Blog

  • पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन का निधन

    पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन का निधन

    लुधियाना : जिले से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वेटरन लीडर एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना के पूर्व चेयरमैन मदन मोहन व्यास का आज देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी कि 28 जुलाई को 11:30 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में किया जाएगा। 

  • पंजाबः जहरीली गैस चढ़ने से सफाई कर्मी बेहोश

    पंजाबः जहरीली गैस चढ़ने से सफाई कर्मी बेहोश

    लहरागागाः पंजाब में गैस रिसाव होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब ताजा मामला संगरूर के लहरागागा से सामने आया है। दरअसल, सीवरेज टैंक की सफाई करने के कारण जहरीली गैस चढ़ने से 1 सफाई कर्मी की मौत जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 वाटर वर्कस के नजदीक सीवरेज की सफाई के लिए सीवरेज के मेन होल में घुसे सफाई सेवक सुखविंदर सिंह हैपी को गैस चढ़ गई, जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य सफाई वर्कर सोनू सीवरेज में उतर गया और बेहोश हो गय़ा। इसके बाद एक और वाटर सप्लाई पर काम करते  प्रमोद कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो गैस चढ़ने के कारण वह भी सीवरेज में गिर गया। 

    तीन मजदूरों के बेहोश होने के कारण हाहाकार मच गई। तुरंत कर्मचारियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सुखविंदर सिंह हैपी को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद कुमार और सोनू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद सफाई कर्मियों में गुस्सा और रोष पाया जा रहा है।

  • Jaguar  ने पहले बाइक, फिर 3 छात्राओं को मारी टक्कर, देखें CCTV

    Jaguar ने पहले बाइक, फिर 3 छात्राओं को मारी टक्कर, देखें CCTV

    रायचूर: कर्नाटक के रायचूर में हादसे का एक हैरान करने वाला वीडियो आया। यहां तेज रफ्तार जगुआर कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। इनमें 3 लड़कियां और एक युवक शामिल था। पुलिस के मुताबिक, टक्कर में एक लड़की उछलकर 20 फीट दूर जाकर गिरी। वहीं, दूसरी लड़की सड़क किनारे गिर गई। अच्छी बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं।

    यह हादसा 18 जुलाई को हुआ, लेकिन इसका फुटेज अब सामने आया। पास की दुकान में लगे CCTV में यह रिकॉर्ड हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायचूर में श्रीराम मंदिर के पास एक बाइक सवार ने अचानक से यू-टर्न लिया। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही जगुआर कार पहले बाइक से टकराई फिर सड़क किनारे पैदल जा रही 3 लड़कियों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर घायलों की मदद करने की बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे में दो स्टूडेंट्स और बाइक ड्राइवर को चोटें आईं।

    कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। कर्नाटक के ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आलोक कुमार ने बताया कि कार ड्राइवर और बाइक राइडर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों का ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।

  • पंजाबः सीएम मान का घर घेरने पहुंचे यूथ अकाली दल और पुलिस में हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान का घर घेरने पहुंचे यूथ अकाली दल और पुलिस में हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूथ अकाली दल द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे की मांग को प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान यूथ अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

    पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अकाली कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। इसके चलते प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है और धरना शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री को मांग पत्र देने पर अड़े हैं।उन्होंने कहा कि या तो 25 सदस्यों का जत्था मुख्यमंत्री के पास मांग पत्र देने जाएगा या फिर सरकार का कोई प्रतिनिधि यहां आकर मांग पत्र ले जाएं।

  • पंजाबः खालिस्तानी समर्थक अवतार खांडा के भारतीय नागरिक होने पर हाईकोर्ट ने दिए आदेश

    पंजाबः खालिस्तानी समर्थक अवतार खांडा के भारतीय नागरिक होने पर हाईकोर्ट ने दिए आदेश

    चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल सिह के करीबी रहे अवतार सिंह खंडा के मोगा में अंतिम संस्कार किए जाने की मांग पर अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चार अगस्त को सुनवाई होगी। इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग ने पूछा था कि पहले बताया जाए कि खंडा भारतीय नागरिक है या नहीं। इस पर हाईकोर्ट ने चार अगस्त तक यह जानकारी दिए जाने के आदेश दिए हैं। 

    अवतार सिंह खंडा की इंग्लैंड के एक निजी अस्पताल में 15 जून को मौत हो गई थी। उस पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का साथ देने समेत लंदन में भारतीय उच्चायोग में तिरंगे के अपमान का भी आरोप था। खंडा की बहन जसप्रीत कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उसके मृतक भाई का अंतिम संस्कार मोगा में किया जाए। उसने कहा था कि उसके भाई की अंतिम इच्छा थी कि उसकी अस्थियों को श्री कीरतपुर साहेब में प्रवाहित किया जाए। इसलिए उसके भाई की मृतक देह को इंग्लैंड से भारत लाए जाने की इजाजत दी जाए। इस पर उच्चायोग ने खंडा की नागरिकता पर सवाल उठाए थे। इसी मामले में हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं।

  • पंजाबः SGPC ने PTC को भेजा नोटिस, जानें मामला

    पंजाबः SGPC ने PTC को भेजा नोटिस, जानें मामला

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एसजीपीसी को आर्थिक तौर से मजबूत करने के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। एडवोकेट धामी ने पिछले 11 वर्ष से श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का सीधा प्रसारण कर रहे पीटीसी चैनल को 24.90 लाख रुपये की बकाया राशि देने का नोटिस जारी किया है। चैनल का स्टाफ 11 वर्ष से श्री हरिमंदिर साहिब के यात्री निवास श्री गुरु अर्जुन देव के कमरा नंबर 91 एवं 93 में रह रहा है लेकिन किराया नहीं दिया। साथ ही धामी ने माता गंगा जी निवास में पिछले 20 वर्ष से दो कमरों पर कब्जा जमाए बैठे कनाडा के रेडियो के स्टाफ को भी कमरे खाली को कहा है। उन्होंने रेडियो के प्रबंधकों को यात्री निवास के उक्त कमरों का बनता लाखों रुपयों का किराया भी अदा करने को कहा है।

    एडवोकेट धामी ने कहा कि एसजीपीसी के अधीन गुरुद्वारा साहिबान की दुकानों व अन्य जगहों से हासिल होने वाले किराये व अन्य पैसों की वसूली के लिए भी नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई है।

    एडवोकेट धामी ने बताया कि एसजीपीसी के यू-ट्यूब चैनल पर गुरबाणी के प्रसारण के लिए अनुसुकृति कम्यूनिकेशंस से तीन महीने का करार किया गया है। करार के तहत एसजीपीसी कुल 36 लाख रुपये कंपनी को देगी।

  • जालंधरः दिन दहाड़े सिलेंडर चोरी करता चोर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े सिलेंडर चोरी करता चोर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं शहर में हो रही इस बढ़ौतरी के बाद अब लोग खुद ही चौकस हो गए है और चोरों को खुद ही काबू करने लगे। जिसके चलते आज लोगों ने कोट किशन चंद नजदीक वृंदा देवी मंदिर के पास लोगों ने सिलेंडर चोरी करते चोर को काबू किया है। जिसके बाद लोगों ने उसकी खूब धुनाई की। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। दुकान मालिक की शमा के मुताबिक दुकान के बाहर 3 सिलेंडर पड़े हुए थे। इस दौरान चोर पहले तो गली में 2 से 3 बार चक्कर काटता रहा। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने मौके पर चोर को काबू कर लिया है।

    इस दौरान चोर जैसे ही सिलेंडर चोरी कर बाइक पर भागने लगा था, जिसे लोगों ने काबू किया। इस हादसे के दौरान एक व्यक्ति भी घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने चोर की खूब धुनाई कर चोर को खंभे के साथ बांध दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए करण निवासी करतारपुर ने बताया कि उसके पास कोई रोजगार नहीं है। वह रंग रोगन का काम करता है। जिसके कारण वह मजबूर होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में लग गया। उक्त चोर द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। बता देंकि इससे पहले बीते दिन भी लोगों ने मोबाइल चोरी कर एक्टिवा पर भाग रहे चोर को संतोखपुरा नजदीक अंगूरा वाली बेल से काबू किया था। जिसके बाद पुलिस ने तालाशी के दौरान उक्त व्यक्ति से दो और मोबाइल बरामद किए थे।

  • जालंधरः इस इलाके में महिला ने की खुदकुशी

    जालंधरः इस इलाके में महिला ने की खुदकुशी

    जालंधर, ENS: थाना-1 के अंतर्गत आते देर शाम करीबन स्वर्ण पार्क बिडम फैक्ट्री के पास 2 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मीरा यादव  के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मीरा ने अपने किराए के कमरे में तब आत्महत्या की जब उसका पति काम पर गया था और दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची।

    मामले की जांच करते अधिकारी शाम सिंह का कहना है कि पति बबलू सिंह यादव से भी पूछताछ के दौरान पता चला कि मीरा कल शाम को ही बिहार में स्थित  गांव मोडिया थाना डेहरी जिला रोहतास से वापस लौटी थी। जिसके बाद उसने घर में खुद को अकेला पाकर यह कदम उठा लिया। मृतका के 8 साल और 4 साल के दो बच्चे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • ऑन ड्यूटी शराब पी रहे पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल

    ऑन ड्यूटी शराब पी रहे पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल

    हरदोईः यूपी के हरदोई में इन दिनों पुलिस के चर्चे आम हो गए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस पर सवाल उठा रहे है। वहीं हरदोई पुलिस का एक दारोगा जाम छलकाते नजर आ रहा है। जाम को छलका रहे दारोगा के कंधों पर ‘ट्रैफिक जाम’ को खुलवाने की जिम्मेदारी है। लेकिन साहब इन सब को भूल गिलास में शराब भरकर व नीचे बोतल रखे नज़र आए। हरदोई में शराब पीते उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा साहब ऑन ड्यूटी पुलिस की वर्दी पहन कर मेज़ पर सामने शराब भरा हुआ गिलास लेकर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं।

    वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के चौराहे का है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि यह दारोगा साहब नुमाइश चौराहे पर यातायात व्यवस्था को संभालते है। वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा के कंधों पर यातायात को संभालने की जिम्मेदारी है, जिससे ‘जाम’ में फंसे लोगों को राहत मिल सके। शहर के प्रमुख चौराहे आए दिन लोग जाम में फंस जाते हैं, ऐसे में स्कूल के बच्चों को काफी समस्याएं होती हैं। वायरल वीडियो हरदोई में कार्यरत उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह का है। शैलेंद्र सिंह नुमाइश चौराहे के पास एक टपरी में बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शैलेंद्र सिंह अपने इन्हीं हरकतों की वजह से पहले भी निलंबित हो चुके हैं।

    साहब इतना भी भूल गए कि वह ड्यूटी पर हैं और उनके ऊपर लोगों को सुरक्षा देने के लिए खाकी वर्दी दी गई है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में दारोगा का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी दारोगा साहब जाम छलकाने में निलंबित हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर दारोगा साहब के जाम छलकाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग तमाम तरीके की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। लोग पुलिस को लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दरोगा का मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • अब घर बैठे आधी कीमत पर खरीदें टमाटर

    अब घर बैठे आधी कीमत पर खरीदें टमाटर

    नई दिल्लीः मानसून में देरी, भारी बारिश, सप्लाई में कमी के कारण भारत में टमाटर की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में टमाटर की कीमत 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कुछ दुकानों में तो कीमत 200-250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। टमाटर संकट के बीच ऑनलाइन इन जगहों पर आपको आधी कीमत पर टमाटर मिल सकते हैं। ओएनडीसी पेटीएम अपने खरीदारों के लिए कुछ राहत लेकर आए हैं।

    पेटीएम ने पेटीएम ओएनडीसी पर दिल्ली-एनसीआर में यूजर्स के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) के माध्यम से 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की सेल की घोषणा की है। इस पहल के साथ, प्लेटफॉर्म यूजर्स को मुफ्त डिलीवरी के साथ प्रति सप्ताह 140 रुपये में दो किलोग्राम टमाटर की पेशकश कर रहा है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि एनसीसीएफ के निर्देशों के अनुसार टमाटर की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

    इस कदम से कई यूजर्स को लाभ होने की उम्मीद है, खासकर यह देखते हुए कि कुछ शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई हैं। ऑफर के बारे में बात करते हुए, पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि टमाटर रसोई की आवश्यक सब्जी है इसकी बढ़ती कीमतें देश भर में कई लोगों को प्रभावित कर रही हैं। एनसीसीएफ और ओएनडीसी के बीच इस सहयोग से, दिल्ली एनसीआर में हमारे यूजर्स अब आसानी से टमाटर किफायती दामों पर प्राप्त कर सकते हैं।

    ऐसे करें Paytm ONDC पर टमाटर का ऑर्डर 

    • सबसे पहले पेटीएम ऐप खोलें।
    • सर्च बार में, “ONDC” टाइप करें और “ONDC Food” रिजल्ट पर टैप करें।
    • ओएनडीसी फ़ूड पेज पर, “एनसीसीएफ से टमाटर” पर टैप करें।
    • टमाटर की वह मात्रा चुनें जिसे आप ऑर्डर करना चाहते हैं।
    • अपना डिलीवरी पता दर्ज करें।
    • अपनी पेमेंट मेथड चुनें और अपने ऑर्डर के लिए भुगतान करें।
    • आपका ऑर्डर दे दिया जाएगा और आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज प्राप्त होगा।