Blog

  • Punjab News: कोर्ट में सासंद कंगना रनौत की पेशी, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में सासंद कंगना रनौत की पेशी, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    बठिंडाः बहादरगढ़ झंडियां की एक बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ गलत टिप्पणियां करने के मामले में मानहानि केस का सामना कर रहीं संसद सदस्य और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत आज अदालत में पेश होने के लिए पहुंची। जिसके मद्देनज़र बठिंडा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। अदालत परिसर के नजदीकी चौरास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਦੀ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਕੋਰਟ ’ਚ ਪੇਸ਼ੀ

    उल्लेखनीय है कि अदालत ने मानहानि मामले में पहले कंगना को कई बार समन जारी किए थे और उन्होंने अपने वकील के जरिए पहले केस को खारिज करने और फिर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने की उच्च अदालत तक अर्जी दी थी, पर अदालत ने अर्जियों को खारिज कर कंगना को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते कंगना ने बाद में दोपहर 2 बजे के बाद अदालत में पेश होने की अनुमति मांगी थी।

  • 30 या फिर 31 किस दिन मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

    30 या फिर 31 किस दिन मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

    धर्म: दीवाली भले ही खत्म हो गई है लेकिन हिंदू धर्म में अभी भी उत्सव खत्म नहीं हुई। 25 से 28 अक्टूबर तक छठ का महापर्व है। इसके बाद अक्षय नवमी का भी पर्व आने वाला है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की खासतौर पर पूजा की जाती है हालांकि इस बार आंवला नवमी की तिथि को लेकर थोड़ी कफ्यूंजन है। कुछ लोगों का कहना है कि आंवला नवमी 30 की है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 31 अक्टूबर को आंवला नवमी है।

    31 अक्टूबर को मनाई जाएगी आंवला नवमी

    हिंदू पंचागों के अनुसार, नवमी तिथि 30 अक्टूबर सुबह 10:06 बजे से शुरु होगी और 31 अक्टूबर में सुबह 10:03 बजे खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अक्षय नवमी का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    शुभ योग और मुहूर्त

    हिंदू पंचागों के अनुसार, इस बार अक्षय नवमी पर वृद्धि योग और रवि योग जैसे कई शुभ योग बने रहे हैं। 31 अक्टूबर को वृद्धि योग सुबह 6:17 बजे से पूरे दिन तक रहेगा। रवि योग भी सारा दिन रहेगा। इसके साथ ही शिववास योग भी इस दिन बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा, दान और उसके नीचे खाना खाने से अक्षय पुण्य मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चचना की जाती है।

    आंवला नवमी से जुड़ी पौराणिक कथा

    पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और उसके नीचे खाना खाने की परंपरा मां लक्ष्मी ने शुरु की थी। एक बार लक्ष्मी जी जब पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आई थी तब उनके मन में भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त पूजा करने का विचार मन में आया लेकिन उन्हें यह संशय भी हुआ कि दोनों देवों की एक साथ पूजा कैसे होगी। तभी उन्हें यह याद आया कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और बेलपत्र भगवान शंकर को। दोनों के गुण आंवला के पेड़ में मौजूद होते है इसलिए उन्होंने आंवले के पेड़ को विष्णु और शिव दोनों का प्रतीक मानकर उसका पूजन किया। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और भगवान शिव वहां पर प्रकट हुए। इसके बाद में माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर खाना बनाया और दोनों देवताओं को भोग लगाया। इसके बाद उन्होंने खुद भी भोजन ग्रहण किया। तभी से अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा और उसके नीचे खाना करने की धार्मिक परंपरा चली आ रही है।
  • पानी की बोतल में छिपाकर ला रहा था Gold, Delhi Airport पर यात्री Arrest, देखें वीडियो

    पानी की बोतल में छिपाकर ला रहा था Gold, Delhi Airport पर यात्री Arrest, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते दुबई से दिल्ली आए एक भारतीय यात्री को एयरपोर्ट पर सोना के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या AI-996 से दुबई से आए एक भारतीय यात्री से 170 ग्राम सोना जब्त किया गया। यात्री का फ्लाइट गेट से ही पीछा किया गया और ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय उसे रोक लिया गया। उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। इस दौरान, अधिकारियों को संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। गहन जांच करने पर, एक प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन के नीचे एक सोने का गोला छिपा हुआ दिखा।

    बरामद सोने का वजन 170 ग्राम था, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत ज़ब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी को पकड़ा लिया गया है। इस महीने सीमा शुल्क विभाग की खुफिया एजेंसी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने मुंबई में भी सोने की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। ‘ऑपरेशन गोल्डन स्वीप’ के तहत कार्रवाई करते मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश का 1.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। इस सोने की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

  • Resort से निकला 6 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Resort से निकला 6 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    धमतरीः एक रिसॉर्ट में 6 फीट लंबा अजगर देखने को मिला है। रिसॉर्ट में मौजूद लोग सोफे पर बैठे थे, तभी उन्हें फुफकारने की आवाज सुनाई दी। सांप देखकर वे तुरंत सोफा छोड़कर बाहर भागे, जैसे ही सोफा हटाने पर सांप दिखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। रिसॉर्ट मालिक ने तुरंत सर्प मित्र सूर्यकांत को सूचना दी। सूर्यकांत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले सांप को रसेल वाइपर समझा था, लेकिन जब सोफे को पलटा गया, तो 6 फीट का अजगर उसके नीचे छिपा बैठा मिला जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूर्यकांत ने बताया कि अजगर को एक बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद रिसॉर्ट में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। धमतरी जिले में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके कारण जीव-जंतु भी अपने ठिकानों से बाहर निकल रहे हैं। यह अजगर कब रिसॉर्ट में घुसा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। वहीं अब रिसॉर्ट मालिक ने अन्य जगहों पर भी सावधानीपूर्वक जांच करने के निर्देश दिए हैं।
  • अमेरिका ने 50 युवाओं को किया डिपोर्ट, 25 घंटे तक बेड़ियों में रहे नौजवान

    अमेरिका ने 50 युवाओं को किया डिपोर्ट, 25 घंटे तक बेड़ियों में रहे नौजवान

    अंबालाः अमेरिका ने एक बार फिर से भारतीय युवाओं को झटका दिया है। दरअसल, अवैध रूप से रह रहे हरियाणा के 50 युवकों को अमेरिका ने डिपोर्ट करके वापस भारत भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, इन सभी के हाथ-पैरों में बेड़ियां लगी हुई थीं। विमान शाम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से हरियाणा पुलिस इन युवकों को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा हैकि सभी नौजवान डंकी के रास्ते अमेरिका गए थे। इनमें सबसे अधिक करनाल के 16 व कैथल के 14 युवक हैं। इनके अलावा कुरुक्षेत्र व अंबाला के 5-5, यमुनानगर के 4, जींद के 3, रोहतक व पानीपत का एक-एक युवक शामिल है। सभी की उम्र 18 से 42 साल के बीच है।

    वहां छह महीने से लेकर डेढ़ साल तक विभिन्न जेलों में रहे और अब बेड़ियों में वतन लौटे हैं। इनमें अंबाला के जगोली गांव के हरजिंदर सिंह भी हैं, जो फ्लोरिडा के जैक्सन वेल में रसोइए की नौकरी करने गए थे। हरजिंदर ने अमेरिका पहुंचने के लिए अपने माता-पिता की मेहनत की कमाई, करीब 35 लाख रुपये, खर्च कर दिए थे। उन्हें विश्वास था कि वहां जाकर वह परिवार के लिए एक सुखद भविष्य बनाएंगे, लेकिन उनकी उम्मीदें और सपने वहीं टूटकर रह गए।

    हरजिंदर सिंह ने बताया कि सभी को करीब 25 घंटे तक बेड़ियों में रखा गया, जिससे उनके पैरों में सूजन आ गई। इस बर्ताव ने हरजिंदर और उनके जैसे कई लोगों के लिए अमेरिका का सपना किसी बुरे अनुभव में बदल दिया। उन्होंने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा की और भारतीय सरकार से मदद की गुहार लगाई है। कैथल के डीएसपी ललित ने बताया कि अधिकतर युवा एक से डेढ़ साल से अमेरिका में रह रहे थे। इन सभी को वीजा नियमों के उल्लंघन और अवैध प्रवास के कारण जेल में बंद किया हुआ था।

    कैथल से डंकी रूट से गए करीब एक हजार युवा अब भी अमेरिका में हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम की निगरानी में रविवार सुबह 11 बजे सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इनके अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। पुलिस पता लगाएगी कि ये लोग किस रूट से होते हुए पहुंचे थे। करनाल के डीएसपी संदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया, सभी युवा युवा 40 से 70 लाख रुपये खर्च करके डंकी रूट से अमेरिका गए थे।

    वहां उनको अस्थायी जेलों में रखा गया था। किसी ने अभी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। पानीपत के साहिल ने बताया कि 50 लाख रुपये खर्च करके वह 2024 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। करीब नौ माह तक वह कैंप में रहा। रोहतक के गांव किलोई खास के सन्नी ने बताया कि वह मई 2024 में गया था। अब उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।

  • तेज रफ्तार Bus और Car में आमने-सामने टक्कर, व्यापारी की मौत, 12 घायल

    तेज रफ्तार Bus और Car में आमने-सामने टक्कर, व्यापारी की मौत, 12 घायल

    जोधपुरः सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई। हादसे में कार सवार व्यापारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार और बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 गंभीर घायलों को मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जिनमें 4 कार सवार और 6 बस यात्री शामिल हैं।

    जानकारी देते ओसियां थाना के एएसआई प्रकाश ढाका ने बताया कि व्यापारी भंवर माली (50) आज ओसियां माताजी के दर्शन कर सुबह ही निकले थे। इस दौरान ओसियां से थोड़ा आगे निकलते ही हादसा हो गया। भंवर माली कार में फंस गए, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बॉडी को तार से खींचकर बाहर निकाला गया। नायब तहसीलदार छतरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बस ओसियां (जोधपुर) की तरफ आ रही थी। तभी एक घुमावदार मोड़ पर कार से टकरा गई। कार में 7 लोग सवार थे। वहीं बस में करीब 30 यात्री थे। कार में सवार व्यापारी भंवर दिवाली पर परिवार के साथ भीनमाल (जालोर) आए हुए थे। यहां से जयपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे में भीनमाल निवासी भंवर की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे अरविंद, विनय और महेंद्र घायल हो गए।

    महेंद्र की पत्नी ऊषा, कार ड्राइवर दिलीप कुमार और संतोष दवे निवासी भीनमाल भी घायल हो गए। इनमें से दिलीप, महेंद्र, ऊषा और संतोष को गंभीर घायल होने पर जोधपुर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल रेफर किया गया।

  • Heart, Brain, Skin और Hair के लिए फायदेमंद है ये सस्ता Dry Fruit, Diet का बनाए हिस्सा

    Heart, Brain, Skin और Hair के लिए फायदेमंद है ये सस्ता Dry Fruit, Diet का बनाए हिस्सा

    हेल्थः मूंगफली स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे सस्ता ड्राई फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें वो सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो महंगे ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और काजू में पाए जाते हैं। रोजाना थोड़ी-सी मूंगफली खाने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते है। मूंगफली खाने से दिल, दिमाग, स्किन और बाल भी हेल्दी रहते है, अगर आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपको लंबे समय तक फिट और एक्टिव रख सकती है। रोजाना 25–30 ग्राम मूंगफली जरूर खाएं।

    मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25–26 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे और काजू से भी अधिक होती है। 100 ग्राम अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम काजू में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यही वजह है कि वेजिटेरियन लोगों के लिए मूंगफली को बेहतरीन प्रोटीन सोर्स माना जाता है और यह मसल्स बनाने, टिश्यू रिपेयर करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है।

    कई लोगों का मानना है कि मूंगफली खाने से मोटापा बढ़ती है, लेकिन सच्चाई इसकी उल्टी है। मूंगफली में मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं और इसकी वजह से हम ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं। इसलिए मूंगफली खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है।

    मूंगफली में मौजूद विटामिन E और जिंक स्किन को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है और स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में भी काम आती हैं। मूंगफली का तेल भी बालों और स्किन के लिए शानदार मॉइश्चराइजर का काम करता है।

  • अब नहीं चलेगा कोई शॉर्टकट, CBSE ने बदला पूरा पैटर्न

    अब नहीं चलेगा कोई शॉर्टकट, CBSE ने बदला पूरा पैटर्न

    नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पढ़ाई और परीक्षा के तरीकों में बड़ा बदलाव ला रहा है। ऐसे में अब स्कूलों में बच्चों की रटकर पास होने की पुरानी आदत खत्म होगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत, सीबीएसई जल्द ही नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने वाला है। इस प्लेटफॉर्म से पता चलेगा कि छात्रों ने विषयों को कितना समझा और वे उस ज्ञान का असल जीवन में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्टूडेंट्स को आज के जमाने की स्किल्स (21वीं सेंचुरी स्किल्स) के लिए तैयार किया जा सकेगा।

    सीबीएसई की इस नई योजना में परीक्षा को पढ़ाई का जरूरी हिस्सा माना जाएगा, न कि सिर्फ आखिरी डर। NEP 2020 की सिफारिश है कि मूल्यांकन का तरीका बदलना चाहिए। यह नया प्लेटफॉर्म कक्षा 3, 5 और 8 के सभी बच्चों की खास तरह की परीक्षा लेगा, जिसे SAFAL (लर्निंग एनालिसिस के लिए स्ट्रक्चर्ड असेसमेंट) कहते हैं। SAFAL का मकसद बच्चों की बुनियादी समझ और सोच-विचार की शक्ति को परखना है।

    दरअसल, सीबीएसई की यह पहल एक बार का सुधार नहीं है, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने की सोची-समझी योजना है। इस डिजिटल आकलन से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल पढ़ाई के नतीजों को सुधारने के लिए किया जाएगा। शिक्षकों से कहा गया है कि वे SAFAL रिपोर्ट का इस्तेमाल क्लास में मदद करने और माता-पिता से अच्छी बातचीत करने के लिए करें। भविष्य में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे सॉफ्टवेयर भी बच्चों की तरक्की पर नजर रखेंगे और उन्हें सही करियर चुनने में मदद करेंगे।

    इससे स्कूलों को यह जानने में मदद मिलेगी कि बच्चों को कहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जो बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करे, न कि सिर्फ याद करने की शक्ति चेक करे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इसी बात को ध्यान में रखते हुए काम कर रहा है। उसने पहले ही कक्षा 6 से 10 के लिए भी योग्यता-आधारित परीक्षा का ढांचा शुरू कर दिया है। इसमें विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

  • क्या Justice Suryakant होंगे देश के अगले CJI? बीआर गवई ने केंद्र सरकार से की अपील

    क्या Justice Suryakant होंगे देश के अगले CJI? बीआर गवई ने केंद्र सरकार से की अपील

    नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगला सीजीआई बनाने की मांग रखी है। मौजूदा सीजीआई गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज हैं। यदि केंद्र उनकी सिफारिश मान लेती है ति सीजीआई गवई के 23 नवंबर को रिटायर होने के बाद 24 नवंबर को वो देश के 53वें सीजीआई बनेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजीआई गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय से जस्टिस सूर्यकांत को अगला सीजीआई नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस सूर्यकांत को 24 मई 2019 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त किया गया था। यदि वे अगले सीजीआई बनते हैं तो चीफ जस्टिस के तौर पर उनका कार्यकाल करीबन 1.2 साल का होगा। सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल होती है।

    ऐसे चुने जाते हैं भारत के मुख्य न्यायाधीश

    परंपरा के अनुसार, मौजूदा चीफ जस्टिस के रिटायर होने से महीने भर पहले कानून मंत्रालय सीजीआई से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की मांग करता है। इसके बाद मौजूद सीजीआई अपनी ओर से उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करते हैं। उस समय लगभग यह तय हो जाता है कि देश का अगला चीफ जस्टिस कौन बनेगा।

    आखिर कौन है जस्टिस सूर्यकांत?

    जस्टिस सूर्यकांत का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था। वह मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज हैं। उन्होंने साल 1981 में गर्वनमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज हिसार से ग्रेजुएशन करने के बाद साल 1984 में रोहतक की महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की। इसी साल उन्होंने हिसार के जिला अदालत में प्रैक्टिस शुरु कर दी थी। एक साल यहां रहने के बाद वे पंजाब-हरियाणा कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए चले गए। साल 2004 में वो पंजाब-हरियाणा कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त हुए। जस्टिस सूर्यकांत साल 2018 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त हुए। इसके बाद 24 मई 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनाया गया।
  • Punjab News: शिअद के पुनर सुरजीत ने केंद्र पर साधे निशाने, DC को दिया मांगपत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: शिअद के पुनर सुरजीत ने केंद्र पर साधे निशाने, DC को दिया मांगपत्र, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के पुनर सुरजीत की जिला स्तरीय टीम ने आज अमृतसर डीसी कार्यालय में एक मांगपत्र सौंपा। पार्टी के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाल के समय में पंजाब के कई हिस्से प्राकृतिक आपदाओं खासकर बाढ़ और बेमौसम बारिश से तबाह हो गए हैं। बाढ़ के कारण किसानों की जमीन और खेतों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से किसी किसान को वास्तविक मदद मिली।

    नेताओं ने बताया कि जब किसान किसी तरह फसल तैयार करके मंडी तक लाया करते हैं तो बेमौसम बारिश और फसल रोगों ने फसल की उपज को बुरी तरह प्रभावित किया। फसल की पैदावार कम से कम 8 से 9 क्विंटल तक घट गई, जिससे किसान और कर्ज में फंस गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए मानदंड किसानों के लिए बहुत कड़े हैं और उन्हें फसल खरीद में छूट दी जानी चाहिए।

    मांगपत्र के माध्यम से शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत ने सरकार से मांग की कि किसानों को कम से कम 20,000 रुपए प्रति एकड़ बोनस दिया जाए और मानदंडों में तुरंत संशोधन किया जाए ताकि किसानों के घाटे की भरपाई की जा सके। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब का अन्नदाता बचता नहीं है तो भारत को बचाना भी मुश्किल हो जाएगा और सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।