खुला पड़ा बोरबेल नियमों को अनदेखा कर तीन साल से ऐसी घटना को आमंत्रण दे रहा था। मंगलवार शाम से ही बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। चार पोकलेन मशीन से बोरवेल के पैरलर गड्ढा खोदने की कोशिश की जा रही है। बीच में पत्थर आने के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है।

    बोरवेल में गिरे बच्चे का कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है, जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा कहना है कि तन्मय का कोई मूवमेंट नहीं है। रेस्क्यू में बाधक पत्थर की चट्टाने बन रही हैं। कैमरे से बच्चे को ट्रैक किया गया, लगभग 55 फिट नीचे बच्चा फंसा हुआ हैं, तीन जिलों की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

  • एमसीडी चुनाव में ‘आप’ का जादू बरकरार, जाने बीजेपी को कितनी सीट पर मिली जीत

    एमसीडी चुनाव में ‘आप’ का जादू बरकरार, जाने बीजेपी को कितनी सीट पर मिली जीत

    नई दिल्ली: नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 126 के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है।

    राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, ‘आप’ 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 69 सीटों पर विजयी घोषित की जा चुकी है, जबकि 32 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। रुझानों के अनुसार, कांग्रेस एमसीडी चुनावों में काफी पीछे चल ही है। पार्टी को केवल चार सीटों पर जीत प्राप्त हुई है और छह सीटों पर वह आगे चल रही है। एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 126 वार्ड में जीत जरूरी है। पूर्वोत्तर दिल्ली की सीलमपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम ने जीत दर्ज की है।

    बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच 42 केंद्रों पर मतगणना हो रही है।  मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में स्थित हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।

  • जालंधरः सेंट्रल टाउन में निगम ने अवैध इमारत पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः सेंट्रल टाउन में निगम ने अवैध इमारत पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम के द्वारा अवैध इमारतों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सेंट्रल टाउन स्थित एक इमारत पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी। मामले की जानाकारी देते हुए एटीपी ने बताया कमीश्नर साहब को शिकायत मिली थी कि इस इमारत का नक्शा पास नहीं है और इस एरिया में निगम की स्कीम के तहत 60 प्रतिशत रिकवरी की इजाजत दी गई है, लेकिन उक्त इमारत के मालिक ने 100 प्रतिशत कब्जा किया था।

    जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। एटीपी ने बताया कि इमारत के अंदर ग्राउंड फ्लौर पर हाल बनाया हुआ था। पहली मंजिल पर काम चल रहा था। एटीपी ने बताया उक्त इमारत के मालिक को कुछ दिन पहले नोटिस भी भेजा गया था। जिसके चलते कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर इमारत के मालिक योगेश ग्रोवर ने बताया कि निगम को किसी ने शिकायत दी थी कि हम पहली मंजिल पर ऑफिस बना रहे है, जबकि हम वहां पर कमरा बनाने का काम कर रहे थे। 

    योगेश ग्रोवर ने बताया घर की छत की हालत खस्ता थी जिसके चलते लैंटर डलवाया जा रहा था। इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि उन्हें नोटिस जरूर मिला था। जिसको लेकर उन्होंने राजीनामा संबंधी कमीशनर साहिब, एमटीपी को पत्र दे दिया था।  इस संबंध में उन्होंने 2 दिसंबर को निगम में इमारत को लेकर फाइल जमा करवा दी थी। लेकिन इसके बावजूद बिना बताये आज निगम की टीम ने उनकी इमारत पर कार्रवाई कर दी है।