Heart, Brain, Skin और Hair के लिए फायदेमंद है ये सस्ता Dry Fruit, Diet का बनाए हिस्सा

Written by

in

हेल्थः मूंगफली स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे सस्ता ड्राई फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें वो सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो महंगे ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और काजू में पाए जाते हैं। रोजाना थोड़ी-सी मूंगफली खाने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते है। मूंगफली खाने से दिल, दिमाग, स्किन और बाल भी हेल्दी रहते है, अगर आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपको लंबे समय तक फिट और एक्टिव रख सकती है। रोजाना 25–30 ग्राम मूंगफली जरूर खाएं।

मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25–26 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे और काजू से भी अधिक होती है। 100 ग्राम अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम काजू में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यही वजह है कि वेजिटेरियन लोगों के लिए मूंगफली को बेहतरीन प्रोटीन सोर्स माना जाता है और यह मसल्स बनाने, टिश्यू रिपेयर करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है।

कई लोगों का मानना है कि मूंगफली खाने से मोटापा बढ़ती है, लेकिन सच्चाई इसकी उल्टी है। मूंगफली में मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं और इसकी वजह से हम ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं। इसलिए मूंगफली खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है।

मूंगफली में मौजूद विटामिन E और जिंक स्किन को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है और स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में भी काम आती हैं। मूंगफली का तेल भी बालों और स्किन के लिए शानदार मॉइश्चराइजर का काम करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *