तेज रफ्तार Bus और Car में आमने-सामने टक्कर, व्यापारी की मौत, 12 घायल

Written by

in

जोधपुरः सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई। हादसे में कार सवार व्यापारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार और बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 गंभीर घायलों को मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जिनमें 4 कार सवार और 6 बस यात्री शामिल हैं।

जानकारी देते ओसियां थाना के एएसआई प्रकाश ढाका ने बताया कि व्यापारी भंवर माली (50) आज ओसियां माताजी के दर्शन कर सुबह ही निकले थे। इस दौरान ओसियां से थोड़ा आगे निकलते ही हादसा हो गया। भंवर माली कार में फंस गए, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बॉडी को तार से खींचकर बाहर निकाला गया। नायब तहसीलदार छतरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बस ओसियां (जोधपुर) की तरफ आ रही थी। तभी एक घुमावदार मोड़ पर कार से टकरा गई। कार में 7 लोग सवार थे। वहीं बस में करीब 30 यात्री थे। कार में सवार व्यापारी भंवर दिवाली पर परिवार के साथ भीनमाल (जालोर) आए हुए थे। यहां से जयपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे में भीनमाल निवासी भंवर की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे अरविंद, विनय और महेंद्र घायल हो गए।

महेंद्र की पत्नी ऊषा, कार ड्राइवर दिलीप कुमार और संतोष दवे निवासी भीनमाल भी घायल हो गए। इनमें से दिलीप, महेंद्र, ऊषा और संतोष को गंभीर घायल होने पर जोधपुर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल रेफर किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *